गुरुवार, 1 जुलाई 2021

राजनीति: रूस के बीच जारी तनाव में कूदा अमेरिका

वाशिंगटन डीसी/ मास्को। भूमध्य सागर में ब्रिटेन और रूस के बीच जारी तनाव में अब अमेरिका भी कूद गया है। ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कैरियर एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के बिलकुल पास मिसाइल युद्धाभ्यास कर रही रूसी सेना को ओहियो क्लास की यूएसएस अलास्का बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी ने चुनौती दी है। कुछ दिनों पहले ही रूस ने आरोप लगाया था कि ब्रिटेन और अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने उसके युद्धपोतों के ऊपर से उड़ान भरी है। 
यह अमेरिकी पनडुब्बी 21 साल में पहली बार भूमध्य सागर स्थित ब्रिटिश ओवरसीज क्षेत्र में स्थित यूके रॉयल नेवी से बेस का दौरा किया है। 
अमेरिकी नौसेना ने अपने बयान में बताया है कि उसकी ओहियो श्रेणी की यूएसएस अलास्का बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी ने भूमध्य सागर में ब्रिटिश नौसैनिक अड्डे पर अत्यंत दुर्लभ स्टॉपओवर लिया है। यह ठहराव रसद आपूर्ति के लिए लिया गया है जो पहले से ही निर्धारित थी। लेकिन, विशेषज्ञ इसे रूस से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही रूस ने ब्रिटिश नौसेना के एचएमएस डिफेंडर को काला सागर से खदेड़ दिया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का 48 वांं जन्मदिन मनाया

भानु प्रताप उपाध्याय             
शामली। थानाभवन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज गुरुवार को 48 वांं जन्मदिन मनाया। जाबिर राव (जिलाध्यक्ष नोजवान सभा सपा शामली) के निवास स्थान पर सैकडो कार्यकर्ताओ ने गरीबो मे घर-घर जाकर फल वितरण कर मिशन 2022 की विजय के नाम केक काटा। जाबिर राव ने कहा, कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के साथ सपा नोजवानसभा के रा. अध्यक्ष माधव पडितं के 42 वें जन्मदिन को भी समाजवादी नोजवान सपा शामली के नेताओ द्वारा केक काटकर मनाया गया। जन्मदिन मे मुख्यअतिथी पिछडा वर्ग के प्रदेश सचिव रविन्द्र प्रधान जोगी़ एवं गीता जोगी (प्रदेश सचिव नोजवान सभा उ.प्र.) रही। कार्यकर्म की अध्यक्षता सपा नेता ममरेज राणा ने की। 
गीता जोगी ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार मे ही महिलाये सुरक्षित है। जाबिर राव ने रविन्द्र प्रधान जोगी को मिशन 2022 के अन्तर्गत समाजवादी चिह्न साईकिल देकर सम्मानित किया। 
साथ रहे नबाब मीऱ' मरगूब राव:हाजी मो.यासीन मीर मोर जहीर मीर। आकिल अली राजकुमार जोगी मेहताब आलम़ सजीव कश्यप, सोनू कश्यप, राकेश कश्यप रिजवान राव नावेद राणा' मुज्जमिल राव, मोशिन राव डॉ. अनुज सैनी, बहन यासमिन, जोगी मुन्नी नफीसा, फोमिना जैतुन, रविराज वाजिद मंसूरी, सागीर मेम्बर आदि मोजूद रहे।

परिवार को आश्वासन दिया, मुकदमा दर्ज कराया

भानु प्रताप उपाध्याय                                          
शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली ने झिंझाना क्षेत्र के चोंदाहेडी गांव में मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति द्वारा गांव की हिंदू लड़की हो लेकर फरार हो जाने की सूचना पर  संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
गांव चोंदाहेड़ी में एक हिंदू की लड़की को गांव का ही विशेष समुदाय का भगा कर ले गया। जिससे गांव में तनाव फैल गया। जैसे उक्त घटना की सूचना हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारियों को लगी और उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए बिट्टू कुमार जिला प्रभारी, चौधरी रविंदर सिंह कालखंडे जिला संयोजक, घनश्याम पारचा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा नेता बादल गौतम पारस, भारद्वाज आदि कार्यकर्ताओं के साथ गांव चोंदाहेड़ी में मौके पर पहुंचे और उक्त घटना को संज्ञान लिया और झिंझाना थाना कोतवाली प्रभारी से मिलकर मुकदमा काम कराया और कहा, कि ऐसे लव जेहाद वाले मामले को गंभीरता से लिया जायें। लव जेहाद व धर्मांतरण वाले मामले को हिंदु युवा वाहिनी शामली परिवार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। झिंझाना थाना कोतवाली प्रभारी ने आरोपी को शीघ्र  गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 
वहीं दूसरी ओर अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर राणा, अनुज गोयल ,अमित गोयल, प्रदीप नीरवाल, वरुण वशिष्ठ, अनुराग गोयल, विक्की कुमार, आशीष निरवाल, लोकेश योगी, उपेंद्र  द्विवेदी ,मनोज रूहेला, राजेश गुप्ता, अमरीश शर्मा ,भानु प्रताप उपाध्याय, शिवदत्त शर्मा, आदि ने भी आरोपी व लड़की को शीघ्र ही बरामद करने की मांग पुलिस प्रशासन से की।

यूपी: मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण

उज्जवल केसरवानी           
कौशाम्बी। कादीपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि मटेरियल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही ने बरतें। 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डॉ. हिन्द प्रकाश मणि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विनोद मेहता के साथ दुर्भावनापूर्ण भेदभाव का मामला

राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार विनोद मेहता के साथ दुर्भावनापूर्ण भेदभाव का मामला देखने को मिला है। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार का पद एक और सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सार्वजनिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष और राजनीतिक सचिव से बड़ा है। फिर नेम प्लेट में भेदभाव क्यों। क्योंकि पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोकी मित्तल सार्वजनिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष की भी मंत्रियों वाली बड़ी प्लेट थी परन्तु प्रधान मिडिया सलाहकार की नेम प्लेट निजी सचिव जैसी लगा रखी है। क्या दुर्भावनापूर्ण किया गया कार्य है ? 
अगर नही है तो तुरंत मीडिया सलाहकार की बड़ी नेम प्लेट बननी चाहिए। अथवा सचिवालय में सीएम के साथ नियुक्त सभी की नेम प्लेट एक जैसी बनाई जाए।

भाजपा अध्यक्ष धनखड़ पर दबाव बनाने का प्रयास

राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह ने हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद त्याग कर किसानों का हितैषी बनने और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पर दबाव बनाने का प्रयास दिखता है। कभी देवीलाल के राज में संपतसिंह की तूती बोलती थी। जैसे ही सम्पत सिंह ने देवीलाल और चौटाला की पार्टी को छोड़ा और कांग्रेस में अपनी किस्मत आजमाने के लिए गए, तो मानो उनका राजनीति भविष्य धूमल होता चला गया। 
सम्पत सिंह ने फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी। तब से लेकर अब तक भाजपा में भी वह शून्य के समान दिखाई देते हैं। अब जब भाजपा पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनको प्रदेश कार्यकारणी जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति करके उनको मान सम्मान सौंपा तो उन्होंने किसान हितेषी होने का लाभ लेने के लिए और जनता में दिखावा करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के पद को ठुकराकर ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री खट्टर पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इस आधुनिक युग में ग्रामीण क्षेत्र अब न समझ औऱ भोला भाला नही रहा। सब समझते हैं कौन किसका हितेषी है।

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया

अतुल त्यागी               
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र में लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस का नहीं है, लोगों को डर। दो पक्षों में जरा-सी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों को चोटें आईं। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। एसपी नीरज कुमार जादौन को शिकायत-पत्र दिया।
मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयादनगर का है। जहां दो पक्षों में नाली बनाने को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया। बीडीसी मेंबर ने अपने पद के गुरूर में चूर होकर लोगों पर बरपाया कहर। अपने लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घर में घुसकर ताबड़तोड़ वार किएं। कई लोग घायल हुए हैं, मामला हुआ 2 दिन पुराना।
बीच बचाव में आई महिलाओं के साथ भी दबंगों ने अभद्रता की। वहीं पीड़ितों ने बीडीसी मेंबर की तरफ से एक तरफा कार्यवाही होने का आरोप लगाते हुए हापुड़ एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बड़ा सवाल यह है, कि जिनको चोट लगीं, उनके ही खिलाफ कर दिया मुकदमा दर्ज और भेज दिया सलाखों के पीछे। बीडीसी मेंबर के पक्ष में उतरी पुलिस एकतरफा कार्रवाई से पीड़ित परिवार के लोगों में रोष एसपी से न्याय की गुहार लगाईं।

भारत: कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को 48,415 नए मरीजों की पहचान हुई। 61,494 ठीक हो गए और 988 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,083 की कमी आई है। हालांकि, केरल के आंकड़े कुछ डरा रहे हैं। यहां बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी।
यहां बुधवार को 13,658 नए मामले सामने आए। 11,808 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 29.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 13,236 लोगों की मौत हो गई। 1,00,877 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

ढ़ाई अरब टन कार्बन उत्‍सर्जन, वन लगाने का लक्ष्‍य

अकांंशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भारत ने 2030 तक अतिरिक्‍त ढाई अरब टन कार्बन उत्‍सर्जन के बराबर वन लगाने का लक्ष्‍य रखा है। उन्‍होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में वनों के भीतर और बाहर वृक्ष क्षेत्र 15 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।
श्री जावड़ेकर ने अपने निवास पर परिजात वृक्ष रोपित कर पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने लोगों से वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
वन महोत्‍सव देश की स्‍वतंत्रता के कुछ वर्षों बाद शुरू हुआ था। तत्‍कालीन पर्यावरण मंत्री रफी अहमद किदवई ने 1950 में सबसे पहला वन महोत्‍सव मनाया था। इसका उद्देश्‍य पेड़ों की कटाई के कारण वन्‍य जीवों और वनवासियों पर पड़ने वाले असर के बारे में जागरूकता लाना है।

लंबी कतारों की वजह केवल कोविड प्रतिबंध नहीं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कोविड संबंधी प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। बल्कि इसकी असली वजह पेट्रोलियम उत्पादों के ऊंचे दाम हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए लंबी-असुविधाजनक कतारों की वजह सिर्फ़ कोविड प्रतिबंध नहीं हैं। 
असली वजह जानने के लिए अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम देखें। कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है कि वह पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर हर साल लाखों रुपये कमा रही है। लेकिन कोविड संकट के समय आम लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए कदम नहीं उठा रही है। उल्लेखनीय है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक और डीजल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है।

दर्ज शिकायत के आधार पर केस की छानबीन शुरू की

दुष्यंत टीकम               
रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना में साल 2016 में पीएसीएल कंपनी और उसके डायरेक्टर सुखदेव सिंह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने उनके साथ आर्थिक धोखाधड़ी की है और उनके करोड़ों रुपए लेकर वह फरार हो गया है।
दर्ज शिकायत के आधार पर मौदहापारा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शिकायत की पुष्टि होने पर डायरेक्टर सुखदेव सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन बीते पांच सालों तक उसकी कोई खबर पुलिस को नहीं मिल पाई।
ताजा जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि आरोपी सुखदेव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है और उसे पंजाब के रूपनगर जेल दाखिल किया गया है। इसके बाद रायपुर पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाई और उसे प्रोटक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया।

12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को लगेगा टीका

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। कोरोना से जंग में कोरोना की वैक्सीन ही एक मात्र हथियार है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। अगर सबकुछ सही रहा तो भारत में जल्द ही 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी टीका लगना शुरू हो जाएगा। वैक्सीन के तीनों चरणों का ट्रायल पूरे हो चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जायडस कैडिला ने भारत के टॉप दवा नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के समक्ष आवेदन दिया है।जिसमें उसने अपनी डीएनए वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी की मांग की है। जायडस कैडिला की वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण डेटा से पता चलता है कि डीएनए वैक्सीन टीका 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित है। कंपनी ने सालाना कोरोना टीकों की 100-120 मिलियन खुराक बनाने की योजना बनाई है।
बेंगलुरु बेस्ड फार्मास्युटिकल कंपनी जायडस कैडिला ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी डीसीजीआई से 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए अपनी डीएनए वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। अगर डीसीजीआई से इस वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो फिर देश में जारी टीकाकरण अभियान में जल्द ही यह वैक्सीन शामिल हो सकती है।
बेंगलुरु बेस्ड फार्मास्युटिकल कंपनी जायडस कैडिला ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी डीसीजीआई से 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए अपनी डीएनए वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। अगर डीसीजीआई से इस वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो फिर देश में जारी टीकाकरण अभियान में जल्द ही यह वैक्सीन शामिल हो सकती है।
जायडस कैडिला की यह वैक्सीन 12 वर्ष की आयु और उससे ऊपर के लोगों के लिए है। कंपनी ने वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा प्रस्तुत किया है। जिसमें 28,000 से अधिक वॉलंटियरों ने भाग लिया था। रॉयटर्स की मानें तो अंतरिम डेटा में वैक्सीन सुरक्षा और प्रभावकारिता के मानकों पर खड़ी उतरी है।

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...