गुरुवार, 15 जुलाई 2021

अफगानिस्तान में संगठनों की वापसी रोकेगा यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अफगानिस्तान में तीन साल तक अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले जनरल मिलर अपने देश पहुंच गए हैं। यहां उनका पेंटागन में रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने स्वागत करते हुए कहा कि अफगान मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों की वापसी रोकेगा। रक्षा मंत्री ने कहा है कि सेना की वापसी अगस्त तक जरूर हो जाएगी, लेकिन उसके बाद भी अफगान सेना को बराबर मदद दी जाती रहेगी। किसी भी आतंकवादी संगठन को वापस नहीं आने दिया जाएगा। 

इसके लिए सैन्य मदद के अलावा अन्य तरीके से भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रायटर के अनुसार, पाक सीमा से लगे व्यापारिक शहर स्पिन बोल्डक पर कब्जे को लेकर परस्पर विरोधी दावे किए गए हैं।अफगानिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उसने व्यापारिक शहर पर दोबारा कब्जा कर लिया है। इधर तालिबान ने कहा है कि उसका कब्जा बना हुआ है। स्पिन बोल्डक महत्वपूर्ण व्यापारिक शहर है और यहां से हर रोज नौ सौ ट्रक सामान की आवाजाही होती है।

सपा प्रमुख ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

अश्वनी उपाध्याय               

गाज़ियाबाद। जिलें में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए तथा बढ़ती महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं कृषि कानून के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अह्वान पर जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा गाजियाबाद तहसील का घेराव करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तहसील में घुसने से रोक दिया। 

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मलिक ने कहा कि परदेस में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर हैं। हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। जिसमें भाजपा सरकार नियंत्रण लगाने में विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में महिला और बच्चियां असुरक्षित है। प्रत्येक वर्ष अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्यान्न वस्तुएं प्रतिदिन महंगी होती जा रही और जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।

शामली: बढ़ती हुईं महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया

भानु प्रताप उपाध्याय               
शामली। आज बुधवार को दिल्ली बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप शामली पर श्रीमती प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी, अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व श्री पंकज मलिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के निर्देशों के पालन में शामली  जिला कांग्रेस कमेटी  व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और सरसों के तेल व खाद्य पदार्थों पर असीमित बढ़ती हुई  महंगाई के विरोध में एक प्रदर्शन किया गया। क्योंकि आज महगाई इस कदर हावी हो गई हैं। भाजपा सरकार के द्वारा जनता की कमर तोड़ रखी है। सरकार एक काम तो कर रही है। 
सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाने के लिए तानाशाही करा कर आज भारत देश की हालत बहुत खस्ता हो गई है तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सैनी, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष, अनुज गौतम, शेखर पाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग, डाॅ चैनसिंह पुण्डीर जिला महासचिव, जावेदखान जिला सचिव, अंकुर मलिक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, रामपाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, डॉक्टर असरफ राव श्रीपाल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, निन्ना अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी लोकेश कटारिया, जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग अमित कटारिया सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष नसीम अहमद, शहर महासचिव रिजवान अहमद, सजीव मलिक, वरिष्ठ कांग्रेस शहर सचिव महावीर सैनी, शहर सचिव मुकर्रम राव, अंकुर मलिक जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस सरफराज, राव राजेंद्र कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

डीएम के माध्यम से यूपी सरकार को ज्ञापन: शामली

भानु प्रताप उपाध्याय            
शामली। प्रशासनिक अधिकारी में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद ने जिलाधिकारी शामली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।
भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद के प्रवीण कुमार निर्वाल सहारनपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर माननीय आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी शामली को देते हुए आरोप लगाया, कि दीपक बंसल निवासी शामली व्यक्ति द्वारा जिला शामली के एसडीम महोदय तहसीलदार महोदय आदि के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में साक्ष्य सहित एक न्यूज़ चैनल पर 7 जुलाई को बयान दिया था जो काफी हाईलाइट हुआ था और आम नागरिकों की चर्चाओं में था। प्रवीण कुमार निर्वाल ने कहा भ्रष्टाचार किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए चौधरी चंद्रशेखर ने कहा भ्रष्टाचार वह दीमक है जो देश को खोखला कर रहा हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार निर्वाल, चंद्रशेखर ,नरेश कुमार, प्रभात मलिक, राम नरेश ,संजय निर्वाल, लक्ष्मण सिंह ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी किया: शिक्षा

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आज ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत पात्र अध्यापकों द्वारा 13 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक अपने पसंद के विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद, 23 अगस्त से 31 अगस्त तक अध्यापकों को स्कूलों के प्रोविजनल अलॉमैंट कर दिए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया के बाद इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन अध्यापकों व स्कूलों का कल 16 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन डाटा अपडेट कर लें। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों का किसी जोन में पोलिसी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम ठहराव पूरा नहीं हुआ है और वे स्वेच्छा से इस ट्रांसफर-ड्राइव में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऐसे अध्यापक 30 जुलाई से 5 अगस्त 2021 तक भागीदारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण होने के बाद उनको एक सितंबर से 3 सिंतबर 2021 तक अपने-अपने पुराने पोस्टिंग स्टेशन को ज्वाइन करना होगा।

वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा हैं टीकाकरण अभियान

राणा ओबराय               
पानीपत। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की गम्भीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी टीकाकरण के अभियान में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के अभियान में लोगों को दिन-प्रतिदिन जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के हर वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग पूरी निष्ठा के साथ दें और कोरोना की सम्भावित तीसरी लह से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लगवाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस वैक्सीनेशन अभियान में अपना सहयोग दें और एक-दूसरे को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने का काम करें व कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

क्षेत्रीय लोंगो सहित थाना स्टाफ ने प्रदीप को विदाई दी

कौशाम्बी। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर गुरुवार को क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी है। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें नम आंखों से विदाई देते कहा कि प्रदीप कुमार राय का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके मधुर व्यवहार के चलते आम जनमानस उनके कार्यों से संतुष्ट होती थी। वहीं क्षेत्र में उनके कार्यकाल में अपराधों की कमी आई है। प्रदीप कुमार राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उपहार देकर विदा किया गया। 
इस दौरान सरवानिया पत्रकार विष्णु सोनी, पत्रकार वेदांत उपाध्याय, पत्रकार अजीत कुशवाहा, पत्रकार मुस्तफा, पत्रकार मोहम्मद शाहिद सिद्दकी, इरशाद सईदुर, रहमान मेराज, मंसूर राजेंश वर्मा, रामनरेश चौरसिया, नीरज वैश्य, तफ़्सीर अहमद, पंकज जयसवाल, अलाउद्दीन अहमद, तौकीर अहमद, उमैर सहित इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधान समाजसेवी सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
अजीत कुशवाहा 

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...