गुरुवार, 5 अगस्त 2021

देश में 645 बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश भर में 645 बच्चों ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा दी की गई जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2021 से 28 मई 2021 तक कुल 645 बच्चों ने कोविड महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे बच्चों की सहायता के लिए ‘पीएम केयर्स’ बाल योजना की घोषणा की है। 
जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने दोनों माता-पिता या कानूनी अभिभावक खो दिए हैं। इस योजना में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए सहायता का प्रावधान है और यह प्रत्येक बच्चे के लिए दस लाख रुपए के कोष का निर्माण करेगी जब उनकी आयु 18 साल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की संख्या आंध्र प्रदेश में 119 व गुजरात में 45 है। जबकि मध्य प्रदेश में 73, महाराष्ट्र में 83 और उत्तर प्रदेश में 158 है।

तुर्की के जंगलों में लगीं आग, परिसर तक पहुंचीं अग्नि

अंकारा। तुर्की के जंगलों में लगी आग कोयले से चलने वाले विद्युत संयंत्र के परिसर तक पहुंच गई। जिस वजह से आसपास के लोगों को अपने घर-बार छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि आग पर बृहस्पतिवार को काबू कर लिया गया। ‘हेबरतुर्क टीवी’ ने खबर दी है कि बुधवार देर शाम तेज़ हवाओं के कारण आग की लपटें मुगला प्रांत में स्थित केमेरको विद्युत संयंत्र तक पहुंच गईं। जिसके बाद ओरेन के लोगों को इलाका छोड़कर जाना पड़ा। लोगों की मदद के लिए नौसेना के पोत तैनात किए गए हैं। क्षेत्र से बाहर निकलने वाले रास्तों पर कारों की लंबी कतार लग गई है।
तुर्की के जंगलों में नौ दिनों से आग लगी हुई है और हाल के दशकों के इतिहास में यह सबसे भीषण आग है। आग में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अनगिनत पशुओं की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि तटीय मुगला प्रांत के छह इलाकों में बृहस्पतिवार को आग का कहर जारी रहा। आग ने अंताल्या प्रांत के पांच जिलों में भी तबाही मचाई है और प्रांत के दो इलाकों को बुधवार को खाली कराना पड़ा।
सरकारी टीआरटी प्रसारक ने बताया कि आग की लपटों के केमेरको विद्युत संयंत्र तक पहुंचने से पहले ही एहतियाती उपाय कर लिए गए थे। संयंत्र के हाईड्रोनजन टैंकों को खाली कर लिया गया था तथा कर्मियों को वहां से हटा दिया गया था। टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है। संयंत्र की मुख्य इमारत को दमकल की कई गाड़ियों ने घेरा हुआ है और स्थान को ठंडा करने के लिए पानी डाला जा रहा है। दमकल कर्मी आग से संयंत्र को बचाने के लिए दो दिन से काम कर रहे थे।

तेज बौछार के साथ वर्षा होने की संभावना जारी

पंकज कपूर 
देहरादून। राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, देहरादून, चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश को लेकर अगले पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं 8 और 9 अगस्त को राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर: पुलिस दल पर हमले का खंडन किया

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को पुलिस दल पर हमले का पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह दावा किया है। प्रवक्ता ने दावा किया कि सोपोर मुख्य चौक पर गोली चलने के संबंध में जो खबर फैल रही है, वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि सोपोर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
उन्होंने जनता से सहयोग मांगा है। प्रवक्ता ने कहा,“ सोपोर मुख्य चौराहे पर गोली चलने की खबर पूरी तरह से निराधार है। आम जनता से पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया है और अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान नहीं देने की बात कही गयी है। ” इससे पहले सुबह ऐसी रिपोर्ट सामने आयीं कि आतंकवादियों ने पुलिस दल पर कुछ दूरी से गोलीबारी की है, जो निराधार है।

कर्मचारी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की

हरिओम उपाध्याय          
बरेली। राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते यहां के कर्मचारियों ने उसे बचा लिया जब मामला गंभीर हुआ तो प्रधानाध्यापिका नवनीत ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित कर दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी का वेतन का कोई मामला है। जो पिछले कई सालों से निलंबित पड़ा हुआ है।

चीन ने नई यात्रा और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया

बीजिंग। चीन ने राजधानी बीजिंग सहित देश भर में नई यात्रा और आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। क्योंकि डेल्टा वेरिएंट के 500 से अधिक मामलों 15 प्रांतों और नगर पालिकाओं से सामने आए हैं।
देश भर में सबसे अधिक प्रभावित 144 क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन और टैक्सी सेवाओं में कटौती की गई, जबकि अधिकारियों ने बीजिंग में ट्रेन सेवा और मेट्रो के उपयोग पर अंकुश लगाया, जहां बुधवार को तीन नए मामले सामने आए। हांगकांग ने मुख्य भूमि के यात्रियों पर फिर से क्‍वारंटाइन लगाया।

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या का मुद्दा उठाया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि इस पर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए। इस पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बच्ची के माता-पिता की तस्वीर सोशल मीडिया में साझा कर बाल संरक्षण से जुड़े कानून का उल्लंघन किया है।जिसकी निंदा होनी चाहिए।
चौधरी ने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गयी।
एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर आरंभ होने पर चौधरी ने पुन: यह मुद्दा उठाते हुए कहा, '' देश की राजधानी में नौ साल की दलित बच्ची के साथ बलात्कार एवं हत्या की जघन्य घटना हुई है। बच्ची का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदन में इस पर निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए।'' इस पर मेघवाल ने कहा, ''चौधरी, राजस्थान में बलात्कार के मामलों पर क्यों नहीं बोल रहे? इनके नेता राहुल गांधी जब बच्ची के माता-पिता से मिलने गए तो बाल संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ाईं। उनकी तस्वीर शेयर की। कानून के विपरीत काम किया। इसकी निंदा होनी चाहिए।''
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने बुधवार को यहां उस नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात कर पूरी मदद का भरोसा दिलाया जिसकी पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बच्ची के परिवार ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया था, ''माता-पिता के आंसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं। उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हक़दार है। और न्याय के लिए इस रास्ते पर मैं उनके साथ हूं।" राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को साझा करने को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली पुलिस और ट्विटर से कार्रवाई करने के लिए कहा है।

'कोविड-19' के प्रकोप का सामना कर रहा श्रीलंका

कोलंबो। श्रीलंका को अब तक के सबसे खराब कोविड -19 के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि द्वीप राष्ट्र ने सबसे अधिक एकल-दिवसीय मौतों को दर्ज किया है। यहां कोरोना के मामले अब अस्पतालों की क्षमता से ज्यादा आ रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की कि 4,727 नए मामलों के साथ 82 लोगों की मौत हुई है।
नए आंकड़े के साथ, श्रीलंका का कुल आंकड़ा मरने वालों की संख्या क्रमश: 3,18,775 4,727 हो गया है।
डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप रोगियों के अत्यधिक आने के साथ, रत्नापुरा सामान्य अस्पताल करापीटिया टीचिंग अस्पताल ने आपात स्थिति घोषित कर दी है।
डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ऑक्सीजन की मांग में तेजी से वृद्धि के कारण, चिकित्सा विशेषज्ञों ने श्रीलंका सरकार से कोविड -19 प्रतिबंध हटाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

206 पॉइंट रिकॉर्ड 54,576.64 पर खुला 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                 
मुबंई। शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 16,288.95 पर और सेंसेक्स 206 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई 54,576.64 पर खुला। लेकिन बाजार की ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। फिलहाल सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 54,331 और निफ्टी 14 पॉइंट गिरकर 16,244 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 10 में तेजी है और 20 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल के शेयर में 2.59% की तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में इंडसइंड बैंक और एसबीआई शामिल हैं।
बाजार को आईटी शेयर का सहारा मिल रहा है। एनएसई पर निफ्टी आईटी में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक निफ्टी रियल्टी में सेक्टर में दबाव दिख रहा है। तीनों सेक्टर में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।
BSE पर 2,396 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,028 शेयरों में बढ़त और 1,279 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था।

यूके: पुष्कर केे सीएम बनने के बाद लगातार तबादलेें

पंकज कपूर          
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी केे सीएम बनने के बाद लगातार तबादलेें हो रहे है। सबसे पहले मुख्य सचिव बदले गये। इसके बाद कई पुराने विकेटों को उखाडक़र नये लोगों के हाथ मेंं कमान दी गई। फिर जिलाधिकारियों को तबादला हुआ। अब आईपीएस अधिकारियों की बारी हैै। माना जा रहा है कि कई जिलों के कप्तान बदले जायेंगे। ऐसे में कई अधिकारी मलाईदार पोस्टिंग के लिए संघ सेे जुड़े सदस्यों और पार्टी के बड़े नेताओं के चक्कर लगा रहे है।
हर अधिकारी को मनपसंद जिला चाहिए। पिछले एक महीने में 60 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। सरकार ने शासन व जिलों में अपने हिसाब से प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है तो अब नंबर आइपीएस अधिकारियों का है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आइपीएस अधिकारियों की सूची तलब की है। ऐसे में जल्द ही इन तबादलों को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर दिए जाने की संभावना है।

लेबनान की ओर से इजरायल पर रॉकेट हमले किए

लेबनान। लेबनान की ओर से बुधवार को इजरायल पर रॉकेट हमले किए गए। जिसके जवाब में सेना ने गोलीबारी की। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, देश के उत्तरी हिस्से में संभावित रॉकेट हमले की चेतावनी के साथ खतरे का सायरन बजाया गया। टेलीविजन पर आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा और एक अन्य को इजरायल की रक्षा प्रणाली यानी 'आयरन डोम' ने नष्ट कर दिया। चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर तीन रॉकेट दागे गए। ये रॉकेट पड़ोसी लेबनान की सीमा से दागे गए थे।

प्रस्तावित सभी कार्यक्रम व मुलाकातें आदि रद्द किए

मनोज सिंह ठाकुर                        
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के ग्वालियर चंबल अंचल में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सरकार का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रस्तावित सभी कार्यक्रम, मुलाकातें आदि रद्द कर दिए हैं। श्री चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह गुरुवार को दिन में शहरी ग्रामीण पथ विक्रेता योजना की बैठक में शामिल होने वाले थे। इसके अलावा उन्हें पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा बनाए गए आवासों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होना था। उनकी वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित थी।

भारत के हर युवा के फोन में पेगासस का आइडिया

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। पेगासस मामले, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के हर युवा के फोन के अंदर पेगासस का आइडिया डाला है। राहुल ने कहा कि पेगासस सत्य को दबाने और इस देश की आवाज को कुचलने का एक हथियार है।
बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक पार्टनरशिप बनाई है। ये पार्टनरशिप देश के गरीबों के साथ नहीं बल्कि सबसे बड़े उद्योगपतियों के साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की साझेदारी युवा, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के साथ नहीं है, उनकी पार्टनरशिप 2-3 बिजनेसमैन के साथ है।

लंबे रूटों पर चलती दिखाई देगी 'भारत एक्सप्रेस'

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। नई दिल्ली से वाराणसी और कटरा तक चल रही देश की सबसे आधुनिक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही अन्य और लंबे रूटों पर चलती दिखाई देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के अधीन चलने वाली गाड़ी के लिए जोन को ही विकल्प तलाशने के लिए कहा गया है। खास बात है कि इस बार ट्रेन को डे-नाईट यात्रा के लिए चलाने की तैयारी हो रही है। 
दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस एक स्वदेशी गाड़ी है जो 180 किमी स्पीड से चल सकती है। साल 2018 में बनी इस ट्रेन की पहली सर्विस को साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना किया था।

गिरावट के साथ 47,847 रुपये पर आया 'सोना'

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का असर सोने पर भी पड़ा है। जिसकी वजह से पिछले साल के मुकाबले सोना इस साल काफी सस्ता बिक रहा है। एक समय में लगभग 10हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। जानकारों की माने तो इस वक्त सोना खरीदने या फिर इसमें निवेश करने का सबसे अच्छा मौका है। 
पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 5अगस्त को 10ग्राम के भाव 0.09फीसदी की गिरावट के साथ 47,847रुपये पर आ गया। वहीं चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पोडियम फिनिश किया

टोक्यो। 1980 के मास्को ओलिंपिक के बाद पहली बार भारतीय मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो में पोडियम फिनिश किया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच जीत लिया है।
टोक्यो ओलिंपिक की टर्फ पर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मेडल जीतने के अपने 41 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है। 1980 के मास्को ओलिंपिक के बाद पहली बार भारतीय मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो में पोडियम फिनिश किया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच जीत लिया है। इस बड़े मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया।

पुरुषों को सबक सिखाने के लिए कानून की जरूरत

बृजेश केसवानी                      
प्रयागराज। स्त्री को आनंद की वस्तु समझने वाले सामंती मानसिकता वाले पुरुषों को सबक सिखाने के लिए विशिष्ट कानून बनाने की जरूरत है। एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने और महिलाओं के मन में सुरक्षा एवं संरक्षण की भावना को बढ़ाने के लिए सख्त कानून बनाना ही होगा। उक्त आदेश न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की एकलपीठ ने हर्षवर्धन यादव द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
दरअसल पीड़िता अनुसूचित जाति की एक पुलिस कॉन्स्टेबल है। उसे अपीलकर्ता आरोपी ने होटल में शादी को अंतिम रूप देने और उससे संबंधित दस्तावेज तैयार करने के लिए बुलाया था। हालांकि होटल के कमरे में उसने कथित तौर पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद महिला ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई और उसने धारा 161 के तहत जांच अधिकारी और धारा 164 सीआरपीसी के तहत मजिस्ट्रेट को दिए गए बयानों में उक्त प्राथमिकी का समर्थन किया।
आरोपी ने निचली अदालत में उसकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आपराधिक अपील दायर की थी। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले में न्यायालय ने कहा कि झूठी शादी का वादा हमारे समाज के बड़े हिस्से में शारीरिक शोषण करने के लिए एक महिला पर भावनात्मक दबाव बनाने हेतु दुष्ट पुरुषों का एक प्रभावी उपकरण है।
याची की अपील को खारिज करते हुए न्यायालय ने कहा कि शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध की सहमति प्राप्त करने को तथ्य की गलत धारणा के तहत दी गई सहमति के रूप में मानना चाहिए और इसे बलात्कार के समान अपराध ही मानना चाहिए। अदालत मूकदर्शक बनकर ऐसे लोगों को लाइसेंस नहीं दे सकती है। जो निर्दोष लड़कियों का शोषण करने और शादी का झूठा वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं।

कब्जा दखल करने पर लगीं रोक को और बढ़ाया

बृजेश केसवानी                    
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सभी अदालतों, अधिकरणों, अर्धन्यायिक संस्थाओं के अंतरिम आदेश बढ़ा दिए थे। अब स्थितियों में बदलाव के साथ उक्त आदेश जारी रखने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन बार के अनुरोध पर अदालत ने अंतरिम आदेशों की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय ने सामान्य समादेश जारी कर ध्वस्तीकरण, बेदखली और कब्जा दखल करने पर लगी रोक 15 दिन के लिए और बढ़ा दी है। 
हालांकि न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकार या स्थानीय निकाय प्राधिकरण आदि ध्वस्तीकरण, बेदखली आदि की कार्यवाही धीमी रखने और बैंक व वित्तीय संस्थान लोन वसूली में सख्ती तथा उत्पीड़नात्मक कार्यवाही नहीं करने के संबंध में पूर्व में जारी आदेश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। अतः इस संबंध में पूर्व में पारित किया गया आदेश आगे लागू नहीं रहेगा। न्यायालय ने इन 15 दिनों का समय लोगों को आदेश की अवधि बढ़ाने की अर्जी देने के लिए दी है। अदालत ने अपने आदेश में आगे कहा कि 31 मई को अंतरिम आदेश बढ़ाए गए थे। अब बार के कथनानुसार न्यायालय में अर्जी दाखिल करने का वक्त दिए बगैर सामान्य आदेश खत्म न किए जाए। इस पर अदालत ने कुछ निर्देशों को 15 दिन तक जारी रखने का आदेश दिया है। उक्त आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमएन भंडारी तथा न्यायमूर्ति एससी शर्मा की खंडपीठ ने स्वत: कायम जनहित याचिका को संज्ञान लेते हुए दिया। याचिका पर अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

सेंध लगाने के लिए पार्टी ने व्यापक रणनीति बनाई

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। सत्तारूढ़ बीजेपी की नजर, इस समय देश के दलित वोट बैंक पर है। इसमें सेंध लगाने के लिए पार्टी ने व्यापक रणनीति बनाई है। जिसका प्रयोग गत वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में किया जाएगा। जिसमें 12 दलित केंद्रीय मंत्री चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और दलित राष्ट्रपति बनाने का श्रेय भी बीजेपी भूनाएगी।
आजादी के बाद देश का दलित वोट बैंक कांग्रेस के पक्ष में होता था। मगर धीरे-धीरे बहुजन समाज पार्टी ने इस पर कब्जा कर लिया। बसपा संस्थापक कांशी राम की मृत्यु के बाद यह वोट बैंक खिसकने लगा जिसके चलते 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी काफी पीछे चली गई थी।
2024 के लोकसभा चुनावों में दलित वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी हाईकमान काफी समय से चिंतन-मनन कर रही थी। जिसके तहत पार्टी ने न केवल डॉ रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया बल्कि देश में पहली बार विभिन्न राज्यों से 12 अनुसूचित जाति के केंद्रीय मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
बीजेपी हाईकमान ने इन सभी मंत्रियों से अपने समाज में बीजेपी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिया है। दिल्ली के बाद जल्दी ही इन मंत्रियों का उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बीजेपी के जनजाति मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
पिछले दिनों मोदी सरकार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस समय अनुसूचित जाति के मंत्रियों में अर्जुन राम मेघवाल, निशित प्रमाणिक, एसपी सिंह बघेल, रामदास अठावले, सोम प्रकाश, नारायण स्वामी, एल मुशंगन, शांतनु ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, पशुपतिनाथ पारस, भानु प्रताप वर्मा व कौशल किशोर है। इन सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रदर्शन का प्रस्ताव भी पारित किया है और आने वाले सभी चुनावों में देशभर के दलितों का वोट बीजेपी को दिलवाने का संकल्प लिया है।
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बनाई गई उक्त रणनीति का प्रयोग अगले वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर किया जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है उत्तर प्रदेश में यह प्रयोग उनके लिए एक ब्रह्मास्त्र साबित होगा। क्योंकि यही एक राज्य है जहां पर बसपा की तीन बार सरकार बनी है और आगामी चुनावों में भी बसपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने जा रही हैं।
अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि बीजेपी द्वारा दलित वोट बैंक पर सेंध लगाने का जवाब देने के लिए बसपा अपने मजबूत तैयारी करेगी या फिर सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रस्तावित महागठबंधन में भी प्रवेश कर सकती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-355 (साल-02)
2. शुक्रवार, जुलाई 6, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...