शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

जी-20 पर समझौते के लिए जोर देंगे कई वित्तमंत्री

वाशिंगटन डीसी। कई देशों के वित्त मंत्री बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कर से बचने की चाल पर रोक लगाने के उपायों पर समझौते के लिए जोर देंगे। हाल में अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया था। बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर वैश्विक कर के प्रस्तावित पैकेज को शुक्रवार और शनिवार को वेनिस में होने वाली जी-20 की बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। लेकिन, इन प्रस्तावों को अमेरिकी कांग्रेस में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने इसका विरोध करने की घोषणा की है। बाइडेन के कम से कम 15 प्रतिशत की दर से वैश्विक कॉरपोरेट कर लगाने के प्रस्ताव के बाद यह समझौता सामने आया। अमेरिकी प्रस्ताव से इस मामले में बातचीत में तेजी आयी है।

गत एक जुलाई को आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) द्वारा आयोजित चर्चाओं में 131 देशों ने इस समझौते को मंजूरी दे दी। इन देशों ने वैश्विक कर नियमों में आमूलचूल बदलाव की सहमति दी है। इसके तहत बहुराष्ट्रीय कंपनियों को उन देशों में कर देना होगा। जहां वे परिचालन कर रही हैं। कर की न्यूनतम दर 15 प्रतिशत होगी। समझौते का लक्ष्य जटिल लेखांकन विधिकयों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना है। ताकि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को कर की कम दर रखने वाले देशों में मुनाफे को स्थानांतरित करके कर देनदारी से बचने के प्रति हतोत्साहित किया जा सके। जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में इस समझौते का समर्थन किए जाने की उम्मीद है। क्योंकि सभी 20 सदस्य देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में 80 प्रतिशत से ज्यादा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

48 घंटे तक के लिए बंद रहेंगी सभी सरकारी वेबसाइट

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य की सभी सरकारी वेबसाइट आज रात 8 बजे से अगले 48 घंटे तक के लिए बंद रहेंगी। सरकारी वेबसाइट को सुचारु रूप से चलाने के लिए नया यूपीएस को स्थापित किया जा रहा है। 
आईटी विभाग ने बयान जारी कर बताया कि लंबे समय से तेलंगाना सरकार और जनता के लिए सेवाओं को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए नई उन्नत का यूपीएस स्थापित करने का प्रयास हो रहा था। इस नए यूपीएस को स्थापित करने के लिए शुक्रवार 09 जुलाई को रात 8 से लेकर रविवार, 11 जुलाई को रात 9 बजे तक राज्य की सभी सरकारी वेबसाइट बंद रहेंगी।
राज्य सरकार के आईटी निदेशक जायेश रंजन के अनुसार राज्य डेटा केंद्र का वर्तमान यूपीएस पुराना हो गया है। 
वर्तमान पावर बैकअप तंत्र बिजली की विफलताओं या लंबे समय तक टिकने में असमर्थ रहे है। ऐसे में राज्य सरकार ने तेलंगाना राज्य डेटा सेंटर (एसडीसी) के लिए एक उन्नत पावर बैकअप सिस्टम स्थापित कर रहा है। 

जूस फैक्टरी में भीषण आग लगने से 52 की मौंत हुईं

ढाका। बांग्लादेश में ढाका डिविजन के नारायणगंज जिले में एक जूस फैक्टरी में भीषण आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक झुलस गये। स्थानीय अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे शेजान जूस फैक्टरी की छह मंजिला इमारत में आग लग गयी। दमकल विभाग की 18 गाड़ियां शुक्रवार तक आग बुझाने का प्रयास करती रहीं। फैक्टरी में काम कर रहे कुछ कर्मियों ने आग से बचने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी। जिसके कारण उन्हें चोटें आयी। झुलसे हुए लोगों और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विश्व में 40.10 लाख से अधिक लोगों की मौंत हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोविड-19 महामारी से अब तक 18.55 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 40.10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। इसी बीच पूरे विश्व में अब तक 335.62 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 55 लाख 73 हजार 594 हो गयी है। जबकि 40 लाख 10 हजार 743 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.37 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.06 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ सात लाख 52 हजार 950 हो गया है। इस दौरान 44 हजार 459 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 98 लाख 88 हजार 284 हो गयी है। सक्रिय मामले 1977 घटकर चार लाख 58 हजार 727 हो गये हैं। इसी अवधि में 911 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख पांच हजार 939 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों का रेट कम होकर 1.49 फीसदी, रिकवरी रेट बढ़कर 97.19 फीसदी और मृत्यु रेट 1.32 हो गयी है।

वहीं ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इसकी चपेट में 1.89 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 5.30 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है ।जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56.38 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.38 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 54.65 लाख से अधिक हो गयी है और 50,096 मरीजों की मौत हो चुकी है।

धूमधाम के साथ नेता बनवारी का जन्मदिन मनाया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारीलाल कंछल का 77 वां जन्मदिवस शुक्रवार को प्रयागराज के व्यापारियों ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ चौक स्थित कार्यालय में केक काटकर व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कादिर भाई ने केक काटकर व मिष्ठान खिलाकर पधाधिकारियो व व्यापारिओ का मुँह मीठा कराते हुए कंछल के दीर्घायु व यस्शवी होने की ईश्वर कामना से की। 
जिलाध्यक्ष कादिर भाई कहा कि कंछल की नीतियों पर चलते हुए व्यापारियो के सदैव हितकारी व उनके सुख दुख में सहभागी रहेगा। बधाई देने वालों में कादिर, सुहैल अहमद, सुशील खरबंदा , राणा चावला, अरूण केसरवानी, शिवशंकर सिंह, नरेन्द्र खेड़ा मान्टू, हिमांशु निक्की केसरवानी, पार्षद अखिलेश सिंह, धनजंय सिंह, दिलजीत सिंह बंटी, गुरू चरण अरोड़ा चन्नी, फय्याज अहमद, सुरेश गुप्ता, शानू यादव, महमूद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद मोइन, आरिज खान, मोहम्मद मुजीब अहमद, मजहर, विकास वर्मा, अमित साहू, गुलरेज हैदर, अरशद समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कंछल जी दीर्घायु होने कामना की।

यूपी: फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर मिलें 6 मदरसे

अश्वनी उपाध्याय               

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में उमर गौतम के धर्मांतरण गिरोह की जांच में कई सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में गाज़ियाबाद में 6 ऐसे मदरसे मिले हैं, जो फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर चल रहे थे। इसके अलावा 2 ऐसे भी मदरसे मिले हैं। जिनके पास कोई प्रमाण-पत्र ही नहीं था। 

दरअसल, खुफिया विभाग की जांच में गाज़ियाबाद जिले में 30 से भी अधिक फर्जी मदरसों की बात सामने आई है। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की देखरेख में सभी मदरसों की जांच शुरू हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमृता सिंह का कहना है कि सभी मदरसा संचालकों को नोटिस भेज दिया गया है और अब एफ़आईआर दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है।

जिलाध्यक्ष महिला विंग के पद पर मनोनीत किया: यूपी

अतुल त्यागी              
हापुड़। आयु गीता पैट्रिक बहुजन मुक्ति पार्टी की जिलाध्यक्ष हापुड महिला विंग के पद पर मनोनीत किया गया। बहुजन मुक्ति पार्टी की एक बैठक ग्राम पीर नगर सूदना मे आयु गीता पैट्रिक पत्नी प्रमोद कुमार के आवास पर हुई। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने कहा, कि आज हमारी बहन बेटियो मांए कोई सुरक्षित नहीं है। बहुजनो को समानता का अधिकार केवल भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त है। 
आज भारतीय संविधान की रक्षा करने मे सहयोग दिया जाना चाहिए। लेकिन बहुजनो पर आए दिन अत्याचार बढ रहे हैं। बलात्कार हत्यायें लूट भ्रष्टाचारी चरमसीमा पर हैं। बहुजन के भारत के महामहिम राष्ट्रपति पद पर भी है और सांसद विधायक मेयर पार्षद जिला पंचायत आदि मौजूद है। लेकिन बहुजनो पर लगातार हमले हो रहे हैं। आखिर दोषी कौन ? ये कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। साशन प्रशासन द्वारा आतंकवादी आक्रमण कारी लोगो को सहारा मिल रहा है। 
आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार आज सबकी मजबूरी है। बैठक में राम शरण गौतम, आयु गीता पैट्रिक वीर सिंह, महराजुदुदीन, सतेन्द्र शहजाद, शादाब वीर पाल, अमित हाप्पु साईमन, थोमस प्रमोद आदि ने विचार रखे।

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...