रविवार, 18 जुलाई 2021

गांगुली का 160वां जन्मदिन गूगल डूडल पर मनाया

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थीं, अगर नहीं तो आज गूगल डूडल जरूर देख लें। गूगल अपने डूडल के जरिए आज पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली का 160वां जन्मदिन मना रहा है। जिस समय महिलाएं घूंघटे में रहती थी उस समय कादंबिनी गांगुली ने समाज की परवाह किए बिना चिकित्सा के क्षेत्र में पुरुषों के बराबर पहुंच कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया और सबकी प्रेरणा भी बनीं।
 इनका जन्म 18 जुलाई, 1861 भागलपुर ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश में) में हुआ था। कादंबिनी गांगुली आगे जाकर एक डॉक्टर और स्वतंत्रता सेनानी बनीं। इन्हें महिला अधिकार संगठन का पहला सह-संस्थापक भी बनाया गया।1883 में, कादंबिनी बोस ने प्रोफेसर और कार्यकर्ता द्वारकानाथ गांगुली से शादी की। वास्तव में, द्वारकानाथ ही थे जिन्होंने अपनी पत्‍नी को मेडिकल में डिग्री हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
1884 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला बनीं। 
1886 में उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, और इस प्रकार, भारतीय-शिक्षित डॉक्टर बनने वाली पहली महिला के रूप में इतिहास रच दिया। फिर यूनाइटेड किंगडम में काम करने और अध्ययन के बाद वे स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर अपनी निजी प्रैक्टिस करने भारत लौटीं। हालांकि, 03 अक्टूबर 1923 को उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली।

कान फिल्म समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया

कविता गर्ग                        
मुबंई। फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जूलिया डुकोरनू को उनकी फिल्म ‘टाइटन’ के लिए कान फिल्म महोत्सव में ‘पाम डी’ओर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया और इसी के साथ वह पिछले 28 साल में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बन गई हैं। इस फिल्मोत्सव में पुरस्कारों के लिए चयन स्पाइक ली की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया। ये पुरस्कार शनिवार को ग्रैंड थियेटर लुमियरे में 74वें कान फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में दिए गए। इस फिल्म महोत्सव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जूरी में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से ज्यादा रही।
डुकोरनू पाम डी’ओर पुरस्कार जीतने वाली अब तक की दूसरी महिला निर्देशक हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की जेन केम्पियन को ‘द पियानो’ के लिए 1993 में ‘पाम डी’ऑर’ पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं महोत्सव में दूसरे स्थान का पुरस्कार माने जाने वाले ‘ग्रैंड प्रिक्स’ के लिए दो फ़िल्मों को चुना गया। इसे ईरान के फिल्म निर्देशक असगर फरहादी की ‘ए हीरो’ और फिनलैंड के जूहो कुओसामेन के ‘कंपार्टमेंट नंबर 6’ को दिया गया।
वहीं लियोस कराक्स को ‘एनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कालेब लैंड्री को ‘निट्रम’ के लिए दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रिनेट रीन्सवे के नाम रहा।

भारत: 88 सदस्य खिलाड़ियों का दल 'जापान' पहुंचा

अखिलेश पांडेय  
टोक्यो। ओलंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ भारतीय दल का 88 सदस्यीय पहला जत्था 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए रविवार की सुबह जापान पहुंच गया। कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे खेलों के लिए भारत के आठ खेलों तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन के खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और अधिकारी नई दिल्ली से विशेष विमान से जापान की राजधानी पहुंचे।
पहला जत्था 88 सदस्यों का है। जिनमें 54 खिलाड़ियों के अलावा सहयोगी स्टाफ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों का हवाई अड्डे पर कुरोबे शहर के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था, ”कुरोबे भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करता है।
हॉकी में पुरुष और महिला हॉकी टीमें शामिल हैं। यह किसी एक खेल में भारत का सबसे बड़ा दल है। इससे पहले शनिवार की रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हर्ष ध्वनि, तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामना संदेशों के साथ भारतीय दल को औपचारिक विदाई दी। हवाई अड्डे पर अप्रत्याशित दृष्य देखने को मिला। ओलंपिक दल के लिए लाल कालीन बिछाया गया था।
खिलाड़ियों की विदाई के लिए इतना उत्साह बना हुआ था कि भारत सरकार ने इन सदस्यों की कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। ठाकुर के अलावा विदाई समारोह में खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान, आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने भी हिस्सा लिया।
भारत के कुछ खिलाड़ी विदेशों में अपने अभ्यास स्थलों से पहले ही टोक्यो पहुंच चुके थे। भारत की एकमात्र भारोत्तोलक मीराबाई चानू अमेरिका के सेंट लुई में अपने अभ्यास स्थल से शुक्रवार को टोक्यो पहुंची। मुक्केबाज और निशानेबाज इटली और क्रोएशिया में अपने अभ्यास स्थलों से यहां पहुंचे हैं। भारत का 228 सदस्यीय दल ओलंपिक में भाग लेगा जिसमें 119 खिलाड़ी शामिल हैं 
भारत से सबसे पहले चार भारतीय नाविक नेत्र कुमानन और विष्णु सरवनन (लेजर क्लास), केसी गणपति और वरुण ठक्कर (49ईआर क्लास) यूरोप में अपने अभ्यास स्थलों से टोक्यो पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा रोइंग टीम भी टोक्यो पहुंच चुकी है।

योगी जीते तो राज्य छोड़ बंगाल चलें जाएंगे: एलान

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। शायर मुनव्वर राना ने कहा है कि अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी यदि योगी आदित्यनाथ जीते तो वह राज्य छोड़ कोलकाता में बस जाएंगे। उन्होंने शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा और कहा कि ओवैसी मुसलमानों का वोट बांटने तथा भाजपा को मदद करने उत्तर प्रदेश आए हैं। मुनव्वर राना ने कहा कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो वो यूपी छोड़ कोलकाता लौट जाएंगे। उनका कहना है कि यूपी में मुसलमानों का वोट बंट जाता है। 
ओवैसी यूपी आकर यहां के मुसलमानों को बरगला रहे हैं। इस तरह वह मुसलमानों के वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं।
पिछले दिनों एटीएस द्वारा राजधानी में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर राना ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो। चाहे वो धर्मांतरण कानून व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी।इससे पहले एक और दो जुलाई का रात को मशहूर शायर मुन्नवर राना के लखनऊ के लालकुआं स्थित फ्लैट पर रायबरेली पुलिस ने उनके बेटे तबरेज राना की तलाश में छापा मारा था। कार्रवाई को लेकर मुन्नवर राना व उनकी बेटियों ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। 28 जून को रायबरेली में राना के बेटे तबरेज पर जानलेवा हमला हुआ था। वहीं, पुलिस ने रायबरेली में चार लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि तबरेज राना ने चार चाचा व चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद अपनी कार पर फायरिंग कराई थी। 
साजिश रचने को लेकर उसकी तलाश में ही छापा मारा गया था। मुन्नवर राना का आरोप था कि रात में अचानक पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा पीटने लगी। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। दरवाजा खोला तो आठ-दस पुलिसकर्मी धड़धड़ाते हुए घुसे और हर कमरे में तबरेज को ढूंढने लगे। मुन्नवर राना के परिवार की महिलाओं और बच्चियों ने देर रात पुलिस के ऐसे फ्लैट में घुसने का विरोध किया। आरोप है कि जब वीडियो बनाना शुरू किया तो एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल छीन लिया था। 28 जून को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने रायबरेली में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। 
उनका आरोप था कि वह अपनी कार में डीजल लेकर निकल रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कार पर फायरिंग कर दी।तबरेज का कहना था कि वह अपनी लाइसेंसी गन लेकर नीचे उतरे तो नकाबपोश बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस का दावा था कि तबरेज पर हमले का पूरा मामला फर्जी है। खुद तबरेज ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था।

अभिनेत्री प्रियंका ने अपनी तस्वीरें शेयर की: मुंबई

कविता गर्ग                 
मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ब्लैक क्लर के स्विमसूट में नज़र आ रही हैं। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाने से पहले आज फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 
जिन्हें देखने के बाद फैंस का दिल धड़कने को मजबूर है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक क्लर का स्विमसूट पहनकर ग्लैमरस फोटोज़ शेयर कर अरना जलवा बिखेरा है। प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर करी हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों से ऐक्सपेक्टेशन और रिऐलिटी में फर्क दिखाया है। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर कोई भाव नहीं है वहीं दूसरी तस्वीर में वो हंसती हुई नज़र आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 
वहीं, प्रियंका चोपड़ा के तमाम फैंस इस पोस्ट पर रिऐक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्र‍ियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का लंबा सफर कड़ी मेहनत और खुद के बलबूते पर तय किया है। आज वे अपने काम से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।

हादसा: कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को ट्रक ने कुचला

हरिओम उपाध्याय                          
शाहजहांपुर। दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक निजी बस रविवार सुबह यहां तिलहर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई। जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तिलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस का चालक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास कई खोखों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में बैठे करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदोई जिले के अशहर (45) तथा शाहजहांपुर के सुरेश (40) के रूप में हुई है जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, वे चाय के खोखे के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रसायन रिसाव के कारण कई लोगों की त्वचा में जलन

ह्यूस्टन। ह्यूस्टन के एक वाटर पार्क में रसायन रिसाव की वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हैरिस काउंटी अग्निशमन मार्शल कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया कि शनिवार को सिक्स फ्लैग्स हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन में हुई घटना के बाद 29 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं 39 अन्य लोगों ने प्राथमिक तौर पर उपचार के बाद अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
केपीआरसी-टीवी की खबरों के मुताबिक रसायन रिसाव की वजह से बीमार पड़ने वाले लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की उम्र तीन साल है और अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ये रसायन हाइपोक्लोराइट घोल और 35 प्रतिशत सल्फरिक अम्ल (तेजाब) थे।
मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन की प्रवक्ता रोजी शेफर्ड ने एक बयान में कहा, ”हमारे अतिथियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमेशा ही हमारी शीर्ष प्राथमिकता रही है और रिसाव के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पार्क को तत्काल खाली करा लिया गया।

अलर्ट जारी किया, आधार-पैन लिंक कराना अनिवार्य

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में है तो बैंक ने आपके लिए अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने कहा है कि पैन और आधार लिंक करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर किसी ने अपना पैन और आधार लिंक नहीं कराया है तो वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। इसके लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। अगर कोई भी खाताधारक 30 सितंबर से पहले अपना पैन और आधार नहीं लिंक करा पाता है तो उसका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इसके बाद वे कई तरह के वित्तीय लेनदेन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हर किसी के लिए पैन और आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है। इसके लिए इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आधार और पैन कार्ड लिंक कराया जा सकता है। पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर जुर्माना तक अदा करना पड़ सकता है। 
पैन कार्ड को एक्टिव करने के लिए 1000 रुपये तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है। वहीं, अगर किसी का पैन निष्क्रिय हो गया है तो उस पर आयकर कानून के सेक्शन 272B के अंतर्गत 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
आप आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग की नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/ पर लॉग ऑन करें। यहां पर आपको ‘लिंक आधार’ विकल्प मिलेगा। आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद मांगे गए जगह पर पैन और आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आधार-पैन लिंक का स्टेटस चेक करें। अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको ‘Your PAN is linked to Aadhaar Number’ ये मैसेज नजर आएगा। अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हुईं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत में 41,157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो गई। जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हो गयी। जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है। उसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,365 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। शनिवार को कोविड-19 के लिए 19,36,709 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 44,39,58,663 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,69,796 हो गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। 
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-337 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 19, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...