शनिवार, 3 जुलाई 2021

अस्थिरता पैदा कर लोगो के साथ धोखा कर रहा नेतृत्व

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड मे बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाने की निंदा करते हुए इसे उत्तराखंड की जनता का अपमान बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर लोगो के साथ धोखा कर रहा है।
कांग्रेस के उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा प्रदेश में संवैधानिक बाध्यता का हवाला देकर राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर उत्तराखंड के लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है।यादव ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे को उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा बताया और कहा कि राज्य में प्रचंड बहुमत के बावजूद भाजपा के पास प्रदेश को चलाने के लिए कोई नेता नहीं है। जो मुख्यमंत्री के रूप में प्रभावी तरीके से काम कर सके।
सुरजेवाला ने इस बदलाव को उत्तराखंड की जनता के साथ ज्यादती, जुल्म तथा धोखा बताया और कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के विकास को अवरुद्ध कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अस्वस्थ होने के कारण फोन पर ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री को बार-बार बदलने की कवायद को निंदनीय करार दिया और कहा कि आए दिन इस तरह का भाजपा का हाई ड्रामा राज्य की जनता का अपमान है।
रावत ने कहा कि भाजपा को 2017 में प्रचंड बहुमत मिला था और उसके पास केंद्र तथा राज्य में डबल इंजन की सरकार भी है, इसके बावजूद राज्य का विकास नहीं किया गया। 
उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया है और हास्यास्पद तरीके से मुख्यमंत्री बदलती रही है।प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में राज्य में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और अब संवैधानिक बाध्यता का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को बदला जा रहा है। उनका कहना था कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया है और अब लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए राजनीतिक अस्थिरता पैदा की जा रही है।

घरेलू स्तर पर सोने-चांदी की चमक बढ़ीं, जानिए कीमत

कविता गर्ग           

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर भी शुक्रवार को सोने-चाँदी की चमक बढ़ गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 406 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत चमककर 47,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, सोना मिनी 568 रुपये की बढ़त के साथ 47,553 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई। चाँदी 575 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत उछलकर 68,730 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी भी 471 रुपये मजबूत हुई और 69,723 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

जमानत पर रिहा करने से इनकार, अर्जी खारिज की

बृजेश केसवानी           
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि आपराधिक केस में जमानत नियम तो जेल अपवाद है। किन्तु जमानत देना अपराध के तथ्यों व परिस्थितियों को देखते हुए जज के विवेक पर निर्भर करता है।
कोर्ट ने कहा दुराचार के साक्ष्य पर ट्रायल के समय विचार होगा। यह देखा जायेगा कि पीड़िता के साथ उचित न्याय हो। कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुराचार कर वीडियो वायरल करने व धमकाने के आरोपी रिजवान को जमानत पर रिहा करने से इनकार करते हुए अर्जी खारिज कर दी है।
यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने दिया है। मंडी जिले की कोतवाली में नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने पर पांच माह बाद 28 जनवरी 18 को एफ आई आर दर्ज करायी गयी। लड़की ने अपनी मां से उसके साथ हुए दुराचार की घटना बतायी। जब मेडिकल जांच हुई तो रिपोर्ट आयी कि बाह्य चोट नहीं है। इसके आधार पर आरोपी रिजवान ने कहा उसे फंसाया जा रहा है।
कोर्ट ने कहा लड़की का बयान और आरोपी की धमकी अपराध की गम्भीरता बता रहे है। पांच माह बाद जाच रिपोर्ट ट्रायल कोर्ट में साक्ष्यों पर तय होगी। इसके  आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती।

5805 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया: यूपी

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा चयनित 5805 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। राज्य सरकार ने मिशन रोजगार के तहत कारागार विभाग में जेल वॉर्डर (महिला व पुरुष), घुड़सवार पुलिस और अग्निशमन विभाग में फायरमैन पदों के लिए 5,805 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे अपेक्षा की कि वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपनी सेवाओं को प्रदेशवासियों को देंगे। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थी शासन की अपेक्षा के अनुरूप अपने-अपने फील्ड में कार्य करते हुए प्रदेश की 24 करोड़ जनता की आशा और अपेक्षा के अनुरूप परिणाम देंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में हर भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जा रहा है। हर भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार, भाई भतीजा वाद या किसी भी अन्य प्रकार का कोई शिकायत न होना यह उनकी सरकार की कार्यपद्धति का नमूना है।   

इस दौरान अभ्यर्थियों से संवाद बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में प्रारम्भ से नियुक्ति पत्र वितरण तक कहीं भी किसी अभ्यर्थी से कोई लेन-देन की बात प्रकाश में नहीं आयी है। और न ही किसी भी स्तर पर एक भी अभ्यर्थी को सिफारिश कराने की नौबत आयी। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार के भेदभाव की बात नहीं कर सकता है।

योगी ने कहा कि पिछले सवा चार वर्ष के दौरान भर्ती से जुड़े जितने भी विभाग थे उन सब का सफलतापूर्वक समाधान करते हुए एक सरल पारदर्शी और ईमानदारी पूर्वक भर्ती प्रक्रिया को प्रदेश के अंदर प्रारंभ किया गया उसका परिणाम था कि राज्य सरकार ने सवा चार साल के दौरान डेढ़ लाख से अधिक पुलिस भर्ती प्रक्रिया को संपन्न किया है।

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने सवा चार साल में सवा चार लाख के आसपास सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा इससे कई गुना निजी क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं गये हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ करोड़ से अधिक युवाओं को जो प्रदेश के अन्दर निजी निवेश हुआ है उसमें रोजगार प्राप्त हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज जो नियुक्ति पत्र बांटे गये उनमें 20 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षी पुलिस विभाग की एक पहचान थी, लेकिन वह पूरी तरह समाप्त सा होता जा रहा था। प्रसन्नता है कि आरक्षी घुड़सवार की भी भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है और अच्छे नौजवान उसमें आए हैं।

गौरतलब है कि 5,805 से अधिक पदों पर चयन की प्रक्रिया में कारागार विभाग में जेल वार्डर पर उसने 3012 पदों पर चयन हुआ है। जेल वार्डर पद पर 626 महिलाओं को नियुक्ति दी गई है। 102 घुड़सवार पुलिस और अग्निशमन विभाग में 2065 युवाओं को फायरमेन बनाया गया है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को आज शाम को उनके नियुक्ति पत्र दिये गये। 



बेंच ने कानून पर रोक लगाने से इनकार किया: एससी

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की ओर से अति पिछड़ा वर्ग को दिए गए आरक्षण में वनियाकुल क्षत्रिय को साढ़े दस फीसदी आरक्षण देने के फैसले को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की ओर वकील एस नागामुथु से कहा कि आप मद्रास हाईकोर्ट क्यों नहीं जा रहे हैं, वहां मामला पहले से लंबित है। हमें वहां के फैसले का लाभ मिलेगा। 
तब नागामुथु ने कहा कि इस मामले में नोटिस जारी किया जाए और ऐसी ही लंबित याचिकाओं के साथ टैग कर दिया जाए।
याचिका में कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार की ओर से लाया गया यह कानून असंवैधानिक है और संविधान की धारा 340 का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि संविधान में आरक्षण केवल वर्ग के आधार पर दिया जा सकता है, किसी विशेष जाति के आधार पर नहीं। यह कानून वनियाकुल क्षत्रिय जाति की मांग को पूरा करने के लिए लाया गया है।

कार्यों को तेजी से क्रियान्वित करने के निर्देश दिएं: यूपी

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सुनियोजित नगर विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को तेजी से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्थानीय निवासियों सहित अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नगरीय अवस्थापना को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को यहां लोक भवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अयोध्या नगर निगम में सीवरेज ट्रीटमेन्ट फैसिलिटी, सीवर लाइन तथा सीवर हाउस कनेक्शन की वर्तमान मंे उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकता के अन्तर को पूर्ण करने के लिए डीपीआर दो चरणों में प्रस्तुत किये जाएंगे। प्रथम चरण में 150 किलोमीटर सीवर लाइन तथा 20 हजार घरों हेतु सीवर कनेक्शन हेतु प्रस्ताव किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 280 करोड़ रुपये है। द्वितीय चरण में सीवरेज ट्रीटमेन्ट सुविधा, 191.48 किलोमीटर सीवर लाइन तथा 20,316 घरों हेतु सीवर कनेक्शन का प्रस्ताव है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 320 करोड़ रुपये है।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरयू नदी मंे गिरने वाले नालों में से 3.5 एमएलडी के 05 नालों की टैपिंग की जा चुकी है। 15 नालों की टैपिंग के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत एनएमसीजी द्वारा 221.66 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृत की गयी है। नगर निगम में सभी घरों तक वाॅटर सप्लाई कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए 105 करोड़ रुपये की धनराशि से लगभग 20,000 घरों को वाॅटर कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
सात पार्कों का विकास कार्य जारी...
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि नगर निगम अयोध्या में अमृत योजना के अन्तर्गत सात पार्कों का विकास कराया जा रहा है। इनमें से पांच पार्कांे का कार्य पूर्ण हो गया है। राजद्वार पार्क 80 प्रतिशत तथा अश्वनीपुरम काॅलोनी पार्क का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम सहित 03 अन्य निकायों को 10.052 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करायी गयी है। यह भूमि ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु उपयुक्त पायी गयी है। इसमें लैण्ड फिलसाइट एवं प्लाण्ट स्थापित किया जा सकता है।
नगर निगम अयोध्या हेतु आईटीएमएस परियोजना स्वीकृत की गयी है। परियोजना की लागत 49.74 करोड़ रुपये है। 
परियोजना के लिए 12.42 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। परियोजना के तहत एडाॅप्टिव टैªफिक कण्ट्रोल सिस्टम, आॅटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकगनिशन सिस्टम, रेड लाइट वाॅयलेशन डिटेक्शन सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इमरजेन्सी काॅल बाॅक्स, सिटी वाईफाई, आॅपरेशन कण्ट्रोल रूम आदि विकसित किये जाएंगे। परियोजना के अक्टूबर, 2021 में क्रियाशील होने की सम्भावना है।
मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग भी हो रही विकसित
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत अयोध्या में मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग विकसित करने की कार्यवाही भी की जा रही है। नगर निगम में कान्हा गौशाला विकसित की जा रही है, इसकी लागत 852.57 लाख रुपये है।  
नगर निगम अयोध्या द्वारा मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेन्टर क्रियाशील कराया गया है। इस परियोजना की लागत 38.42 लाख रुपये है। एमआरएफ सेन्टर में शेड, टाॅयलेट, बाउण्ड्रीवाॅल, टूलरूम तथा वाॅशिंग एरिया, पार्किंग एरिया व ड्राइंग एरिया का निर्माण कराया गया है। सेन्टर में विगत तीन माह से कूड़े के पृथकीकरण का कार्य मैनुअल सम्पादित किया जा रहा है। सेन्टर में आवश्यक इक्युप्मेन्ट आपूर्ति की कार्यवाही गतिमान है। वर्तमान में सेन्टर में इंसीनरेटर स्थापित करा दिया गया है। एमआरएफ सेन्टर 15 अगस्त से सेमी आॅटोमैटिक रूप से क्रियाशील हो जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 30 जून तक 6,112 आॅनलाइन एप्लीकेशन प्राप्त हुए। 3,337 को लोन स्वीकृत किया गया तथा 3,167 को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है।

मुंबई: दीपिका ने 1 वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की

कविता गर्ग            
मुंबई। स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक 'दिया और बाती हम' में संध्या का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें व डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बार भी दीपिका ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। जिसमें वह जमकर वर्कआउट करती नजर आ रहीं हैं।
इस वीडियो में दीपिका जमकर पसीना बहाती नजर आ रही हैं। दीपिका इन दिनों अपना समय अपने परिवार के साथ बीता रही हैं और देश में फैली कोरोना महामारी के बीच खुद को फिट रखने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं। दीपिका ने साल 2011 में स्टार प्लस के धारावाहिक 'दिया और बाती' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इस धारावाहिक में वह लीड रोल में थी और उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह धारावाहिक कवच में भी नजर आईं। दीपिका ने साल 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली। दीपिका और रोहित का एक बेटा है, जिसका नाम सोहम है। दीपिका इन दिनों टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह फैंस से जुड़ी रहती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं: कंपनी

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.16 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर स्थिर रही। शुक्रवार को पेट्रोल 35 पैसे महँगा हुआ था। डीजल लगातार चौथे दिन 89.18 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था।
देश के दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम आज स्थिर रहे। मुंबई में पेट्रोल 105.24 रुपये और डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। चेन्नई में 100.13 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.04 रुपये और डीजल की कीमत 92.03 रुपये रही।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

35,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा

टोक्यो। जापान के शिज़ुओका प्रान्त में हाल में हुए भूस्खलन के तुरंत बाद और नए भूस्खलन की आशंका को देखते हुए शनिवार को 35,500 से अधिक लोगों के घरों को खाली करा कर सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक भूस्खलन के कारण अटामी शहर में करीब 20 लोग लापता हैं। जबकि 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह घटना भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुई है। क्योदाे समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शिज़ुओका के अधिकारियों ने प्रांत के कई क्षेत्रों के लिए उच्चतर आपातकालीन चेतावनी घोषित किया है। जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है।

इजरायली बलों से झड़प, 300 फिलीस्तीनी घायल

गाजा। वेस्ट बैंक के नब्लस में इजरायली बलों के साथ झड़प में करीब 300 फिलीस्तीनी घायल हो गए। फिलीस्तीनी रेड क्रिसेंट ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को हुआ। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि इससे पहले दिन में यहूदी निवासी बेता क्षेत्र में माउंट सबीह की चोटी को छोड़ गए जबकि इजरायली सेना वहां बनी रही।
फिलीस्तीनी रेड क्रिसेंट ने एक बयान में कहा, “वेस्ट बैंक में नब्लस शहर के पास बायटा और उसारिन बस्तियों में इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष में 300 फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं। माउंट सबीह फिलिस्तीनियों और इजरायली बलों और स्थानीय निवासियों के बीच लगभग दैनिक संघर्ष का स्थल बन चुका है। यहां कई हफ्ते पहले सैन्य सुरक्षा के तहत पहाड़ की चोटी पर एक छोटी सी बस्ती का निर्माण शुरू किया गया था।

चैनल से टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं अभिनेता रणवीर

कविता गर्ग              
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके रणवीर सिंह कलर्स चैनल से टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं। कलर्स एक नया क्विज शो लेकर आ रहा है। जिसका नाम द बिग पिक्चर है। कलर्स चैनल के अलावा रणवीर सिंह का यह शो वूट और जियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी स्ट्रीम होगा।
रणवीर सिंह ने कहा, “एक कलाकार के रूप में मेरी यात्रा में प्रयोग करने और तलाशने की ललक निरंतर रही है। भारतीय सिनेमा ने निर्विवाद रूप से मुझे सब कुछ दिया है। यह मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में अपने कौशल को प्रदर्शित करने का एक मंच रहा है और मुझे भारत के लोगों से अपार प्यार मिला है। अब, मैं कलर्स के द बिग पिक्चर के साथ अपने टेलीविज़न डेब्यू के माध्यम से उनके साथ बेहद अनोखे और आकर्षक तरीके से जुड़ना चाहता हूं।

शादी के 15 साल बाद तलाक लेने का फैसला लिया

कविता गर्ग                   
मुंबई। अभिनेता आमिर खान और निर्माता-निर्देशक किरण राव ने शादी के 15 साल बाद शनिवार को तलाक लेने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वे नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं। दोनों ने कहा कि वे बतौर माता-पिता बच्चे की परवरिश मिलकर करेंगे। 
दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फिल्मों, अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पानी फाउंडेशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे। आमिर खान (56) और किरण राव (47) की पहली मुलाकात 2001 में अभिनेता की फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी और उन्होंने दिसंबर 2005 में शादी कर ली। दिसंबर 2011 में उनके परिवार में आजाद राव खान का जन्म हुआ। 
बयान में कहा गया, ”इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी-खुशी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। हम अपने जीवन में अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह माता-पिता और परिवार के रूप में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। बयान में कहा गया, ”हमने कुछ समय पहले अलगाव की प्रक्रिया शुरू की थी और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं। अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करते हैं।” आमिर खान और किरण राव ने कहा कि वे अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे, जिसका वे एक साथ पालन-पोषण करेंगे।
बयान में कहा गया कि हमारे रिश्ते के इस सफर में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद और उनके बिना हम इस पर आगे नहीं बढ़ पाते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद चाहिए और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत के रूप में नहीं बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत के रूप में देखेंगे।
आमिर खान के साथ उनकी पहली पत्नी रीना दत्त
‘कयामत से कयामत तक’, ‘सरफरोश’, ‘3 इडियट्स’, ‘तलाश’ और ‘दंगल’ जैसी चर्चित फिल्मों के स्टार खान ने पहले रीना दत्त से शादी की थी। उनसे दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान। आमिर खान आगामी दिनों में ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगे, जो टॉम हैंक्स की प्रशंसित फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। 
फिल्म का निर्माण किरण राव कर रही हैं, जिन्होंने ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ सहित कई अन्य फिल्मों के निर्माण में सहयोग दिया था।

कोरोना महामारी के बेहद 'खतरनाक दौर' में हैं दुनिया

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने आगाह किया कि दुनिया कोविड-19 महामारी के बेहद ”खतरनाक दौर” में है।जिसके डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक हैं और वक्त के साथ लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों की कम आबादी को टीके लगे हैं। वहां अस्पतालों में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

उन्होंने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक है और कई देशों में यह फैल रहा है। इसी के साथ ही हम इस महामारी के बहुत खतरनाक दौर में हैं। गेब्रेयसस ने कहा कि कोई भी देश अभी तक खतरे से बाहर नहीं है। डेल्टा स्वरूप खतरनाक है और यह वक्त के साथ और बदल रहा है।जिस पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।

24 घंटे में कोरोना के 44,111 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,111 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गई और इस दौरान संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गयी है जो 86 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार 97 दिन बाद देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच लाख से कम 4,95,533 है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.06 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मामलों में 14,104 की कमी आई है। बृहस्पतिवार को 18,76,036 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 41,64,16,463 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

हाईकमान के आदेश पर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

पंकज कपूर                
देहरादून। उत्तराखंड का सियासी घटनाक्रम शुक्रवार को बड़ी तेजी से बदला। दिल्ली में तीन दिन डेरा जमाए बैठे सीएम तीरथ सिंह रावत ने पार्टी हाईकमान के आदेश पर देर रात में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ अब अगला सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर कयासबाजी शुरू होगी। फिलहाल इस पर मंत्रणा के लिए दिल्ली से केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर देहरादून पहुंच गए हैं। वह दोपहर में तीन बजे पार्टी मुख्यालय में सभी विधायकों की बैठक लेंगे, जिसमें तय किए गए सीएम के नाम का एलान किया जाएगा।अभी भावी सीएम के तौर पर कई नाम चर्चा में हैं। कहा ये जा रहा है कि किसी विधायक को ही सीएम चुना जाएगा।
जिससे आगे फिर अभी जैसी स्थिति न बने। जिन नामों पर सियासी गलियारों पर चर्चा हो रही है। उनमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी, बिशन सिंह चुफाल और रितु खंडूड़ी शामिल हैं। इनमें सतपाल महाराज और धनसिंह रावत सबसे बडे़ दावेदार बन रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान पूर्ण हुआ

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। राज्‍य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 53 जिलों में 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक मतदान तथा तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी। 
राज्य के चंदौली, हापुड़, सुलतानपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, उन्नाव, हरदोई, कुशीनगर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कन्नौज, जालौन, महराजगंज, संत कबीरनगर, लखीमपुर, बदायूं, प्रयागराज, अमेठी, भदोही, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, संभल, बस्ती, फतेहपुर, शामली, अलीगढ़, जौनपुर, कासगंज, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, एटा, अयोध्‍या, रामपुर, सीतापुर, औरैया, महोबा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अंबेडकरनगर, बरेली, कौशांबी, हाथरस, देवरिया और लखनऊ में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये जिनमें इटावा जिले को छोड़कर 21 निर्वाचित अध्यक्ष सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया था कि प्रदेश के 22 जिलों- सहारनपुर, बहराइच, इटावा, चित्रकूट, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर हमला किया

अकांशु उपाध्याय                              
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर शनिवार को फिर हमला किया और ग्राफिक की मदद से समझाया कि किस तरह से एक जुलाई तक 12 दिनों में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका। राहुल गांधी ने एक वाक्य में ट्वीट किया, अंतर पर ध्यान दीजिए। कहां है वैक्सीन।
उन्होंने ग्राफिक के माध्यम से समझाया कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर का मुकाबला करने के लिए 18 जून को प्रति दिन 69.5 लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य था लेकिन एक जुलाई तक लक्ष्य से 27 प्रतिशत कम महज 50.8 लाख लोगों का ही प्रतिदिन टीकाकरण हो पाया है। 
गौरतलब है कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। जिस पर सरकार के मंत्री करारा पलटवार भी कर रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार राहुल गांधी के सवालों से परेशान है।

मायावती ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना: बिजली

अमित शर्मा               
चंडीगढ़। पंजाब में बिजली संकट को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठबंधन को जिताने की अपील की।
मायावती ने ट्वीट किया, ”पंजाब में बिजली के गंभीर संकट से आमजन-जीवन, उद्योग-धंधे व खेती-किसानी आदि बुरी तरह से प्रभावित हैं। जो यह साबित करता है कि राज्य की कांग्रेस सरकार आपसी गुटबाजी, खींचतान व टकराव आदि में उलझकर जनहित और जनकल्याण की जिम्मेदारी को तिलांजलि दे चुकी है। जिसका जनता को संज्ञान लेना जरूरी है। पंजाब में बिजली के गंभीर संकट से आमजन-जीवन, उद्योग-धंधे व खेती-किसानी आदि बुरी तरह से प्रभावित, जो यह साबित करता है कि वहाँ की कांग्रेस सरकार आपसी गुटबाजी, खींचतान व टकराव आदि में उलझकर जनहित व जनकल्याण की ज़िम्मेदारी को तिलांजलि दे चुकी है। जिसका जनता को संज्ञान लेना ज़रूरी।
उन्होंने कहा,अतः पंजाब के बेहतर भविष्य व राज्य के लोगों की भलाई इसी में निहित है कि वे कांग्रेस पार्टी की सरकार से मुक्ति पाएं तथा आगामी विधानसभा आमचुनाव में शिरोमणि अकाली दल व बसपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली लोकप्रिय सरकार बनाना सुनिश्चित करें।” गौरतलब हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा और शिरोमणि अकाली दल ने आपस में गठबंधन किया है।

राजनीति: यूके सीएम के पद से तीरथ ने इस्तीफा दिया

पंकज कपूर                     
देहरादून। 10 मार्च को ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले तीरथ सिंह रावत ने देर रात पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में रुके तीरथ सिंह रावत को शुक्रवार दोपहर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके विधानसभा उप चुनाव में आ रही।संवैधानिक अड़चन की जानकारी देते हुए साफ कर दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोडऩा पड़ेगा। इसके बाद तीरथ उन्हें अपने इस्तीफे की पेशकश का पत्र सौंप देहरादून लौट आए। मुख्यमंत्री तीरथ ने रात्रि सवा 11 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए
नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा। नया नेता चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे देहरादून में बुलाई गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार नए नेता का चयन विधायकों में से ही किया जाएगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-322 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 4, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...