सोमवार, 2 अगस्त 2021

कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                     
मुबंई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 333.69 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 52,920.53 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 101.65 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 15,864.70 पर पहुंच गया।सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। 
इसके अलावा एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड और डॉ रेड्डीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।पिछले सत्र में, सेंसेक्स 66.23 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,586.84 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 15.40 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,763.05 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,848.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

देश में संक्रमितों की संख्या-3,16,95,958 हुईं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, एक दिन में कोविड-19 के 40,134 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 422 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई।
देश में बढ़ा उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 4,13,718 हो गई, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,766 बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 46,96,45,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,28,984 नमूनों की जांच रविवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.81 प्रतिशत है। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.37 प्रतिशत है।
देश में अभी तक कुल 3,08,57,467 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 47.22 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश के 10 राज्यों में बढ़ रहें हैं कोरोना के मामलें

पंकज कपूर                   
देहरादून। अनलॉक होने केे बाद लोग कोरोना की गाइडलाइन भूलते जा रहे है। ऐसें में माना जा रहा है कि तीसरी लहर भयानक रूप ले सकती है। सोशल डेवलेपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को संभलकर चलने की सलाह दी है। फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि देश के 10 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना के मामले बढ़तेे जा रहे है। केन्द्र सरकार ने इन राज्यों को जरूरी सावधानियां बरतने के लिए भी कहा है।
एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे है। 71वें हफ्ते की तुलना में 72वें हफ्ते में 94 प्रतिशत केस बढ़ गये। अनूप ने कहा कि उत्तराखंड में फिलहाल स्थिति ऐसी नहीं है, लेकिन हमारे लिए भी यह चिन्ता की बात है। इसके लिए जरूरी कदम उठाये जाय। प्रदेश में कोविड संक्रमण के 72 हफ्ते 31 जुलाई को पूरे हो चुके हैं। 70 वें हफ्ते में राज्य में 296 नये कोविड केस आये थे। 71 वें हफ्ते में यह संख्या 240 थी जबकि 72 वें हफ्ते में संख्या बढक़र 466 हो गई। 
यानी कि 71वें हफ्ते की तुलना में 72वें हफ्ते में 94 प्रतिशत केस बढ़ गये।एसडीसी फाउंडेशन ने वैक्सीनेशन की रफ्तार को और तेज करने के साथ ही टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने को भी कहा है। राज्य सरकार ने हर दिन 40 हजार टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया थाए लेकिन कुल टेस्टिंग पिछले डेढ महीने से साप्ताहिक आंकलन के आधार पर निर्धारित लक्ष्य से 35 से 43 प्रतिशत कम हो रही है। अगर धामी सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है तो तीसरी लहर को आने में देर नहीं लगेगी।

महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में इतिहास रचा

टोक्यो। गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में सोमवार को यहां आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रचा। गुरजीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर यह महत्वपूर्ण गोल किया।
इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी जिसमें वह सफल भी रही। गोलकीपर सविता ने बेहतरीन खेल दिखाया और बाकी रक्षकों ने उनका अच्छा साथ दिया। भारतीय टीम मास्को ओलंपिक 1980 में चौथे स्थान पर रही थी लेकिन केवल छह टीमों ने हिस्सा लिया था और मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गये थे।
भारतीय हॉकी टीम अपने पूल में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड को हराकर चौथे स्थान पर रही थी जबकि आस्ट्रेलिया अपने पूल में शीर्ष पर रहा था। भारतीय पुरुष टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

अमिनातु ने तीसरा स्थान हासिल कर जगह बनाईं

टोक्यो। भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह टोक्यो ओलंपिक खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में सातवें और अंतिम स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी। दुती ने चौथी हीट में 23.85 सेकेंड का समय निकाला। जो उनका इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।लेकिन यह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये पर्याप्त नहीं था।
नामीबिया की क्रिस्टीन मबोमा ने 22.11 सेकेंड के साथ यह हीट जीती। उनके अलावा अमेरिका की गैब्रियली थामस (22.20) और नाइजर की अमिनातु सेयनी (22.72) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनायी। प्रत्येक सात हीट में से शीर्ष तीन पर रहने वाली एथलीटों और अगले तीन सर्वश्रेष्ठ समय निकालने वाली खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। दुती का सर्वश्रेष्ठ समय 23 सेकेंड का है। वह 41 प्रतिभागियों के बीच कुल 38वें स्थान पर रही।
इससे पहले शुक्रवार को दुती महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायी थी। वह अपनी हीट में 11.54 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रही थी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-352 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 3, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...