सोमवार, 5 जुलाई 2021

पीएम की अध्यक्षता में बैठक के नतीजे पर निराशा

श्रीनगर। पीपल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी या गुपकार गठबंधन) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर को लेकर हाल में हुई सर्वदलीय बैठक के नतीजे पर निराशा जताते हुए सोमवार को कहा कि इसमें राजनीतिक कैदियों तथा अन्य कैदियों की रिहाई जैसे विश्वास बहाली के ठोस कदमों का अभाव है। 
पीएजीडी के प्रवक्ता एवं माकपा नेता एमवाई तारिगामी ने कहा कि विश्वास बहाली के कदमों (सीबीएम) से जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंच बनाने की अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया शुरू होती ”जो जम्मू कश्मीर की समस्या में सबसे बड़े पक्ष और सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।कोविड-19 नियमों का उल्लंघनअगले आदेश तक दिन
तारिगामी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गुपकार गठबंधन के सभी सदस्यों ने दिल्ली में हुई बैठक के निष्कर्ष पर निराशा जताई है। खासकर जेलों से राजनीतिक कैदियों एवं अन्य कैदियों की रिहाई और जम्मू कश्मीर में 2019 से बने कथित ‘दबाव के माहौल’ को समाप्त करने जैसे विश्वास बहाली के कोई ठोस कदम के अभाव पर।
रविवार शाम को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में उनके आवास पर गुपकार गठबंधन की बैठक हुई थी। इसमें बताया गया कि बैठक में गठबंधन की उपाध्यक्ष एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, तारिगामी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता हसनैन मसूदी, पीपल्स मूवमेंट के प्रमुख जावेद मुस्तफा मीर और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद शाह शामिल हुए।
प्रवक्ता ने बताया कि 24 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के बारे में चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। गुपकार गठबंधन जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को बहाल करने की मांग करता रहा है। तारिगामी ने कहा, ”पीएजीडी पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के लोगों पर थोपे गए असंवैधानिक एवं अस्वीकार्य परिवर्तनों को पलटने की खातिर एकजुट होकर संवैधानिक, कानूनी और सियासी संसाधनों के जरिए लड़ने का अपना संकल्प दोहराता है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिमंडल की बैठक हुईं

पंकज कपूर                   
हल्द्वानी। नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात को मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगाई है।
सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा राज्य के हित व विकास को लेकर छह संकल्प प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी गई। 
शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में बेरोजगार, नौजवानों के हित में रोजगार व स्वरोजगार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इसके साथ ही राज्य के विकास और आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

नोएडा पुलिस ने 1 सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

विजय भाटी 
गौतमबुद्ध नगर। नोएडा पुलिस ने रविवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नोएडा के एक होटल में देह व्यापार का काम किया जा रहा था, पुलिस ने रविवार को ओवाईओ होटल पर छापेमारी करते हुए महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा, सेक्टर 62 स्थित होटल रॉयल पैलेस जिसे ओवाईओ होटल के तौर पर चलाया जा रहा था। वहां देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पदार्फाश किया। 
पुलिस ने मौके से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 5 पुरुष और एक महिला शामिल है।हालांकि जिस होटल में ये देह व्यापार किया जा रहा था उसमें उसके होटल मालिक की भी बड़ी भूमिका सामने आई है। 
पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल, 37,675 रुपए नकद और एक कार मिली है साथ ही आपत्तिजनक वस्तुऐ के अलावा 5 लेडीज पर्स और 1 लैपटाप भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर महिला आरोपी ने बताया कि, वो होटल मालिक मनोज के होटल में देह व्यापार के लिए लड़कियां लाया करती थी और जो भी कमाई होती थी उसमें से उसे कमीशन मिलता था। वहीं होटल में आने वाले पुरुषो की व्यवस्था होटल मालिक खुद करते है, इस काम के अलग से पैसे लेते है।
होटल में प्रथम व द्वितीय तल पर चार कमरो में मेरे द्वारा लायी गयी चार लडकियां है जिनके पास होटल मालिक ने चार व्यक्तियो को भेजा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिल्ली: संक्रमितों की संख्या-14,34,554 तक पहुंचीं

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान रविवार शाम तक कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 94 नए मामले सामने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,34,554 तक पहुंच गयी। इस दौरान 111 और मरीजों ने महामारी को मात दी। इस बीच कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राजधानी में संक्रमण दर 0.13 फीसदी बनी हुई है। 
जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 992 रह गयी है। इस अवधि के दौरान 111 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना मुक्त लोगों की कुल संख्या 14,08,567 हो गयी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 24,995 हो गया। राजधानी में मृत्यु दर 1.74 फीसदी पर बरकरार है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 75,133 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें आरटीपीसी के 52,856 नमूने और रैपिड एंटीजन नमूनों की संख्या 22,277 है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,61,110 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिनमें से कोरोना की पहली डोज लेने वालों की संख्या 1,21,222 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 39,888 रही। राजधानी में होम आइसोलेशन में रहने वालों की संख्या अब महज 300 है। राजधानी में अब कोरोना निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 701 रह गयी है।

कांग्रेस ने कोरोना काल में लोगों को सहायता प्रदान की

गोपीचंद                       
बागपत। उत्तर प्रदेश देश की आजादी के लिये अनगिनत कुर्बानियां देने वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने कोरानाकाल में जिस प्रकार लोगों को सहायता प्रदान की है। कोरोना संक्रमण के प्रारम्भ से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता सामर्थ्य के अनुसार तन-मन-धन से देश के लोगों की सहायता कर रहे है। लोगों को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनको उचित चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहे है। बागपत कांग्रेस के जिला महासचिव प्रमोद गोस्वामी समाजसेवा के क्षेत्र में एक बड़ा चेहरा है। 
वह स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों का हाल-चाल पूछ रहे हैं और दवाईयों का निशुल्क वितरण कर रहे है। प्रमोद गोस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस हर दुख और परेशानी में देश की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बागपत के खेकड़ा ब्लाॅक में विभिन्न गांवों के प्रधानों को उनकी जीत की शुभकामनाओं का पत्र और निशुल्क कोरोना किट बागपत कांग्रेस के महासचिव द्वारा प्रदान की गयी। प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से मिला जायेगा और उनको जीत का शुभकामना पत्र दिया जायेगा। बागपत जिला महासचिव ने जिन गांवों का आज दौरा किया उनमें सांकरौद, अब्दुलपुर, नूरपुर, घड़ी, सुभानपुर, डूंडाहेड़ा, फखरपुर, मुबारकपुर, फिरोजपुर, निरोजपुर आदि गांव शामिल थे। 
इस मौके पर नीतीश शर्मा, वेदपाल नेताजी, इंद्रजीत सिंह, अति कुमार त्यागी, गजेंद्र, सोमनाथ त्यागी, अनुज, कंवरपाल, मिंटू चौधरी, मनोज, सतपाल त्यागी, लोकेंद्र धामा, ब्रहमपाल आदि मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद खुशी का एहसास किया

हरिओम उपाध्याय            
हरदोई। उत्तर प्रदेश में भाजपा के 67 जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल माधौगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद खुशी का एहसास करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री मनोज हिन्दू, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह,मण्डल महामंत्री रामनरेश आर्य, शैलेंद्र सिंह पटेल, यशपाल सिंह, गंगाराम कुशवाहा, आत्माराम पटेल, मंडल उपाध्यक्ष दीपू सिंह अर्कवंशी,आंनद कुमार, शिवभान सिंह राणा, गंगाराम कुशवाहा आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष की कुल 75 सीटों में से 67 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के  निर्वाचित होने पर अपार खुशी जताते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद- योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद- जिंदाबाद, अटल बिहारी बाजपेई -अमर रहे,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद- जिंदाबाद के जोशीले तीव्र स्वरों में नारे लगाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसी श्रंखला में शहब्दा ग्राम प्रधान महेश सिंह उर्फ पप्पू ने लगभग 2000  हजार पेड़ लगवाएं और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

जानकारी पहुंचाने के लिए दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा शुरू

हरिओम उपाध्याय                           
इटावा। परिवार नियोजन की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जनपद में हर दंपत्ति तक परिवार नियोजन की जानकारी पहुंचाने के लिए दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा शुरू हो गया है। प्रत्येक वर्ष  11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर  योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन की सुविधाएं व संसाधनों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढे। यह कहना है, कि  परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ सुशील कुमार का। उन्होंने बताया कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी परिवार नियोजन के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी केंद्रों पर दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा अभियान 27 जून से 10 जुलाई तक चलाया जा रहा है। 
जिसमें आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन  के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया जनपद में  8 सामुदायिक केंद्र, 28 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जनपद के सभी सब-सेंटरों पर मोबाइल पब्लिसिटी वैन के द्वारा परिवार नियोजन के प्रचार प्रसार को जोर शोर से प्रसारित किया जा रहा है|जिला परिवार नियोजन और लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया जनपद में अब महिलाएं बढ़-चढ़कर परिवार नियोजन की सुविधाओं  को अपना रही हैं। पिछले माह जनपद में खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन संसाधनों को बढ़ चढ़कर अपनाया गया। 1082 लाभार्थियों ने इस दिवस पर निम्न परिवार नियोजन संसाधनों को अपनाया- छाया 384 ,अंतरा 334, आईयूसीडी 22, पीपीआईयूसीडी 17, नई पहल किट 154 ,कंडोम वितरण 5776, और बसरेहर ब्लॉक में 4 महिलाओं ने नसबंदी भी कराई।
उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई से जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि  पुरुषों को परिवार नियोजन के संदर्भ में जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  विस्तृत जानकारी के लिए जिला अस्पताल की परामर्श दात्री के नंबर 9690338700 पर जानकारी भी ले सकते हैं।मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत आने वाले जनपद इटावा में नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को 3,000 रुपये और महिलाओं को 2,000 रूपये दिए जाते है। साथ ही नसबंदी के लिए दंपति को अस्पताल लाने वाली आशाओं को पुरुष नसबंदी पर 400 रुपये और महिला नसबंदी पर 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। पीपीआईयूसीडी लगवाने वाली महिला को 300 रूपए और सेवा प्रदाता को 150 रूपए की धनराशि दी जाती है | अंतरा इंजेक्शन अपनाने वाली महिलाओं को 100 रुपये की राशि दी जाती है। वहीं इन महिलाओं को लाने वाली आशा कार्यकर्ता को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि मनाई

हरिओम उपाध्याय 
हरदोई। स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई सत्येन्द्र राजपूतशाहाबाद (हरदोई) भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्टेशन रोड पर महान प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद के शक्तिदाई विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। 
ऐसी महान विभूति के जन्म से भारत माता भी गौरवान्वित हुईं। ये कहना अतिश्योक्ती न होगा कि भारतीय संस्कृती को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हैं स्वामी विवेकानंद। भाजपा नेता नवनीत गुप्ता ने कहा किनरेन्द्र के चरित्र में जो भी महान है। वो उनकी सुशिक्षित एवं विचारशील माता की शिक्षा का ही परिणाम है। बचपन से ही उनमें परमात्मा को पाने की चाह थी। परमहंस की कृपा से उन्हे आत्म साक्षात्कार हुआ। 1893 में शिकागो विश्व धर्म परिषद में अपने व्यख्यान से स्वामी जी ने सिद्ध कर दिया कि सनातन धर्म में सभी धर्मों को समाहित करने की क्षमता है। 
इस अदभुत सन्यासी ने सात समंदर पार भारतीय संस्कृति की ध्वजा को फैराया। स्वामी केवल संत ही नही देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक एवं मानव प्रेमी थे। 1899 में कोलकता में भीषण प्लेग फैला, अस्वस्थ होने के बावजूद स्वामी जी ने तन मन धन से महामारी से ग्रसित लोगों की सहायता करके इंसानियत की मिसाल दी। स्वामी विवेकानंद ने, 1 मई, 1897 को रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना ने कहा कि39 वर्ष के संक्षिप्त जीवन काल में स्वामी ने जो अदभुत कार्य किये हैं। वो आने वाली पीढ़ियों का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। 4 जुलाई 1902 को स्वामी का अलौकिक शरीर परमात्मा मे विलीन हो गया।
स्वामी जी का आदर्श- “उठो जागो और तब तक न रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए” अनेक युवाओं के लिये प्रेरणा स्रोत है। स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी  सर्वोपरी शिक्षा ”मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।”स्वामी विवेकानन्द के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ता आशीष पांडेय,ऋषभ बाथम,रमाकांत मौर्य,प्रदीप गुप्ता,इंद्रेश दीक्षित,योगेश गुप्ता,सुल्तान खां आदि ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पारपण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गोरखपुर में ‘संभव' अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा

हरिओम उपाध्याय      
गोरखपुर। आंगनबाड़ी की सलाह पर बच्चे को ले जाएं अस्पताल और एनआरसी। जिले में एक जुलाई से शुरू हुआ ‘संभव अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा।
अभियान के दौरान कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की होगी मददगोरखपुर, 4 जुलाई 2021 जिले में एक जुलाई से संभव अभियान शुरू हुआ है। जिसकी थीम है, पोषण संवर्धन की ओर एक कदम। इस अभियान का उद्देश्य कम वजन, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की मदद करना है। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के 4172 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े ऐसे बच्चों की नियमित मॉनीटरिंग होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) हेमंत सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मॉनीटरिंग के दौरान अगर बच्चे को अस्पताल ले जाने या पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) ले जाने की सलाह दें तो उनकी बात अवश्य मानें।
श्री सिंह ने बताया कि 17 जून से 24 जून तक जिले में वजन सप्ताह मनाया गया था। इस सप्ताह में जो बच्चे कम वजन, कुपोषित और अति कुपोषित मिले हैं। उनकी नियमित निगरानी संभव अभियान के दौरान होनी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश है कि वह साप्ताहिक तौर पर ऐसे बच्चों के घरों का भ्रमण करें और उन्हें पौष्टिक भोजन की सलाह दें। बच्चों के घर पोषाहार दिया जाए और पोषक तत्वों से भरपूर खानपान की जानकारी दी जाए। जिन बच्चों की सेहत घरेलू देखरेख से ठीक नहीं हो पाएगी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
डीपीओ ने बताया कि पूर्व के अनुभव रहे हैं कि लोग बच्चों को अस्पताल ले जाने और पोषण पुनर्वास केंद्र तक ले जाने में लापरवाही करते हैं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सलाह नहीं  मानते हैं। उनका यह व्यवहार बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए हितकर नहीं है। पोषण स्तर में सुधार के लिए बच्चे की स्वास्थ्य जांच, सही उपचार और आवश्यकता पड़ने पर एनआरसी भेजा जाना आवश्यक है। यह अभियान तभी सफल होगा जब पूरी तरह से सामुदायिक सहयोग प्राप्त होगा।
*सितम्बर में फिर होगा वजन संभव अभियान के तहत 20 से 25 सितम्बर तक फिर से वजन सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान उन सभी बच्चों का वजन लिया जाएगा जो जून माह में कम वजन, कुपोषित और अति कुपोषित पाए गये थे। इससे यह पता चल सकेगा कि कितने बच्चों की सेहत में सुधार हुआ। जिन बच्चों की स्थिति नहीं सुधरेगी। उनके लिए नये सिरे से प्रयास किये जाएंगे।

मुठभेड़ के कारण 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

हरिओम उपाध्याय                     
हाथरस। एसपी विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम हाथरस की संयुक्त कार्यवाही में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 
शातिरहमवीर सिहं पुत्र, रामगोपाल निवासी, नगला उदय सिहं, थाना बल्देव जनपद मथुरा, नन्दकिशोर पुत्र, राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बेशमा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ हाल निवासी, शान्तिकुँज कालोनी थाना हाइवे जनपद मथुरा, भूपेन्द्र सिहं उर्फ भोला पुत्र वीरेन्द्र सिहं निवासी ग्राम सुसावली थाना मुरसान लुटेरो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे गये 2 मंगलसूत्र, 15 नग लोंग, 25 नग बाली, अंगूठी, 6 पैंडल (छोटा - बडा) ,₹10000 नगद,एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल होंडा सीडी व दो तमंचा 315 बोर , 4  जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध थाना हाथऱस गेट पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 24.06.2021 को थाना क्षेत्र हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम जोगिया के समीप हरिओम पुत्र, जगन सिंह, नामक सुनार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। 
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक 04.07.2021 को सुनार से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 3 लुटेरो को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त मय अवैध असलाह तथा लूये गये आभूषण, नगदी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल होंडा सीडी व अवैध असलाह-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा घटना में संलिप्त शेष वांछित अभियुक्तों की भी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक मुनीश चन्द्र थाना हाथरस गेट , डी. के. सिसौदिया प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद. उ.नि प्रमोद शर्मा, प्रभारी एसओजी, उ.नि दिनेश कुमार थाना हाथऱस गेट, उ.नि ततवीर सिहं थाना हाथऱस गेट, उ.नि सुशील कुमार थाना हाथऱस गेट, हे. कां. 341 शीलेश कुमार, एसओजी टीम, है, कां 64 जवाहर लाल, एसओजी टीम , हे, का 501 चन्द्रपाल सिंह एसओजी टीम, हे, का 395 शैलेन्द्र प्रताप सिहं थाना हाथऱस गेट,. हे, का 426 संतोष कुमार थाना हाथऱस गेट, कां 723 सचिन कुमार, एसओजी टीम, कां0 303 सोनवीर सिंह , एसओजी टीम, कां 282 जोगेन्द्र सिंह, एसओजी टीम, कां0 251 चेतन राजौरा, एसओजी टीम, का 652 जितेन्द्र मलिक थाना हाथरस गेट, रि का 834 अंकुर कुमार थाना हाथऱस गेट जनपद हाथरस थे।

प्रकृत्ति के साथ खिलवाड़ ने समस्याओं को जन्म दिया

हरिओम उपाध्याय              
हरदोई। प्रकृत्ति के साथ खिलवाड़ ने आज बहुत सी समस्याओं को जन्म दे दिया है। जिससे मानव जीवन पर संकट भी खड़ा हो रहा है। हमारे वेदो मे एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान बताया गया है। इसलिये हम सबको कम से कम एक-एक वृक्ष जरुर लगाकर उसकी सुरक्षा करनी  चाहिये। उक्त विचार सतौथा की प्रधान अंजना त्रिपाठी ने आज वृक्षारोपण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। ग्राम मे निर्मित हो रहे तालाब पर सर्वप्रथम हरिशंकरी पौधों जिनमें एक साथ पीपल,बरगद और पाकड के पौधे का रोपण प्रधान अंजना त्रिपाठी ने किया। 
हिन्दू मान्यता में पीपल को विष्णु, बरगद को शंकर व पाकड़ को ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है। इसके उपरांत प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय सतौथा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौथा, प्राथमिक विद्यालय गौटिया व कुंड़िया सहित ग्राम सचिवालय व खेल मैदान में आम, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, कंजी, इमली,सागौन आदि के पौधे रोप पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश सरकार की मंशानुसार गांव के धार्मिक महत्व के स्थलों पर वाटिका निर्माण, गांव के सम्पर्क मार्ग पर और तालाब पर वृहद वृक्षारोपण क्रमिक तौर पर करा गांव को हरा भरा बनाने का संकल्प ग्रामवासियों को दिलाया। 
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम , ग्राम पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा, सुमन कश्यप, पूजा वर्मा, अनुपम पाण्डेय, अनंतराम वर्मा, अंश कुमार, बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, योगेश पाठक, मनमोहन शास्त्री, वीरेंद्र कश्यप, राजेश अवस्थी, हरिओम वर्मा, भानु प्रताप यादव, अरविंद, बंशीलाल आदि ग्रामवासियों ने पौधे रोपे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-324 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 6, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...