गुरुवार, 15 जुलाई 2021

अफगानिस्तान में संगठनों की वापसी रोकेगा यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अफगानिस्तान में तीन साल तक अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले जनरल मिलर अपने देश पहुंच गए हैं। यहां उनका पेंटागन में रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने स्वागत करते हुए कहा कि अफगान मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों की वापसी रोकेगा। रक्षा मंत्री ने कहा है कि सेना की वापसी अगस्त तक जरूर हो जाएगी, लेकिन उसके बाद भी अफगान सेना को बराबर मदद दी जाती रहेगी। किसी भी आतंकवादी संगठन को वापस नहीं आने दिया जाएगा। 

इसके लिए सैन्य मदद के अलावा अन्य तरीके से भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रायटर के अनुसार, पाक सीमा से लगे व्यापारिक शहर स्पिन बोल्डक पर कब्जे को लेकर परस्पर विरोधी दावे किए गए हैं।अफगानिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उसने व्यापारिक शहर पर दोबारा कब्जा कर लिया है। इधर तालिबान ने कहा है कि उसका कब्जा बना हुआ है। स्पिन बोल्डक महत्वपूर्ण व्यापारिक शहर है और यहां से हर रोज नौ सौ ट्रक सामान की आवाजाही होती है।

सपा प्रमुख ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

अश्वनी उपाध्याय               

गाज़ियाबाद। जिलें में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए तथा बढ़ती महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था बेरोजगारी तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं कृषि कानून के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अह्वान पर जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा गाजियाबाद तहसील का घेराव करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तहसील में घुसने से रोक दिया। 

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मलिक ने कहा कि परदेस में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर हैं। हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। जिसमें भाजपा सरकार नियंत्रण लगाने में विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में महिला और बच्चियां असुरक्षित है। प्रत्येक वर्ष अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्यान्न वस्तुएं प्रतिदिन महंगी होती जा रही और जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।

शामली: बढ़ती हुईं महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया

भानु प्रताप उपाध्याय               
शामली। आज बुधवार को दिल्ली बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप शामली पर श्रीमती प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी, अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व श्री पंकज मलिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के निर्देशों के पालन में शामली  जिला कांग्रेस कमेटी  व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और सरसों के तेल व खाद्य पदार्थों पर असीमित बढ़ती हुई  महंगाई के विरोध में एक प्रदर्शन किया गया। क्योंकि आज महगाई इस कदर हावी हो गई हैं। भाजपा सरकार के द्वारा जनता की कमर तोड़ रखी है। सरकार एक काम तो कर रही है। 
सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाने के लिए तानाशाही करा कर आज भारत देश की हालत बहुत खस्ता हो गई है तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सैनी, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष, अनुज गौतम, शेखर पाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग, डाॅ चैनसिंह पुण्डीर जिला महासचिव, जावेदखान जिला सचिव, अंकुर मलिक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, रामपाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, डॉक्टर असरफ राव श्रीपाल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, निन्ना अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी लोकेश कटारिया, जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग अमित कटारिया सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष नसीम अहमद, शहर महासचिव रिजवान अहमद, सजीव मलिक, वरिष्ठ कांग्रेस शहर सचिव महावीर सैनी, शहर सचिव मुकर्रम राव, अंकुर मलिक जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस सरफराज, राव राजेंद्र कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

डीएम के माध्यम से यूपी सरकार को ज्ञापन: शामली

भानु प्रताप उपाध्याय            
शामली। प्रशासनिक अधिकारी में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद ने जिलाधिकारी शामली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।
भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद के प्रवीण कुमार निर्वाल सहारनपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर माननीय आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी शामली को देते हुए आरोप लगाया, कि दीपक बंसल निवासी शामली व्यक्ति द्वारा जिला शामली के एसडीम महोदय तहसीलदार महोदय आदि के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में साक्ष्य सहित एक न्यूज़ चैनल पर 7 जुलाई को बयान दिया था जो काफी हाईलाइट हुआ था और आम नागरिकों की चर्चाओं में था। प्रवीण कुमार निर्वाल ने कहा भ्रष्टाचार किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए चौधरी चंद्रशेखर ने कहा भ्रष्टाचार वह दीमक है जो देश को खोखला कर रहा हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार निर्वाल, चंद्रशेखर ,नरेश कुमार, प्रभात मलिक, राम नरेश ,संजय निर्वाल, लक्ष्मण सिंह ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी किया: शिक्षा

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आज ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत पात्र अध्यापकों द्वारा 13 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक अपने पसंद के विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद, 23 अगस्त से 31 अगस्त तक अध्यापकों को स्कूलों के प्रोविजनल अलॉमैंट कर दिए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया के बाद इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन अध्यापकों व स्कूलों का कल 16 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन डाटा अपडेट कर लें। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों का किसी जोन में पोलिसी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम ठहराव पूरा नहीं हुआ है और वे स्वेच्छा से इस ट्रांसफर-ड्राइव में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऐसे अध्यापक 30 जुलाई से 5 अगस्त 2021 तक भागीदारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण होने के बाद उनको एक सितंबर से 3 सिंतबर 2021 तक अपने-अपने पुराने पोस्टिंग स्टेशन को ज्वाइन करना होगा।

वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा हैं टीकाकरण अभियान

राणा ओबराय               
पानीपत। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की गम्भीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी टीकाकरण के अभियान में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के अभियान में लोगों को दिन-प्रतिदिन जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के हर वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग पूरी निष्ठा के साथ दें और कोरोना की सम्भावित तीसरी लह से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लगवाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस वैक्सीनेशन अभियान में अपना सहयोग दें और एक-दूसरे को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने का काम करें व कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

क्षेत्रीय लोंगो सहित थाना स्टाफ ने प्रदीप को विदाई दी

कौशाम्बी। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर गुरुवार को क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी है। कोखराज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय का गैर जनपद तबादला होने पर क्षेत्रीय लोगो सहित थाना स्टाफ ने उन्हें नम आंखों से विदाई देते कहा कि प्रदीप कुमार राय का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके मधुर व्यवहार के चलते आम जनमानस उनके कार्यों से संतुष्ट होती थी। वहीं क्षेत्र में उनके कार्यकाल में अपराधों की कमी आई है। प्रदीप कुमार राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उपहार देकर विदा किया गया। 
इस दौरान सरवानिया पत्रकार विष्णु सोनी, पत्रकार वेदांत उपाध्याय, पत्रकार अजीत कुशवाहा, पत्रकार मुस्तफा, पत्रकार मोहम्मद शाहिद सिद्दकी, इरशाद सईदुर, रहमान मेराज, मंसूर राजेंश वर्मा, रामनरेश चौरसिया, नीरज वैश्य, तफ़्सीर अहमद, पंकज जयसवाल, अलाउद्दीन अहमद, तौकीर अहमद, उमैर सहित इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधान समाजसेवी सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
अजीत कुशवाहा 

गारंटी योजना: 1200 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य

राणा ओबरॉय               

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज कहा कि सरकार का चालू वित्त वर्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 1200 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। दुष्यंत चौटाला, जिनके पास ग्रामीण विकास विभाग भी है, ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019-20 में जहां 370 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे, वहीं 2020-21 में 802 करोड़ रुपये खर्च किये गये। इस वर्ष लक्ष्य 1200 करोड़ रुपये के खर्च का है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि, बागवानी, वन, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल विभाग समेत तमाम विभागों में ज्यादा से ज्यादा कार्यों की शिनाख्त करें।

उप मुख्यमंत्री ने इसीके साथ अधिकारियों से कहा कि किसानों में पारंपारिक फसल के बजाय 'कैश क्रॉप्स' पर जोर देने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से दूसरे प्रदेशों में 'सफल' किसानों की तकनीकों का अध्ययन करने को भी कहा ताकि प्रदेश के किसान वह तकनीकें अपनाकर समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में प्रदेश के 80 फीसदी किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है और अधिकतर किसान पारंपारिक फसलें बोते हैं जबकि ज्यादा आय कैश क्रॉप्स में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य छोटे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि उनकी आय बढ़े।

बुजुर्ग पति-पत्नी का गला काटकर हत्या की : हापुड़


अतुल त्यागी         
हापुड़। मामला जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान का है। जहां घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पति-पत्नी का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किया। शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग पति पत्नी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। बुजुर्ग पति-पत्नी की खून से लथपथ पड़ी लाश को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन वही पुलिस जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दे रही है।

मैदान में दर्शकों के आने पर नहीं होगा प्रतिबंध: इंग्लैंड

लंदन। कोरोना संक्रमण मामलों के बढ़ते प्रभाव और अंग्रेजी क्रिकेट पर निकट संपर्क आईसोलेशन के बावजूद अगले महीने शुरू हो रही इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज के लिए कोई सख्त बायो-बबल लागू नहीं होगा। इतना ही नहीं मैदान पर दर्शकों के आने पर भी प्रतिबंध नहीं होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि शासकीय निकाय भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सख्त बायो-बबल फिर से नहीं लगाएगा।

पिछले कुछ हफ्तों में इंग्लैंड में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जिसकी वजह देश में प्रतिबंधों में ढील दिए जाना है। केवल 14 जुलाई को ही कोरोना संक्रमण के नए 42302 मामलों की पुष्टि की गई थी। इसके अलावा एनएचएस (नेशनल हेल्थ सर्विस) ट्रैक एंड ट्रेस ऐप द्वारा सात जुलाई तक संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 520000 से अधिक लोगों की पहचान की गई थी। संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर इसके प्रभाव के बावजूद हैरिसन का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भलाई का मतलब है कि ईसीबी पिछली गर्मियों की तरह सख्त बायो-बबल व्यवस्था को फिर से लागू नहीं करेगा, जिसने उनकी आवाजाही और स्वतंत्रता को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था।

इस समर सत्र में एक शिथिल वातावरण बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को निर्दिष्ट क्षेत्रों में होटलों के बाहर व्यायाम करने की अनुमति देने के साथ-साथ परिवारों के साथ समय बिताना भी शामिल है। भीड़ को भी मैदान में जाने की अनुमति दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे से पहले इंग्लैंड की मूल टीम के सात सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इस कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को मजबूरन संशोधित टीम की घोषणा करनी पड़ी थी, जिसमें बेन स्टोक्स को कप्तान नियुक्त किया गया था। अब भारत की टेस्ट टीम भी इस समस्या से जूझ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ डरहम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत और टीम के प्रशिक्षण सहायक दयानंद गरानी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

धारा-124 को कायम रखने पर सवाल खड़े कियें

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह के प्रावधानों के इस्तेमाल को निरंतर जारी रखने पर गुरुवार को सवाल खड़े किये और कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इस तरह के प्रावधान को बनाये रखना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस जी वोम्बटकेरे की याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के सबसे बड़े विधि अधिकारी एटर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124(ए) को कायम रखने के औचित्य पर सवाल खड़े किये। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...