रविवार, 8 अगस्त 2021

वीरेंद्र ने 'पीएम-दक्ष पोर्टल और एप की शुरुआत की

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आज 'पीएम-दक्ष पोर्टल और एप की शुरुआत की। ये पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जातियों और सफाई कर्मचारियों के लिए कौशल विकास योजनाओं को सुलभ बनाने को लेकर शुरू किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 से ‘प्रधानमंत्री दक्ष और कुशल सम्पन्नता हितग्राही (पीएम-दक्ष) योजना’ लागू की जा रही है। इस योजना के तहत योग्य लोगों को ये सब ट्रेनिंग दी जाएंगी। वहीं बताया ता रहा है सरकारी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट देंगे। जिनका गठन सरकारा का मंत्रालय करेगा या फिर अन्य विश्वसनीय संस्थान करेंगे।
अब कोई भी व्यक्ति ‘पीएम-दक्ष’ पोर्टल पर जाकर कौशल विकास प्रशिक्षण  से संबंधित सभी जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकता है।

पार्वती मंदिर का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे पीएम

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्मरणीय बाबा सोमनाथ की अर्द्धशक्ति देवी पार्वती मंदिर का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। मंदिर के शिलान्यास के साथ ही पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर परिसर के चारों ओर बनाए गए परिपथ का लोकार्पण भी करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी खुद सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।सोमनाथ मंदिर परिसर में 21 करोड़ रुपए की लागत से सफेद संगमरमर से बनने वाले मां पार्वती के के मंदिर का शुभारंभ 9 अगस्त को अमांत श्रावण मास की शुरुआत से हो सकता है। यहां बता दें कि मंदिर ने कई बार विध्वंस देखा है। लेकिन आज भी इसकी शोभा कम नहीं हुई है।
आजादी के बाद देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की अगुवाई में 8 मई 1950 को सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू हुआ था और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 11 मई 1951 में यहां ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराई थी। इसके बाद 1 दिसंबर 1955 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया। हालांकि मंदिर 1962 में पूरा हुआ था। हालांकि ऐतिहासिक पार्वती मंदिर अभी भी परिसर में खंडहर जैसे ही है। यह लगभग 15 ऊंचे श्रीयंत्र जैसे चबूतरे की शक्ल में बना हुआ है। अब यहां पर मंदिर का निर्माण होगा।
इस मंदिर में स्थापित देवी पार्वती का विग्रह अब भूतभावन भगवान सोमनाथ मंदिर के गर्भगृह में है। सोमनाथ मंदिर अरब सागर के बिल्कुल किनारे है, सरकार ने 45 करोड़ रुपए की लागत से यहं पर सवा किलोमीटर लंबा वॉक वे बनाया गया है। यह मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह सागर के किनारे घुमावदार है. इस पर लोग पैदल सैर कर सकेंगे। पर्यटक, श्रद्धालु और स्थानीय लोग यहां टहलते हुए मंदिर के दिव्य वातावरण का भी आनंद उठा सकते हैं।

एनवी रमन्ना ने लीगल एड ऐप का उद्घाटन किया

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने रविवार को कानूनी सेवा से जुड़े लीगल एड ऐप का उद्घाटन किया और इस अवसर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस एप में कानूनी सेवाओं और संस्थानों से संबंधित जानकारी फीड की जाएगी। इस एप के माध्यम से लोग देश के किसी भी स्थान से कुछ ही सेकंड में कानूनी सहायता आवेदन जमा कर सकेंगे और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद, हम अपनी कानूनी सहायता सेवाओं को जारी रखने में सफल रहे हैं। इस तरह के तकनीकी उपकरणों की शुरूआत ने सुनिश्चित किया है कि भविष्य में ऐसी कोई भी चुनौती कानूनी सहायता संस्थानों के काम में बाधा नहीं बनेगी।

'मिक्स एंड मैच' वैक्सीन से परिणाम देखने को मिलें

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। कोरोना की 'मिक्स एंड मैच' वैक्सीन को लेकर कई देशों में अध्ययन चल रहे हैं। जिसमें भारत भी शामिल है। अब इसको लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर द्वारा किए गए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कोवाक्सिन और कोविशील्ड की 'मिक्स एंड मैच' वैक्सीन से बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। आईसीएमआर का कहना है कि एक एडेनोवायरस वेक्टर प्लेटफॉर्म-आधारित वैक्सीन और दूसरा वायरस को निष्क्रिय करके बनाई गई वैक्सीन के संयोजन के साथ टीकाकरण न केवल सुरक्षित है। बल्कि उससे बेहतर इम्युनोजेनेसिटी (प्रतिरक्षाजनकता) भी प्राप्त हुई।

केंद्र का बिजली 'संशोधन' विधेयक देशहित में नहीं

कविता गर्ग                           
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि केंद्र का बिजली (संशोधन) विधेयक देशहित में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि इस विधेयक पर राज्यों के साथ चर्चा नहीं की गई। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस विधेयक को रोकने का आग्रह किया।
बनर्जी ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले व्यापक और पारदर्शी तरीके से विचार-विमर्श होना चाहिए। बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के तहत बिजली उपभोक्ताओं को दूरसंचार क्षेत्र की तरह अपनी पसंद के सेवाप्रदाता को चुनने का विकल्प मिलेगा।
लोकसभा के 12 जुलाई, 2021 को जारी बुलेटिन के अनुसार, सरकार ने संसद के मौजूदा सत्र में 17 नए विधेयक पेश करने के लिए सूचीबद्ध किए हैं। इनमें बिजली (संशोधन) विधेयक भी है। राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा कि यदि यह विधेयक पारित होता है, तो इससे राज्य बिजली कंपनियां बुरी तरह प्रभावित होंगी।
राज्यसभा सदस्य ने इसके प्रावधानों पर राज्यों और अंशधारकों के साथ विचार-विमर्श नहीं करने पर केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये प्रावधान राज्य बिजली कंपनियों के लिए खतरे की घंटी हैं। हमारी पार्टी इस बारे में विचार-विमर्श कर रही है।

समय के बदले मानसून सत्र का विस्तार होना चाहिए

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज कुमार झा ने रविवार कहा कि सरकार संसद में पेगासस गतिरोध पर वार्ता के रास्ते बंद कर रही है और मुद्दे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद के व्यर्थ गए समय के बदले मानसून सत्र का विस्तार किया जाना चाहिए।
राज्यसभा सदस्य झा ने इस बात के लिए भी सरकार की आलोचना की कि वह बार-बार जोर देकर यह कह रही है कि विपक्षी दलों के साथ संवाद कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं होता कि आप ‘जेब में हाथ डालकर, चेहरे पर कठोर भाव बनाकर कहें कि हमारे पास देने को बस यही है, कुछ और नहीं।
झा ने कहा की संवाद कायम करने की आड़ में व वार्ता के लिए दरवाजे बंद कर रहे हैं। मैंने कई बार यह कहा है कि संवाद बनाने की जिम्मेदारी जिन तथाकथित लोगों को दी गई, संभवत: उनके पास किसी तरह की ठोस पेशकश देने का अधिकार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही विपक्षी दलों के विरोध और गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही बाधित रही है। विपक्ष पेगासस जासूसी विवाद पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। कुछ मीडिया संगठनों के अंतरराष्ट्रीय समूह ने कहा था कि भारत में पेगासस स्पाईवेयर के जरिए 300 से अधिक मोबाइल नंबरों की संभवत: निगरानी की गई।
इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दो मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और अश्विनी वैष्णव, कारोबारी अनिल अंबानी, 40 से अधिक पत्रकारों, तीन विपक्षी नेताओं के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं के नंबर भी थे। सरकार इस मामले में विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज करती रही है।

दोषी 80 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला: गूगल

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। गुगल पिछले कुछ सालों में यूजर डेटा चोरी करने या उसका दुरूपयोग करने या सिस्टम के साथ छेड़छेाड़ करने के दोषी 80 कर्मचारियों को कंपनी से निकाल चुकी है। कंपनी ने 2020 में सुरक्षा संबंधी मामलों के मद्देनजर कुल 36 कर्मचारियों को निकाल दिया। एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मदरबोर्ड की ओर से आई इस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि गूगल जैसी टेक दिग्गज कंपनियां भी अपनी ही चारदीवारी के भीतर कर्मचारियों द्वारा यूजर डेटा सुरक्षा के लिए जूझ रही हैं। यह रिपोर्ट एक आंतरिक गुगल दस्तावेज़ पर आधारित है जिसे मदरबोर्ड ने पकड़ लिया था।
इंडिया टुडे के हवाले से मदरबोर्ड के अनुसार जो दस्तावेज़ उन्होंने पकड़ा है, वह "ठोस आंकड़े" देता है कि कैसे गूगल ने कर्मचारियों को अपने डिवाइसेज और डेटा का दुरुपयोग करने के लिए बाहर कर दिया। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि टेक दिग्गज गुगल  ने 2018 और 2020 के बीच कथित रूप से गुगल यूजर या कर्मचारी डेटा तक पहुंचने के लिए दर्जनों कर्मचारियों को निकाल दिया था। मदरबोर्ड को दिए एक बयान में, गुगल  के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकांश उदाहरण जहां कर्मचारियों को निकाल दिया गया था, वे “संवेदनशील कॉर्पोरेट जानकारी या आईपी के अनुचित उपयोग, या दुरुपयोग से संबंधित हैं।  बेशक, इसका यूजर डेटा से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन कंपनी के अपने ट्रेड रहस्य हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि यूजर डेटा के साथ इस तरह की बेईमानी गुगल पर कभी नहीं की गई है। मगर कंपनी जोर देकर कहती है कि इस तरह के उल्लंघनों की संख्या, चाहे जानबूझकर या अनजाने में, “लगातार कम है और यह यूजर डेटा तक बहुत सीमित कर्मचारी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेज का पालन करती है।

अफगान में सेना और तालिबान के बीच संघर्ष जारी

कंधार। अफगानिस्तान में सेना और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है। शनिवार को अमेरिकी वायुसेना ने शेबगर्न शहर में तालिबानी ठिकानों पर हमला कर दिया। वायुसेना के इस हमले में तालिबान को काफी बड़ा नुकसान हुआ और उसके 500 से भी ज्यादा आतंकी मारे गए। इसकी जानकारी खुद अफगानिस्तान के आधिकारिक रक्षा मंत्रालय ने दी है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमान ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिकी वायु सेना द्वारा शेनबर्ग शहर में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाया और हवाई हमला किया। इस हमले में तालिबान के 500 से ज्यादा आतंकी मारे गए और बड़ी संख्या में उनके हथियार और गोला बारूद नष्ट हुए।
शेनबर्ग शहर के जावजान प्रांत में बड़ी संख्या में मौजूद तालिबानी आतंकियों को B-52 बॉम्बर ने शाम करीब 6:30 में अपना निशाना बनाया। अमेरिकी वायुसेना के इस हमले में तालिबान को काफी बड़ा नुकसान हुआ है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमान ने रविवार को नए ट्वीट में बताया, नंगरहार, लगमन, गजनी, पक्तिया, पक्तिका, कंधार, उरुजगन, हेरात, फराह, जोजजान, सर-ए पोल, फरयाब, हेलमंद, निमरुज, तखर, कुंदुज में 572 आतंकवादी मारे गए और 309 अन्य घायल हो गए। ये सब कुछ पिछले 24 घंटों के दौरान हुआ।
इस हमले के पहले गजनी प्रांत के बाहरी इलाके से अफगानी कमांडो ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। यह पाकिस्तानी आतंकवादी नागरिकों की हत्या जैसी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। टोलो न्यूज की शनिवार के रिपोर्ट अनुसार सप्ताह भर से अफगानी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच हिंसक झड़पों के बाद उत्तर अफगानिस्तान के जवज्जन प्रांत की राजधानी पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। अफगान समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शोबरघन पिछले दो दिनों में तालिबान के कब्जे में आने वाला दूसरा प्रांतीय राजधानी है।

वित्तपोषण के मामले में 40 स्थानों पर छापे मारे

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में रविवार को जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों में 40 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से एनआईए अधिकारियों ने जमात-ए-इस्लामी के कुछ धर्मार्थ ट्रस्टों के कार्यालयों और इसके सदस्यों के आवासों पर छापे मारे।
केंद्र ने आतंकवादियों के साथ संबंध रखने के मामले में जमात-ए-इस्लामी संगठन को 2019 में प्रतिबंधित कर दिया था। एनआईए ने छापे की कार्रवाई आज तड़के करीब पांच बजे शुरू की। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर, बड़गाम, गंदेरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपुर, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा और कुलगाम में छापे मारे गए।
उन्होंने कहा, “जम्मू डिवीजन में रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और राजौरी जिलों में छापे मारे गये।” सूत्रों ने बताया कि ये छापे जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की गतिविधियों की जांच करने के लिए मारे गए।

सोना 950 रुपये व चांदी 2100 रुपये सस्ती बिकी

मनोज सिंह ठाकुर                           
इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी, सुस्त बताई गई, इससे भाव नरम बोले गए। सप्ताहांत सोना 950 रुपये तथा चांदी 2100 रुपये सस्ती बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 49300 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 48350 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 69000 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 66900 रुपये के स्तर हुए।
कामकाज में सोना ऊंचे में 49450 नीचे में 48250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 69500 तथा नीचे 66800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। शनिवार को विदेशी बाजार में सोना 1761 डॉलर तथा चांदी 2431 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

तुर्की: 1 बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 की मौंत हुईं

अंकारा। तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में शनिवार देर रात एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 14 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि चालक ने प्रांतीय राजधानी बालिकेसिर के पास अंतरराष्ट्रीय समयानुसार मध्यरात्रि के बाद करीब 01:40 बजे बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गयी। हादसे में 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य ने विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 18 लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिन में तुर्की में यह दूसरी बड़ी बस दुर्घटना है। देश के पश्चिमी प्रांत मनीसा में शनिवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत हो गयी थी और 30 अन्य घायल हो गये थे।

निर्माण हटाने के आदेश को लेकर दुविधा बरकरार

राणा ओबराय                       
चंडीगढ। अरावली वन क्षेत्र व पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 के एरिया से अवैध निर्माण हटाए जाने के आदेश को लेकर दुविधा बरकरार है। स्थानीय नगर निगम प्रशासन के पास अरावली में बने निर्माणकर्ताओं ने सीएलयू (चेंज लैड यूज)और एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है। वहीं कुछ निर्माणकर्ताओं ने एनओसी व सीएलयू ली हुई है। लेकिन वे फॉरेस्ट एरिया में हैं, ऐसे निर्माण को कैसे तोड़ा जाए।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से वकील ने कहा कि फॉरेस्ट एरिया से अवैध निर्माण हटाए जाने के मामले में अभी कुछ वक्त और चाहिए। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 20 अगस्त को अगली सुनवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात ये है कि 20 अगस्त को हरियाणा सरकार इन अवैध बैंक्विट हॉल, फॉर्महाउस के बारे में सुप्रीम कोर्ट में क्या कहती है। क्योंकि अभी भी हरियाणा सरकार का रुख साफ नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो सरकार पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 की धारा 4 और 5 में संशोधन बिल को फिर से ला सकती है। अगर ये बिल फिर से आ गया तो सभी निर्माण फॉरेस्ट एरिया से बच जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने खोरी मामले को लेकर आदेश जारी किया था कि अरावली वन क्षेत्र से हर तरह का निर्माण हटाया जाए। निर्माण हटाने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन, नगर निगम व वन विभाग अभी तक नोटिस देने व ड्रोन सर्वे कराने का ही काम कर रहा है क्योंकि अरावली में 150 से ज्यादा फॉर्महाउस, बैंक्विट हॉल बने हुए है। इनमें से कई ने एनओसी व सीएलयू ली हुई है या सीएलयू व एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है। अब प्रशासन इस कैटेगरी को लेकर असमंजस में है कि इनका क्या करना है। इसका लेकर सरकार को अपना पक्ष शुक्रवार को रखना था।
वहीं वन विभाग ने अवैध रूप से निर्माण करने वाले 130 फॉर्म हाउस,बैंक्विट हॉल, शिक्षण संस्थान, गोशाला आदि को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है लेकिन अभी तक सभी के जवाब नहीं आए हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार के वकील ने 10 दिन का वक्त और मांगा है ताकि वह फैसला ले सकें कि इनका करना क्या है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को अगली सुनवाई की तारीख तय की है। हरियाणा सरकार ने साल 2019 में पंजाब भू संरक्षण अधिनियम 1900 में संशोधन का बिल विधानसभा में पास किया था। उस वक्त लोगों ने इसका विरोध किया था। सदन में भी काफी विरोध हुआ, लेकिन पास कर दिया गया। इस बिल में अरावली वन क्षेत्र को वन के दायरे से बाहर निकालने का प्रावधान है। जिसका लोगों ने विरोध किया। लेकिन ये बिल अभी भी पूरी तरह से पास नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो इन 10 दिनों में सरकार इस बिल को फिर से लागू करवाने पर विचार कर सकती है। अगर ये बिल पास हुआ तो फिर अरावली के सभी निर्माण बच सकते हैं।

झारखंड सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया

रांंची। झारखंड ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया था।
शनिवार देर रात जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) गौबा को 30 अगस्त के बाद एक साल की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार देने को मंजूरी दी है। 
जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम बनाने में गौबा की अहम भूमिका मानी जाती है, जिसके अनुसार संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म कर जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक किया था। उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा के लिए लौटने से पहले 15 महीने तक झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। उन्होंने चार साल तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

फिल्म 'मिमी' के गाने पर ठुमके लगाएंगी मलाइका

कविता गर्ग                    
मुबंई। आज रात आठ बजे से शो स्ट्रीम होगा। इस बार शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है कि पहले ही दिन शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले। इनमें एक से बढ़कर एक कलाकार तो हैं हीं, साथ ही प्रीमियर पर कई खास मेहमान आने वाले हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने डांस से शो की पूरी लाइमलाइट लूटने की तैयारी कर ली है।
मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट अदाओं से सबका दिल तो लूटेंगी ही, साथ ही वह हिट गानों पर डांस भी करेंगी। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' के गाने 'परम सुंदरी' पर जमकर ठुमके लगाएंगी। इस दौरान मलाइकी अपनी खूबसूरती से कहर ढा रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर की साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है।
मलाइका के डांस स्टेप्स देखकर पता चलता है कि वह अपने हिट गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर भी डांस करेंगी। वूट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'हमारी परम सुंदरी आ गई हैं बिग बॉस ओटीटी की स्टेज पर आग लगाने। ओवर द टॉप का लेवल बढ़ाएगा बिग बॉस ओटीटी और हॉटनेस बढ़ाएंगी मल्ला।' बता दें कि मलाइका को उनके करीबी 'मल्ला' कहकर बुलाते हैं।मलाइका अरोड़ा को देखने के बाद इतना तो तय है कि इस बार शो में खूब ग्लैमर दिखने वाला है।
करण जौहर ने 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने पर ड्रामैटिक अंदाज में दिख रहे हैं। करण घर के अंदर प्रवेश करते हैं। वह घर का एक-एक कोना दिखाते हैं जो कि काफी आलीशान दिख रहा है।

फीडर की मरम्मत पर इलाकों में बिजली बंद रहेगी

राणा ओबराय                     
जालंधर। जालंधर में फोकल प्वाइंट के अधीन चलते 66 केवी फीडर की मरम्मत को लेकर रविवार विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। बिजली इन इलाकों में बाबा मोहन दास नगर, कालिया कॉलोनी, फाजिलपुर इंडस्ट्री, ग्लोब कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, विवेकानंद पार्क, न्यू फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन, करनाल दो, गदाईपुर, शीतल नगर में बंद रहेगी। पावर कॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बंसल ने कहा है कि फीडर की मरम्मत को लेकर विभिन्न इलाकों में बिजली 7 घंटे तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा है कि फीडर की मेंटेनेंस को लेकर बिजली बंद की जा रही है। बिजली के फीडर के साथ-साथ लगते इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

22वें दिन पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत दी

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच राहत भरी खबर है।सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 22वें दिन महंगे पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत दी है। रविवार को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव में फेरबदल नहीं हुआ है। एलओसीई की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है। साथ ही, इंटरनेशनल बाजार में भी इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुआ है।
देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत लगातार आसमान छू रही थी। 
पिछले 42 दिनों में कीमतों में तेजी की बात करें पेट्रोल लगभग 11.52 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। लेकिन मई के बाद से लगातार बढ़ रहीं पेट्रोल की कीमतों में 22 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि 18 जुलाई के बाद से ईंधन के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत में 17 जुलाई को आखिरी बार बदालव देखने को मिला था। 17 जुलाई को पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था लेकिन डीजल के रेट्स स्थिर थे। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के भाव।

अफगान: जंग को लेकर दुनियाभर के देशों में डर बना

काबूल। अफगानिस्‍तान और तालिबान के बीच चल रही जंग को लेकर दुनियाभर के देशों में डर बना हुआ है।तालिबान की ओर से लगातार जारी हमलों के बाद अब अफगानिस्‍तान में नागरिक संकट खड़ा हो गया है। अफगानिस्‍तान में बिगड़े हालात के बीच भारत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस  के 30 जवानों ने अपनी तैनाती दोबारा अफगानिस्‍तान में कराए जाने के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने आईटीबीपी के इन जवानों को याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने जवानों की इस याचिका पर आश्‍चर्य जाहिर करते हुए कहा कि अफगानिस्‍तान में जिस तरह के हालात हैं, उसे देखने के बाद कोई वहां कैसे जाने की इजाजत मांग सकता है।
न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिकाकर्ता आईटीबीपी जैसे सशस्‍त्र बल के रूप में भारत में कहीं भी तैनात किए जा सकते हैं। उनके पास अफगानिस्तान में तैनात होने का कोई निहित अधिकार नहीं है। बता दें कि आईटीबीपी के जिन जवानों ने याचिका दायर की है उन सभी को अफगानिस्‍तान में भारतीय दूतावास में सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात किया गया था।
अफगानिस्‍तान में तालिबान के लड़ाकों की ओर से हमले तेज होने के बाद उन्‍हें वापस भारत भेज दिया गया था।  याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि वे अफगानिस्तान में दो साल के प्रवास के हकदार थे, लेकिन दस महीने के बाद ही उन्हें वापस भारत बुला लिया गया है।
अपनी याचिका में, उन्होंने कहा है कि काबुल में भारतीय दूतावास में आने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों की जरूरत है। इसलिए उन्हें वहां जाने दिया जाए। बता दें कि आईटीबीपी की एक यूनिट अभी भी अफगानिस्‍तान में भारत के दूतावास और कंधार में वाणिज्‍य दूतावास की सूरक्षा में तैनात है।

ओलंपिक में नीरज ने मेडल जीतकर रचा इतिहास

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी। एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत देखने को मिल सकता है। 
कोविड-19 मानकों का ध्यान रखते हुए फैंस ने स्वागत की तैयारी कर रखी हैं।नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। भारत को इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।

यूके: आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं

पंकज कपूर                           
देहरादून। एक बार फिर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं जोरों पर है। इससे पहले कई जिलों के जिलाधिकारी बदल चुके है। अब पुलिस कप्तानों को लेकर धामी सरकार ने तैयारी कर ली है। अब कई जिलों के कप्तान बदले जायेंगे। 15 अगस्त तक इन जिलों के कप्तान बदले जायेंगे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि कम से कम छह कप्तान बदले जा सकते हैं। इसकी कसरत शुरू होते देख आईपीएस भी लाबिंग में जुट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, ऊधसिंह नगर, नैनीताल व अल्मोड़ा जिले के कप्तान बदले जाने तय हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले यह फेरबदल हो सकता है। हालांकि, ऐसे बहुत कम आईपीएस हैं। जिन्हें एक ही जिले में दो साल से अधिक हुए है। लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले यह फेरबदल हो सकता है। हालांकिएऐसे बहुत कम आईपीएस हैं। जिन्हें एक ही जिले में दो साल से अधिक हुए है। लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-358 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 9, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...