सोमवार, 9 अगस्त 2021

एजीएम-88 हार्म के वर्जन का सफल 'परीक्षण'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने अपनी ऐंटी रेडिएशन मिसाइल एजीएम-88 हार्म के अत्‍याधुनिक वर्जन का सफल परीक्षण किया है। नई मिसाइल ज्‍यादा दूर तक हमला करने में सक्षम है। अमेरिका ने यह मिसाइल दुश्‍मन के रेडॉर सिस्‍टम और एयर डिफेंस सिस्‍टम को तबाह करने के लिए बनाया है। कई विशेषज्ञ इसे रूस के ब्रह्मास्‍त्र कहे जाने वाले एस-400 मिसाइल डिफेंस को तबाह करने वाली मिसाइल बताते हैं।

अमेरिका की नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एफ/ए-18ई/एफ सुपर हार्नेट लड़ाकू विमान की मदद से इस अत्‍याधुनिक मिसाइल को पहली बार दागा गया। नौसेना ने कहा कि इस मिसाइल ने अपने सभी लक्ष्‍यों को पूरा किया। इस मिसाइल की मदद से अमेरिका के जंगी जहाजों को उन इलाकों में भी काम करने की ताकत देता है। जहां पर दुश्‍मन ने बड़े पैमाने पर डिफेंस नेटवर्क तैनात करके रखा हुआ है।

स्मारक के आयोजन को सरकार का ढोंग करार दिया

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। काकोरी शहीद स्मारक के आयोजन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ढोंग करार देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई सम्बंध नहीं था। काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें। भाजपा सामाजिक सद्भाव के खिलाफ काम करती है। अंग्रेजों की तरह भाजपा की कोशिश समाज का विघटन करने की रहती है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन समारोह जिले में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने मननधाम में शहीद स्मारक पर पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने चौरी चौरा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किस तरह स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह कीमती आजादी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज हमको किसी न किसी रूप में समाज के काम आना है और इस आजादी को कायम रखना है।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह भी गाज़ियाबाद में नज़र आए। उन्होंने लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत की एवं वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल वीके सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया तथा अतिथियों को पौधा भेंट करने के बाद मयूर विहार से आए कलाकारों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल द्वारा स्वागत संबोधन के पश्चात महापौर आशा शर्मा ने आज के दिवस के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

'ट्विटर' से अकाउंट लॉक करने के खिलाफ प्रदर्शन

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा एवं छात्र इकाइयों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से लॉक किए जाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला, तो एनएसयूआई ने भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ”केंद्र की मोदी सरकार दलित बच्ची को न्याय देने की बजाय उसके लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के कदमों से राहुल गांधी और कांग्रेस झुकने वाले नहीं हैं।

युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। एनएयूआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा, ”ट्विटर का कदम केंद्र सरकार की घबराहट को दिखाता है। सरकार डरती है क्योंकि राहुल गांधी सच्चाई दुनिया के सामने लाते हैं।” उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की पीड़िता बच्ची के माता-पिता के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट लॉक कर दिया था।

महिला के कान का कुंडल लूट कर बदमाश फरार

अतुल त्यागी     
हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 काली नदी के पास का है। जहां बाइक पर सवार होकर जा रही थी। महिला उसी दौरान बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम। महिला के कान का एक कुंडल लूट कर बदमाश मौके से फरार।
बाबूगढ़ क्षेत्र में लूट का पहला मामला नहीं है। अब से पहले भी कई मामले सामने आए हैं। जिनका हापुड़ कप्तान ने भी खुद किया है। मौके का मुआयना, लेकिन बदमाश फिर भी हुए बेलगाम लगातार दे रहे हैं घटनाओं को अंजाम। महिला के कुंडल की लूट की खबर से राहगीरों में दहशत।
थाना बाबूगढ़ इंचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार महिला बुलंदशहर की बताई जा रही है। बाइक पर सवार होकर जा रही थी महिला तभी बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। एक कान का कुंडल लूटकर बदमाश फरार बाबूगढ़ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। 

सिनर ने टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

रोम। इटली के यानिक सिनर ने तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में अमेरिका के मैकी मैकडोनाल्ड को हराकर सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। पांचवी वरीयता प्राप्त सिनर ने मैकडोनाल्ड को 7-5, 4-6, 7-5 से पराजित करके पहली बार एटीपी 500 प्रतियोगिता जीती। सिनर पूरे मैच में बेहतर स्थिति में दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें लगभग तीन घंटे तक जूझना पड़ा। मैकडोनाल्ड ने पहला सेट गंवाने से पूर्व 10 सेट प्वाइंट बचाये थे। 
इसके बाद सिनर तीसरे सेट में 5-2 के स्कोर पर दो मैच प्वाइंट का फायदा नहीं उठा पाये थे। मैकडोनाल्ड ने स्कोर 5-5 से बराबर किया लेकिन सिनर आखिर में लगातार दो गेम जीतकर मैच अपने नाम करने में सफल रहे। सिनर का यह तीसरा एटीपी खिताब है। वह इस टूर्नामेंट के 52 वर्ष के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी थे। युगल में दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन और जापान के बेन मैकलाचलान ने ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस को 7-6 (4), 6-4 से हराकर खिताब जीता।

त्रिपुरा में भतीजे अभिषेक के काफिले पर हमला

मिनाक्षी लोढी                                      
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि त्रिपुरा में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला। गृह मंत्री अमित शाह के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भी भाजपा की सत्ता है। वहां पर अराजकता का शासन है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर त्रिपुरा में हमला हुआ था, इस हमले के पीछे ममता ने गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। त्रिपुरा में हुई वारदात में घायल टीमएसी कार्यकर्ताओं से कोलकाता में मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि जहां भी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मिली है, वहां अराजकता का शासन है। इस दौरान उन्होंन कहा कि हम अभिषेक बनर्जी और दल के कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हुए हमले को लेकर निंदा करते हैं। ममता ने कहा कि इस हमले के दौरान जया एवं सुदीप घायल हुए, वह दोनों छात्र हैं। उनके सिर पर भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला तब हुआ जब वहां पुलिस बल मौजूद था। वहां मौजूदा पुलिस ने भी उनके चोट आने के पश्चात उनकी चिकित्सा कराने के बजाय उन्हें ही हिरासत में ले लिया। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं इन हिंसक घटनाओं के पश्चात पीछे नहीं हटूंगी। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा का शासन है वहां पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। 
हमले होने के पश्चात पुलिस ने कोई रिएक्शन न लेकर टीएमसी के कार्यकर्ताओं को ही अपनी गिरफ्त में ले लेती है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इतनी ताकत नहीं है। जो वह ऐसे हमले करा सकें। उन्होंने कहा कि यह हमले गृहमंत्री अमित शाह के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किये जा सकते।

केंद्र पर 'राजनीतिक खेल' में शामिल होने का आरोप

कविता गर्ग                 
मुंबई। मोदी सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार का नाम बदल कर ध्‍यान चंद्र खेल रत्‍न अवार्ड कर दिया है। इस ऐलान के चार दिन बाद शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में इस विषय पर संपादकीय लिया है। इसमें शिवसेना ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के बजाय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी।
सोमवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में, सेना ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को "राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना" सम्मानित किया जा सकता था। इसके साथ ही केंद्र पर "राजनीतिक खेल" में शामिल होने का आरोप लगाया। शिवसेना ने"ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी। अगर ऐसा होता तो मोदी सरकार की सराहना की जाती।"शिवसेना ने कहा कि देश की प्रगति में अहम योगदान देने वाले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।शिवसेना ने लिखा "आतंकवादियों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी। राजीव गांधी भी आतंकवादी हमले में मारे गए थे। लोकतंत्र में मतभेदों के लिए जगह है, लेकिन देश की प्रगति में बहुत योगदान देने वाले प्रधानमंत्रियों का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।
ये एक राजनीतिक 'खेल' है...
"राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में नामित करना एक राजनीतिक 'खेल' होगा, न कि इसके पीछे जनता की भावना है। मेजर ध्यानचंद को राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना सम्मानित किया जा सकता था। भारत ने उस परंपरा और संस्कृति को खो दिया है। आज ध्यानचंद भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।'
शिवसेना ने गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर भी निशाना साधा। अब बीजेपी के राजनीतिक खिलाड़ी कह रहे हैं कि 'क्या राजीव गांधी ने कभी हॉकी स्टिक हाथ में पकड़ी थी?' उनका सवाल जायज है, लेकिन अगर अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी कर दिया गया, तो क्या उन्होंने क्रिकेट में ऐसी कोई उपलब्धि हासिल की? या दिल्ली के स्टेडियम का नाम अरुण जेटली के नाम पर रखा। वही मानक वहां भी लागू किया जा सकता है। लोग हैं ऐसे सवाल पूछ रहे हैं।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौंत हुईं

श्रीनगर। दंतेवाड़ा जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव का है। मृतकों की पहचान कोसा (35 वर्ष), दसई कवासी (16 वर्ष), दिनेश मरकाम (9 वर्ष) और फूफे कवासी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

अल्पसंख्यकों ने अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रहीम यार खान इलाके में हाल ही में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद वहां रह रहे हिन्दू समाज के लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के कराची  में रह रहे। अल्पसंख्यकों ने रविवार को लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कराची में जमकर 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के नारे लगाए गए।
रविवार को कराची के प्रेस क्लब के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए। इनमें हिन्दू समुदाय के अलावा सिख, पारसी, ईसाई और अन्य तबके के लोग भी थे।जिन्होंने हाल ही में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा हर-हर महादेव, जय श्री राम के वारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने यहां भगवा झंडा लगराया और 'वी वॉन्ट जस्टिस' लिखी तख्तियां भी लहराई।
विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों में कराची के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रामनाथ मिश्र महाराज भी शामिल थे। जिन्होंने कहा कि रहीम यार खान में जिस तरह गणेश मंदिर में गुंडों के द्वारा तोड़-फोड़ की गई, उसकी हम सख़्त निंदा करते हैं।पुजारी ने कहा कि जैसे इस्लाम में धर्म के खिलाफ कोई बुरा करता है तो उसे सज़ा-ए-मौत या उम्र कैद मिलती है, वैसे ही हमारे धर्म के खिलाफ बुरा-भला करने वालों को सज़ा मिलनी चाहिए। अभी हाल में हिन्दुओं के ख़िलाफ़ पाकिस्तान में जुल्म बढ़ गया है।
रामनाथ मिश्र महाराज ने आगे कहा कि हमारे हिन्दू धर्म को बदनाम किया जा रहा है, स्कूल के किताबों में हिन्दू धर्म के ऐसा बताया गया है जो आपत्तिजनक है। हमारी अपील है कि इस तरह की घटनाओं पर सरकार एक्शन ले।इस प्रदर्शन में कराची के मुफ्ती फैसल भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मेरा ताल्लुक इस्लाम से है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि यहां ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, जिससे समुदायों के बीच नफरत फ़ैले। आज भी हिंदुस्तान के अंदर मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं और वह सब अमन साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बहुत सारे रिश्तेदार भारत के अलग-अलग शहरों में रहते हैं और सब वहां खुश हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों पाकिस्तान के रहीम यार खान इलाके में एक गणेश मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इसकी निंदा की थी, जबकि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय पुलिस अधिकारी पर एक्शन लिया था।

वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल में लगीं लाइन

दुष्यंत टीकम                           
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। बावजूद इसके लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। दरअसल कई सेंटरों में वैक्सीन खत्म होने के बाद केवल पंडरी जिला अस्पताल में ही वैक्सीनेशन हो रहा है। लोगों की लंबी कतारें वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल में लगी है। वहीं जिला अस्पताल में भी वैक्सीन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि अधिकारियों की माने तो 11 अगस्त तक प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए डोज आ सकते हैं।

एसबीआई ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने एक नोटिस जारी कर ग्राहकों से कहा है कि 30 सितंबर 2021 से पहले अपने परमानेंट अकाउंट नंबर को आधार से लिंक कर लें। साथ ही कहा है कि अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उन्‍हें बैंक की सेवाएं हासिल करने में मुश्किल होगी। यहां तक कि उनका बैंक अकाउंट बंद भी किया जा सकता है। वहीं, आयकर विभाग ने कहा है कि अगर 30 सितंबर तक आधार से नहीं जोड़ा तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. ऐसा होने पर आयकर कानून के तहत आपको 1000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...