सोमवार, 9 अगस्त 2021

एजीएम-88 हार्म के वर्जन का सफल 'परीक्षण'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने अपनी ऐंटी रेडिएशन मिसाइल एजीएम-88 हार्म के अत्‍याधुनिक वर्जन का सफल परीक्षण किया है। नई मिसाइल ज्‍यादा दूर तक हमला करने में सक्षम है। अमेरिका ने यह मिसाइल दुश्‍मन के रेडॉर सिस्‍टम और एयर डिफेंस सिस्‍टम को तबाह करने के लिए बनाया है। कई विशेषज्ञ इसे रूस के ब्रह्मास्‍त्र कहे जाने वाले एस-400 मिसाइल डिफेंस को तबाह करने वाली मिसाइल बताते हैं।

अमेरिका की नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एफ/ए-18ई/एफ सुपर हार्नेट लड़ाकू विमान की मदद से इस अत्‍याधुनिक मिसाइल को पहली बार दागा गया। नौसेना ने कहा कि इस मिसाइल ने अपने सभी लक्ष्‍यों को पूरा किया। इस मिसाइल की मदद से अमेरिका के जंगी जहाजों को उन इलाकों में भी काम करने की ताकत देता है। जहां पर दुश्‍मन ने बड़े पैमाने पर डिफेंस नेटवर्क तैनात करके रखा हुआ है।

स्मारक के आयोजन को सरकार का ढोंग करार दिया

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। काकोरी शहीद स्मारक के आयोजन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ढोंग करार देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई सम्बंध नहीं था। काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें। भाजपा सामाजिक सद्भाव के खिलाफ काम करती है। अंग्रेजों की तरह भाजपा की कोशिश समाज का विघटन करने की रहती है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन समारोह जिले में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने मननधाम में शहीद स्मारक पर पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने चौरी चौरा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किस तरह स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह कीमती आजादी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज हमको किसी न किसी रूप में समाज के काम आना है और इस आजादी को कायम रखना है।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह भी गाज़ियाबाद में नज़र आए। उन्होंने लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत की एवं वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल वीके सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया तथा अतिथियों को पौधा भेंट करने के बाद मयूर विहार से आए कलाकारों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल द्वारा स्वागत संबोधन के पश्चात महापौर आशा शर्मा ने आज के दिवस के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

'ट्विटर' से अकाउंट लॉक करने के खिलाफ प्रदर्शन

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा एवं छात्र इकाइयों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से लॉक किए जाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला, तो एनएसयूआई ने भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ”केंद्र की मोदी सरकार दलित बच्ची को न्याय देने की बजाय उसके लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के कदमों से राहुल गांधी और कांग्रेस झुकने वाले नहीं हैं।

युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। एनएयूआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा, ”ट्विटर का कदम केंद्र सरकार की घबराहट को दिखाता है। सरकार डरती है क्योंकि राहुल गांधी सच्चाई दुनिया के सामने लाते हैं।” उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की पीड़िता बच्ची के माता-पिता के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट लॉक कर दिया था।

महिला के कान का कुंडल लूट कर बदमाश फरार

अतुल त्यागी     
हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 काली नदी के पास का है। जहां बाइक पर सवार होकर जा रही थी। महिला उसी दौरान बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम। महिला के कान का एक कुंडल लूट कर बदमाश मौके से फरार।
बाबूगढ़ क्षेत्र में लूट का पहला मामला नहीं है। अब से पहले भी कई मामले सामने आए हैं। जिनका हापुड़ कप्तान ने भी खुद किया है। मौके का मुआयना, लेकिन बदमाश फिर भी हुए बेलगाम लगातार दे रहे हैं घटनाओं को अंजाम। महिला के कुंडल की लूट की खबर से राहगीरों में दहशत।
थाना बाबूगढ़ इंचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार महिला बुलंदशहर की बताई जा रही है। बाइक पर सवार होकर जा रही थी महिला तभी बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। एक कान का कुंडल लूटकर बदमाश फरार बाबूगढ़ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। 

सिनर ने टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

रोम। इटली के यानिक सिनर ने तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में अमेरिका के मैकी मैकडोनाल्ड को हराकर सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। पांचवी वरीयता प्राप्त सिनर ने मैकडोनाल्ड को 7-5, 4-6, 7-5 से पराजित करके पहली बार एटीपी 500 प्रतियोगिता जीती। सिनर पूरे मैच में बेहतर स्थिति में दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें लगभग तीन घंटे तक जूझना पड़ा। मैकडोनाल्ड ने पहला सेट गंवाने से पूर्व 10 सेट प्वाइंट बचाये थे। 
इसके बाद सिनर तीसरे सेट में 5-2 के स्कोर पर दो मैच प्वाइंट का फायदा नहीं उठा पाये थे। मैकडोनाल्ड ने स्कोर 5-5 से बराबर किया लेकिन सिनर आखिर में लगातार दो गेम जीतकर मैच अपने नाम करने में सफल रहे। सिनर का यह तीसरा एटीपी खिताब है। वह इस टूर्नामेंट के 52 वर्ष के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी थे। युगल में दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन और जापान के बेन मैकलाचलान ने ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस को 7-6 (4), 6-4 से हराकर खिताब जीता।

त्रिपुरा में भतीजे अभिषेक के काफिले पर हमला

मिनाक्षी लोढी                                      
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि त्रिपुरा में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला। गृह मंत्री अमित शाह के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भी भाजपा की सत्ता है। वहां पर अराजकता का शासन है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर त्रिपुरा में हमला हुआ था, इस हमले के पीछे ममता ने गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। त्रिपुरा में हुई वारदात में घायल टीमएसी कार्यकर्ताओं से कोलकाता में मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि जहां भी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मिली है, वहां अराजकता का शासन है। इस दौरान उन्होंन कहा कि हम अभिषेक बनर्जी और दल के कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हुए हमले को लेकर निंदा करते हैं। ममता ने कहा कि इस हमले के दौरान जया एवं सुदीप घायल हुए, वह दोनों छात्र हैं। उनके सिर पर भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला तब हुआ जब वहां पुलिस बल मौजूद था। वहां मौजूदा पुलिस ने भी उनके चोट आने के पश्चात उनकी चिकित्सा कराने के बजाय उन्हें ही हिरासत में ले लिया। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं इन हिंसक घटनाओं के पश्चात पीछे नहीं हटूंगी। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा का शासन है वहां पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। 
हमले होने के पश्चात पुलिस ने कोई रिएक्शन न लेकर टीएमसी के कार्यकर्ताओं को ही अपनी गिरफ्त में ले लेती है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इतनी ताकत नहीं है। जो वह ऐसे हमले करा सकें। उन्होंने कहा कि यह हमले गृहमंत्री अमित शाह के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किये जा सकते।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...