गुरुवार, 12 अगस्त 2021

हरीश ने कैबिनेट मंत्री पर कुमाऊनी में कसा तंज

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर कुमाऊनी बोली में तंज कसते नज़र आये, उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर कुछ इस तरह शेयर किया है।
मेरि प्यारी-प्यारी भूलि, दल बदलनक हैबेर पैलिक मैं त्वैंकें आपड़ि चेलि मानछी। जदिन विधानसभा में शक्ति परीक्षण छी, मैंकें अन्तिम दमतक यो भरोस छी कि सोमेश्वरक म्यरि चेलि, म्यर बगल में आबेर हाथ ठाड़ करैलि और कैलि कका चिंता नीं करो मैं छौ न, खैर हरी-हरी कागजों में बड़ि ताकत छ और आजिलै तुम भल काम करछा में खुशी हों।
जब मैल आपण उत्तराखण्डी वस्त्र-आभूषणों कें प्रोत्साहित करनक लीजि एक प्रतियोगिता आपुण फेसबुक पेज में ऑनलाइन आयोजित करि, विक बाद बेटा तुमौलि सरकारि तौर पर विक प्रकारक प्रतियोगिता आयोजित करी, तो म्यर मन बटि निकलो शाबाश बेटा, एलें तूमौल निराश्रित बच्चों कें अडॉप्ट करनेक जो योजना हम शुरू करछि, उकें अघिल बड़ा मकें भौत खुशी भैं, मगर टेक होम राशन वालाक टेंडर करबेर बेटा बै भूलि बनी रेखाज्यू यह महापाप हैगो। ज्याकलिजी मैंल टेक होम राशन वालमें आवाज उठैं और म्यर तुमकौं वादछ एक बेटे-बेटि क माध्यमल सारा उत्तराखण्ड कै म्यर वादछ यदि म्यर आंग में अवतार आग्यो तो मैं पांच सालक अन्दर हर महिला क हाथ में एक स्वरोजगार हौल, मैं उत्तराखण्ड क महिला आर्थिक सशक्तिकरण माॅडल बनौल, नौ जवानौक लिजी लै करूल, वो एक अलग विषय छ, लेकिन मैं मोहनरी दानी देवी क च्यल नै यदि मैल पांच साल क अन्दर में हर महिला क हाथ में एक स्वरोजगारी काम पकड़ाबेर उकैं घरैक आर्थिक शक्तिक केन्द्र बिन्दु न दियौ, बाकि चेलिक भगवान मालिक छ जी करल, मलिवाल क मर्जि जी हौलि, हौलो वी। लेकिन यौ म्यर मनक भाव छैं, तुम जथालै छा भल रैया, जतुक शक्ति हाथ में ऐंछ गलत झन करिया, जब गलत करला तो मैकें तकलीफ हौलि।

कई नेताओं के 'ट्विटर' अकाउंट को लॉक किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने लॉक कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था।
कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट को लॉक किये जाने संबंधी संदेश का स्क्रीन शॉट फेसबुक पोस्ट में साझा किया। उसने कहा कि जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे। पार्टी ने कहा कि अगर बलात्कार पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो यह अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद, सत्यमेव जयते।कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और इसके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के करीब 5000 अकाउंट को ब्लॉक किया गया है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ काम कर रहा है। गुप्ता ने कहा कि ट्विटर निश्चित तौर पर सरकार के दबाव में है क्योंकि जब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से उन्हीं तस्वीरों को (बच्ची के माता-पिता की) साझा किया गया तो उन्हें नहीं हटाया गया।
कांग्रेस का कहना है कि उसके संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किये गए हैं।
 

देश में दूसरी लहर का कहर पूरी तरह से खत्म नहीं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर ने दस्तक देना भी शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है। सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक  के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मामले कम होने के बाद कई जगह स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए थे। अब करीब 6 दिनों में 300 से अधिक बच्चे कोरोनी की चपेट में आ गए हैं। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर का ये आंकड़ा राज्य में सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ है। बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं। उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यह आंकड़ा पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच का है।

कारोबार में 150 अंकों की बढ़त हासिल की: सेंसेक्स

कविता गर्ग                         
मुंबई। वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख के बीच और आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूती के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155.90 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,681.83 अंक पर कारोबार कर रहा था। 
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 42.90 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 28.73 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,525.93 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.15 अंक के लाभ या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,282.25 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

कोरोना: विश्व में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ीं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है तथा इसी क्रम में यह आंकड़ा 20.47 करोड़ के पार पहुंच गया हैं तथा इस बीमारी से मरने वालोें की संख्या बढ़कर 43.24 लाख से अधिक हो गई है। दुनिया में पिछले 28 दिनों में कोरेाना वायरस से जहां 1.63 करोड़ लोग संक्रमित हुए वहीं इस महामारी से 2.62 लाख लोग काल को ग्रास बन गए। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 करोड़ 47 लाख 38 हजार 271 हो गयी है। जबकि 43 लाख 24 हजार 625 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-362 (साल-02)
2. शुक्रवार, जुलाई 13, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...