सोमवार, 28 जून 2021

प्रेजिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से चारबाग पहुंचे 'राष्ट्रपति'

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेजिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से चारबाग पहुंचे। राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। चारबाग स्टेशन उतरने के बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन पहुंचे। देर शाम जजों के साथ टी और डिनर का कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें सीएम और दोनो डिप्टी सीएम के शामिल होना सम्भावित है। राष्ट्रपति 29 जून को लखनऊ में अंबेडकर सांस्कृतिक कल्चरल सेंटर का शिलान्यास करेंगे। 
ऐशबाग में अंबेडकर सांस्कृतिक कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी इस दौरान मौजूद रहेंगी। दलित नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। 29 जून को, वह एक विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगे।

24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 13,409 की कमी

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 96.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,409 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,63,71,279 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,70,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.94 प्रतिशत है। यह पिछले 21 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.81 प्रतिशत हो गई है। 
संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 46वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,09,607 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

ढाका में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौंत, कई घायल

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। हालांकि विस्फोट से वाहन और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन अधिकारी विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं लगा पाये हैं। पुलिस और दमकल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी। दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। रहमान ने बताया कि विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 
ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने बताया कि घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और इसमें घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढाका में पुलिस उपायुक्त सज्जाद हुसैन ने कहा, ”निश्चित रूप से यह एक बड़ा विस्फोट है। दमकल सेवा और ढाका महानगर पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। उनके विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं। वे विस्फोट के कारणों और उससे हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं।चश्मदीदों ने बताया कि सड़कों पर कांच के टुकड़े और कंक्रीट के मलबे दिख रहे थे। जिस इमारत में विस्फोट हुआ उसके बाहर खड़ी दो यात्री बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
ढाका स्थित एकाट्टोर टीवी स्टेशन ने बताया कि करीब 50 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 10 घायलों की स्थिति नाजुक है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट का कारण क्या था। लेकिन जिस मुख्य इमारत में विस्फोट हुआ वहां फास्ट फूड की दुकान थी। प्राप्त सूचना के अनुसार विस्फोट का कारण खराब गैस लाइन या दुकान में इस्तेमाल गैस सिलेंडर हो सकता है।

बरेली में कोविशिल्ड की 1 भी डोज मौजूद नहीं: कोरोना

संदीप मिश्र                             
बरेली। जिले में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए वैसे तो शासन विभिन्न जागरूकता अभियान चला रहा है।लेकिन जिले में वैक्सीन का ही कमी हो गई है। सात दिन पहले ही जिले से वैक्सीन की डिमांड भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक लखनऊ से वैक्सीन मिलना तय नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में कोविशिल्ड की एक भी डोज मौजूद नहीं है।
जबकि कोवैक्सीन की 7000 डोज मौजूद हैं। हालांकि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी लखनऊ भेजी गई है। सोमवार सुबह सात बजे तक वैक्सीन मिलने की संभावना जताई जा रही है।जिले में अब तक करीब छह लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। वैक्सीनेशन की कमी के चलते जिले में लगातार शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य को भी कम करना पड़ रहा है। ऐसे में वैक्सीन की कमी वैक्सीनेशन को अधिक प्रभावित कर सकती है। 
अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ से वैक्सीन मंडलीय कार्यालय पहुंचेगी जहां से बरेली मंडल के जिलों में वितरित की जाएगी। बरेली के 76 केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचने में कुछ देर भी हो सकती है। जिससे सोमवार को कुछ वैक्सीनेशन केंद्रों पर हंगामा होने की भी आशंका जताई जा रही है।


मांझे की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर गंभीर नहीं

संदीप मिश्र         
बरेली। चाइनीज मांझे की बिक्री सिर्फ कागजों में बंद है। शहर की दुकानों पर मांझा खूब बिक रहा है। जिला प्रशासन इसकी बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने को लेकर गंभीर नहीं है। जबकि चाइनीज मांझा रोज लोगों की गर्दन काट रहा है। इससे किला, श्यामगंज, हार्टमन, कुदेशिया पुलों से गुजरने के दौरान लोगों को डर लगने लगा है। 24 घंटे में तीन लोग घायल हो गए। रविवार को किला पुल पर जरी कारोबारी को चाइनीज मांझे ने अपनी चपेट में ले लिया। गर्दन ज्यादा कटने से व्यापारी की हालत गंभीर है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राहगीरों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि पिछले 24 घंटे में यह मांझे से घायल होने की यह तीसरी घटना है। शनिवार को भी शहर में नवाबगंज निवासी विवेक चौपुला पुल पर और बारादरी की रहने वाली यशी शर्मा श्यामगंज पुल से गुजरने के दौरान मांझे से कटकर घायल हो गई थी। जिनका इलाज अभी निजी अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि डॉक्टर दोनों को खतरे से बाहर बता रहे हैं। वहीं शहर की पुलिस भी इस मामले में नाकाम होती नजर आ रही है। कुछ दिनों पहले बारादरी व किला पुलिस ने अभियान चलाकर कई जगहों से मांझा पकड़ा था लेकिन उसके बाद भी शहर के बाजारों में मांझे की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा। आए दिन चाइनीज मांझे से लोग घायल हो रहे हैं। किला पुलिस ने तो घर में दबिश देकर काफी मात्रा में मांझा पकड़ा था। 
उसके बाद पुलिस ने दावा किया था कि बड़े कारोबारी पकड़े जाएंगे लेकिन मामला ठंडे बस्त में डाल दिया गया। प्रशासन के अधिकारी भी कई बार बैठक करके निर्देश दे चुके हैं लेकिन सख्ती नहीं की जाती है। लॉकडाउन के दौरान भी लगातार मांझे की बिक्री जारी रही।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-317 (साल-02)
2. मंगलवार, जून 29, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
बरसात की संभावना
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...