शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

सीएम को रोकने के बाद सियासत में हलचल बढ़ीं

पंकज कपूर                        
देहरादून। उत्तराखंड की सियासी तस्वीर अपने चार महीने पुराने वाली स्थिति में पहुंच गई है। मार्च महीने की तरह ही अब जुलाई में भी रोज ही राज्य की सियासत में हलचल बढ़ रही है। अब दिल्ली से खबर है कि एक बार फिर से सीएम का चेहरा बदलने वाला है। भाजपा हाईकमान से मुलाकात के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत को दिल्ली में ही रोक लिया गया है। उन्हें गुरुवार को देहरादून लौटना था, मगर उनका आना रद्द हो गया।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद सीएम तीरथ रावत को दिल्ली में ही रुकने को कहा गया है। 
वहीं, मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत को भी दिल्ली बुला लिया गया है। इस कारण सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।इससे पहले बीती रात सीएम तीरथ सिंह रावत की गृहमंत्री अमित शाह के घर पर बैठक हुई। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह बैठक रात करीब 12 बजे तक चली। इस दौरान विधायक की मौत के बाद खाली हुई हल्द्वानी और गंगोत्री सीटों के संबंध में चर्चा हुई। कहा जा रहा था कि सीएम तीरथ के लिए राज्य में उपचुनाव कराया जाएगा, मगर अब हालात फिर बदलते दिख रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड को जल्द ही एक नया मुख्यमंत्री मिलेगा।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 
तीरथ सिंह रावत अब भी रामनगर-पौड़ी संसदीय सीट से सांसद हैं। उन्होंने अपने सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया है, जबकि तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण के छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता लेनी है। यानी, उन्हें किसी भी विधानसभा सीट से नौ सिंतबर तक उपचुनाव जीतना होगा, मगर निर्वाचन आयोग के अनुसार यह भी तय किया गया है कि अगर किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल या फिर उससे कम समय बचता है तो वहां उपचुनाव नहीं कराया जा सकता। बीते पांच मई को आयोग ने कोरोना का भी हवाला देते हुए उपचुनाव कराने से इन्कार कर दिया था। ऐसे में अब उपचुनाव मुश्किल लग रहा है, जिसके कारण बीजेपी हाइकमान के पास नेतृत्व परिवर्तन का ही एकमात्र विकल्प बचता है।

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हुईं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। भारत में एक दिन कोविड-19 के 46,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत के पार चली गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 853 और लोगों की मौत के बाद , इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,312 हो गई है।
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,09,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,620 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 41,42,51,520 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,80,026 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.48 प्रतिशत है। यह पिछले 25 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.57 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 50वें दिन भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। अभी तक कुल 2,95,48,302 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के फिर बढ़ाएं दाम

अकांशु उपाध्याय                         
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने दो दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल के दाम फिर बढ़ा दिये। जिससे पहली बार मुंबई में इसकी कीमत 105 रुपये, चेन्नई में 100 रुपये और दिल्ली तथा कोलकाता में 99 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई। डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन स्थिर रही। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 40 पैसे तक महँगा हुआ।अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। 
डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था।मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महँगा होकर 105.24 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। चेन्नई में भी पेट्रोल सौ रुपये के पार निकल गया। वहाँ इसकी कीमत 33 पैसे बढ़कर 100.13 रुपये प्रति लीटर हो गई जबकि डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 40 पैसे महँगा होकर 99.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। 
वहाँ डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे।

विकास के लिए ₹34 करोड़ की राशि स्वीकृत की: यूके

पंकज कपूर                    
देहरादून। कोरोना काल में राज्य के पर्यटन विभाग के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत सरकार ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 54 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। गंगोत्री धाम में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 17 करोड़ रुपए जबकि यमुनोत्री धाम में पर्यटन सुविधाओं एवं अवस्थापनाओ के विकास के लिए 34 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। 
इस परियोजना के संबंध में 2 हफ्ते पहले ही माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल से दिल्ली में भेंट वार्ता की थी।केंद्र सरकार की ओर से देश में तीर्थस्थल और धरोहर स्थल विकसित करने के लिए ‘पिलग्रिमेज रेजुवेनेशन एंड स्प्रीचुअल, हेरिटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव’ (प्रसाद) यानी ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प एवं आध्यात्मिक संवर्धन मुहिम’ योजना चलाई गई है। 
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद इन कार्यों को करवाने वाली संस्था होगी जबकि सचिव पर्यटन इसके नोडल अधिकारी होंगे।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गंगोत्री तथा यमुनोत्री के विकास कार्यों के लिए दी गई स्वीकृति से प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि गंगोत्री तथा यमुनोत्री धामों में होने वाली इन विकास कार्यों से जहां राज्य में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार स्थापित हो सकेंगे। बताया कि राज्य सरकार जल्द ही इन कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ करने जा रही है और इसके पश्चात 60 दिनों के अंतर ही विकास कार्य आरंभ कर दिए जाएंगे।सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि योजना के तहत यमुनोत्री धाम में भी फैसिलिटेशन सेंटर और अन्य यात्री सुविधाओं प्रवेश द्वार आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वहां पर जानकी चट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक 6 किलोमीटर के ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। जिसमें दोनों ओर यात्री सुविधाओं को स्थापित किया जाएगा। जैसे पेयजल की व्यवस्था, रेन शेल्टर लाइटिंग आदि। 
खरसाली में माता के पुराने मंदिर में प्रकाशित करने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दोनों ही धामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सुदृढ़ इंतजाम किए जाएंगे।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पंकज कपूर                         
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राजधानी देहरादून पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही टिहरी चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं बौछारें वह बरसात होने की संभावनाएं जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और पहाड़ी जिलों में आकाशीय गर्जना के साथ बौछारें वह बिजली चमकने का पूर्व अनुमान लगाया गया है। देहरादून पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-321 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 3, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-42+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...