शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य में निरंतर सुधार

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य में निरंतर सुधार हो रहा है और उनकी सेहत पहले से बहुत बेहतर है।
लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के ‘क्रिटिकल केयर मेडिसिन’ के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में कल्याण सिंह (89) भर्ती हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। एसजीपीजीआई द्वारा शुक्रवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे जारी बुलेटिन में बताया गया, ”आज कल्‍याण सिंह की स्थिति पहले से बहुत बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है, वह बातचीत भी कर रहे हैं। हृदयरोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। 
विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मानदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं।
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आर के धीमान स्वयं उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।  सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार तीन जुलाई की रात में रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। 

भारतवंशी अधिकारी के नाम की पुष्टि की: अमेरिका

अखिलेश पांडेय   
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में सीनेट ने श्रम विभाग के सॉलिसीटर के रूप में भारतवंशी नागरिक अधिकार वकील सीमा नंदा के नाम की पुष्टि की है। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की पूर्व सीईओ नंदा (48) बराक ओबामा प्रशासन के दौरान श्रम विभाग में सेवाएं दे चुकी हैं। सीनेट ने बुधवार को 46 के मुकाबले 53 वोट से उनके नाम की पुष्टि की।
 कांग्रेशनल एशिया पैसिफिक अमेरिकन कॉकस की अध्यक्ष जूडी चू ने नंदा के नाम पर सीनेट से मंजूरी मिलने की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा,श्रम विभाग के सॉलिसीटर के रूप में सेवा देने के लिए नाम की पुष्टि होने पर सीमा नंदा को बधाई देते हुए मुझे खुशी हो रही है। चाहे वह कोरोना वायरस का खतरा हो, जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ता तापमान हो या विवेकहीन नियोक्ता हों, कर्मियों को हर दिन मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
यही कारण है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने नंदा के अनुभवों को देखते हुए उन्हें श्रम विभाग के सॉलिसीटर के रूप में चुना है। 
जूडी चू ने कहा, ”उनका कार्यालय कानूनी लड़ाइयों और चुनौतियों से लड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। मैं जानती हूं कि श्रम विभाग के पूर्व मंत्री टॉम पेरेज के नेतृत्व में उप सॉलिसीटर और चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर सेवा दे चुकीं सीमा कामगारों के अधिकारों और संवेदनशील वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए उपयुक्त होंगी।
 नंदा ओबामा-बाइडन प्रशासन में अमेरिकी श्रम विभाग में चीफ ऑफ स्टाफ, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और उप सॉलिसीटर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। इससे पहले वह श्रम एवं रोजगार अटॉर्नी के रूप में, ज्यादातर सरकारी सेवाओं में 15 साल तक विभिन्न भूमिकाओं में सेवा दे चुकी हैं।
नंदा अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार खंड (अब प्रवासी एवं कर्मचारी अधिकार अनुभाग कार्यालय) का नेतृत्व कर चुकी हैं। विभाग में उन्होंने नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड में डिविजन ऑफ एडवाइस में सुपरवाइजर अटॉर्नी के रूप में सेवा दीं। वह सीएटल में एक निजी कंपनी में एसोसिएट भी रही हैं।
नंदा वर्तमान में हारवर्ड लॉ स्कूल के लेबर एंड वर्कलाइफ प्रोग्राम में फेलो हैं। वह कनेक्टिकट में पली बढ़ी हैं और उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी और बोस्टन कॉलेज लॉ स्कूल से स्नातक किया है। 

ईसाइयों का कराया जा रहा है जबरन धर्म परिवर्तन

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने दावा किया है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं और ईसाइयों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से क्षेत्र में अमेरिकी मदद सुनिश्चित करने को कहा है। सांसद ब्रैड शरमन ने यूएसएड प्रशासक सामंथा पावर के साथ कांग्रेस की सुनवाई के दौरान श्रीलंका में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा भी उठाया। सुनवाई के दौरान शरमन ने कहा, ”श्रीलंका के गृह युद्ध ने देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से को तबाह कर दिया है। मुझे आशा है कि पाकिस्तान के दक्षिण में स्थित सिंध में उन इलाकों तक हमलोग सहायता पहुंचाएंगे। 
उन्होंने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि आप यह सुनिश्चित करेंगी कि क्षेत्र को अमेरिकी सहायता का उचित हिस्सा मिले, खासकर इसलिए क्योंकि वे हिंदू और ईसाई लड़कियों के गायब होने और उनके जबरन धर्म परिवर्तन से जूझ रहे हैं।” सामंथा पावर ने हालांकि शरमन द्वारा उठाए गए मुद्दे का सीधा जवाब नहीं दिया।

एमपी: मेड़ पर खड़े 30 से अधिक लोग मलबे में दबें

मनोज सिंह ठाकुर                 
विदिशा। मध्य प्रदेश में विदिशा जिले में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। गंजबासौदा में रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े 30 से अधिक लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए और मलबे में दब गए। इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य मध्यरात्रि के बाद भी जारी है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, चार लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव में लगीं हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अब भी जारी है। चौहान ने मीडिया को दिए एक संदेश में कहा, ” मैं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से संपर्क में हूं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा हूं।” उन्होंने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा मुफ्त इलाज इलाज देने की घोषणा की है।
वहीं, इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाए गए दो लोगों ने बताया कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गए। 
उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गए। उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ।
वहां मौजूग लोगों के अनुसार रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी इस कुएं में गिर गये। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों एवं कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये। चौहान ने घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और बचाव अभियान को तीव्र गति से चलाने के निर्देश दिए।
राहत एवं बचाव कार्य के लिए भोपाल से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम एवं आवश्यक उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी बीच, मौके पर पहुंचे विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने मैं अभी यही कह सकता हूं कि बचाव अभियान चल रहा है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या-3,10,26,829 हुईं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,949 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,10,26,829 हो गई। वहीं, 542 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,12,531 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,30,422 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है।
 पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,619 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,00,23,239, नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,55,910 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की दैनिक दर 1.99 प्रतिशत है। यह पिछले 25 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है।
नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.14 प्रतिशत है। 
अभी तक कुल 3,01,83,876 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.53 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-335 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 17, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -38 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...