रविवार, 25 जुलाई 2021

33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार युवाओं को लुभाने के लिए 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है। ये भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इसके लिए आयोग ने 29,932 रिक्त पदों पर नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। ये भर्तियां मार्च 2022 तक पूरी की जानी हैं। इसके अलावा आयोग ने कई वर्षों से लंबित सात पुरानी भर्तियों के 3768 पदों को पूरा करने का भी कार्यक्रम जारी किया है। अगर आयोग कैलेंडर पर अमल करता है तो चुनाव से पहले 33,700 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लंबित भर्तियों के साथ द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) व उसका रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। पीईटी में शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। चेयरमैन प्रवीर ने बताया कि पिछले तीन महीने में 2,951 रिक्त पदों से संबंधित तीन भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी किया जा चुका है। आयोग तेजी से भर्ती कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के साथ पांच मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम का एलान किया है। पीईटी 20 अगस्त को होगी। पीईटी के बाद पहली भर्ती राजस्व लेखपाल के 7882 रिक्त पदों पर होगी। दूसरी बड़ी भर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य समान योग्यता वाले पदों के लिए होगी। यह मुख्य परीक्षा 9212 पदों के लिए होगी। इसके बाद कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ व समान योग्यता वाले पदों पर भर्ती की योजना है। 

75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा हैं 'अमृत महोत्सव'

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा ”अमृत महोत्सव” कार्यक्रम, ना तो किसी सरकार का या फिर किसी राजनीतिक दल का है। बल्कि देश की जनता काशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ”मन की बात” की 79वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए सभी लोग एकजुट हो गए थे। उसी प्रकार सभी को देश के विकास के लिए एकजुट होना होगा।

मोदी ने कहा कि इस साल 15 अगस्त को देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है और जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया। उसके 75 वर्ष होने की आज की पीढ़ी साक्षी बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है जिसकी मूल भावना अपने स्वाधीनता सेनानियों के मार्ग पर चलना और उनके सपनों का देश बनाना है। ”अमृत महोत्सव किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है। जैसे, देश की आजादी के मतवाले, स्वतंत्रता के लिए एकजुट हो गए थे वैसे ही हमें देश के विकास के लिए एकजुट होना है।” उन्होंने देशवासियों से देश के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला देते हैं।

”वोकल फॉर लोकल” यानी स्थानीय उत्पादों को बढ़ाना देने और ”आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूत करने के लिए, उन्होंने कहा, ”रोज के काम काज करते हुए भी हम राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।” प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों से भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर ”भारत जोड़ो आंदोलन” में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

”राष्ट्र सर्वप्रथम और हमेशा सर्वप्रथम के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है…तो आइए, हम ‘अमृत महोत्सव’ पर यह अमृत संकल्प लें कि देश ही हमारी सबसे बड़ी आस्था, सबसे बड़ी प्राथमिकता बना रहेगा।” प्रधानमंत्री ने तोक्यो ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल को वहां उन्होंने चलते देखा तो पूरा देश गौरवान्वित हो गया। पिछले दिनों खिलाड़ियों से अपने संवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कई चुनौतियों और संकट का सामना करने के बाद ओलंपिक दल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने देशवासियों से ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। 

भारत: 1 दिन में 39,742 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं जबकि 535 और मरीजों की मौत से मृतक संख्य स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,08,212 हो गई है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत 

पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 765 घटी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-344 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 26, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 24 जुलाई 2021

अमेरिका के जवाब में संगठनों पर प्रतिबंध लगाएं

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने अपने अधिकारियों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में कई अमेरिकियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस बीबीसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि चीन ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।उनमें पूर्व अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस भी शामिल हैं। अमेरिका ने हांगकांग में चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध क्षेत्र में सुरक्षा कार्रवाई के तहत लगाए थे।चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के अमेरिकी प्रतिबंधों ने हांगकांग के कारोबारी माहौल को चोट पहुंचाई है। इन प्रतिबंधों को बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन करने के लिए डिजाइन किया गया था। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका मुल्‍क विल्बर रॉस समेत सात अमेरिकियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाएगा। 

चीन की ओर से की गई यह कार्रवाई अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन के आगामी बीजिंग के दौरे से पहले आई है। अमेरिकी विदेश उपमंत्री वेंडी आर शेर्मन 25 जुलाई को चीन की यात्रा पर जाएंगी। इसके बाद वह जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा भी करेंगी। वह चीन में अधिकारियों के साथ तियानजिन में बैठक करेंगी। उनकी मुलाकात विदेश मंत्री वांग यी से भी तय है। यह यात्रा अमेरिका के चीन से द्विपक्षीय संबंधों के तहत आयोजित की गई है। 

येदियुरप्पा ने भाजपा के नेताओं का अपमान किया

बैंगलुरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने और उन्हें कूड़ेदान में फेंकने की संस्कृति की कड़ी आलोचना की है। रणदीप सुरजेवाला ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा की संस्कृति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने की है। इसी तरह, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पार्टी के विभिन्न नेताओं का अपमान किया। उन्हें पद से हटा दिया और उन्हें एक कोने में डाल दिया।

उन्होंने कहा,"कर्नाटक में भाजपा की एक अपहृत सरकार है। इसे लोगों द्वारा नहीं चुना गया है। यह एक ऐसी सरकार है जो भ्रष्टाचार से भरी है और राज्य के लोगों का उन पर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विकास समर्थक सरकार प्रदान करने की कोशिश करेगी।" उन्होंने कहा कि आज की बैठक तीन पहलुओं पर केंद्रित है। इनमें कार्यकर्ताओं से परामर्श करना और समस्याओं को हल करना महत्वपूर्ण है। पार्टी को जमीनी स्तर से संगठित करने का प्रयास करना है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक इकाई सहित विभिन्न संविधान सभाओं में सभायें आयोजित की जायेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी को आने वाले दिनों में राज्य में जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनाव की तैयारी करनी है। इस अवसर पर विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, "सुरजेवाला सभी कांग्रेस नेताओं से मिल रहे हैं और राय का आकलन कर रहे हैं। वह जिलों की स्थिति पर भी विचार कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पार्टी की स्थिति पर सलाह ले रहे हैं। " कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर और राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार है।

सिद्धारमैया ने कहा,"भ्रष्ट आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया है, इसलिए इस सरकार को हटा दिया जाना चाहिए।" प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार ने कहा कि पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर संकल्प यात्रा की है और उन लोगों की समस्याओं को हल करने की तैयारी कर रही है जो अपनी जरूरतों से वंचित हैं। 

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...