रविवार, 11 जुलाई 2021

अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाएं जाने पर प्रतिक्रिया दी

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने रविवार को कहा कि वह उइगर समुदाय और अन्य मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार में कथित भूमिका को लेकर चीनी कंपनियों पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि अमेरिका को इस अनुकूल जवाब दिया जाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम चीनी उद्यमों का अनुचित दमन और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

चीनी मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जरूरी उपाय करेगा। चीन ने सुदूर पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में उइगर समुदाय को लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में रखे जाने और उनसे जबरन श्रम कराने के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही उसने वीजा एवं वित्तीय संबंधों पर अपनी कंपनियों और अधिकारियों के खिलाफ वीसा की पाबंदियों का तेजी से जवाब देना शुरू कर दिया है।

एवरेस्ट पर झंडा लहराने में कामयाब हुए छात्र नीरज

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के पूर्व छात्र नीरज चौधरी जिस दिन काठमांडू से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू करने वाले थे। उसी दिन उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लेकिन स्वस्थ होने के महज सात हफ्ते के भीतर ही वह आधार शिविर पर लौटे और अंततः एवरेस्ट के शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ आईआईटी का झंडा लहराने में भी कामयाब हुए।

देश जब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा था। राजस्थान में चौधरी (37) के परिवार वाले उनके स्वास्थ्य की चिंता में फोन कॉल का इंतजार कर रहे थे। चौधरी ने 2009-11 के दौरान आईआईटी दिल्ली से पर्यावरण विज्ञान एवं प्रबंधन में एमटेक की डिग्री हासिल की थी और वर्तमान में वह राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं।


जेएमबी के 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

कोलकाता। जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को रविवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ये गिरफ्तारियां कीं। जेएमबी के ये तीन संदिग्ध आतंकवादी कुछ महीनों से किराये के एक मकान में रह रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना मिलने के बाद तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया, ”हम मामले की जांच कर रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं। यह बहुत शुरुआती स्तर पर है।”

सरकार की नई जनसंख्या नीति का स्वागत किया: मुंबई

कविता गर्ग                

नागपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को वर्ष 2021-2030 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नयी जनसंख्या नीति का स्वागत किया और कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए।नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे राज्यों में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए। जहां ”जनसंख्या विस्फोट” जैसे हालात हैं।

उत्तर प्रदेश की नयी प्रस्तावित जनसंख्या नीति से जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा, ” मैं समझता हूं कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश के लिये इस तरह का कानून बनाया जाना चाहिए। हम इसे चीन की तरह लागू नहीं करना चाहते लेकिन हमें जनसंख्या नियंत्रण करने की आवश्यकता है। हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और अगर हम इस तरह का कानून प्रोत्साहनों के जरिए लागू करते हैं तो हम निश्चित तौर पर अपनी जनसंख्या को काबू कर सकते हैं।”

21 जुलाई को मनाया जाएंगा पर्व ईद-उल-अजहा

हरिओम उपाध्याय                

लखनऊ। मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-अजहा यानी कि बकरीद का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। रविवार को मरकजी चांद कमेटी फिरंगी महल और शिया चांद कमेटी ने चांद नज़र आने की तसदीक के साथ कुर्बानी का त्यौहार बकरीद की तारीख का ऐलान कर दिया है। ईद उल फितर के बाद मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे ज़्यादा महत्व रखने वाला पर्व बकरीद अगले बुधवार (21 जुलाई) को देश भर में मनाया जाएगा। बकरीद यानी कि ईद उल अजहा को कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन हर साहिबे हैसियत (जिसके पास जितना पैसा हो जो जानवर कुर्बान कर सकें) बकरे या दुंबे की कुर्बानी करता है और गरीबों को उसका हिस्सा बांटता है। 

बिजली गिरने से 13 महिला समेत बच्चों की मौंत हुईं

बृजेश केसरवानी              

प्रयागराज। आसपास के जनपदों में रविवार दोपहर की बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने जान और माल का भारी नुकसान किया। आकाश में गरजते-चमकते बादलों के बीच से वज्रपात के दौरा प्रयागराज में 13 महिलाओं-पुरुषों और बच्चों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में पशु भी मारे गए। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से हाहाकार मचा रहा। सोरांव के रहाइसपुर मलाक बेला गांव में धान की रोपाई करते समय गीता देवी (32) पत्नी वीरेन्द्र कुमार और उसकी सास मालती देवी(55) पत्नी चौबे लाल की मौत हो गई। इसी तरह कोरांव महुली गांव में राम मूरत मिश्रा (58) पुत्र विंद्रा प्रसाद मिश्र, भगेसर गांव में बकरियां चराने गए रामराज (15) पुत्र छैलबिहारी हरिजन, पुष्पेंद्र कुमार (11) पुत्र राजेश कुमार हादसे का शिकार हुए।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव क्षेत्र के आकाशीय बिजली गिरने आरती सरोज (16) पुत्री वकील सरोज व वंदना यादव (18) पुत्री राम खेलावन यादव निवासी दानपुर गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के रेरा केवटान बस्ती निवासी विमलेश (16) पुत्र मूरतध्वज बिंद उसके साथ रामनारायण (60) पुत्र रामदयाल बिंद बकरी चराने गए थे। वह भी साथ आ रहे थे। अचानक उनके बगल में गरज के साथ बिजली गिरी, जिसमें विमलेश और एक बकरे की मौके पर मृत्यु हो गई। रामनारायण को बेहोश हो गए

गंगापार के नवाबगंज थानाक्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी क्षेत्र आकाशीय बिजली की चपेट में आने रामखेलावन यादव की चार भैंसे भी मर गईं। चारों भैंसें दरवाजे पर खूंटें में बंधी थीं और अचानक कड़कड़ाहट और तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चारों भैंसे मर गईं। अचानक हुए इस हादसे से रामखेलावन बेसुध से हो गए। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय बाहर मोगरा गांव निवासी कमला देवी यादव (60) खेत में काम कर रही थीं। तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव पाती गांव निवासी ओझा भारतीय (40) पुत्र देवनारायण भारतीय क्षेत्र के बकचुंदा गांव निवासी प्रभा शंकर तिवारी के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की घोषणा एक या दो सप्ताह में हो जाएगी, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है।हरियाणा में लगभग 8 वर्षों के बाद प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बाद अशोक तंवर के हाथ हरियाणा कांग्रेस की कमान आयी थी। परन्तु, गुटबाजी के कारण अशोक तंवर 6 साल अध्यक्ष रहने के बाद भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं कर सके थे। कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि युवा कांग्रेस के चुनाव बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो की घोषणा कर दी जाएगी।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...