शनिवार, 3 जुलाई 2021

हाईकमान के आदेश पर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

पंकज कपूर                
देहरादून। उत्तराखंड का सियासी घटनाक्रम शुक्रवार को बड़ी तेजी से बदला। दिल्ली में तीन दिन डेरा जमाए बैठे सीएम तीरथ सिंह रावत ने पार्टी हाईकमान के आदेश पर देर रात में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ अब अगला सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर कयासबाजी शुरू होगी। फिलहाल इस पर मंत्रणा के लिए दिल्ली से केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर देहरादून पहुंच गए हैं। वह दोपहर में तीन बजे पार्टी मुख्यालय में सभी विधायकों की बैठक लेंगे, जिसमें तय किए गए सीएम के नाम का एलान किया जाएगा।अभी भावी सीएम के तौर पर कई नाम चर्चा में हैं। कहा ये जा रहा है कि किसी विधायक को ही सीएम चुना जाएगा।
जिससे आगे फिर अभी जैसी स्थिति न बने। जिन नामों पर सियासी गलियारों पर चर्चा हो रही है। उनमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी, बिशन सिंह चुफाल और रितु खंडूड़ी शामिल हैं। इनमें सतपाल महाराज और धनसिंह रावत सबसे बडे़ दावेदार बन रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान पूर्ण हुआ

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। राज्‍य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 53 जिलों में 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक मतदान तथा तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी। 
राज्य के चंदौली, हापुड़, सुलतानपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, उन्नाव, हरदोई, कुशीनगर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कन्नौज, जालौन, महराजगंज, संत कबीरनगर, लखीमपुर, बदायूं, प्रयागराज, अमेठी, भदोही, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, संभल, बस्ती, फतेहपुर, शामली, अलीगढ़, जौनपुर, कासगंज, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, एटा, अयोध्‍या, रामपुर, सीतापुर, औरैया, महोबा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अंबेडकरनगर, बरेली, कौशांबी, हाथरस, देवरिया और लखनऊ में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये जिनमें इटावा जिले को छोड़कर 21 निर्वाचित अध्यक्ष सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया था कि प्रदेश के 22 जिलों- सहारनपुर, बहराइच, इटावा, चित्रकूट, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर हमला किया

अकांशु उपाध्याय                              
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर शनिवार को फिर हमला किया और ग्राफिक की मदद से समझाया कि किस तरह से एक जुलाई तक 12 दिनों में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका। राहुल गांधी ने एक वाक्य में ट्वीट किया, अंतर पर ध्यान दीजिए। कहां है वैक्सीन।
उन्होंने ग्राफिक के माध्यम से समझाया कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर का मुकाबला करने के लिए 18 जून को प्रति दिन 69.5 लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य था लेकिन एक जुलाई तक लक्ष्य से 27 प्रतिशत कम महज 50.8 लाख लोगों का ही प्रतिदिन टीकाकरण हो पाया है। 
गौरतलब है कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। जिस पर सरकार के मंत्री करारा पलटवार भी कर रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार राहुल गांधी के सवालों से परेशान है।

मायावती ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना: बिजली

अमित शर्मा               
चंडीगढ़। पंजाब में बिजली संकट को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठबंधन को जिताने की अपील की।
मायावती ने ट्वीट किया, ”पंजाब में बिजली के गंभीर संकट से आमजन-जीवन, उद्योग-धंधे व खेती-किसानी आदि बुरी तरह से प्रभावित हैं। जो यह साबित करता है कि राज्य की कांग्रेस सरकार आपसी गुटबाजी, खींचतान व टकराव आदि में उलझकर जनहित और जनकल्याण की जिम्मेदारी को तिलांजलि दे चुकी है। जिसका जनता को संज्ञान लेना जरूरी है। पंजाब में बिजली के गंभीर संकट से आमजन-जीवन, उद्योग-धंधे व खेती-किसानी आदि बुरी तरह से प्रभावित, जो यह साबित करता है कि वहाँ की कांग्रेस सरकार आपसी गुटबाजी, खींचतान व टकराव आदि में उलझकर जनहित व जनकल्याण की ज़िम्मेदारी को तिलांजलि दे चुकी है। जिसका जनता को संज्ञान लेना ज़रूरी।
उन्होंने कहा,अतः पंजाब के बेहतर भविष्य व राज्य के लोगों की भलाई इसी में निहित है कि वे कांग्रेस पार्टी की सरकार से मुक्ति पाएं तथा आगामी विधानसभा आमचुनाव में शिरोमणि अकाली दल व बसपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली लोकप्रिय सरकार बनाना सुनिश्चित करें।” गौरतलब हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा और शिरोमणि अकाली दल ने आपस में गठबंधन किया है।

राजनीति: यूके सीएम के पद से तीरथ ने इस्तीफा दिया

पंकज कपूर                     
देहरादून। 10 मार्च को ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले तीरथ सिंह रावत ने देर रात पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में रुके तीरथ सिंह रावत को शुक्रवार दोपहर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके विधानसभा उप चुनाव में आ रही।संवैधानिक अड़चन की जानकारी देते हुए साफ कर दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोडऩा पड़ेगा। इसके बाद तीरथ उन्हें अपने इस्तीफे की पेशकश का पत्र सौंप देहरादून लौट आए। मुख्यमंत्री तीरथ ने रात्रि सवा 11 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए
नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा। नया नेता चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे देहरादून में बुलाई गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार नए नेता का चयन विधायकों में से ही किया जाएगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-322 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 4, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...