बुधवार, 7 जुलाई 2021

नीति का अनुपालन, बैठक में दिशा-निर्देश दिएं: यूपी

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन करने संबंध में आला अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिशा-निर्देश दिए। मुकुल गोयल ने आज पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक,परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उन्होंने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश देते हुये कहा कि जनमानस और पुलिस के मध्य अनवरत सम्पर्क व संवाद बना रहे। घटना का तत्काल पंजीकरण किया जाये एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यथाशीघ्र घटना स्थल का निरीक्षण करें। विवेचना में वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये। अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी के साथ-साथ न्यायालय में विचारण के दौरान प्रभावी पैरवी करते हुए उन्हे कड़ी सजा दिलायी जाये।

शामली: जाट समाज के मुख्य लोगो के साथ बैठक हुईं

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के कैम्प कार्यालय करनाल रोड पर जाट समाज के मुख्य लोगो के साथ एक मीटिंग हुई। मीटिंग में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह नम्बरदार ने कहा, कि सपा नेता अब्बू कासमी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन इसकी निंदा करता है। इस बयान के लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। साथ-साथ संजीव बालियान को भी माफी मांगनी चाहिए। जो इस मामले को तूल देकर माहौल खराब करना चाहते हैं। 2013 में संजीव बालियान स्पष्ट कर चुके हैं कि वह जाट नही एमपी है। अब जाटों की हमदर्द बनने की कोशिश ना करें। जाटों को ठेकेदारों की जरूरत नहीं, जाट एक स्वाभिमानी कौम है। गाजीपुर बॉर्डर पर जब जाट समाज को जरूरत थी। अगर बालियान को इतनी हमदर्दी थी तो उस वक्त कहां थे। उस समय जयंत चौधरी बॉर्डर पर पहुंचे थे जब भी जाट समाज पर संकट आया है। तब तब चौधरी परिवार ने ढाल का काम किया है।
अब्बू आज़मी के बहाने जयंत चौधरी को निशाना बनाने का कार्य किया है। संजीव बालियान ने जो, कि निंदनीय है। जयंत चौधरी किसान वर्ग की राजनीति करते हैं। किसी भी कीमत पर पश्चिम उत्तर प्रदेश का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। भाईचारा बनाने का काम किया जाएगा, ना कि नफरत फैलाने का काम किया जाएगा जाटों के कंधे पर बंदूक चल रख कर उल्लू सीधा ना करें इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवराज पहलवान, चौधरी मोहित खतियान ,प्रवीणनिर्वाल, रामसुख चौधरी, सचिन चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जनपद शामली, परिवार ने 1100 वृक्षारोपण किएं

भानु प्रताप उपाध्याय             
शामली। माननीय आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण अभियान के तहत हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली परिवार ने जगह-जगह गांव में 1100 पौधे वृक्षारोपण किए।
हिंदू वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारी गण बिट्टू कुमार जिला प्रभारी ,चौधरी रविंदर सिंह काल खंडे जिला संयोजक ,प्रदीप निरवाल ,आशीष नीरवाल जिला आईटी संयोजक, आदि माननीय आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चलाए गए वृक्षारोपण को लेकर और कोविड-19 का पालन करते हुए गांव फतेहपुर में स्थित सुधीर राणा जिला उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के आवास पर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। 
इसके उपरांत हिंदू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी गांव फतेहपुर में और खेड़ी विरागी में स्थित बाग में आदि जगह जगह अनेक प्रकार के पौधे का वृक्षारोपण किया। वहीं दूसरी ओर कैराना ब्लॉक में नितिन ब्लॉक प्रभारी, संजीव ब्लॉक अध्यक्ष, सुमित ब्लॉक उपाध्यक्ष, विपिन ब्लॉक महामंत्री व सोनू आदि ने ग्राम भूरा, कंडेला में पौधारोपण किया। बिट्टू कुमार जिला प्रभारी, चौधरी रविंदर सिंह कॉल खंडे जिला संयोजक, अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सुधीर राणा ,अनुज गोयल ,अमित गर्ग ,प्रदीप निरवाल, अनुराग गोयल, विक्की कुमार, अरुण वशिष्ठ, उपेंद्र  द्विवेदी, मनोज रोहिल्ला, राजेश गुप्ता ,अमरीश शर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह बालियान, भानु प्रताप उपाध्याय ,शिवदत्त शर्मा ,मांगेराम नामदेव आदि ने संयुक्त रुप से माननीय श्री आदित्यनाथ योगी को सफल शासक बताते हुए कहा की उन्होंने वृक्षारोपण का जो अभियान चलाया है। उससे ऑक्सीजन कि कमी नहीं होगी और वातावरण भी शुद्ध रहेगा।

गौतम के निर्वाचन को चुनौती, अपील खारिज की

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के निर्वाचन को चुनौती देने वाली अपील खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने सोमवार को हुई संक्षिप्त सुनवाई के दौरान बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह की अपील, यह कहते हुए खारिज कर दी कि उसे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के संबंधित आदेश में हस्तक्षेप का कोई कारण नजर नहीं आता।

उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ ने चार नवम्बर 2019 को सीमा सिंह की चुनाव याचिका खारिज कर दी थी।जिसे उन्होंने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है, "अपीलकर्ता के वकील की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड में उपलब्ध तथ्यों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप का कोई कारण नजर नहीं आता। जिसके जरिये अपीलकर्ता की चुनाव याचिका खारिज कर दी गयी थी।"

न्यायालय ने कहा कि तदनुसार अपील खारिज की जाती है। सीमा सिंह द्वारा यह आक्षेप लगाया गया था कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने निर्वाचन अधिकारियों से साठगांठ करके देवतालाब (रीवा) सीट से अवैध तरीके से विधानसभा चुनाव जीता था। गिरीश गौतम की ओर से पेश अधिवक्ता प्रकाश उपाध्याय ने यह अप्पत्ति जतायी थी कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।क्योंकि चुनाव याचिका के लिए विधिक प्रवधानों का पालन नहीं किया गया है।

मंत्रीमंडल फेरबदल में 14 नए मंत्रियों ने शपथ ली

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में 14 नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री की महाराष्ट्र से सांसद नारायण राने ने ली। 2005 में शिवसेना ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। उसके बाद वो कांग्रेस में गए और राज्य में मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहे। कांग्रेस छोड़ने के बाद नारायण राणे बीजेपी में आ गए थे। दूसरे मंत्री के रूप में सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। सोनोवाल कछारी जनजाति से आते हैं। असम में वो मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह माजुली से विधायक है। उनकी पहचान आक्रमक युवा नेता के तौर पर की जाती है।

तीसरे कैबिनेट मंत्री के रूप में डॉ वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। विरेंद्र कुमार महिला एवं बाल विकास एवं अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री रहे हैं। चार दशक से यह राजनीति में सक्रिय वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। चौथे कैबिनेट मंत्री के रूप में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिराज सिंधिया ने शपथ ली। ज्योतिराज सिंधिया पूर्व में कांग्रेस की मनमोहन सरकार में भी केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाई तो ज्योतिराज सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा की राह पकड़ ली और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराकर बीजेपी की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ज्योतिराज सिंधिया वर्तमान में राज्यसभा में भाजपा के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। पांचवें कैबिनेट मंत्री के रूप में जेडीयू के खाते से रामचंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ली। रामचंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा में दूसरी बार सांसद है।.रामचंद्र प्रताप सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। रामचंद्र प्रताप सिंह पूर्व नौकरशाह है।

मोदी सरकार के छठे कैबिनेट मंत्री के रूप में उड़ीसा से राज्यसभा सांसद अश्वनी वैष्णव ने ने शपथ ली। अश्वनी वैष्णव आईआईटी कानपुर से एमटेक डिग्री धारक है तथा 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं।कैबिनेट मंत्री के रूप में रामविलास पासवान के छोटे भाई हाजीपुर से सांसद पशुपति पारस शपथ ली। पशुपति पारस ने अभी हाल ही में अपने भतीजे चिराग पासवान को किनारे कर खुद लोकसभा में लोजपा के संसदीय दल के नेता बन गए हैं। अपने भतीजे से बगावत कर पशुपति पारस मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

आठवे कैबिनेट मंत्री के रूप में मोदी सरकार में राज्य मंत्री किरण रिजिजू शपथ ली। किरण रिजिजू मौजूदा मंत्रिमंडल में खेल राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे। किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद है। इनका मोदी सरकार में प्रमोशन किया गया है। किरण रिजिजू को भाजपा का नार्थ ईस्ट में मजबूत चेहरा माना जाता है। नोवे मंत्री के रूप में आरके सिंह ने शपथ ली । बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह पूर्व नौकरशाह है तथा वर्तमान मोदी सरकार में ऊर्जा विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट में लाकर उनका प्रमोशन किया गया है। आरके सिंह भारत सरकार में गृह सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।

वर्तमान मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में काम कर रहे हरदीप सिंह पुरी को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। हरदीप पुरी 1974 बैच के आईएफएस अफसर है। वह यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि रहे हैं।मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्री के रूप में मनसुख मान्डविया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मनसुख मान्डविया अभी राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।इनका भी मोदी सरकार में प्रमोशन किया गया है। मनसुख मान्डविया 2014 में बनी मोदी सरकार में भी राज मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख मान्डविया गुजरात में भाजपा का प्रमुख चेहरा है।

मोदी सरकार के 12वीं कैबिनेट मंत्री के रूप में भूपेंद्र यादव ने शपथ ली। भूपेंद्र यादव बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव है। राजस्थान से आने वाले भूपेंद्र यादव 2012 से राज्यसभा में भाजपा सांसद के रूप में काम कर रहे हैं। भूपेंद्र यादव को संगठन मैनेजमेंट में मास्टर माना जाता है। राजनीति में आने से पहले भूपेंद्र यादव सुप्रीम कोर्ट में वकील थे। कई प्रदेशों में चुनावों में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 13 कैबिनेट मंत्री के रूप में गुजरात से ही आने वाले पुरुषोत्तम रुपाला ने शपथ ली। पुरुषोत्तम रुपाला तीन बार गुजरात विधानसभा में विधायक रहे। वर्तमान में पुरुषोत्तम रुपाला मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। पुरुषोत्तम रुपाला का भी मोदी कैबिनेट में प्रमोशन किया गया है।

मोदी सरकार के ही एक और राज्यमंत्री किशन रेड्डी को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। मौजूदा मंत्रिमंडल में जी किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद से भाजपा के सांसद जी किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में मोदी सरकार में वित्त विभाग के राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे अनुराग ठाकुर का भी प्रमोशन किया गया है। उनको राज्यमंत्री से कैबिनेट में जगह दी गई है। हिमाचल के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भाजपा का युवा चेहरा है। अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रहे हैं।

दिल्ली: कोरोना के नए वेरिएंट की होगीं जांच, आदेश

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लोक नायक अस्पताल और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जेनेटिक लेबोरेटरी में सार्स सीओवी-2 जीनोम सिक्वेंसिंग (अनुक्रमण) सुविधा का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब दिल्ली सरकार के अस्पताल में कोरोना के नए वेरिएंट की जांच हो सकेगी।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर भारत में इस तरह की यह तीसरी सुविधा है। अभी तक हमें सैंपल केंद्र सरकार के एनसीडीसी लैब भेजने पड़ते थे, लेकिन अब हम अपनी लैब में जांच कर पाएंगे। जेनेटिक एनाॅलाइजर मशीन से विश्लेषण कर नए वेरिएंट का पता लगाया जा सकेगा और जब वेरिएंट का पता चल जाएगा, तो हमें उससे निपटने के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन संभावित तीसरी लहर में बहुत मददगार साबित होगी और कोरोना खत्म होने के बाद भी इससे दूसरी बीमारियों का विश्लेषण किया जा सकेगा। 

मुख्यमंत्री ने लोगों से सामाजिक दूरी को पालन करने की अपील की है। अगर ऐहतियात नहीं बरतेंगे, तो फिर से कोरोना फैल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अखबारों में रोज पढ़ते आ रहे हैं कि कोरोना के नए-नए वेरिएंट्स निकल कर आ रहे हैं। अभी तक हम लोग केंद्र सरकार की लैब एनसीडीसी के ऊपर निर्भर होते थे। हमें अपने सारे सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी भेजने पड़ते थे। अब दिल्ली सरकार द्वारा एलएनजेपी अस्पताल में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जेनेटिक एनाॅलाइजर मशीन खरीदी गई है। 

इस मशीन के जरिए हम कोरोना के जो भी वेरिएंट्स होंगे, उसका यहां पर विश्लेषण (एनाॅलाइज्ड) कर पाएंगे और हम देख पाएंगे कि दिल्ली के अंदर जो कोरोना अभी है या भविष्य में कभी फैलेगा, तो उसका कौन सा वेरिएंट है। अगर हमें कोरोना के वेरिएंट का पता चल जाता है, तो उसके हिसाब से उसके खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलती है और उससे निपटने में रणनीति बनाने में मदद मिलती है। अभी तक यह सुविधा नहीं थी, लेकिन आज से एलएनजेपी अस्पताल के अंदर यह सुविधा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि संभवत: उत्तर भारत में इस तरह की यह तीसरी सुविधा है। इससे दिल्ली के लोगों को बहुत फायदा होगा। इसके लिए मैं एलएनजेपी अस्पताल और मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. सुरेश कुमार की पूरी टीम को बधाई देता हूं कि उन्होंने इतने कम समय के अंदर इसको चालू किया। यह मशीन तीसरी लहर में बहुत ही मददगार साबित होगी। बताया जा रहा है कि जब कोरोना खत्म भी हो जाएगा, तब भी दूसरी बीमारियों के लिए इस मशीन में एनाॅलिसिस किया जा सकेगा। यह जेनेटिक एनाॅलाइजर कई सारी बीमारियों में काम आएगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार के आईएलबीएस अस्पताल में एक और लैब का गुरुवार को उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के अंदर अब एलएनजेपी और आईएलबीएस में दो लैब खुल जाएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम लोगों ने काफी गतिविधियां खोल दी है और बाकी गतिविधियों को हम चरणबद्ध तरीके से खोलना चाहते हैं। मेरी दिल्ली की जनता से अपील है कि जहां पर गतिविधियां खोली जा रही हैं, वहा पर सामाजिक दूरी का भी पालन किया जाए। कई बाजारों में शिकायत आती है कि बहुत ज्यादा भीड़ हो गई है। अगर हम ऐहतियात नहीं बरतते हैं, तो फिर से कोरोना फैला जाएगा। इसलिए ऐहतियात बरतना हम सब लोगों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों के तहत जेनेटिक लेबोरेटरी, लोक नायक अस्पताल और इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में सार्स सीओवी-2 जीनोम सीक्वेंसिंग सुविधा स्थापित की जा रही है। अब दिल्ली सरकार लगभग चार से पांच दिनों के टर्नअराउंड समय के साथ एक दिन में पांच से सात नमूनों का सिक्वेंस (अनुक्रम) करने में सक्षम होगी। यह सुविधा मुख्य रूप से निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उद्देश्य के लिए होगी।

सीएम के लिए 1 पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा

गोपीचंद             
बागपत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद बागपत के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिये एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव को दिया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर ने बताया कि संगठन के राष्ट्रा अध्यक्ष श्री संदीप बंशल के निर्देशानुसार जिला बागपत की कार्यकारणी व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुय प्रदेश के मुख्य मंत्री से निम्न पांच सूत्रीय मांग करती हैं।
1. प्रदेश में वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाए।
2. कोरोना से मृत व्यापारी को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शामिल करते हुए उसके परिजन को ₹10,00000/‐ का मुआवजा दिया जाए।
3. बिजली के फिक्स एवं सर चार्ज समाप्त किए जाएं।
4. प्रदेश में 3 सितंबर व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।
5. व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाते हुए व्यापारियों को उचित सुरक्षा दी जाये। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर, अनुराग जैन, अमित चिकारा, कुलदीप राणा व संजय कुमार आदि उपस्थिय रहें।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...