शनिवार, 31 जुलाई 2021

धारणा को बदलने के लिए काम करना चाहिए: पीएम

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षार्थियों (प्रोबेशनर्स) से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ”राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम” की भावना दिखनी चाहिए और उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए। मोदी ने आईपीएस परिवीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे फील्ड में रहते हुए जो भी फैसले लें, उसमें देशहित होना चाहिए और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको हमेशा याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक हैं। 
प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस परिवीक्षार्थियों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ”इसलिए आपके हर कार्य में राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना दिखनी चाहिए।मोदी ने कहा कि लोगों के बीच पुलिस की नकारात्मक धारणा अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की शुरुआत के दौरान यह धारणा थोड़ी बदली जब लोगों ने पुलिसकर्मियों को मदद करते हुए देखा, लेकिन हालात अब फिर से पुरानी धारणा वाले हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और आतंकवाद से लड़ाई के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। वे कई दिनों तक घर नहीं जाते, वे त्योहारों पर भी घर नहीं जा पाते लेकिन जब पुलिस की छवि की बात आती है तो लोगों की धारणा अलग है।
मोदी ने कहा कि पुलिस बल में आ रही नई पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि वह इस छवि को बदले और पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा दूर हो जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 75 वर्षों में भारत ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है और हाल के वर्षों में पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े बुनियादी ढांचे में भी काफी सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि1930 और 1947 के बीच देश के युवा जिस तरीके से देश में सामने आए, पूरी युवा पीढ़ी एक लक्ष्य के लिए एकजुट हो गयी, आज आपसे ऐसे ही भावना की उम्मीद है। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में ‘स्वराज’ के लिए लड़ाई लड़ी, आज आपको खुद को ‘सुराज’ के प्रति समर्पित करना होगा। आप अपना करियर ऐसे समय में शुरू कर रहे हैं जब भारत हर क्षेत्र, हर स्तर में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
मोदी ने कहा कि आपके करियर के आने वाले 25 साल, भारत के विकास के भी सबसे अहम 25 साल होने वाले हैं इसलिए आपकी तैयारी, आपकी मनोदशा इसी बड़े लक्ष्य के अनुकूल होनी चाहिए। मोदी ने कार्यक्रम के दौरान परिवीक्षार्थियों से भी बातचीत की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। हैदराबाद स्थित यह अकादमी देश में पुलिस प्रशिक्षण का प्रमुख संस्थान है। यह शुरुआती स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देती है।

दिल्ली: प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया

हरिओम उपाध्याय                
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर यहां पहुंचेंगे। शनिवार को मिली आधिकारिक जानकारी अनुसार गृह मंत्री रविवार को विशेष विमान से सुबह पौने 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और राज्‍य सरकार के हेलीकॉप्टर से वह पिपरसंड में ‘उत्तर प्रदेश स्‍टेट इंस्‍टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने जाएंगे और वहां एक समारोह को संबोधित करेंगे।
सूत्रों के अनुसार इस समारोह में राजधानी के प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह पिपरसंड के कार्यक्रम के बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कुशलक्षेम पूछने भी जा सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम में एसजीपीजीआई जाने का उल्लेख नहीं है।शाह के कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री एक बजकर 35 मिनट पर पिपरसंड से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर वह मिर्जापुर पहुंचेंगे, तीन बजे वह विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना होंगे और मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद चार बजकर 37 मिनट तक उनका कार्यक्रम मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना के शिलान्यास और रोपवे सहित अन्‍य विकास योजनाओं के लोकार्पण संबंधी कार्यक्रम के लिए आरक्षित किया गया है। चार बजकर 40 मिनट पर वह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और पांच बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
मिर्जापुर नगर क्षेत्र से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार को बताया था कि गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे तथा इसके उपरांत नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

देश में अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र हैं

शिलोंग। मेघालय सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री सनबोर शुलई ने राज्य के लोगों को मुर्गे, भेड़ या बकरी का मांस या मछली खाने के बजाय बीफ ज्यादा खाने के लिए कहा और इस बात से इनकार किया कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ है। पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता शुलई ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में हर कोई अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ”मैं लोगों को मुर्गे, भेड़ या बकरी का मांस या मछली खाने के बजाय बीफ ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करता हूं, यह धारणा कि भाजपा गोवध पर प्रतिबंध लगाएगी, यह दूर हो जाएगी।” पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री शुलई ने यह भी आश्वासन दिया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात करेंगे कि पड़ोसी राज्य में नए अधिनियम से मेघालय में मवेशियों का परिवहन बाधित न हो।
मेघालय और असम के बीच सीमा विवाद पर तीन बार के विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य सीमा और अपने लोगों की रक्षा के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा, ”अगर असम के लोग सीमावर्ती इलाकों में हमारे लोगों को प्रताड़ित करते रहते हैं तो वक्त आ गया है कि केवल बात न करें और चाय न पिए। हमें जवाब देना होगा, हमें मौके पर ही जवाब देना होगा।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह हिंसा के पक्ष में नहीं हैं।

सामग्री बनाने वाले संयंत्र में आग लगने से 1 की मौंत

लेबनान। बेरूत सीरिया के औद्योगिक शहर शेख नज्जर में पेंट एवं प्लास्टिक सामग्री बनाने वाले एक संयंत्र में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।
सीरियन अरब समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
एजेंसी ने जानकारी दी कि संयंत्र में आग लगने से सात लोग घायल हो गए हैं और चार अन्य लापता हैं।

इराक: आईएस के हमले में 8 लोगों की मौंत हुईं

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित एक गांव में शुक्रवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये।
कर्नल मोहम्मद अल-बाज़िक ने बताया कि बगदाद के उत्तर में करीब 80 किलोमीटर दूर यथरिब शहर के पास अल्बु जीली गांव में आज शाम आईएस आतंकवादियों ने हमला किया।
उन्होंने बताया कि आईएस आतंकवादियों ने गांव के पास स्थित जांच चौकी पर भी हमला किया।

अभिनेत्री नोरो की फॉलोवर्स संख्या-30 मिलियन हुईं

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरो फतेही के फॉलोवर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन हो गयी है।
नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, उसी का जश्न मनाते हुए, नोरा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं है।
समुद्र के किनारे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा करते हुए, नोरा फतेही एनिमल प्रिंट आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वह दिलकश लग रही हैं।

अहंकारी लोगों की सरकार, सीमाएं असुरक्षित हुईं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है। यह अहंकारी लोगों की सरकार है और उसकी नीतियों के कारण देश की तथा राज्यों की सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं।
उन्होंने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा-एलएसी पर बढ़ रहे विवाद और मिजोरम एवं असम सीमा पर हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि विवादों का जो बीजारोपण किया जा रहा है। उसके परिणाम बहुत खतरनाक होंगे।
उन्होंने ट्वीट किया “ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों और दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है। इसका परिणाम भयानक है और होगा।”
एक और ट्वीट में उन्होंने मुंशी प्रेमचंद को उद्धृत करते हुए कहा, “आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका ग़ुरूर है।
 

भारत: 24 घंटे में 41,649 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,649 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,16,13,993 हो गई जबकि 593 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,23,810 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन वृद्धि हुई है।इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,920 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है। 
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना एक्टिव केस में 3,765 की वृद्धि हुई है।दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 46.15 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कासो के दौरान हुईं मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गयें

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को तड़के सुरक्षा बलों की ओर से की गयी घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) के दौरान हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर और आईईडी विशेषज्ञ समेत दो आतंकवादी मारे गये।
इस बीच, कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों काे बिना किसी नुकसान के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए बधाई दी है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलवामा के नागबेरन-तरसार त्राल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब जंगल की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि दाचिगाम जंगलों के सामान्य इलाके में दो आतंकवादी मारे गये। मारे गये आतंकवादियों में से एक की पहचान करते हुए श्री कुमार ने कहा कि आज की मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन जैश का लम्बू भाई है। दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक लंबू भाई को शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बनाने में महारत हासिल थी और दक्षिण कश्मीर में कई हमलों में वह शामिल था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-350 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 1, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...