मंगलवार, 20 जुलाई 2021

बंदूक के बल पर शासन करने की कोशिश: अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने तालिबान को चेतावनी दी है कि कोई भी सरकार जो मानवाधिकारों का सम्मान नहीं करेगी और बंदूक के बल पर शासन करने की कोशिश करेगी। उसकी अंतरराष्ट्रीय वैधता कम होगी। तालिबान चरमपंथियों ने हाल के सप्ताहों में अफगानिस्तान के दर्जनों जिलों पर कब्जा कर लिया है और अब माना जाता है कि अफगानिस्तान का एक तिहाई हिस्सा उनके कब्जे में हैं। अमेरिका और पश्चिमी बल 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से रवाना हो जाएंगे। 

तालिबान के साथ एक समझौते के तहत, अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी इस शर्त पर अफगानिस्तान से सैनिक बुलाने पर सहमत हुए हैं कि तालिबान चरमपंथी समूहों को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में संचालन करने से रोकेगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को दैनिक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि मेहनत से हासिल उपलब्धियों को बनाए रखने में अमेरिका को अफगानिस्तान की सरकार और लोगों के साथ काम करते हुए दो दशक हो गए हैं। उनमें अफगान महिलाओं और अफगान लड़कियों द्वारा हासिल उपलब्धियां भी शामिल हैं। 

वर्षा के जल संरक्षण पर डीएम की बैठक, आदेश दिए

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में 16 जुलाई से 22 जुलाई 2021 तक संचालित हो रहे वाले भूजल सप्ताह के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों व ग्राम पंचायतों में जनपदीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सम्मानित ग्राम प्रधानों के सहयोग से आम-जन व कृषकों को जल संचयन के लाभ व जल स्तर में वृद्धि के तौर-तरीकों के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाये। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी बिल्डिंग एंव सभी सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग पर रूपटाफ रेनवाटर र्हावेस्टिंग लगाये जाने हेतु स्टीमेट बनाकर एक हफ्ते में कार्य प्रारम्भ करा दिया जाय। इसके साथ ही उन्होनें तालाबों की सफाई कराने के निर्देश दिये। 
इस अवसर पर लघु सिचाई विभाग के सहायक अभियन्ता गौरी शंकर गुप्ता एंव भू-गर्भ विभाग के प्राविधिक सहायक विपुल श्रीवास्तव, वनाधिकारी आरएस यादव सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
उज्ज्वल केसरवानी

कांग्रेसी नेता कर रहे हैं सत्ता का दुरुपयोग: छत्तीसगढ़

दुष्यंत सिंह टीकम         
रायपुर। जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से कांग्रेसी नेता कर रहे हैं सत्ता का दुरुपयोग। छोटे कार्यकर्ता भी अपने आप को इतना महान बताते हैं और हर जगह पर जा जाकर अवैध वसूली करते हैं। कुछ दिन पहले ही एक मामला आया था कि कांग्रेस की महिला सचिव उषा श्रीवास शीत श्रीवास के साथ मिलकर कंटिन्यू कर रही थी अवैध वसूली। गाड़ी पर महिला प्रदेश सचिव का बोर्ड लगा कर दे रही थी। लोगों को धमकी कई बार उषा श्रीवास ने लोगों को झूठे केस में फंसाने के आरोप तक लगा डाले थे। जब यह बात की जानकारी समाजसेवी अन्नू सिंह को हुई उन्होंने तुरंत ही इस को संज्ञान में लेते हुए बात की कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष उषा रंजन श्रीवास्तव से तब उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने उनको इसी शिकायत की वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 
अब अगर उन्होंने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। फिर कांग्रेस की नेता होने का इतना दम भरना और गरीब मजदूरों को सताना और अवैध वसूली करना उन्होंने अभी भी नहीं छोड़ा है। उनका पूरा साथ कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी शीत श्रीवास भरपूर देते हैं। अनु अरुण सिंह का कहना है कि अगर कांग्रेसी जनता से अवैध वसूली करेंगे और अपने कार्यकर्ताओं को समझाइश नहीं देते तो हो सकता है। उग्र आंदोलन जब से कांग्रेस आई है। सिर्फ लोगों को प्रताड़ित ही कर रही है।

बाल्मीकि समाज ने बैठक में उठाए अपेक्षा पर सवाल

भानु प्रताप उपाध्याय
शामली। मंगलवार को एक बैठक मोहल्ला पंसारी आन राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने की। बैठक का संचालन विशाल कुमार ने किया। बैठक में अरविंद झंझोट ने अपने संबोधन में कहा कि देश में वाल्मीकि समाज को केंद्र सरकार में एवं उत्तर प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। वाल्मीकि समाज की उपेक्षा हो रही है। 
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2005, 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में 65000 सफाई कर्मचारी की भर्ती संविदा में की थी और 40 हजार भर्ती परमानेंट भर्ती करने के लिए कहा था जो वह नहीं कर पाए थे। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार कई बार बनी। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा 40000 भर्ती करने के लिए कहां गया ? परंतु 40,000 सफाई कर्मचारी भर्ती नहीं कर पाए और अभी तक नहीं हो पाई है और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने भी अपने कार्यकाल में संविदा सफाई कर्मचारियों का वेतन प्रतिमा ₹11000 वेतन बढ़ोतरी की ओर है। ठेके व्यवस्था में कार्यरत सफाईकर्मचारियों का वेतन दोगुना किया और अखिलेश ने 46 हजार उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मचारी की भर्ती करने के लिए कहां जो वह भी नहीं कर पाए थे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने 46 000 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए कहा है। 
अगर माननीय मुख्यमंत्री जी की मनसा वाल्मीकि समाज के लिए कुछ करने की है तो 1 माह की अवधि में प्रभावी आदेश करके वाल्मीकि समाज के लोगों को स्थानी निगाहों में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती करने के लिए वाल्मीकि समाज आपसे अनुरोध करता है। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय में कार्यरत वर्ष 2006 से संविदा सफाई कर्मचारी जो कार्य कर रहे हैं। उन्हें परमानेंट कर  ने और ठेके व्यवस्था में कार्यरत ठेके के कार्यरत सफाई कर्मचारियों को स्थानीय निकायों में संविदा में समायोजित करने की मांग की है और वाल्मीकि समाज का केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार में कोई वाल्मीकि समाज से मंत्रिमंडल में नहीं है। वाल्मीकि समाज से केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश सरकार में 1 कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की है। बैठक में अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद, बाल्मीकि शिव कुमार, सुमित कुमार, अरुण झंझोट, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, ऋतिक झंझोट शामिल रहे। 

हत्या: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

अतुल त्यागी             
हापुड़। मामला जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र की चौकी यूपीएसआईडीसी फेस 2 में गद्दा बनाने की फैक्ट्री का है।जहां फांसी के फंदे पर लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव। शव को देख कर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में मचा हड़कंप आपको बता दें, कि इरशाद पुत्र कौसर अली निवासी सोनिया विहार दिल्ली थर्ड पुस्ता 25 वर्षीय कैंटर गाड़ी चलाता है। धौलाना थाना क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी की गद्दा बनाने की फैक्ट्री में गद्दे लेने के लिए गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा परिजनों को सताने लगी चिंता। फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर परिजनों के उड़े होश।
फैक्ट्री के ही अंदर फांसी के फंदे पर उसका लटका मिला शव। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।

ओलिवर के साथ 'अंतरिक्ष यात्रा' पर रवाना होंगे जेफ

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्रा का नया इतिहास रच दिया गया है। जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का रॉकेट न्यू शेफर्ड चार यात्रियों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर निकल चुके हैं। इसकी लॉन्चिंग 20 जुलाई यानी आज शाम 6.45 बजे वेस्ट टेक्सास के ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की गई। 
शाम 6.20 बजेः चारों अंतरिक्षयात्री न्यू शेफर्ड कैप्सूल में बैठ चुके हैं। कैप्सूल के हैच को बंद कर दिया गया है। कुछ ही मिनटों में इस कैप्सूल को रॉकेट आवाज से तीन गुना ज्यादा गति में लेकर अंतरिक्ष में जाएगा। शाम 6.00 बजेः जेफ बेजोस के साथ सभी अंतरिक्षयात्री न्यू शेफर्ड कैप्सूल में पहुंच गए। उन्हें अब कैप्सूल में बिठान की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टेक्नीशियन और इंजीनियर्स चारों अतंरिक्षयात्रियों को बैठने के नियमों की जानकारी दोबारा बता रहे हैं। 82 वर्षीय वैली फंक न्यू शेफर्ड कैप्सूल से आज जेफ बेजोस उनके भाई मार्क बेजोस और 18 वर्षीय ओलिवर डैमेन के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होंगें। 
इस यात्रा में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के अंतरिक्ष यात्री स्पेस टूरिज्म पर जा रहे हैं। यह अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास की पहली ऐसी फ्लाइट होगी, जिसमें इस तरह का नया प्रयोग किया जा रहा है।

हरियाणा में सक्रिय हुआ 'मानसून', राहत की सांस

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। मॉनसून टर्फ उत्तर की तरफ आने, बंगाल की तरफ से नमी वाली पुरवाई हवाएँ तथा अरब सागर पर बने एक कम दबाब का क्षेत्र से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून 18 जुलाई से हरियाणा राज्य में सक्रिय हुआ।
राज्य के उत्तर व दक्षिण पूर्व के क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। इससे हरियाणा राज्य में बारिश की कमी जों 17 जुलाई तक 19 प्रतिशत थी जो 20 जुलाई सुबह तक 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकडों के अनुसार 1 जून से 20 जुलाई तक हरियाणा में 175.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश (146.0 मिलीमीटर) से 20 प्रतिशत अधिक है।
मौसम पूर्वानुमान मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ सामान्य सि्थति पर बनी हुई है तथा अब यह टर्फ गंगानगर, देहली, हरदोई, डालटागंज, मेदिनीपुर से होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। इन सब मौसमी सिस्टमों से नमी वाली हवाएँ राज्य की तरफ आने से अगले दो तीन दिनों ( 23 जुलाई ) तक और आने की संभावना है जिससे राज्य में 21 से 23 जुलाई के बीच हवायों व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...