रविवार, 11 जुलाई 2021

अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाएं जाने पर प्रतिक्रिया दी

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने रविवार को कहा कि वह उइगर समुदाय और अन्य मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार में कथित भूमिका को लेकर चीनी कंपनियों पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि अमेरिका को इस अनुकूल जवाब दिया जाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम चीनी उद्यमों का अनुचित दमन और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

चीनी मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जरूरी उपाय करेगा। चीन ने सुदूर पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में उइगर समुदाय को लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में रखे जाने और उनसे जबरन श्रम कराने के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही उसने वीजा एवं वित्तीय संबंधों पर अपनी कंपनियों और अधिकारियों के खिलाफ वीसा की पाबंदियों का तेजी से जवाब देना शुरू कर दिया है।

एवरेस्ट पर झंडा लहराने में कामयाब हुए छात्र नीरज

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के पूर्व छात्र नीरज चौधरी जिस दिन काठमांडू से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू करने वाले थे। उसी दिन उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लेकिन स्वस्थ होने के महज सात हफ्ते के भीतर ही वह आधार शिविर पर लौटे और अंततः एवरेस्ट के शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ आईआईटी का झंडा लहराने में भी कामयाब हुए।

देश जब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा था। राजस्थान में चौधरी (37) के परिवार वाले उनके स्वास्थ्य की चिंता में फोन कॉल का इंतजार कर रहे थे। चौधरी ने 2009-11 के दौरान आईआईटी दिल्ली से पर्यावरण विज्ञान एवं प्रबंधन में एमटेक की डिग्री हासिल की थी और वर्तमान में वह राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं।


जेएमबी के 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

कोलकाता। जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को रविवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ये गिरफ्तारियां कीं। जेएमबी के ये तीन संदिग्ध आतंकवादी कुछ महीनों से किराये के एक मकान में रह रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना मिलने के बाद तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया, ”हम मामले की जांच कर रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं। यह बहुत शुरुआती स्तर पर है।”

सरकार की नई जनसंख्या नीति का स्वागत किया: मुंबई

कविता गर्ग                

नागपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को वर्ष 2021-2030 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नयी जनसंख्या नीति का स्वागत किया और कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए।नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे राज्यों में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए। जहां ”जनसंख्या विस्फोट” जैसे हालात हैं।

उत्तर प्रदेश की नयी प्रस्तावित जनसंख्या नीति से जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा, ” मैं समझता हूं कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश के लिये इस तरह का कानून बनाया जाना चाहिए। हम इसे चीन की तरह लागू नहीं करना चाहते लेकिन हमें जनसंख्या नियंत्रण करने की आवश्यकता है। हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और अगर हम इस तरह का कानून प्रोत्साहनों के जरिए लागू करते हैं तो हम निश्चित तौर पर अपनी जनसंख्या को काबू कर सकते हैं।”

21 जुलाई को मनाया जाएंगा पर्व ईद-उल-अजहा

हरिओम उपाध्याय                

लखनऊ। मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-अजहा यानी कि बकरीद का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। रविवार को मरकजी चांद कमेटी फिरंगी महल और शिया चांद कमेटी ने चांद नज़र आने की तसदीक के साथ कुर्बानी का त्यौहार बकरीद की तारीख का ऐलान कर दिया है। ईद उल फितर के बाद मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे ज़्यादा महत्व रखने वाला पर्व बकरीद अगले बुधवार (21 जुलाई) को देश भर में मनाया जाएगा। बकरीद यानी कि ईद उल अजहा को कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन हर साहिबे हैसियत (जिसके पास जितना पैसा हो जो जानवर कुर्बान कर सकें) बकरे या दुंबे की कुर्बानी करता है और गरीबों को उसका हिस्सा बांटता है। 

बिजली गिरने से 13 महिला समेत बच्चों की मौंत हुईं

बृजेश केसरवानी              

प्रयागराज। आसपास के जनपदों में रविवार दोपहर की बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने जान और माल का भारी नुकसान किया। आकाश में गरजते-चमकते बादलों के बीच से वज्रपात के दौरा प्रयागराज में 13 महिलाओं-पुरुषों और बच्चों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में पशु भी मारे गए। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से हाहाकार मचा रहा। सोरांव के रहाइसपुर मलाक बेला गांव में धान की रोपाई करते समय गीता देवी (32) पत्नी वीरेन्द्र कुमार और उसकी सास मालती देवी(55) पत्नी चौबे लाल की मौत हो गई। इसी तरह कोरांव महुली गांव में राम मूरत मिश्रा (58) पुत्र विंद्रा प्रसाद मिश्र, भगेसर गांव में बकरियां चराने गए रामराज (15) पुत्र छैलबिहारी हरिजन, पुष्पेंद्र कुमार (11) पुत्र राजेश कुमार हादसे का शिकार हुए।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव क्षेत्र के आकाशीय बिजली गिरने आरती सरोज (16) पुत्री वकील सरोज व वंदना यादव (18) पुत्री राम खेलावन यादव निवासी दानपुर गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के रेरा केवटान बस्ती निवासी विमलेश (16) पुत्र मूरतध्वज बिंद उसके साथ रामनारायण (60) पुत्र रामदयाल बिंद बकरी चराने गए थे। वह भी साथ आ रहे थे। अचानक उनके बगल में गरज के साथ बिजली गिरी, जिसमें विमलेश और एक बकरे की मौके पर मृत्यु हो गई। रामनारायण को बेहोश हो गए

गंगापार के नवाबगंज थानाक्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी क्षेत्र आकाशीय बिजली की चपेट में आने रामखेलावन यादव की चार भैंसे भी मर गईं। चारों भैंसें दरवाजे पर खूंटें में बंधी थीं और अचानक कड़कड़ाहट और तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चारों भैंसे मर गईं। अचानक हुए इस हादसे से रामखेलावन बेसुध से हो गए। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय बाहर मोगरा गांव निवासी कमला देवी यादव (60) खेत में काम कर रही थीं। तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव पाती गांव निवासी ओझा भारतीय (40) पुत्र देवनारायण भारतीय क्षेत्र के बकचुंदा गांव निवासी प्रभा शंकर तिवारी के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की घोषणा एक या दो सप्ताह में हो जाएगी, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है।हरियाणा में लगभग 8 वर्षों के बाद प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बाद अशोक तंवर के हाथ हरियाणा कांग्रेस की कमान आयी थी। परन्तु, गुटबाजी के कारण अशोक तंवर 6 साल अध्यक्ष रहने के बाद भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं कर सके थे। कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि युवा कांग्रेस के चुनाव बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो की घोषणा कर दी जाएगी।

2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामलें सामने आएं

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आएं हैं। श्री रणजीत सिंह ने आज यहां मीडियाकर्मियों से यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में विजिलेंस और पुलिस कर्मियों की 507 टीमों का गठन करके छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुर्गी फार्म, उद्योग, मोबाइल टावर, वाटर आरओ, पानी और दूध शीतलक संयंत्र, ईंट भट्टे, कोल्ड स्टोर और सडक़ किनारे स्थित ढाबों सहित 27,307 परिसरों की जांच की गई जिनमें से बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आए हैं।
श्री रणजीत सिंह ने कहा कि छापेमारी के बाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत प्रभाव से उनके बिजली कनेक्शन भी काटे गए। उन्होंने कहा कि अब तक 12.5 मेगावॉट से अधिक बिजली चोरी का खुलासा हो चुका है और डिफॉल्टरों पर लगभग 24 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों का खुलासा होने से प्रदेश के बिजली विभाग के राजस्व में करोड़ों रुपये कीे वृद्धि होगी। जिससे बिजली कटौती में कमी आएगी और वाणिज्य और घरेलू क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन स्थायी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। वे जब अपना बकाया चुकाकर नए बिजली कनेक्शन लगवाएंगे तब इससे भी बिजली क्षेत्र में अधिक राजस्व आएगा। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी के फलस्वरूप अन्य बिजली उपभोक्ताओं में भी बिजली चोरी न करने का संदेश जाएगा।

सांसद शैलेंद्र ने विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

कौशाम्बी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने सिराथू तहसील क्षेत्र के मलाक रेजमा खोजवा पुर स्थित चौधरी चरण सिंह विद्यालय परिसर में रविवार को पौधारोपण किया है। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने वृक्ष से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए आवश्यक है और वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं। जिससे प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौधारोपण कर बृक्ष तैयार करे। इस मौके पर जनसत्ता दल के नेता बलबीर सिंह, मंगल सिंह, रणविजय सिंह, पवन कुमार पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा और कार्यक्रम के आयोजक प्रीतम सिंह पटेल सहित इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नथन पटेल

जम्मू: आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 को मारा

अनंतनाग। अनंतनाग जिले के रानीपोरा के क्वारीगाम इलाके में शनिवार को आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर आरिफ अहमद हज्जाम निवासी सदूरा शामिल है जबकि दो अन्य आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है।
रानीपोरा के क्वारीगाम इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की अपील भी की लेकिन आतंकियों ने इस अपील को नजरअंदाज कर गोलीबारी और तेज कर दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के जिला कमांडर आरिफ अहमद हज्जाम सहित तीन आतंकियों को मार गिराया है। 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने अनंतनाग में लश्कर के तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में किसी प्रकार की नागरिक क्षति नहीं हुई है। सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का दुर्दांत जिला कमांडर आरिफ हज्जाम भी शामिल है। वह छह जून 2019 में सेना की 162 टीए बटालियन के हवलदार मंजूर बेग की हत्या में भी शामिल था। बेग की आतंकियों ने उस समय हत्या की थी जब वह अवकाश पर अपने घर आया था।

13 सीटों में भाजपा को 12 प्रमुख विजय मिली

हरिओम उपाध्याय             
फतेहपुर। जिले में शनिवार को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव व मतगणना में कुल 13 सीटों में भाजपा को 12 प्रमुख विजय मिली। वहीं सपा मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गई। सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने तेलियानी, खजुहा, अमौली, देवमयी, विजयीपुर व धाता का मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। जनपद के समस्त ब्लाकों में  पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम एवं ड्रोन कैमरे की निगरानी में मतदान व मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ।
 जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि विकास खंड ऐराया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुज प्रताप सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वही आज हुए चुवाव में विकास खंड अमौली में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला देवी को 69, सपा की पूनम की 05, अवैध मत-05। विकास खंड विजयीपुर में भाजपा प्रत्याशी नेहा 64, सपा शिया देवी 27, अवैध मत 03। विकास खंड देवमयी में अपना दल से सोनम पटेल को 49, सपा से जयदीप को 05, निर्दल रमाकांत कै 06, अवैध मत 04। विकास खंड बहुआ में भाजपा के संतोष को 72, सपा की गंगा देवी कै 08, अवैध मत 02। 
विकास खंड तेलियानी में भाजपा की पुष्पा देवी 46, सपा आशा देवी 24, अवैध मत 01। 
विकास खंड मलवां में भाजपा समर्थित शशि को 95, सपा की सुनीला को 03, अवैध मत 03। विकास खंड हथगाम में भाजपा समर्थित रामा देवी को 67, सपा के कृष्ण कुमार को 27, अवैध मत-शून्य  । विकास खंड असोथर में भाजपा समर्थित शत्रुघन को 63, सपा की सुमन पाल को 08, अवैध मत 05। विकास खंड खजुहा में भाजपा समर्थित सुनीता देवी को 52, सपा की आरती-35, अवैध मत 03। विकास खंड हस्वा में भाछपा समर्थित विकास पासवान को 70, सपा की संगीता देवी को 28, अवैध मत 01।
 विकास खंड धाता में सपा समर्थित प्रदीपिका सिंह को 44 वही भाजपा के सोहन सिंह को 43, अवैध मत 02। विकास खंड भिटौरा में भाजपा समर्थित अमित कुमार तिवारी को 90, सपा की रेनू सिंह 07, अवैध मत 03 मिले। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर पुलिस की सुरक्षा मे उनके घर पहुँचाया गया है। 

अदालत में मुकदमों की सुनवाई की गाइडलाइन जारी

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार 14 जुलाई से खुली अदालत में मुकदमों की सुनवाई की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अब वकीलों को कोर्ट में जाकर जजों के सामने बहस करने की छूट मिल गयी है। यह छूट कोविड-19 के चलते बंद थी।
कोर्ट में बहस करने की छूट के साथ-साथ वकीलों को वर्चुअल सुनवाई की भी छूट कायम रहेगी। वर्चुअल के साथ खुली अदालत में सुनवाई करने का फैसला न्यायमूर्तियों की कमेटी ने लिया है। इसके लिए महानिबंधक कार्यालय को पूर्व सूचना देनी होगी।
महानिबंधक द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि कोर्ट परिसर में उन्हीं वकीलों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके मुकद्दमें लगे होंगे और वैक्सीन लगवा ली होगी। प्रवेश के समय वैक्सीन प्रमाणपत्र दिखाना होगा। प्रमाणपत्र नहीं दिखाया और विरोध किया तो खुली अदालत में सुनवाई योजना स्थगित की जा सकती है।
कोर्ट परिसर में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा तथा सामाजिक व शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करना होगा। 
कोर्ट रूम में 10 से अधिक अधिवक्ता एक साथ नहीं रहेंगे और सभी को भीड़ लगाने से बचे रहने का निर्देश जारी किया गया है। वकीलों को गाउन न पहनने की छूट होगी।
पान, तंबाकू, गुटका आदि खाकर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसर में थूकने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि समय-समय पर हाईकोर्ट परिसर, दरवाजे आदि का सेनेटाइजेशन किया जायेगा। कहा गया है कि शहर में लगातार तीन दिनों तक 50 से अधिक संक्रमित मिले तो खुली अदालत में सुनवाई स्वतः स्थगित हो जायेगी। अभी वकीलों के चेंबर बंद रहेंगे। कहा गया है कि सिस्टम सफल रहा तो चेंबर खोले जा सकेंगे।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...