मंगलवार, 6 जुलाई 2021

तेहरान में हमलें के लिए इजराइल को जिम्मेदार बताया

तेहरान। ईरान ने जून में तेहरान के निकट असैन्य परमाणु केन्द्र को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किये गए हमले के लिये इजराइल को जिम्मेदार बताया है। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘इरना’ की खबर में यह जानकारी दी गई है। खबर के अनुसार, ईरान के मंत्रिमंडल के प्रवक्ता अली राबेई ने कहा कि यह कथित हमला ईरान के परमाणु करार को लेकर वैश्विक शक्तियों के साथ वियना में चल रही वार्ता को पटरी से उतारने के लिये किया गया था। इरना ने राबेई के हवाले से कहा, कि ऐसी कार्रवाई से ईरान केवल मजबूत होगा। राबेई ने कहा, ”यहूदी शासन यह दर्शाने के लिये ऐसी हरकतें कर रहा है कि वह ईरान को रोक सकता है और ईरान के साथ वार्ता की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, जब भी कभी नुकसान पहुंचाने के इरादे से कोई हमला किया गया, तब हमारी ताकत और बढ़ गई।”

इरना ने राबेई के हवाले से कहा कि ऐसी कार्रवाई से ईरान केवल मजबूत होगा। राबेई ने कहा, ”यहूदी शासन यह दर्शाने के लिये ऐसी हरकतें कर रहा है कि वह ईरान को रोक सकता है और ईरान के साथ वार्ता की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, जब भी कभी नुकसान पहुंचाने के इरादे से कोई हमला किया गया। तब हमारी ताकत और बढ़ गई।”


इम्युनिटी बूस्टर सभी के लिये पूर्णतय सुरक्षित-उत्तम

गोपीचंद            
बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान बड़ौत के कार्यकर्ताओं ने तहसील के समस्त कर्मचारी स्टाफ (150) के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये होम्योपैथीक इम्युनिटी बूस्टर सह्रदय भेट किये। इसके साथ ही सेवा कार्यक्रम की जानकारी देते हुये संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि कोरोना काल के चलते संस्थान का यह कार्यक्रम आम जन की स्वस्थ रक्षा हेतु जन हित में एक छोटा-सा प्रयास हैं। जिसको कल्याण भारती सेवा संस्थान बड़ौत और क्योर फाउंडेशन मेरठ संयुक्त रूप से चला रहे हैं। 
यह होम्योपैथीक इम्युनिटी बूस्टर हर उम्र हर वर्ग के लिये पूर्णतय सुरक्षित व उत्तम परिणाम देने वाला हैं। कोई भी इच्छुक व्यक्ति संस्थान की इस सेवा का निःशुल्क लाभ ले सकता हैं। इसको एक माह में सिर्फ तीन दिन ही रेगुलर सेवन करना होता हैं। यह एक चूसने वाली टेबलेट हैं। इसको पानी से भी लेने की आवस्यकता नही हैं। इस अवसर पर संस्थान के सहयोगी सदस्य सुनील चौहान, राजीव कुमार, रणजीत फौजी और मनोज जैन उपस्थित रहें।

महामारी के खिलाफ लड़ाई, उपकरणों की आपूर्ति की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत ने अनेक देशों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की आपूर्ति कर सहयोग दिया। राष्ट्रपति ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारा सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक बेहतरी’ सुनिश्चित करने के लिये भारत कोविड महामारी के खिलाफ समन्वित एवं निर्णायक प्रयासों में आगे रहा है।राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार इस अवसर पर डिजिटल माध्यम से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कोलंबिया, जमैका, उरूग्वे और आर्मेनिया के राजदूत/उच्चायुक्तों का परिचय पत्र स्वीकार किया। राष्ट्रपति कोविंद को परिचय पत्र पेश करने वालों में कोलंबिया मारियाना पोचेको मोंटेस, उरूग्वे के राजदूत अल्बेर्टो एंटोनियो गुयानी अमारिला, जमैका के उच्चायुक्त जेसन कीट्स मैथ्यू हाल तथा आर्मेनिया के राजदूत योउरी बाबाख्यान शामिल हैं। 

इसमें कहा गया है कि इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने सभी राजदूत/उच्चायुक्त को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का इन सभी देशों के साथ मित्रवत संबंध हैं और ”हमारे रिश्ते शांति एवं समृद्धि की साझी सोच पर आधारित हैं।”

सीएम अमरिंदर ने अध्यक्ष सोनिया से मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह को दूर करने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और अमरिंदर की मुलाकात के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस में कलह को दूर करने के फार्मूले पर चर्चा हुई है।प्रदेश कांग्रेस में यह संकट आरंभ होने के बाद अमरिंदर सिंह की कांग्रेस अलाकमान के साथ यह पहली मुलाकात है। 

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू दोनों के लिए सम्मानजनक स्थिति वाले फार्मूले से पंजाब में पार्टी की कलह को दूर करने और कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गत बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी।

सेंसेक्स में सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा: मुंबई

कविता गर्ग              

मुंबई। सेंसेक्स बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। किसी सकारात्मक संकेत के अभाव में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी। कारोबारियों के अनुसार रुपये की विनिमय दर में गिरावट और कमजोर वैश्विक रुख से भी घरेलू बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुरूआत सकारात्मक रही और कारोबार बढ़ने के साथ बाजार में तेजी रही। लेकिन कारोबार समाप्त होने से पहले बिकवाली से सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,861.18 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 16.10 अंक यानी 0.1 प्रतिशत टूटकर 15,818.25 अंक पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स के शेयरों में 2.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में टेक महिंद्रा का शेयर रहा। इसके अलावा टीसीएस, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। इनमें 3.22 प्रतिशत तक की तेजी आयी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 लाभ में जबकि 19 नुकसान में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”भारतीय बाजार में तेजी वित्तीय शेयरों की अगुवाई में हुई है।

हक अधिकार की लड़ाई, आजादी के लिए शपथ दिलाई

सत्येंद्र पंवार               
मेरठ। गौतम को बहुजन मुक्ति पार्टी के पिछोर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर भारतीय संविधान बहुत जनों की हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए देश की आजादी के लिए शपथ दिलाई।
बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा ग्राम रसोदी बहुजन समाज के स्कूल परिसर में विद्यार्थी दिवस भी मनाया। राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले एवं शेख उस्मान द्वारा 3 जुलाई को आज को तो पिछड़ों अति पिछड़ों के लिए स्कूल की नीव रखी थी।
विद्यार्थी दिवस पर बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ठाकुर मार साहब नेकी एवं संचालन अशोक सम्राट ने किया। मुख्य अतिथि आर डी गादरे बहुजन मुक्ति पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह आवेश सैफी रहे।
मास्टर नेत्रपाल, आशीष कुमार दिवाकर, अब्दुल खालिक जीसोरा, मोहम्मद आदिल माजिद खान, सैफी चौधरी, इश्तियाक प्रदीप कुमार जाटव, पंकज कुमार गौतम, अंकुश मोंटी, बाल्मीकि जफरयाब काजी, एडवोकेट राहुल आवेश, अहमद सैफी, कुमारपाल कश्यप, अब्दुल खालिक, अतुल सैनी, सुनील सैनी, कारी इरफान, समर पाल राणा, बृजेश गुर्जर, शहजाद कुरेशी, चौधरी महबूब परबिन्दर, जॉनी वॉकर, मनोज कुमार, सोनू कुमार, कपिल कुमार, डॉक्टर शीशपाल, अरुण कुमार आदि ने अपने-अपने विचार रखे। 
देश की बिगड़ती हुई हालत पर अफसोस जताया। ओमवीर सिंह ने कहा के बीजेपी एससी ओबीसी को हिंदू हिंदू करके मुस्लिम को लड़ाना चाहती है और लड़ाई कराती आ रही है। लेकिन हिंदू के मायने गुलाम हैं और भारत देश में मूल निवासी गुलाम नहीं यहां के राजा हैं। तीन परसेंट ब्राह्मणों ने यहां 80 परसेंट कब्जा किया हुआ है। जो हमें एक आजादी की लड़ाई और लड़नी हैं आर डी गादरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम लोगों को अपने वकार अपने आने वाली नस्लों का मुस्तकबिल भविष्य बनाने के लिए एससी एसटी ओबीसी एंड माइनॉरिटी 87 परसेंट को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है। 
क्योंकि कुछ तीन पर्सेंट विदेशियों ने 80 परसेंट भारत पर कब्जा कर देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम कर रही है। बीजेपी के साथ देने वाले बसपा सपा कॉन्ग्रेस कम्युनिस्ट एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। आज भारत देश में विपक्ष में बहुजन मुक्ति पार्टी काम कर रही है। लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी मीडिया बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकलापों को जनता के बीच नहीं पहुंचा रही है। आने वाले वक्त में विद्यार्थी हमारा बहुजन समाज हिना षड्यंत्र कार्यों को देशद्रोहियों को सबक सिखाने का काम करेगा। ठाकुर मास्टर नए समापन करते हुए कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी की विचारधारा बहुत ही सराहनीय और देशभक्ति वाली है। जो भारत को उबार सकती है। बहुजन विचारधारा ही बहु जनों के हितेषी ही वार सकते हैं अन्यथा आज विपक्ष खत्म हो गया है! ऐसा प्रतीत होता  है।

जेजेपी पार्टी के नेताओं को पता चल जाएंगा: चौटाला

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। इंडियन लोकदल के सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि जेजेपी पार्टी के नेताओं को भविष्य में पता चल जाएगा, कि काैन कहां है ?
चुनाव लड़ने के बारे में उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीद है कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। इस बारे में चुनाव आयोग निर्णय करेगा। ओमप्रकाश चौटाला दिल्‍ली में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और अपने पिता देवीलाल की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर आए थे। इसके बाद उन्‍होंने मौजूद मीडिया कर्मियों से बात की। ओमप्रकाश चौटाला ने जजपा को लेकर इशारों में बड़ी बात कही। किसान आंदोलन के संदर्भ में जननायक जनता पार्टी के स्टैंड पर ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कौन कहां खड़ा है, यह तो वक्त बताएगा ? लेकिन, मौजूदा वक्त में सभी वर्ग इस सरकार के कुशासन से परेशान हैं और खिलाफ हैं।

बता दें कि डॉ. अजय चौटाला और दुष्‍यंत चौटाला ने विवादों के बाद इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी का गठन किया था। जजपा ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में अच्‍छा प्रदर्शन किया और आज राज्‍य की मनोहरलाल सरकार में साझीदार है। दुष्‍यंत चौटाला गठबंधन सरकार में उपमुख्‍यमंत्री हैं। चौटाला ने कहा, मैं राजनीति में निष्क्रिय नहीं हुआ था। मैं राजनीति में लगातार सक्रिय था। उन्‍होंने कहा कि वह हरियाणा की राजनी‍ति में लगातार सक्रिय रहे हैं और अब खुलकर मैदान आएंगे। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जाए इसी के लिए वह सदैव तत्‍पर रहते हैं। 

हम लोगों के संपर्क में भी रह कर सदैव उनसे जुड़े रहते हैं। चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की विरासत केवल परिवार तक सीमित नहीं है और यह पूरे भारत में है। जेल से रिहाई के बाद हरियाणा की राजनीति पर असर के बारे में ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि आपका क्या ख्याल है कि यह सिर्फ हरियाणा तक सीमित रहेगा ? समूचे देश के लोग मौजूदा कुशासन से दुखी हैं। आज हालत यह हैं कि आज किसान संघर्ष के माध्यम से 36 बिरादरी के लोग सरकार के खिलाफ हैं।

पार्टी विवाद को हल करने के लिए फार्मूला तैयार हुआ

राणा ओबराय           .
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह को लेकर जल्‍द ही आलाकमान का फैसला सामने आ सकता है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी मिलेंगे। इसके साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि पार्टी के विवाद को हल करने के लिए बड़ा फार्मूला तैयार हो गया है और इस पर सोनिया गांधी मुलाकात के दौरान कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के साथ चर्चा कर सकती हैं। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस मुलाकात पर लग गई हैं। बता दें कि चर्चाएं चलती रही हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्‍टन अमरिंदर सिह के विवाद को समाप्‍त करने के लिए कांग्रेस का राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व बड़ा कदम उठा सकता है और सिद्धू को पंजाब कांग्रेस में बड़ी जिम्‍मेदारी देने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनाें सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा था। इसके बाद अब उनको यह समय दिया गया है। समझा जाता है कि पंजाब कांग्रेस को लेकर फार्मूला तैयार होने के बाद कैप्‍टन को सोनिया गांधी से मिलने का समय दिया है। पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह के बीच यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी पंजाब के किसी नेता से मिलेंगी। राहुल गांधी पंजाब के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके है।
माना जा रहा है कि इस बैठक के उपरांत कांग्रेस सरकार पर छाए संकट के बादल छंटने शुरू हो सकते है। वहीं, इस बैठक में सोनिया गांधी पार्टी की खींचतान को लेकर मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समक्ष फार्मूला रख सकती हैं। पंजाब के राजनीतिक हालात को लेकर राहुल गांधी पहले ही सोनिया गांधी के साथ चर्चा कर चुके है। पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार समय मांग रहे थे। अहम बात यह भी है कि सोनिया गांधी ने कैप्टन को समय दिया है।नवजोत सिंह सिद्धू की 30 जून को राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद दिया है। माना जा रहा था पहले प्रियंका गांधी और बाद में राहुल गांधी के साथ मुलाकात में पंजाब में सुलह का फार्मूला तैयार कर लिया गया था। इसके बाद ही सोनिया गांधी ने कैप्टन से मिलने को लेकर हामी भरी है। हालांकि, राहुल और सिद्धू की बैठक के उपरांत भी नवजोत सिंह सिद्धू के स्टैंड में कोई बदलाव नहीं आया है। 
सिद्धू अब भी लगातार कैप्टन और पंजाब सरकार पर हमले कर रहे हैं। बीते कल 300 यूनिट फ्री बिजली देने का मुद्दा उठा कर सिद्धू ने अपरोक्ष रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रधान अरविंद केजरीवाल की घोषणा का समर्थन कर दिया। कांग्रेस हाईकमान ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को पंजाब में 200 यूनिट फ्री बिजली का फार्मूला तैयार करने के लिए से कहा था। इसके बाद चंडीगढ़ दौरे पर आए केजरीवाल ने घोषणा की थी कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। ऐसे में सिद्धू द्वारा कैप्‍टन सरकार पर किए जा रहे हमलों का मुद्दा कल की होने वाली बैठक में उठना लगभग तय है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कांग्रेस के संकट का भी शीघ्र समाधान होगा।

यूपी: कार्यकारिणी की बैठक कर मुद्दों पर किया मंथन

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा पार्टी कार्यालय मंझनपुर में कार्यकारिणी की बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया है। कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किये जाने को लेकर गहन मंथन किया है। जिले में कहां-कहां पौधारोपण किए गए हैं और योगी सरकार का निर्देश किन-किन अधिकारियों ने माना है। इस पर बड़ी देर तक भाजपा नेताओं के बीच मंथन होता रहा भाजपा कार्यालय की बैठक में बैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन अभियान के बारे में वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की है। 
कार्यक्रम में प्रवासी अधिकारी पुष्पराज पटेल, क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री संजय जयसवाल, जिला अध्यक्ष भाजयुमो सुनील मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री भाजयुमो शिव प्रताप, जिला संयोजक सोशल मीडिया जितेन्द्र कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष मनीष साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिला मंत्री नीरज मोदनवाल, जिला मंत्री योगेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा आदि पदाधिकारी गण भाजपा कार्यालय की बैठक में उपस्थित रहे और विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन किया है।
सुशील केसरवानी 

डीएम ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: यूपी

अतुल त्यागी
हापुड़। आज मंगलवार को जिला अधिकारी अनुज सिंह ने उप जिलाधिकारी हापुड़ सत्यप्रकाश के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत के जर्जर तारों को तुरंत बदलवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय विद्यालय में संचालित रसोईघर का निरीक्षण करते हुए वहां पर साफ सफाई एवं गुणवत्ता पूर्वक भोजन बनाने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अव्यवस्था भी देखने को मिली। 
बालिकाओं के बेड की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के सभी कमरों के बाहर अग्निशमन यंत्र लगाने हेतु भी संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आवासीय विद्यालय की रंगाई - पुताई व सफाई कराने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक्शन लोक निर्माण विभाग, निर्माणाधीन संस्था के प्रतिनिधि व आवासीय विद्यालय की शिक्षाएं उपस्थित रहे।

सीएम ने संशोधन विधेयक 2021 का विरोध किया

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को मसौदा सिनेमेटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2021 का विरोध किया और कहा कि प्रस्तावित “संशोधन अपने आप में नागरिक संस्थाओं में सही सोच को बढ़ावा देने की भावना के खिलाफ है और इसे वापस लिये जाने की मांग की। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को भेजे गए एक पत्र में उन्होंने कहा कि फिल्म समुदाय की रचनात्मक सोच पर अंकुश लगाना और फिल्में कैसे बनाई जाएं उन पर यह शर्त थोपना “पूर्णत: अनुचित” है। तमिल फिल्म निर्माता परिषद समेत राज्य के फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात कर केंद्र के समक्ष यह मामला उठाने का अनुरोध किये जाने के एक दिन बाद स्टालिन ने प्रसाद के समक्ष यह मामला उठाया। स्टालिन ने कहा, “मसौदा विधेयक ने न सिर्फ फिल्म समुदाय से जुड़े लोगों और फिल्म उद्योग के मन में बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मानने वाले समाज के वर्गों के मन में भी गहरी आशंकाओं को जन्म दिया है।” उन्होंने कहा कि एक जीवंत लोकतंत्र को रचनात्मक सोच और कलात्मक स्वतंत्रता के लिये पर्याप्त गुंजाइश रखनी चाहिए। 
प्रस्तावित संशोधन में फिल्म पाइरेसी के लिए जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान , उम्र आधारित प्रमाणपत्र जारी करने का नियम लागू करने और शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में पहले से प्रमाणपत्र पा चुकी फिल्मों को दोबारा प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार केन्द्र सरकार को देने की बात प्रमुख है।

पौधशाला में वन विभाग की टीम ने नर्सरी स्थापित की

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज के जंगलों में जीव-जन्तुओं के लिए घास की कमी को देखते हुए वन विभाग ने डौली रेंज कार्यालय की पौधशाला में ग्रास नर्सरी स्थापित की। इस नर्सरी में वन विभाग द्वारा 14 से अधिक विभिन्न प्रजाति की घास को तैयार किया गया है। यह घास डौली रेंज के वन क्षेत्रों में लगाई जायेगी।बताते चलें कि तराई पूर्वी वन प्रभाव के डौली रेंज कार्यालय कि पौधशाला में वन विभाग की टीम ने ग्रास नर्सरी स्थापित की है। इसमें 14 प्रकार की विभिन्न घास को तैयार किया गया है। यह घास तराई पूर्वी वन प्रभाग के वन सर्किल क्षेत्रों में लगाई जायेगी।इधर डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि जंगलो में चारे की कमी को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा-निर्देश पर पहली बार डोली रेंज में ग्रास नर्सरी स्थापित की गई।
उन्होंने कहा कि इस नर्सरी में वन क्षेत्रों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की 14 घासों को रोपण किया गया है। कहा कि नर्सरी में जंगली जानवरों के साथ हाथी को भी ध्यान में रखकर घास लगाई गई है। उन्होंने बताया कि यह घास लेलटाना की जगह रोपित की जायेंगी। और यह नर्सरी सर्किल की पहली नर्सरी है।

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...