मंगलवार, 27 जुलाई 2021

24 घंटे में कोरोना के 1,629 नए मामलें सामने आएं

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 हजार 629 नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 814 हो गई है। अभीतक राज्य में  9 लाख 47 हजार 381 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या-17 हजार 746 है।विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नये मामलों में से 939 संगरोध से हैं। जबकि 690 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक  532 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

लवलिना ने जर्मनी की मुक्केबाज नादिने को हराया

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय मुक्केबाज लविलना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। महिलाओं की 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में 23 साल की लवलिना ने जर्मनी की 35 साल की मुक्केबाज नादिने एपेट्ज को हराया। लवलिना ने यह बाउट स्प्लिट डिसिजन से 3-2 से जीता। तीनों राउंड में जजों का ओवरऑल फैसला लवलिना के पक्ष में रहा। लवलिना अब मेडल पक्का करने से सिर्फ एक जीत की दूरी पर हैं। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में पहुंचते ही कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाता है। लवलिना की क्वार्टर फाइनल बाउट 30 जुलाई को चाइनीज ताइपे की चिन निएन चेन से होगी।
शूटिंग इवेंट्स में भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को दो अलग-अलग इवेंट में भारत की चार जोडिय़ों ने हिस्सा लिया लेकिन इनमें से कोई भी मेडल राउंड में नहीं पहुंच सकी। 10 मीटर एयर पिस्टल के मिस्क्ड इवेंट में मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी क्वालिफिकेशन राउंड-2 में सातवें स्थान पर रही। वहीं, यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा की जोड़ी क्वालिफाइंग राउंड-1 में ही बाहर हो गई। 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वालारिवन की जोड़ी क्वालिफिकेश राउंड में 12वें स्थान पर रही। अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार की जोड़ी 18वें स्थान पर रही। भारत के अचंता शरत कमल टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स में मेडल की होड़ से बाहर हो गए।
नंबर-1 सीड चीन के मा लोंग ने उन्हें 4-1 से हराया। मा लोंग ने पहला गेम 11-7 से जीता। शरत ने दूसरे गेम में 11-8 से जीत हासिल कर जोरदार वापसी की। चीनी खिलाड़ी ने इसके बाद कमल को कोई मौका नहीं दिया और अगले तीन गेम 31-11, 11-4, 11-4 से जीत लिया। इससे पहले भारत के हाथ एक और मेडल आते-आते रह गया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड शूटिंग इवेंट में भारत की मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी टॉप-4 में आने से चूक गई। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 582 अंक लेकर पहले स्थान पर रही, लेकिन 8 जोडिय़ों के दूसरे राउंड में वे 7वें स्थान पर रही। टॉप-4 जोडिय़ों को मेडल राउंड में एंट्री मिली।

परिवारों को 50-50 लाख का मुआवजा देगी सरकार

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में मीडिया को संबोधित करते हुए घोषणा की, कि असम-मिजोरम सीमा पर हुई गोलीबारी में अपनी जान गंवाने वाले असम पुलिस के पांच जवानों के परिवारों को राज्य सरकार 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देगी। साथ ही मृत पुलिस कर्मियों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि जिस इलाके में हिंसा हुई है वह आरक्षित वन क्षेत्र है। सैटेलाइट इमेजिंग की मदद से इसको देखा जा सकता है कि अतिक्रमण कैसे हुआ है। असम सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब कल असम-मिजोरम सीमा पर गोलीबारी हो रही थी तो मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार फोन किया। उन्होंने 'सॉरी' कहते हुए मुझे आइजोल में बातचीत के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि हमारी जमीन का एक इंच भी हिस्सा कोई नहीं ले सकता। हम अपने क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीमा पर पुलिस है। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह दो राज्यों के बीच सीमा विवाद है।
असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़पों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद है। उस समय भी विवाद था जब दोनों तरफ कांग्रेस की सरकार थी। यह दो राज्यों के बीच का विवाद है, दो राजनीतिक दलों के बीच का मुद्दा नहीं है। घटना असम की सीमा पर हुई। हमारी पुलिस मामले की जांच करेगी। इसकी जांच की जाएगी कि नागरिकों को हथियार कहां से मिले। पांच पुलिस कर्मियों की जान चली गई। गुवाहाटी से सिलचर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने हिंसा में प्राण गंवाने वाले असम पुलिसकर्मियों को कछार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय परिसर में अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि कछार के पुलिस अधीक्षक वैभव चंद्रकांत निंबालकर को असम मिजोरम सीमा पर संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से गोली लगने के बाद मुंबई ले जाया गया है। एसपी को उनके कूल्हों में एक गोली लगने के बाद गंभीर सर्जरी की आवश्यकता है। एसपी को कुल पांच गोली लगी थी। पैल में लगी गोली को सिलचर मेडिकल कालेज अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर बाहर निकाल दिया है।
उल्लेखनीय है कि मिजोरम पुलिस ने सोमवार को असम के अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और नागरिकों पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें असम पुलिस के पांच जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे।

फिल्म 'पठान' में एक्शन करती नजर आयेंगी दीपिका

कविता गर्ग         

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' में हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म पठान में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण,जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका है। 'पठान' में दीपिका हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी।यह पहली बार होगा। जब दीपिका पादुकोण भारतीय स्क्रीन पर इस लेवल का एक्शन सीन कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने इससे पूर्व हॉलीवुड 'ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेडर केज' में अपने पावर पैक्ड एंट्री सीन से फैन्स को हैरान कर दिया था। बताया जा रहा है कि 'दीपिका फिलहाल पठान के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। दीपिका ने इसके लिए इंटेंस तैयारी की है। दीपिका को 'पठान में एक्शन अवतार में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

चिकित्सीय शिक्षा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। अखिल भारतीय चिकित्सीय शिक्षा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण की मांग जारी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी तत्काल रूप से आरक्षण के दायरे में लाने की बात कही है। बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई विभागों के सचिव मौजूद थे।

राज्य शासकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजी में 15% और पीजी में 50% सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत आती हैं।इनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण मिलता है। लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का प्रावधान नहीं है। खबर है कि समीक्षा बैठक में पीएम ने इच्छा जताई है कि मेडिकल एजुकेशन में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा तय मंत्रालयों की तरफ से कोर्ट के बाहर प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण लागू करने की बात कही है। पीएम ने मंत्रालय के अधिकारियों से अलग-अलग राज्यों में मेडिकल एजुकेशन को लेकर ईडब्ल्यूएस आरक्षण के मौजूदा हालात की समीक्षा करने के लिए भी कहा है। पीएम ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वो सभी राज्यों से जानकारी प्राप्त करें कि वहां ईडब्ल्यूएस वर्ग के आरक्षण की योजना की स्थिति क्या है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-346 (साल-02)
2. बुधवार, जुलाई 28, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...