गुरुवार, 8 जुलाई 2021

ट्रक की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौंत

मिनाक्षी लोढी           
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी देबाशीष नाग ने बताया कि यह दुर्घटना मेमारी थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब 15-20 लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें 42 वर्षीय रूपाली बास्के की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि उसके सात साल के बेटे राजदीप बास्के और एक अन्य 15 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी मांडे की मौत मेमारी अस्पताल में हुई। घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है।

छगन भाई पटेल ने एमपी राज्यपाल पद की शपथ ली

मनोज सिंह ठाकुर                   
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मंत्री मंगू भाई छगन भाई पटेल ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली। मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विपक्ष के नेता कमलनाथ भी मौजूद थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दक्षिण गुजरात के नवसारी के मूल निवासी और भाजपा के जाने-माने आदिवासी नेता मंगू भाई पटेल (77) को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पिछले साल जून माह से मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। पटेल गुजरात में छह बार विधायक तथा भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पटेल गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वर्ष 1982 में आदिवासी नेता ने नवसारी में नगर पालिका के सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पटेल नवसारी से पांच दफा और एक बार गंडेवी विधानसभा सीट से निर्वाचित हो चुके हैं।

नए सदस्यों के साथ अपने आवास पर बैठक की: नड्डा

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को अपने आवास पर बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष और पार्टी महासचिव व केंद्रीय श्रम मंत्री सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ मंत्रियों ने अपने कार्यभार संभाले। 
ज्ञात हो कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित फेरबदल व विस्तार किया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सूचना प्रौद्योगिकी के साथ कानून मंत्री का कार्यभार संभाल रहे रविशंकर प्रसाद और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई, जबकि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाने में मदद करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवसेना और कांग्रेस से होते हुए भाजपा में आए नारायण राणे और असम में हिमंत बिस्व सरमा के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नये चेहरे सरकार का हिस्सा बने।
इस विस्तार और फेरबदल में सात राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। कुल 15 सदस्यों को कैबिनेट मंत्री और 28 को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। सिंधिया और राणे सहित आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-327 (साल-02)
2. शुक्रवार, जुलाई 9, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

चीन ने अमेरिका से समीक्षा करने का आग्रह किया

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के नियमों के तहत चीनी छात्रों के वीजा आवेदनों को अस्वीकार करने पर संयुक्त राज्य अमेरिका से समीक्षा करने का आग्रह किया है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, चीन इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करता है और अमेरिकी के साथ इसको लेकर गंभीरता से बातचीत करेगा। यह स्थिति चीनी छात्रों के वीजा आवेदनों को कथित तौर पर इस आधार पर अस्वीकार करने के बाद आई है कि, उन्होंने ट्रम्प प्रशासन के तहत हस्ताक्षरित राष्ट्रपति की घोषणा 10043 का उल्लंघन किया था।

चीन ने अमेरिकी से अपनी गलतियों को सुधारने और देश छात्रों के वीजा आवेदनों की समीक्षा करने के लिए आग्रह किया है। साथ ही कहा है कि, छात्रों को प्रतिबंधित करने और दबाने के लिए अमेरिका अलग-अलग बहानों का इस्तेमाल करना बंद करे और उनके वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने के साथ दोनों देशों के लोगों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाने में सहयोग करे।

प्रमुख चुनाव को भी बल से जीतना चाहती है भाजपा

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जिला पंचायत चुनावों में लोकतंत्र का मजाक बनाने वाले भाजपा ब्लाक प्रमुख चुनाव को भी छल-बल से जीतना चाहती है। प्रदेश में भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी के ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते थे। लेकिन भाजपा ने धन-बल, छल-बल और जिला प्रशासन के द्वारा जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों पर उत्पीड़न की कार्यवाही कर हारी बाजी तथाकथित जीत में बदल कर अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा लिए और लोकतंत्र की हत्या कर दी। अब भाजपा ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में वही कहानी दोहराना चाहती है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...