सोमवार, 19 जुलाई 2021

यूपी में सोमवार से खुलने के लिए तैयार हैं सिनेमाघर

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। कोविड -19 प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा के बाद राज्य के सिनेमाघर सोमवार से खुलने के लिये तैयार हैं।
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी सिनेमाघर कोविड-19 महामारी के कारण करीब तीन महीने तक बंद रहने के बाद आज खुल रहे हैं।
मुख्य सचिव पी रविकुमार की तरफ से जारी एक आदेश के अनुसार, "सिनेमा हॉल / मल्टीप्लेक्स / थिएटर / रंगमंदिरा / सभागार और इसी तरह के अन्य स्थानों को अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता और संबंधित विभागों की तरफ से जारी कोविड दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन के साथ खोलने की अनुमति है।"
कोविड -19 प्रतिबंधों में और ढील के तहत रात के कर्फ्यू के समय को रात नौ बजे से सुबह छह बजे की जगह रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे कर दिया गया है।
राजस्व मंत्री आर अशोक ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ महीनों से कोरोना प्रतिबंधों से प्रभावित लोगों की मदद के लिये लॉकडाउन में और ढील दी जा रही है। उन्होंने कहा, "इससे लोगों को, खासकर थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को, मदद मिलेगी।

लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकी मारे

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गये।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने शीर्ष कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। लश्कर-ए-तैयबा का यह शीर्ष कमांडर 2017 से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से रविवार देर रात शोपियां में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।
इस दौरान सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। 
तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

घर में आग लगने से परिवार के 4 लोगों की मौंत हुईं

नरेश राघानी                        
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाल रोड स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम सुभाष चौधरी के मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपति सुभाष चौधरी (81) एवं नीलम चौधरी (76) उनकी बड़ी बेटी पल्लवी (50) और छोटी बेटी लावण्या (40) की जलने से मृत्यु हो गई।
परिवार में बुजुर्ग दंपति की एक बेटी दिव्यांग थी और दूसरी बेटी एक स्कूल में अध्यापिका थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पड़ोसियों ने घर में धुंआ देख पुलिस को सूचना दी और दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग घर के एक कमरे में लगी।
पुलिस मामले में जांच कर रही है और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग मां-बाप एवं दिव्यांग बहन की पल्लवी ही देखभाल करती थी। घटना के बाद प्रशासन एवं पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए विचार करेंगी 'शिवसेना'

कविता गर्ग                         
मुंबई। शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की जनसंख्या नियंत्रण की नीति का असर देखेगी और उसके विश्लेषण के बाद इस पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए विचार करेगी।
गत रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में जनसंख्या को स्थिर करने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एक जनसंख्या नीति बनाने का प्रस्ताव रखा था। असम सरकार ने भी इस संबंध में एक नीति बनाने का प्रस्ताव दिया है। नीति में दो से अधिक बच्चों वाले उन लोगों को सरकारी नौकरियों के लिए अपात्र बनाने का प्रस्ताव है, जो पहले से ही सेवा में हैं, लेकिन पदोन्नति से वंचित और योजनाओं के लाभों से बाहर हैं। नीति के तहत जिन लोगों के दो से अधिक बच्चे हैं। उन्हें भी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने या किसी भी प्रकार की सब्सिडी प्राप्त करने से रोक दिया जायेगा।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव पर विपक्षी दलों ने अपना निशाना साधा है और इसे चुनावी प्रचार के रूप में संदर्भित किया है।



पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के दाम लगातार चौथे दिन अपरिवर्तित रहे।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-338 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 20, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...