रविवार, 4 जुलाई 2021

भारत: संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,45,433 हुईं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 43,071 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,45,433 हो गई। जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामले कम होकर 4,85,350 हो गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गये आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कारण 955 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,02,005 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 4,85,350 रह गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 97.09 हो गई है।
उसने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 18,38,490 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 41,82,54,953 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत है। केरल- 12,456 मामले, महाराष्ट्र- 9,489 मामले, तमिलनाडु- 4,013 मामले, आंध्र प्रदेश-2,930 मामले, ओडिशा -2,917 मे सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
यह लगातार 27 दिन पांच प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.44 प्रतिशत रह गई। देश में लगातार 52वें दिन स्वस्थ हुए लोगों की संख्या दैनिक मामलों से अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,96,58,078 हो गई है, जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई है।
देश में अब तक 35.12 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में मुहर लगाईं

पंकज कपूर                 
देहरादून। उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई। लेकिन इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक अजीब-ओ-गरीब घटना हुई। दरअसल जब तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर धामी का नाम मंच से संबोधित किया तो मंच पर अचानक से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग अपने नए मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहते थे।
इस दौरान पुष्कर सिंह धामी भीड़ के बीच फंस गए और उनकी जेब से उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही पता लगा कि उनका मोबाइल नीचे गिर गया है। उन्होंने तुरंत खुद ही ढूंढना शुरू कर दिया। उनके पास खड़े रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ही मोबाइल को खोजने लगे। लेकिन अधिक भीड़ होने की वजह से मोबाइल मिला नहीं।
इस पूरे मामले पर विधायक प्रदीप बत्रा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हां भीड़ भाड़ में मोबाइल अचानक कहीं गुम हो गया था और बहुत देर तक मिला नहीं। लेकिन, काफी देर की खोजबीन के बाद उन्हें मोबाइल फिर से मिल गया है।

राजनीति: राफेल विमान सौदे में भारी घोटाला हुआ

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है, कि राफेल विमान सौदे में भारी घोटाला हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराध बोध के कारण इस पूरे मामले की संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी से जानबूझ कर जांच कराने से बच रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस पूरे घोटाले में नरेंद्र मोदी के मित्र फंस रहे हैं और वह अपने सभी मित्रों को बचाना चाहते हैं। इसलिए मामले की जेपीसी जांच नहीं कराना चाहते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “जेपीसी जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है। अपराधबोध-मित्रों को भी बचाना है। जेपीसी को आरएस सीट नहीं चाहिए। ये सभी विकल्प सही हैं।
कांग्रेस शुरू से ही राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगा रही है। पार्टी ने शनिवार को भी जेपीसी जांच कराने की मांग करते हुए कहा था कि फ्रांस में इस घोटाले की न्यायिक जांच हो रही है। इसलिए भारत सरकार को भी संसदीय समिति से इसकी जांच करानी चाहिए।

विश्व के लगभग सभी देश कोरोना का हल ढूंढने में जुटें

अकांंशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर देने वाले कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भारत समेत दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना का हल ढूंढने में जुटे हुए हैं। सावधानी, जानकारी और बचाव के साथ वैक्सीन के माध्यम से कोरोना का मुकाबला किया जा रहा है।
अगर बात करें कोरोना की तीसरी लहर की तो यह अक्टूबर-नवंबर के बीच जमकर कहर ढा सकती है। कोरोना महामारी से संबंधित सरकार के पैनल में शामिल वैज्ञानिक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने इस बारे में सचेत करते हुए कहा कि अगर जरूरी सावधानियां नहीं बरतीं गईं तो अक्टूबर-नवंबर के बीच कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर पहुंच सकती है।
सूत्र मॉडल पर काम कर रहे प्रो. मानिंद्र अग्रवाल का कहना है कि अगर कोई नया स्ट्रेन आता है तो तीसरी लहर के दौरान संक्रमण तेजी से बढा रहा है।
प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा कि हमने तीन सिनेरियो बनाए हैं। एक आशावादी है. इसमें हम मानते हैं कि अगस्त तक जीवन सामान्य हो जाता है और कोई नया म्यूटेंट नहीं होता है। दूसरा मध्यवर्ती है। इसमें हम मानते हैं कि आशावादी परिदृश्य धारणाओं के अलावा टीकाकरण 20% कम प्रभावी है।
तीसरा निराशावादी है। इसकी एक धारणा मध्यवर्ती एक से अलग है। 
अगस्त में एक नया म 25% अधिक संक्रामक म्यूटेंट फैलता है (यह डेल्टा प्लस नहीं है जो डेल्टा वेरिएंट से अधिका संक्रामक है)। प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई तेजी से फैलने वाला म्यूटेंट नहीं है, तो तीसरी लहर एक कमजोर होगी और यदि ऐसा म्यूटेंट है, तो तीसरी लहर पहले की तुलना में ज्यादा होगी।
प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि निराशावादी परिदृश्य के मामले में तीसरी लहर में देश में रोजाना 1,50,000 से 2,00,000 के बीच मामले बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा मई के पूर्वार्ध में दूसरी लहर के चरम के समय आए मामलों से आधा है। जब अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गयी थी और हजारों लोगों की मृत्यु हो गई।

चिकित्सकों और नर्सों को दिया जाना चाहिए पुरस्कार

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि देश का शीर्ष नागरिक पुरस्कार इस साल उन सभी चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिक्स को दिया जाना चाहिए। जिन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि यह उन चिकित्सकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने अपनी जान गंवाई।केजरीवाल ने ट्वीट किया, ” इस वर्ष ‘भारतीय चिकित्सक’ को भारत रत्न मिलना चाहिए। ‘भारतीय चिकित्सक’ का मतलब सभी चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिक्स हैं। शहीद हुए चिकित्सकों को यह सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा। पूरा देश इससे खुश होगा। शहीद हुए डाक्टर्ज़ को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। 
अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा।
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा मध्य जून में मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 730 चिकित्सकों की जान कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान गई है। बिहार में सबसे अधिक 115 चिकित्सकों की कोविड-19 से मौत हुई है। जबकि दिल्ली में 109, उत्तर प्रदेश में 79, पश्चिम बंगाल में 62, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 38 चिकित्सकों ने महामारी से जान गंवाई है। आईएम के मुताबिक देश में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी।

वन महोत्सव: 1 ही दिन में 1.26 लाख पौधे लगाएं

संदीप मिश्र                   
बरेली। ग्राम्य वन मंझा में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, नगर विधयाक अरुण कुमार, बिथरी विधयाक राजेश मिश्रा ने पौधरोपण किया। मंझा में वन महोत्सव के तहत एक ही दिन में 1.26 लाख पौधे लागये जा रहे हैं।
प्रभागीय वन अधिकारी भारत लाल के अलावा, मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा, वन संरक्षक जावेद अख्तर समेत प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पौधरोपण के तहत आम, जामुन, महुआ, नीम, आंवला, अमरूद, बेल, कटहल, सहजन, शीशम, इमली, शहतूत, अर्जुन, चिलबिल, पीपल, पाखड़, बरगद, मौलश्री, केसिया सामिया, गुलमोहर, कचनार, अमलतास, जरुल, अशोक आदि के पौधे।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भरोसा जताया, बढ़त तय

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किसी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कोई बड़ा गठबंधन करने से इनकार के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी में इनमें से किसी से गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ने की ओर अपने दम पर अगली सरकार बनाने की क्षमता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अगले साल के उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव प्रियंका गांधी वाद्रा की ‘देख-रेख’ में लड़ेगी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी करीब तीन दशक बाद राज्य में वापसी करेगी। एक साक्षात्कार में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस “दमनकारी” उत्तर प्रदेश सरकार को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी के तौर पर उभरी है और दावा किया कि 403 सदस्यीय विधानसभा में महज पांच विधायकों के साथ उनकी पार्टी 49 विधायकों वाली सपा से ज्यादा प्रभावी विपक्ष के रूप में साबित हुई है। उन्होंने राज्य में बदलाव की हवा चलने का जिक्र करते हुए कहा कि बदलाव की आंधी है जिसका नाम प्रियंका गांधी है।

अधिकारियों के साथ मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे मुकुंद

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने चार दिन की यात्रा पर ब्रिटेन और इटली जा रहे हैं। जहां वह इन देशों में अपने समकक्षों और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। जनरल नरवणे सोमवार से गुरुवार तक इन दोनों देशों की यात्रा पर रहेंगे और उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करना है। यात्रा के पहले चरण में सेना प्रमुख सोमवार और मंगलवार को ब्रिटेन में रहेंगे। 

जहां वह ब्रिटेन के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और सेना प्रमुख के साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वह सेना की कई इकाइयों का भी दौरा करेंगे और परस्पर महत्व के विषयों पर विचारों का आदान पदान करेंगे।

24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए

अमित शर्मा          
चंडीगढ़। पंजाब में बिजली की किल्लत के मद्देनजर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि राज्य में उपभोक्ताओं को बिजली की 300 इकाई निशुल्क दी जानी चाहिए और चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। सिद्धू ने कहा कि घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर बिजली उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
सिद्धू ने ट्वीट किया, ”पंजाब पहले ही 9,000 करोड़ रुपए की सब्सिडी मुहैया कराता है। लेकिन हमें घेरलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए और कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिभार को 10 से 12 रुपए प्रति इकाई बढ़ाने के बजाए तीन से पांच रुपए प्रति इकाई की दर पर उन्हें बिजली दी जानी चाहिए। इसके अलावा कटौती किए बिना उन्हें चौबीस घंटे बिजली मुहैया कराई जानी चाहिए और (300 इकाई तक) निशुल्क बिजली दी जानी चाहिए। ऐसा निश्चित ही किया जा सकता है।”

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हुईं

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर में सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना और चिकित्सको को पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

194 मगरमच्छों को निकालकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया

अहमदाबाद। गुजरात के नर्मदा जिला में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास एक झील में नौकायान करने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दो साल में झील से 194 मगरमच्छों को निकालकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केवड़िया में सरदार वल्लभ पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के पास पंचमुली झील स्थित है जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है। लेकिन झील में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। जो सैलानियों के लिए खतरा बन सकते है।
केवड़िया क्षेत्र के वन अधिकारी विक्रमसिंह गभानिया ने  बताया, ”2019-20 (अक्टूबर-मार्च) में हमने 143 मगरमच्छों को यहां से दूसरी जगह पहुंचाया। 2020-21 में 51 और मगरमच्छों को गांधीनगर और गोधरा में दो बचाव केंद्रों में भेजा गया है।उन्होंने बताया कि लेकिन अब भी काफी तादाद में मगरमच्छ मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 2019-20 में बचाए गए 73 मगरमच्छों को सरदार सरोवर जलाशय में छोड़ा गया। झील से निकाले गये मगरमच्छों को बाद में पंचमहल जिले के गोधरा और गांधीनगर स्थित बचाव केंद्रों में भेजा गया। उन्होंने बताया, ”मगरमच्छों को पकड़ने के लिए करीब 60 जाल बिछाए गए हैं।
झील के जिस हिस्से में सीप्लेन (पानी से उड़ने व उतरने वाले जहाज) का परिचालन होता है (अहमदाबाद से केवड़िया के बीच), वह पूरी तरह सुरक्षित है।” राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार 2019 में गुजरात राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (जीएसएफ डीसी) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास पंचमुली झील में नौकायान की शुरुआत की। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में नौकायान पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है और खासकर सप्ताहांत में यहां भारी भीड़ रहती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-323 (साल-02)
2..सोमवार, जुलाई 5, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...