बुधवार, 28 जुलाई 2021

उड़ीसा में करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार किया

भुवनेश्वर। उड़ीसा में करोड़ों की ठगी करने वाले को बरेली में गिरफ्तार कर लिया गया है। उड़ीसा एसटीएफ की टीम ने बरेली पुलिस की मदद से आरोपी को होटल रेडिसन से पकड़ा।सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली से भागकर बरेली आया था। ठगी करने वाले का नाम दिलीप जैन बताया जा रहा है जोकि उड़ीसा निवासी है। दिलीप जैन ने 2016 में चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी के कारनामे को अंजाम दिया था।

सत्र: गतिरोध के बीच राज्यसभा में प्रश्नकाल हुआ

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच चल रहे गतिरोध बीच राज्यसभा में बुधवार को पहली बार प्रश्नकाल हुआ और विभिन्न मंत्रियों ने सदस्यों के पूरक प्रश्नों के जवाब दिए। हालांकि इस दौरान विपक्षी सदस्य आसन के समक्ष आ कर हंगामा करते रहे और उप सभापति हरिवंश ने 12 बज कर 41 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।सदन में आज पेगासस जासूसी मामला और केंद्रीय कृषि कानूनों समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण शून्यकाल नहीं चल पाया और बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बारह बजे जब प्रश्नकाल शुरू हुआ तो विपक्षी सदस्य फिर आसन के समक्ष आ कर हंगामा करने लगे। उपसभापति हरिवंश ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया।प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने पूरक प्रश्न पूछे और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री प्रतिमा भौमिक ने उनके जवाब दिए।
गौरतलब है कि पेगासस जासूसी मामले, केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मौजूदा सत्र के पहले दिन से विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा किया है। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही बार बार बाधित हुई है। आज भी जब उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल आरंभ किया तो विपक्षी सदस्य अपनी मांग को लेकर नारे लगाते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के समीप आ गये। उप सभापति ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की।
उन्होंने हंगामा कर रहे कुछ सदस्यों के मास्क न लगाने को लेकर भी अप्रसन्नता जाहिर की। सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने 12 बज कर 41 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 3,14,84,605 हुएं

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 43,654 नए मामले आए। जिससे संक्रमण के कुल मामले 3,14,84,605 पर पहुंच गए। जबकि 640 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,22,022 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,336 की वृद्धि के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,99,436 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत हो गयी है। 

आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कोविड-19 के लिए 17,39,857 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक कुल 46,09,00,978 नमूनों की जांच की जा चुकी है। दैनिक संक्रमण दर मंगलवार को 1.73 प्रतिशत से बढ़कर 2.51 प्रतिशत हो गयी है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है।

कुमाऊ के कई इलाकों में भारी बरसात की संभावना

पंकज कपूर                 
देहरादून। कुमाऊं में रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर जारी है। बुधवार को कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में बरसात शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग के अगले 3 दिनों तक कुमाऊ के कई इलाकों में भारी बरसात की संभावना जताई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।न्यूनतम तापमान जहां सामान्य है। जबकि अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम का यह मिजाज आगामी तीन दिन बने रहने की संभावना है। बुधवार को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में भारी बरसात की संभावना जताई है
बारिश व पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई है। नैनीताल जिले के प्रमुख हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। बुधवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 18.5 डिग्री व न्यूनतम 14.3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बरसात के चलते तराई के इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।

टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश किया: सिंधू

टोक्यो। गत विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां ग्रुप जे में हांगकांग की एनवाई चियुंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने दुनिया की 34वें नंबर की खिलाड़ी चियुंग को 35 मिनट चले मुकाबले में 21-9 21-16 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
सिंधू की चियुंग के खिलाफ छह मुकाबलों में यह छठी जीत है। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में ग्रुप आई में शीर्ष पर रहने वाली डेनमार्क की दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट से भिड़ेंगी। सिंधू का ब्लिचफेल्ट के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 4-1 है। डेनमार्क की खिलाड़ी ने सिंधू के खिलाफ एकमात्र जीत इस साल थाईलैंड ओपन में दर्ज की थी।हैदराबाद की छठी वरीय खिलाड़ी सिंधू ने अपने पहले मैच में इजराइल की सेनिया पोलिकार्पोवा को हराया था। सिंधू ने अपने विविध शॉट और गति में परिवर्तन करने की काबिलियत से चियुंग को पूरे कोर्ट पर दौड़ाकर परेशान किया। चियुंग ने अपने क्रॉस कोर्ट रिटर्न ने कुछ अंक हासिल किए लेकिन हांगकांग की खिलाड़ी ने काफी सहज गल्तियां की जिससे वह सिंधू पर दबाव बनाने में विफल रही।
सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए स्कोर 6-2 किया और फिर 10-3 की बढ़त हासिल की। वह ब्रेक के समय 11-5 से आगे थी। ब्रेक के बाद सिंधू ने दबदबा बनाते हुए अपनी बढ़त को 20-9 किया और चियुंग के नेट पर शॉट मारने के साथ पहला गेम जीत लिया। चियुंग ने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाया।
उन्होंने सिंधू को रैली में उलझाया और दोनों खिलाड़ी 8-8 से बराबर चल रही थी। सिंधू ने इस दौरान चियुंग के शॉट को परखने में भी गलती की और फिर बाहर शॉट मारकर ब्रेक के समय हांगकांग की खिलाड़ी को एक अंक की बढ़त दे दी। चियुंग ने दबाव डालने का प्रयास किया लेकिन सिंधू ने दमदार स्मैश और बेहतर शॉट के साथ 19-14 की बढ़त बना ली।
सिंधू को छह मैच प्वाइंट मिले। उन्होंने एक शॉट बाहर मारा और एक नेट पर उलझाया लेकिन फिर स्मैश के साथ मैच जीत लिया। बी साई प्रणीत ग्रुप डी के अपने दूसरे और अंतिम पुरुष एकल मैच में आज नीदरलैंड के एम कालजोव से भिड़ेंगे। मंगलवार को चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप ए में बेन लेन और सीन वैंडी की इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर तीन में से दो मुकाबले जीतने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-347 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, जुलाई 29, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...