सोमवार, 9 अगस्त 2021

'हेरिटेज फेस्टीवल’ का आयोजन नहीं होगा: फैसला

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के लुइसियाना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल भी ‘द न्यू ऑर्लीन्स जैज़ हेरिटेज फेस्टीवल’ का आयोजन नहीं होगा। आयोजकों ने बताया कि उत्सव का आयोजन आमतौर पर वसंत ऋतु में किया जाता है। लेकिन इस साल इसके आयोजन के लिए आठ अक्टूबर से 10 अक्टूबर और 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। पिछले साल भी कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। आयोजकों ने क्षेत्र में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और साथ ही जन स्वास्थ्य आपात स्थिति का हवाला देते हुए घोषणा की कि उत्सव का आयोजन योजना के मुताबिक नहीं होगा।
आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ” हम अब अगली वसंत ऋतु का इंतजार कर रहे हैं, जब हम उतसव के पारंपरिक समय के अनुसार इसका आयोजन कर पाएंगे।” आयोजकों ने बताया कि अगले साल उत्सव का आयोजन 29 अप्रैल से आठ मई के बीच होगा।
विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल के कार्यक्रम के लिए टिकट लेने वालों को इस सप्ताह एक ‘ई-मेल’ भेजा जाएगा, जिसमें टिकट के पैसे वापस लेने की प्रक्रिया समेत सभी विस्तृत जानकारी होगी। ‘जैज़ फेस्ट’, न्यू ऑर्लीन्स और लुइसियाना के जातीय संगीत एवं संस्कृति के जश्न के तौर पर अयोजित किया जाता है।

महापंचायत में आर-पार की रणनीति तैयार होगीं

विजय भाटी         
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली भाकियू की महापंचायत में आर-पार की रणनीति तैयार होगी। किसान नेता टिकैत ने रविवार शाम को नोएडा के जेवर क्षेत्र में सबौता अंडर पास के पास आयोजित एक रैली के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग को दोहराते हुए कहा कि ये कृषि कानून किसान मजदूर और आमजन के विरोधी हैं। टिकैट ने कहा कि किसानों को बर्बाद करने के लिए बिना मांगे ये कृषि कानून देश के किसानों पर थोप दिए गए हैं, जिससे किसान पहले कर्ज में डूबेगा, फिर धीरे-धीरे पूंजीपति किसानों से उनकी जमीन हड़पने का काम करेंगे। देश के लोग किसान आंदोलन से नहीं वैचारिक क्रांति से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। टिकैत ने कहा कि सरकार केवल इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का आंदोलन बता रही है, लेकिन इसमें 550 से अधिक किसान संगठन जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह गलतफहमी छोड़ दे कि किसान थक कर घर वापस चले जाएंगे। महापंचायत में जेवर के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा सहित कई जिलों के लोग भी पहुंचे थे।

देश में संक्रमितों की संख्या-3,19,69,954 हुईं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना के 35,499 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,69,954 हो गई। वहीं, संक्रमण से 447 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,309 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,02,188 हो गई है। जो कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है।
कोरोना के पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 4,634 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 48,17,67,232 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। जिनमें से 13,71,871 नमूनों की जांच रविवार को की गई।दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत है, जो पिछले 14 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 50.86 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

शुरुआती कारोबार में 200 अंक तक चढ़ा 'सेंसेक्स'


कविता गर्ग                      
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, आईटीसी और एचयूएल जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 219.52 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 54,497.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 65.05 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 16,303.25 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,277.72 पर और निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 16,238.20 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 69.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत गिरकर 69.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-359 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 10, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 8 अगस्त 2021

चीन से हुए समझौतें में भारत ने काफी कुछ खोया

बीजिंग/ नई दिल्ली। जाने-माने जियोस्ट्रैटेजिस्ट और लेखक ब्रह्म चेलानी ने कहा है कि चीन से हाल में हुए समझौतें में भारत ने काफी कुछ खो दिया है। इसमें सिर्फ ड्रैगन का फायदा नजर आ रहा है। चेलानी ने यह दावे शनिवार (सात अगस्त, 2021) को कुछ सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए किए। उन्होंने पीपी17ए पर दोनों मुल्कों के पीछे हटने से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति को साझा करते हुए लिखा, “भारत की तरफ से घोषित (विघटन या पीछे हटने की प्रक्रिया) जुलाई 2020 गलवान और फरवरी 2021 के पैंगोंग क्षेत्र के विसैन्यीकरण के जैसी है। यह चीन को सचमुच दो बार जीतने की अनुमति देता है। चीन पहले अतिक्रमण करता है। फिर यथास्थिति को औपचारिक रूप देते हुए भारत पर बफर जोन थोपता है।”

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...