सोमवार, 9 अगस्त 2021

एजीएम-88 हार्म के वर्जन का सफल 'परीक्षण'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने अपनी ऐंटी रेडिएशन मिसाइल एजीएम-88 हार्म के अत्‍याधुनिक वर्जन का सफल परीक्षण किया है। नई मिसाइल ज्‍यादा दूर तक हमला करने में सक्षम है। अमेरिका ने यह मिसाइल दुश्‍मन के रेडॉर सिस्‍टम और एयर डिफेंस सिस्‍टम को तबाह करने के लिए बनाया है। कई विशेषज्ञ इसे रूस के ब्रह्मास्‍त्र कहे जाने वाले एस-400 मिसाइल डिफेंस को तबाह करने वाली मिसाइल बताते हैं।

अमेरिका की नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एफ/ए-18ई/एफ सुपर हार्नेट लड़ाकू विमान की मदद से इस अत्‍याधुनिक मिसाइल को पहली बार दागा गया। नौसेना ने कहा कि इस मिसाइल ने अपने सभी लक्ष्‍यों को पूरा किया। इस मिसाइल की मदद से अमेरिका के जंगी जहाजों को उन इलाकों में भी काम करने की ताकत देता है। जहां पर दुश्‍मन ने बड़े पैमाने पर डिफेंस नेटवर्क तैनात करके रखा हुआ है।

स्मारक के आयोजन को सरकार का ढोंग करार दिया

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। काकोरी शहीद स्मारक के आयोजन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ढोंग करार देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई सम्बंध नहीं था। काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें। भाजपा सामाजिक सद्भाव के खिलाफ काम करती है। अंग्रेजों की तरह भाजपा की कोशिश समाज का विघटन करने की रहती है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन समारोह जिले में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने मननधाम में शहीद स्मारक पर पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने चौरी चौरा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किस तरह स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह कीमती आजादी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज हमको किसी न किसी रूप में समाज के काम आना है और इस आजादी को कायम रखना है।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह भी गाज़ियाबाद में नज़र आए। उन्होंने लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत की एवं वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल वीके सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया तथा अतिथियों को पौधा भेंट करने के बाद मयूर विहार से आए कलाकारों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल द्वारा स्वागत संबोधन के पश्चात महापौर आशा शर्मा ने आज के दिवस के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

'ट्विटर' से अकाउंट लॉक करने के खिलाफ प्रदर्शन

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा एवं छात्र इकाइयों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से लॉक किए जाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला, तो एनएसयूआई ने भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ”केंद्र की मोदी सरकार दलित बच्ची को न्याय देने की बजाय उसके लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के कदमों से राहुल गांधी और कांग्रेस झुकने वाले नहीं हैं।

युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। एनएयूआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा, ”ट्विटर का कदम केंद्र सरकार की घबराहट को दिखाता है। सरकार डरती है क्योंकि राहुल गांधी सच्चाई दुनिया के सामने लाते हैं।” उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की पीड़िता बच्ची के माता-पिता के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट लॉक कर दिया था।

महिला के कान का कुंडल लूट कर बदमाश फरार

अतुल त्यागी     
हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 काली नदी के पास का है। जहां बाइक पर सवार होकर जा रही थी। महिला उसी दौरान बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम। महिला के कान का एक कुंडल लूट कर बदमाश मौके से फरार।
बाबूगढ़ क्षेत्र में लूट का पहला मामला नहीं है। अब से पहले भी कई मामले सामने आए हैं। जिनका हापुड़ कप्तान ने भी खुद किया है। मौके का मुआयना, लेकिन बदमाश फिर भी हुए बेलगाम लगातार दे रहे हैं घटनाओं को अंजाम। महिला के कुंडल की लूट की खबर से राहगीरों में दहशत।
थाना बाबूगढ़ इंचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार महिला बुलंदशहर की बताई जा रही है। बाइक पर सवार होकर जा रही थी महिला तभी बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। एक कान का कुंडल लूटकर बदमाश फरार बाबूगढ़ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। 

सिनर ने टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

रोम। इटली के यानिक सिनर ने तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में अमेरिका के मैकी मैकडोनाल्ड को हराकर सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। पांचवी वरीयता प्राप्त सिनर ने मैकडोनाल्ड को 7-5, 4-6, 7-5 से पराजित करके पहली बार एटीपी 500 प्रतियोगिता जीती। सिनर पूरे मैच में बेहतर स्थिति में दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें लगभग तीन घंटे तक जूझना पड़ा। मैकडोनाल्ड ने पहला सेट गंवाने से पूर्व 10 सेट प्वाइंट बचाये थे। 
इसके बाद सिनर तीसरे सेट में 5-2 के स्कोर पर दो मैच प्वाइंट का फायदा नहीं उठा पाये थे। मैकडोनाल्ड ने स्कोर 5-5 से बराबर किया लेकिन सिनर आखिर में लगातार दो गेम जीतकर मैच अपने नाम करने में सफल रहे। सिनर का यह तीसरा एटीपी खिताब है। वह इस टूर्नामेंट के 52 वर्ष के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी थे। युगल में दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन और जापान के बेन मैकलाचलान ने ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस को 7-6 (4), 6-4 से हराकर खिताब जीता।

त्रिपुरा में भतीजे अभिषेक के काफिले पर हमला

मिनाक्षी लोढी                                      
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि त्रिपुरा में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला। गृह मंत्री अमित शाह के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भी भाजपा की सत्ता है। वहां पर अराजकता का शासन है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर त्रिपुरा में हमला हुआ था, इस हमले के पीछे ममता ने गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। त्रिपुरा में हुई वारदात में घायल टीमएसी कार्यकर्ताओं से कोलकाता में मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि जहां भी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मिली है, वहां अराजकता का शासन है। इस दौरान उन्होंन कहा कि हम अभिषेक बनर्जी और दल के कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हुए हमले को लेकर निंदा करते हैं। ममता ने कहा कि इस हमले के दौरान जया एवं सुदीप घायल हुए, वह दोनों छात्र हैं। उनके सिर पर भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला तब हुआ जब वहां पुलिस बल मौजूद था। वहां मौजूदा पुलिस ने भी उनके चोट आने के पश्चात उनकी चिकित्सा कराने के बजाय उन्हें ही हिरासत में ले लिया। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं इन हिंसक घटनाओं के पश्चात पीछे नहीं हटूंगी। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा का शासन है वहां पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। 
हमले होने के पश्चात पुलिस ने कोई रिएक्शन न लेकर टीएमसी के कार्यकर्ताओं को ही अपनी गिरफ्त में ले लेती है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इतनी ताकत नहीं है। जो वह ऐसे हमले करा सकें। उन्होंने कहा कि यह हमले गृहमंत्री अमित शाह के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किये जा सकते।

केंद्र पर 'राजनीतिक खेल' में शामिल होने का आरोप

कविता गर्ग                 
मुंबई। मोदी सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार का नाम बदल कर ध्‍यान चंद्र खेल रत्‍न अवार्ड कर दिया है। इस ऐलान के चार दिन बाद शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में इस विषय पर संपादकीय लिया है। इसमें शिवसेना ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के बजाय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी।
सोमवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में, सेना ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को "राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना" सम्मानित किया जा सकता था। इसके साथ ही केंद्र पर "राजनीतिक खेल" में शामिल होने का आरोप लगाया। शिवसेना ने"ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी। अगर ऐसा होता तो मोदी सरकार की सराहना की जाती।"शिवसेना ने कहा कि देश की प्रगति में अहम योगदान देने वाले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।शिवसेना ने लिखा "आतंकवादियों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी। राजीव गांधी भी आतंकवादी हमले में मारे गए थे। लोकतंत्र में मतभेदों के लिए जगह है, लेकिन देश की प्रगति में बहुत योगदान देने वाले प्रधानमंत्रियों का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।
ये एक राजनीतिक 'खेल' है...
"राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में नामित करना एक राजनीतिक 'खेल' होगा, न कि इसके पीछे जनता की भावना है। मेजर ध्यानचंद को राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना सम्मानित किया जा सकता था। भारत ने उस परंपरा और संस्कृति को खो दिया है। आज ध्यानचंद भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।'
शिवसेना ने गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर भी निशाना साधा। अब बीजेपी के राजनीतिक खिलाड़ी कह रहे हैं कि 'क्या राजीव गांधी ने कभी हॉकी स्टिक हाथ में पकड़ी थी?' उनका सवाल जायज है, लेकिन अगर अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी कर दिया गया, तो क्या उन्होंने क्रिकेट में ऐसी कोई उपलब्धि हासिल की? या दिल्ली के स्टेडियम का नाम अरुण जेटली के नाम पर रखा। वही मानक वहां भी लागू किया जा सकता है। लोग हैं ऐसे सवाल पूछ रहे हैं।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौंत हुईं

श्रीनगर। दंतेवाड़ा जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव का है। मृतकों की पहचान कोसा (35 वर्ष), दसई कवासी (16 वर्ष), दिनेश मरकाम (9 वर्ष) और फूफे कवासी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

अल्पसंख्यकों ने अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रहीम यार खान इलाके में हाल ही में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद वहां रह रहे हिन्दू समाज के लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के कराची  में रह रहे। अल्पसंख्यकों ने रविवार को लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कराची में जमकर 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के नारे लगाए गए।
रविवार को कराची के प्रेस क्लब के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए। इनमें हिन्दू समुदाय के अलावा सिख, पारसी, ईसाई और अन्य तबके के लोग भी थे।जिन्होंने हाल ही में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा हर-हर महादेव, जय श्री राम के वारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने यहां भगवा झंडा लगराया और 'वी वॉन्ट जस्टिस' लिखी तख्तियां भी लहराई।
विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों में कराची के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रामनाथ मिश्र महाराज भी शामिल थे। जिन्होंने कहा कि रहीम यार खान में जिस तरह गणेश मंदिर में गुंडों के द्वारा तोड़-फोड़ की गई, उसकी हम सख़्त निंदा करते हैं।पुजारी ने कहा कि जैसे इस्लाम में धर्म के खिलाफ कोई बुरा करता है तो उसे सज़ा-ए-मौत या उम्र कैद मिलती है, वैसे ही हमारे धर्म के खिलाफ बुरा-भला करने वालों को सज़ा मिलनी चाहिए। अभी हाल में हिन्दुओं के ख़िलाफ़ पाकिस्तान में जुल्म बढ़ गया है।
रामनाथ मिश्र महाराज ने आगे कहा कि हमारे हिन्दू धर्म को बदनाम किया जा रहा है, स्कूल के किताबों में हिन्दू धर्म के ऐसा बताया गया है जो आपत्तिजनक है। हमारी अपील है कि इस तरह की घटनाओं पर सरकार एक्शन ले।इस प्रदर्शन में कराची के मुफ्ती फैसल भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मेरा ताल्लुक इस्लाम से है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि यहां ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, जिससे समुदायों के बीच नफरत फ़ैले। आज भी हिंदुस्तान के अंदर मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं और वह सब अमन साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बहुत सारे रिश्तेदार भारत के अलग-अलग शहरों में रहते हैं और सब वहां खुश हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों पाकिस्तान के रहीम यार खान इलाके में एक गणेश मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इसकी निंदा की थी, जबकि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय पुलिस अधिकारी पर एक्शन लिया था।

वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल में लगीं लाइन

दुष्यंत टीकम                           
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। बावजूद इसके लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। दरअसल कई सेंटरों में वैक्सीन खत्म होने के बाद केवल पंडरी जिला अस्पताल में ही वैक्सीनेशन हो रहा है। लोगों की लंबी कतारें वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल में लगी है। वहीं जिला अस्पताल में भी वैक्सीन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि अधिकारियों की माने तो 11 अगस्त तक प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए डोज आ सकते हैं।

एसबीआई ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने एक नोटिस जारी कर ग्राहकों से कहा है कि 30 सितंबर 2021 से पहले अपने परमानेंट अकाउंट नंबर को आधार से लिंक कर लें। साथ ही कहा है कि अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उन्‍हें बैंक की सेवाएं हासिल करने में मुश्किल होगी। यहां तक कि उनका बैंक अकाउंट बंद भी किया जा सकता है। वहीं, आयकर विभाग ने कहा है कि अगर 30 सितंबर तक आधार से नहीं जोड़ा तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. ऐसा होने पर आयकर कानून के तहत आपको 1000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा ने स्पा नाम से कंपनी खोली

कविता गर्ग                
मुबंई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां पर करोड़ों की ठगी के मामले में फंसती जा रही हैं। आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से शिल्पा शेटटी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने कंपनी खोली। इनकी शाखा राजधानी में खुलवाने के नाम पर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने कई लोगों से संपर्क किया। उनसे सेंटर देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले थे।
इस मामले में विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने ठगी के नाम पर मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मामलो की विवेचना तेज हो गई है। जिसमें शिल्पा व उनकी मां सुनंदा की भूमिका भी सामने आ रही है। इस संबंध में हजरतगंज पुलिस ने जहां एक महीने पहले नोटिस भेजा था। वहीं विभूतिखंड पुलिस की टीम भी नोटिस तामिल कराने पहुंच रही है। उधर, डीसीपी पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है। जांच में भूमिका स्पष्ट होने पर दोनों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
विभूतिखंड थानाक्षेत्र के ओमेक्स हाईट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने पिछले साल जून में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया कि उनसे वेलनेस सेंटर खोलने के नाम पर उनसे आयोसिस कंपनी के किरन वावा, विनय भसीन, अनिका चतुर्वेदी, इशरफिल, नवनीत कौर, आशा, पूनम झा सहित कई लोगों पर करीब ढाई करोड़ रुपये दो बार में वसूले।
वहीं सेंटर खोलने के लिए कंपनी के लोगों ने ही सामान भेजा। जिसके बदले में रुपये वसूले। इसके लिए कई फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया गया। सेंटर के उद्घाटन में सेलिब्रेटी के आने की बात कही गई थी। लेकिन उद्घाटन के कुछ समय पहले ही इस वायदे से मुकर गये। पीड़ित के मुताबिक कंपनी ने उसे काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने भी मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने विवेचना के दौरान शिल्पा शेट़्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी को एक महीने पहले ही बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन दोनों ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया। जल्द ही हजरतगंज पुलिस भी दोबारा दोनों सेलीब्रेटी का बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई जा सकती है।
एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक ज्योत्सना चौहान के मुकदमे की विवेचना वेब चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही थी। इस दौरान पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गये साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। इसके कुछ दिन बाद इस मुकदमें की विवेचना विभूतिखंड थाने से चिनहट भेज दिया गया। अब इसकी विवेचना बीबीडी चौकी प्रभारी कर रहे हैं। वही इस हाईप्रोफाइल केस की मॉनिटरिंग खुद डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन कर रहे हैं।
 उन्होंने इस मामले के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए एक पुलिस टीम मुंबई भेजी है। वहीं विवेचक बीबीडी चौकी प्रभारी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी को बयान दर्ज कराने व अन्य बिंदुओं पर पड़ताल के लिए मुंबई सोमवार को रवाना होंगे। एसीपी के मुताबिक मामला काफी हाईप्रोफाइल और संवेदनशील है। ऐसे में हर पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
   

तीज: शुक्ल-पक्ष की तिथि 11 मिनट पर शुरू होगी

हरियाली तीज 2021 शुभ मुहूर्त-विशेष योग
श्रावण मास के शुक्ल-पक्ष की हरियाली तीज 2021 शुभ मुहूर्त-विशेष योग श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ 10 अगस्त दिन मंगलवार की शाम 06 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि बुधवार की शाम को 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी। 11 अगस्त को शिव योग शाम 06 बजकर 28 मिनट तक है। शिव योग में हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन रवि योग भी सुबह 09:32 बजे से पूरे दिन रहेगा। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक है। राहुकाल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 06 मिनट तक है।

भारत में आरएस 5 स्पोर्टबैक मॉडल की पेशकश की

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने सोमवार को भारत में आरएस 5 स्पोर्टबैक मॉडल की पेशकश की। जिसकी शोरूम कीमत 1.04 करोड़ रुपये से शुरू है। ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि आरएस 5 स्पोर्टबैक 2.9 लीटर वी6 ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, 450 एचपी की शक्ति प्रदान करती है और इसे पूरी तरह तैयार इकाई के रूप में भारत में आयात किया जा रहा है।
इस पेशकश पर ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी आरएस 5 भारत में पहली बार एक स्पोर्टबैक के रूप में आ रही है, और यह उन ग्राहकों के लिए सही विकल्प होगा, जो रोजमर्रा की जरूरतों के अतिरिक्त ऑडी आएस लेना चाहते हैं।

कंपनी ने कहा कि आरएस 5 स्पोर्टबैक 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। ढिल्लों ने कहा कि ऑडी ने पूरे भारत में अपने सभी ‘स्पोर्ट मॉडल’ के लिए अच्छी पूछताछ देखी है।

 

2 डोज लेने की अनिवार्यता को चुनौती, जवाब मांगा

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वैक्सीन, कि दोनों डोज लेने की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा की हम ये देखेंगे कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की तुलना में जीवन के अधिकार को प्रमुखता मिलती है या नहीं और इसी मांग पर सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों के साथ ही वैक्सीनेशन के बाद जो ट्रायल किए गए हैं, उनके नतीजों को भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए। यह याचिका पीडियाट्रिक डॉ. जैकब पुलियाल की तरफ से दायर की गई है।

1 वर्ष तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी 'कांग्रेस'

अकांशु उपाध्याय                        
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक साल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में यह फैसला किया गया।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि बैठक में फैसला किया गया है कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक साल का जश्न मनाने के लिए सभी राज्यों में समितियां गठित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की शाम ‘स्वतंत्रता एवं शहीद सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा जिसके तहत विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
वेणुगोपाल ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह सात से नौ बजे के बीच सभी ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटियों की तरफ से ‘स्वतंत्रता मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में लोगों को बताने के लिए मीडिया अभियान चलाया जाएगा।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ीं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है तथा इसी क्रम में यह आंकड़ा बीस करोड़ के पार पहुंच गया है तथा इस बीमारी से मरने वालोें की संख्या बढ़कर 42.92 लाख से अधिक हो गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 करोड़ 25 लाख 98 हजार 167 हो गयी है जबकि 42 लाख 92 हजार 160 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.57 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।
पूरे विश्व में अब तक 4,338,429,455 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

14 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर पोस्टिंग की

हरिओम उपाध्याय                
लखनऊ। उप्र सरकार ने आज 9 जिलों के पुलिस कप्तान सहित 14 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर पोस्टिंग कर दी है।
गौरतलब है कि आज सवेरे यूपी सरकार ने बलिया के एसपी विपिन टांडा को गोरखपुर का एसएसपी, गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को पीलीभीत का एसएसपी, डीजीपी मुख्यालय पर अटैच राजकरण नय्यर को बलिया का कप्तान, चित्रकूट में कप्तान अंकित मित्तल को रामपुर का एसपी, बागपत के एसपी अभिषेक सिंह एटीएस में एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में एडीसीपी निखिल पाठक को ललितपुर और दीपक भूकर को हापुड़ का एसपी जबकि पीएसी प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव के एसपी , हापुड़ के कप्तान नीरज कुमार जादौन अब बागपत के नए एसपी होंगे।

 

 

सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त को जारी किया

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त सोमवार को जारी कर दी। इसके तहत 19,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि सीधे 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है। राशि जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे हैं।
पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6,000 रुपये का वार्षिक वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है।
जो कि 2,000 रुपये की तीन समान किश्तों में दिया जाता है। इस योजना की घोषणा फरवरी 2019 में बजट में की गई थी। पहली किस्त दिसंबर 2018-मार्च 2019 की अवधि के लिए दी गई थी। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

सिलेंडर में आग लगने से 3 बच्चियों की मौत हुईं

हरिओम उपाध्याय                    
आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ़ गाँव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इमामगढ़ निवासी दिनेश यादव मिठाई बनाने का काम करता है। रविवार रात उसकी पत्नी माधुरी गैस पर खाना बना रही थी और वह घर से बाहर पानी लेने चली गई, इतने में सिलेंडर से गैस रिसने लगी और आग लग गई,जिससे कमरे में बैठी उनकी तीन बेटियां दीपांजलि(11) ,शिवांसी, (6)व श्रेजल(4) झुलस गईं।
उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुन कर गाँव के लोग इकट्ठा हो गए और तीनों बच्चियों को बाहर निकाल कर कस्बे के निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सक ने दीपांजलि और शिवांसी को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसी श्रेजल को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी भी मौत हो गयी।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...