रविवार, 25 जुलाई 2021

50 फ़ीसदी अक्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर: एचसी

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकर ने शनिवार को सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दे दी है। दिल्ली सरकार ने अनलॉक-8 के लिए शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में सोमवार से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खुल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गयी है। अभी ये केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के स्पा 26 जुलाई से खुलेंगे।हालांकि, इनमें काम करने वाले कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण या हर पखवाड़े आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाना अनिवार्य होगा। वहीं, दिल्ली में सोमवार से शादी समारोह और अंतिम संस्कार में अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली है। 

नोरा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर की

कविता गर्ग         

मुंबई। नोरा फतेही को उनके डांसिंग स्किल्स के अलावा उनके ग्लैमरस फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। नोरा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस को हमेशा इंप्रेस करती हैं। नोरा का इंस्टाग्राम हैंडल उनकी स्टनिंग तस्वीरों से भरा हुआ है। नोरा अपनी हर तस्वीर और लुक से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। नोरा ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड साटिन गाउन में अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। नोरा की यह तस्वीरें उनके नए फोटोशूट की हैं।

नए फोटोज में नोरा फतेही ऑफ शोल्डर स्लिव्ज स्टाइल के वाइन रेड कलर के बोल्ड साटिन गाउन में नजर आ रही हैं। नोरा के वाइन रेड कलर के बॉडी हगिंग गाउन के फ्रंट पर कट भी हैं, जो उनके आउटफिट को हाइलाइट कर रहे हैं। इसके अलावा गाउन की वॉल्यूमिनस बैलून स्लिव्ज उनके आउटफिट में और ज्यादा स्टाइल एड कर रही हैं। नोरा ने अपनी इस लुक को सिंपल गोल्ड नेक पीस और न्यूड स्टेल‍िटोज के साथ कंप्लीट किया है। वाइन रेड गॉर्जियस आउटफिट के साथ नोरा ने न्यूड मेकअप कैरी किया है। जबकि बालों को उन्होंने खुला ही रखा है। नोरा की इस सिजलिंग तस्वीरों को देखकर कोई भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रुक सकता। उन्होंने अपनी तस्वीरों में जलवा बिखेरा है। नोरा फतेही का यह साटिन गाउन ब्रिटिश वूमेंस वियर लेबल अप्रैल और एलेक्स से है। 

कठिन सफर को जारी रखते हुए मुकाबला जीता

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने खेल के शानदार सफर को जारी रखते हुए रविवार को दूसरे दौर का मुकाबला जीत लिया है। टोक्यो में आयोजित किए जा रहे ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन रविवार को भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे दौर का मुकाबला जीत लिया है। रविवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में मनिका बत्रा ने यूक्रेन की खिलाड़ी पेशोसका मार्गरेटा को 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 15-5 और 11-7 से हरा दिया है। 

गैरटीकाकरण वाले लोगों की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के गैर टीकाकरण वाले लोगों की घरेलू हवाई यात्रा में प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तानी समाचापत्र डॉन ने नेशनल कमांड एंड आपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने निर्णय लिया है कि एक अगस्त से 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के किसी भी गैर-टीकाकरण वाले नागरिक को घरेलू हवाई यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि पाकिस्तान से विदेश जाने वालों अथवा अन्य देशों से यहां आने वाले यात्रियों को प्रतिबंध से छूट दी गयी है। 

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने मुनांद कुलगाम में आज सुबह संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान आगे बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था। 

अभिनेता टाइगर ने 'हीरोपंती 2' के लिए मेहनत की

कविता गर्ग              

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' के लिए कड़ी मेहनत की। टाइगर श्रॉफ की फिल्‍मों में बेहतरीन स्‍टंट्स और एक्‍शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। टाइगर अपनी बॉडी को फिट रखने और पर्दे पर जबरदस्‍त दिखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।

टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह धमाकेदार एक्शन और डांस करते नजर आएंगे। टाइगर ने फिल्‍म के सेट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डंबल्‍स उठाते दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, "एक्‍शन के लिए तैयार।" फिल्म में टाइगर के अपोजिट कृति सैनन को कास्‍ट किया गया है। इससे पहले दोनों 'हीरोपंती' में भी साथ नजर आए थे। 

'कैप्‍टन इंडिया' में किरदार निभाएंगे अभिनेता कार्तिक

कविता गर्ग          

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'कैप्‍टन इंडिया' में पायलट के किरदार में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन की नई फिल्‍म 'कैप्‍टन इंडिया' की घोषणा कर दी गई है। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर 'कैप्‍टन इंडिया' का पहला पोस्टर शेयर कर दी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब एक आदमी कॉल ऑफ ड्यूटी (कर्तव्य की पुकार) से आगे बढ़ जाए। बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लाए हैं 'कैप्‍टन इंडिया'।"

हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्‍म 'कैप्‍टन इंडिया' में कार्तिक एक पायलट के किरदार में नजर आएंगे। रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा इस फिल्म के निर्माता हैं।फिल्‍म में हरमन एक्‍ट‍िंग भी करने वाले हैं।कार्तिक आर्यन ने कहा, "कैप्टन इंडिया समान रूप से प्रेरणादायक और रोमांचकारी है और इसके साथ मुझे हमारे देश के इस तरह के ऐतिहासिक अध्याय का हिस्सा बनने के लिए गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है। हंसल सर के काम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनके साथ सहयोग करने का यह सही मौका था।"

हंसल मेहता ने कहा, " 'कैप्टन इंडिया' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, एक ऐसे पल को फिर से दर्शाएगी जहां एक आदमी अपने दर्द और पीड़ा को परे रख कर हजारों लोगों की जान बचाता है। मुझे फिल्म में रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा के साथ काम करने की खुशी है और मैं कार्तिक के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"हरमन बावेजा ने कहा, " 'कैप्टन इंडिया' एक ऐसी फिल्म है। जो एक प्रेरक मानवीय कहानी और एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का सही संतुलन है। मुझे विश्वास है कि यह कहानी हर भारतीय को पसंद आएगी।" 'कैप्टन इंडिया की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। 

33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार युवाओं को लुभाने के लिए 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है। ये भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इसके लिए आयोग ने 29,932 रिक्त पदों पर नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। ये भर्तियां मार्च 2022 तक पूरी की जानी हैं। इसके अलावा आयोग ने कई वर्षों से लंबित सात पुरानी भर्तियों के 3768 पदों को पूरा करने का भी कार्यक्रम जारी किया है। अगर आयोग कैलेंडर पर अमल करता है तो चुनाव से पहले 33,700 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लंबित भर्तियों के साथ द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) व उसका रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। पीईटी में शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। चेयरमैन प्रवीर ने बताया कि पिछले तीन महीने में 2,951 रिक्त पदों से संबंधित तीन भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी किया जा चुका है। आयोग तेजी से भर्ती कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के साथ पांच मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम का एलान किया है। पीईटी 20 अगस्त को होगी। पीईटी के बाद पहली भर्ती राजस्व लेखपाल के 7882 रिक्त पदों पर होगी। दूसरी बड़ी भर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य समान योग्यता वाले पदों के लिए होगी। यह मुख्य परीक्षा 9212 पदों के लिए होगी। इसके बाद कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ व समान योग्यता वाले पदों पर भर्ती की योजना है। 

75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा हैं 'अमृत महोत्सव'

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा ”अमृत महोत्सव” कार्यक्रम, ना तो किसी सरकार का या फिर किसी राजनीतिक दल का है। बल्कि देश की जनता काशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ”मन की बात” की 79वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए सभी लोग एकजुट हो गए थे। उसी प्रकार सभी को देश के विकास के लिए एकजुट होना होगा।

मोदी ने कहा कि इस साल 15 अगस्त को देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है और जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया। उसके 75 वर्ष होने की आज की पीढ़ी साक्षी बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है जिसकी मूल भावना अपने स्वाधीनता सेनानियों के मार्ग पर चलना और उनके सपनों का देश बनाना है। ”अमृत महोत्सव किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है। जैसे, देश की आजादी के मतवाले, स्वतंत्रता के लिए एकजुट हो गए थे वैसे ही हमें देश के विकास के लिए एकजुट होना है।” उन्होंने देशवासियों से देश के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला देते हैं।

”वोकल फॉर लोकल” यानी स्थानीय उत्पादों को बढ़ाना देने और ”आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूत करने के लिए, उन्होंने कहा, ”रोज के काम काज करते हुए भी हम राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।” प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों से भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर ”भारत जोड़ो आंदोलन” में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

”राष्ट्र सर्वप्रथम और हमेशा सर्वप्रथम के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है…तो आइए, हम ‘अमृत महोत्सव’ पर यह अमृत संकल्प लें कि देश ही हमारी सबसे बड़ी आस्था, सबसे बड़ी प्राथमिकता बना रहेगा।” प्रधानमंत्री ने तोक्यो ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल को वहां उन्होंने चलते देखा तो पूरा देश गौरवान्वित हो गया। पिछले दिनों खिलाड़ियों से अपने संवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कई चुनौतियों और संकट का सामना करने के बाद ओलंपिक दल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने देशवासियों से ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। 

भारत: 1 दिन में 39,742 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं जबकि 535 और मरीजों की मौत से मृतक संख्य स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,08,212 हो गई है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत 

पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 765 घटी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-344 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 26, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...