रविवार, 4 जुलाई 2021

कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भरोसा जताया, बढ़त तय

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किसी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कोई बड़ा गठबंधन करने से इनकार के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी में इनमें से किसी से गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ने की ओर अपने दम पर अगली सरकार बनाने की क्षमता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अगले साल के उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव प्रियंका गांधी वाद्रा की ‘देख-रेख’ में लड़ेगी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी करीब तीन दशक बाद राज्य में वापसी करेगी। एक साक्षात्कार में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस “दमनकारी” उत्तर प्रदेश सरकार को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी के तौर पर उभरी है और दावा किया कि 403 सदस्यीय विधानसभा में महज पांच विधायकों के साथ उनकी पार्टी 49 विधायकों वाली सपा से ज्यादा प्रभावी विपक्ष के रूप में साबित हुई है। उन्होंने राज्य में बदलाव की हवा चलने का जिक्र करते हुए कहा कि बदलाव की आंधी है जिसका नाम प्रियंका गांधी है।

अधिकारियों के साथ मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे मुकुंद

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने चार दिन की यात्रा पर ब्रिटेन और इटली जा रहे हैं। जहां वह इन देशों में अपने समकक्षों और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। जनरल नरवणे सोमवार से गुरुवार तक इन दोनों देशों की यात्रा पर रहेंगे और उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करना है। यात्रा के पहले चरण में सेना प्रमुख सोमवार और मंगलवार को ब्रिटेन में रहेंगे। 

जहां वह ब्रिटेन के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और सेना प्रमुख के साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वह सेना की कई इकाइयों का भी दौरा करेंगे और परस्पर महत्व के विषयों पर विचारों का आदान पदान करेंगे।

24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए

अमित शर्मा          
चंडीगढ़। पंजाब में बिजली की किल्लत के मद्देनजर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि राज्य में उपभोक्ताओं को बिजली की 300 इकाई निशुल्क दी जानी चाहिए और चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। सिद्धू ने कहा कि घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर बिजली उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
सिद्धू ने ट्वीट किया, ”पंजाब पहले ही 9,000 करोड़ रुपए की सब्सिडी मुहैया कराता है। लेकिन हमें घेरलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए और कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिभार को 10 से 12 रुपए प्रति इकाई बढ़ाने के बजाए तीन से पांच रुपए प्रति इकाई की दर पर उन्हें बिजली दी जानी चाहिए। इसके अलावा कटौती किए बिना उन्हें चौबीस घंटे बिजली मुहैया कराई जानी चाहिए और (300 इकाई तक) निशुल्क बिजली दी जानी चाहिए। ऐसा निश्चित ही किया जा सकता है।”

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हुईं

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर में सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना और चिकित्सको को पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

194 मगरमच्छों को निकालकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया

अहमदाबाद। गुजरात के नर्मदा जिला में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास एक झील में नौकायान करने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दो साल में झील से 194 मगरमच्छों को निकालकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केवड़िया में सरदार वल्लभ पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के पास पंचमुली झील स्थित है जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है। लेकिन झील में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। जो सैलानियों के लिए खतरा बन सकते है।
केवड़िया क्षेत्र के वन अधिकारी विक्रमसिंह गभानिया ने  बताया, ”2019-20 (अक्टूबर-मार्च) में हमने 143 मगरमच्छों को यहां से दूसरी जगह पहुंचाया। 2020-21 में 51 और मगरमच्छों को गांधीनगर और गोधरा में दो बचाव केंद्रों में भेजा गया है।उन्होंने बताया कि लेकिन अब भी काफी तादाद में मगरमच्छ मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 2019-20 में बचाए गए 73 मगरमच्छों को सरदार सरोवर जलाशय में छोड़ा गया। झील से निकाले गये मगरमच्छों को बाद में पंचमहल जिले के गोधरा और गांधीनगर स्थित बचाव केंद्रों में भेजा गया। उन्होंने बताया, ”मगरमच्छों को पकड़ने के लिए करीब 60 जाल बिछाए गए हैं।
झील के जिस हिस्से में सीप्लेन (पानी से उड़ने व उतरने वाले जहाज) का परिचालन होता है (अहमदाबाद से केवड़िया के बीच), वह पूरी तरह सुरक्षित है।” राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार 2019 में गुजरात राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (जीएसएफ डीसी) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास पंचमुली झील में नौकायान की शुरुआत की। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में नौकायान पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है और खासकर सप्ताहांत में यहां भारी भीड़ रहती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-323 (साल-02)
2..सोमवार, जुलाई 5, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...