बुधवार, 14 जुलाई 2021

भारत: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार

कविता गर्ग            
मुबंई। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) ने मुंबई एयरपोर्ट का प्रबंधन अपने कब्जे में ले लिया है। कंपनी ने कहा है कि नई मुंबई एयरपोर्ट 2024 में शुरू हो जाएगा। 
एएएचएल ने कहा है कि वर्ष 2024 तक मुंबई एयरपोर्ट में सबसे अधिक रोजगार उत्पन्न करने वाला विमानतल होगा। भारत भी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन जाएगा। कंपनी के पास इस समय मुंबई एयरपोर्ट को मिलाकर छह एयरपोर्ट को संभालने की जिम्मेदारी है। साथ ही एएएचएल कार्गो ट्रैफिक की भी जिम्मेदारी संभाल रहा है। मशहूर उद्योगपति एंव अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को देर रात ट्विटर पर कहा कि हमें वर्ल्ड क्लास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभालकर बहुत खुशी हुई है। हम वादा करते हैं कि अडानी ग्रुप मुंबई एयरपोर्ट बिजनेस, छुट्टियां और मनोरंजन का भी इंतजाम करेगा।  साथ ही अडानी ग्रुप हजारों की संख्या में रोजगार का भी निर्माण करेगा। 
एएएचएल ने कहा है कि नई मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल का निर्माण  अगले महीने से शुरू किया जाएगा और 90 दिनों में इसका फाइनेंसियल क्लोजर कर लिया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 2024 तक शुरू कर दिया जाएगा। अडानी ग्रुप इस समय मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, गुवाहाटी, लखनऊ, अहमदाबाद, मंगलुरु,जयपुर और तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट का कामकाज संभाल रहा है।  

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों पे बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सर्वदलीय बैठकें सत्र आरंभ होने से पहले बुलाई जाती हैं। मानसून सत्र 19 जुलाई को आरंभ होगा और 13 अगस्त को समाप्त होगा।



सिद्दिकी को लेकर बनेंगीं वेबसीरीज फिल्म: मुंबई

कविता गर्ग              
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, नवाजउद्दीन सिद्दिकी को लेकर वेबसीरीज फिल्म बनाने जा रही हैं। कंगना रनौत बतौर निर्माता वेब स्‍पेस में एंट्री ले रही हैं। कंगना वेबसीरीज ‘टीकू वेड्स शेरू’ बनाने जा रही हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में काम करते नजर आयेंगे।
कंगना ने अपने पहले डिजिटल प्रॉजेक्‍ट ‘टीकू वेड्स शेरू’ का अनाउंसमेंट किया। इस खबर को शेयर करते हुए कंगना ने इंस्‍टाग्राम पर नवाजुद्दीन की तस्‍वीर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, ‘वेलकम टू द टीम सर।
कंगना के प्रॉडक्‍शन हाउस मणिकर्णिका फिल्‍म्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी जेनरेशन के बेस्‍ट ऐक्‍टर ने टीकू वेड्स शेरू की टीम को जॉइन किया है। हम अपने शेर को पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। जल्‍द ही शूटिंग शुरू होगी।

लाल रोशनी दिखी, उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाई

श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक उड़ती हुई वस्तु पर गोलियां चलाई। जिसमें लाल रंग की रोशनी चमक रही थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 13 और 14 जुलाई की दरमियानी रात अरनिया सेक्टर में जवानों ने करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर टिमटिमाती लाल बत्ती देखी। उन्होंने कहा, ”जवानों ने उसकी ओर गोलियां चलाई, जिससे वह लाल बत्ती वाली चीज वहां से चली गई। इलाके में तलाश अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि दो जुलाई को पाकिस्तान के ‘क्वाडकॉप्टर’ ने अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन बीएसएफ के जवानों द्वारा गोली चलाए जाने के बाद वह पीछे हट गया था।
पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए ‘ड्रोन’ का इस्तेमाल करने का पहला मामला 27 जून तड़के सामने आया था, जब जम्मू शहर के भारतीय वायुसेना अड्डे पर दो बम गिराए गए थे।
इसमें दो जवानों को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में, ‘ड्रोन’ और अन्य मानव रहित हवाई यंत्रों के भंडारण, बिक्री या उसे कब्जे में रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी: गोवा

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई तो गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। अगर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो गोवा के लोगों को क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि गोवा के एक बिजली अधिशेष राज्य होने के बावजूद, तटीय राज्य में अक्सर बिजली कटौती होती है। केजरीवाल ने उन विधायकों पर भी निशाना साधा, जो गोवा पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 
केजरीवाल ने कहा कि जिन्हें विपक्ष में होना चाहिए था, वे अब सत्ता में हैं और जिन्हें सत्ता में होना चाहिए था, वे अब विपक्ष में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी बदलने वाले इन विधायकों ने दावा किया था कि वे लोगों के कार्य पूर्ण करवाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्या उन्होंने लोगों के लिए काम किया, जैसा कि उन्होंने दावा किया था? अब, लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पैसों के लालच में पार्टी बदली।” केजरीवाल ने कहा कि हजारों गोवावासी कह रहे हैं कि वे अगले चुनाव में भाजपा या कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ” गोवा को बदलाव चाहिए। लोगों को स्वच्छ राजनीति चाहिए।
वहीं सिद्धू के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू.. वह पंजाब में हैं। मैं खुश हूं कि ‘आप’ इतना अच्छा काम कर रही है कि विपक्षी नेता भी हमारी सराहना कर रहे हैं। इससे काफी प्रोत्साहन मिलता है। केजरीवाल गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था, ”हमारे विपक्षी दल ‘आप’ ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए मेरे कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है। चाहे वह 2017 से पहले मेरे द्वारा उठाए गए बेअदबी, मादक पदार्थ, किसानों की परेशानियां, भ्रष्टाचार एवं बिजली संकट के मुद्दे हों, जिनका सामना पंजाब की जनता को करना पड़ रहा था या फिर आज जिस तरह मैंने ‘पंजाब मॉडल’ पेश किया है। वे साफ तौर पर जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-333 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, जुलाई 15, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -39 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...