मंगलवार, 22 जून 2021

24 घंटे में कोरोना के 42,640 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में आ रही कमी के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 42,640 नये मामले सामने आये और यह संख्या पिछले 91 दिनों में सबसे कम है। इस बीच सोमवार को 86 लाख 16 हजार 373 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 28 करोड़ 87 लाख 66 हजार 201 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,640 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 77 हजार 861 हो गया है। इस दौरान 81 हजार 839 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 26 हजार 038 हो गई हैं। सक्रिय मामले 40 हजार 366 कम होकर छह लाख 62 हजार 521 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,167 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 89 हजार 302 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.21 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.49 फीसदी और मृत्यु दर 1.30 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 7,840 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 1,27,523 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 13,758 और मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,33,215 हो गयी है। जबकि 352 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,18,313 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 6,241 कम होकर 1,00,135 रह गये हैं तथा 13,596 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 27,04,554 हो गयी है। जबकि 94 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 12,154 हो गयी है।

मिजोरम के मंत्री ने सरकारों को करारा झटका दिया

अकांशु उपाध्याय                          
आइजोल। जनसंख्या नियंत्रण के प्रयासों में लगी केंद्र और कई राज्य सरकारों को मिजोरम के एक मंत्री ने अनोखा ऐलान करते हुए करारा झटका दिया है। खेलमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को 100000 रूपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने के साथ एक प्रमाण-पत्र और एक ट्राफी दिए जाने की भी घोषणा की है। बढ़ती जनसंख्या के कारण पैदा हो रही अव्यवस्थाओं को थामने के लिए देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं। 
उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक मसौदा भी तैयार किया जा रहा है। ऐसे हालातों के बीच मिजोरम के खेल मंत्री राबर्ट रोमाविया रोयते ने एक अटपटी घोषणा करते हुए कहा है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र आइजोल पूर्वी-2 में सर्वाधिक संतान वाले पुरुष या महिला को 100000 रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि देने के साथ उसे एक प्रमाण पत्र और एक ट्राफी भी देंगे। दरअसल खेलमंत्री रोमाविया रोयते के इस कदम का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों को जनसंख्या वृद्धि के लिए प्रोत्साहित करना है। खेलमंत्री ने कहा है कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की दर का कम होना अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां निवास करती हैं। अरुणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व देश में सबसे कम है। 
उधर बढती जनसंख्या को जूझ रहे मिजोरम के पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने हाल ही के दिनों में घोषणा की थी कि उनकी सरकार क्रमिक रूप से 2 बच्चों की नीति राज्य में लागू करेगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के विधि आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल ने भी कहा है कि बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगनी चाहिए। क्योंकि यह राज्य में तरह-तरह की समस्याएं पैदा कर रही है। इसके लिए उन्होंने एक मसौदा भी तैयार करना शुरू कर दिया है। जिसे जल्दी राज्य सरकार को लागू करने के लिए सौंप दिया जाएगा।

खतरों का 'मुकाबला' करने के लिए​ तैयार हैं राफेल

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के ​​​​हाशिमारा एयरबेस में​ ​​​राफेल ​फाइटर जेट की दूसरी ​स्क्वाड्रन ​​चीन के साथ पूर्वी मोर्चे पर खतरों का मुकाबला करने के लिए​ तैयार है​​। भारतीय वायुसेना ने पांच ​​​जेट विमानों के साथ शुरू की गई इस दूसरी स्क्वाड्रन ​का नाम 101 ​​'फाल्कन्स ऑफ चंब और अखनूर' ​रखा है।​ हालांकि स्क्वाड्रन ​शुरू करने का ​​औपचारिक समारोह ​​कोरोना महामारी की वजह से नहीं हो पाया है। लेकिन अगले एक या दो महीने के भीतर होने की सम्भावना है। फ्रांस के साथ ​सितम्बर, 2016 में​ हुए ​59​ हजार करोड़ रुपये के सौदे के तहत ​36 में से अब तक सात खेपों में 23 राफेल जेट भारत आ चुके हैं​ वायुसेना को मिलने वाले 36 राफेल विमानों में से 30 युद्धक विमान और छह प्रशिक्षण विमान होंगे फ्रांसीसी कम्पनी से पांच राफेल जेट का पहला जत्था 29 जुलाई​, 2020 को अंबाला एयरबेस पहुंचा था। 

भारतीय वायुसेना ने औपचारिक रूप से इन फाइटर जेट्स को अपने बेड़े में 10 सितम्बर को शामिल किया था। पश्चिमी और पूर्वी मोर्चों पर 'टू फ्रंट वार' की तैयारियों के बीच राफेल फाइटर जेट की मिसाइल स्कैल्प को पहाड़ी इलाकों में अटैक करने के लिहाज से अपग्रेड किया ​गया है।​ ​एलएसी पर चीन से तनातनी के बीच भारत ने राफेल लड़ाकू विमानों को लद्दाख के फ्रंट-लाइन एयरबेस पर तैनात किया है। वायुसेना की एक स्क्वाड्रन 16 युद्धक विमानों और पायलट ट्रेनिंग के दो विमानों से मिलकर बनती है। राफेल के लिए अम्बाला में बनाई गई पहली 17 'गोल्डन एरोज' स्क्वाड्रन 18 जेट्स मिलने के बाद पूरी हो गई है। भारत को अब तक मिले 23 विमानों में से 5 राफेल जेट विमानों के साथ अब पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस ​की ​दूसरी ​​स्क्वाड्रन शुरू​ की गई है। पूर्वी लद्दाख में चीन से चल रही तनातनी के बीच राफेल फाइटर जेट्स की इस दूसरी स्क्वाड्रन की जिम्मेदारी सिक्किम से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक से सटी एलएसी की होगी। 

पूर्वी क्षेत्र में चीन-भूटान ट्राइ-जंक्शन के बेहद करीब ​​हाशिमारा ​एयर​बेस उसी विवादित डोकलाम इलाके के बेहद करीब है, जहां वर्ष 2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 75 दिन लंबा टकराव हुआ था। ​​​ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने 19 जून को वायुसेना अकादमी डुंडीगल में आयोजित संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) को संबोधित करते हुए कहा था कि शेड्यूल के अनुसार 2022 तक सभी 36 राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया जायेगा। हाशिमारा ​एयर​बेस स्थित 101 ​​स्क्वाड्रन पहले पुराने मिग-21 लड़ाकू विमानों को संचालित करती थी। भारतीय वायु सेना ने ​​पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस ​को '101 फाल्कन्स ऑफ चंब और अखनूर' ​नाम दिया है​ ​​​राफेल ​फाइटर जेट की दूसरी ​स्क्वाड्रन चीन के साथ पूर्वी मोर्चे पर खतरों का मुकाबला करने के लिए है। 

ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर हैं, जबकि ग्रुप कैप्टन नीरज झाम्ब 'जैमी' 101 स्क्वाड्रन के प्रमुख हैं यानी इन्हीं दोनों वायुसेना अधिकारियों के हाथों में राफेल जेट की कमान होगी। ​दोनों एयरबेस पर राफेल के लिए हैंगर, शेल्टर, मेंटेनेंस सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं। चीन के साथ 1962 की लड़ाई के बाद हासिमारा एयरबेस का निर्माण किया गया था। यह एयरबेस सिक्किम-भूटान-तिब्बत के ट्राइ-जंक्शन के करीब है। तेजपुर और चबुआ में पहले से ही रूसी मूल के सुखोई-30 एमकेआई तैनात हैं। हाशिमारा एयरबेस पर राफेल की तैनाती हो जाने से पूर्वी मोर्च पर वायु सेना की ताकत और बढ़ जाएगी। राफेल घातक हथियार पैकेज, उन्नत एवियोनिक्स, रडार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली से लैस हैं। 

ताकि दुश्मन के हवाई क्षेत्र में बेहतर हमले सुनिश्चित किये जा सके। राफेल 300 किलोमीटर से अधिक दूरी की हवा से जमीन पर मार करने वाली क्रूज मिसाइल स्कैल्प मिसाइल और 120 से 150 किमी की स्ट्राइक रेंज के साथ हवा से हवा में मार करने वाली उल्का मिसाइलों से भी लैस हैं। 

7 हजार केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत

भोपाल। मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को सुबह 10 बजे सात हजार केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण महा-अभियान की शुरुआत हुई। इस महा-अभियान के तहत पहले दिन प्रदेश में रात 8 बजे तक 15 लाख 43 हजार से अधिक लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। यह देश में अब तक का एक दिन में लगाये गये टीकों का रिकार्ड है। विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में अभी भी टीकाकरण जारी है। टीकाकरण महा-अभियान में 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रत्येक जिले के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये थे। 

लगभग सभी जिलों में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि टीकाकरण का यह रिकार्ड मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई लगातार अपील और विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद और उसमें मिले व्यापक जन-सहयोग के कारण ही संभव हुआ है। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने में जन-भागीदारी का जो मॉडल लागू किया गया था। आज का रिकार्ड भी उसी मॉडल की कामयाबी में एक मील का पत्थर है। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान में मंत्री-मण्डल के सदस्यों के साथ ही सभी जन प्रतिनिधि, धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, बुद्धिजीवियों,  पत्रकारों, कोरोना वॉलेंटियर्स और गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवाने के लिये आने वाले लोगों का स्वागत किया गया। उन्हें कोरोना से बचाव के लिये जरूरी उपाय करने का संकल्प दिलाया गया।

बीमारी व वैक्सीन को लेकर राजनीति, घटियापन

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि उन्होंने कोरोना की बीमारी और वैक्सीन को लेकर राजनीति की और इस महामारी से लड़ाई को नुकसान पहुंचाने का भरसक प्रयास किया। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा प्रदर्शन करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।" डॉ. पात्रा ने कहा कि योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। 

कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया लेकिन गांधी ने देश की इस उपलब्धि का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा, "कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए। तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है। गांधी ने कहीं न कहीं भारत की कोरोना से इस लड़ाई को डिरेल करने का अथक परिश्रम किया है।" भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गांधी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर तरफ और हर बार भ्रम फैलाने का प्रयास किया। कभी वैक्सीन पर सवाल उठाये तो कभी वकालत की। कभी लॉक डाउन को गलत बता कर विरोध किया और बाद में कठोर लॉक डाउन की वकालत की। 

उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है। डॉ. पात्रा ने कहा कि गांधी को 15 अप्रैल को कोरोना हुआ था। उन्होंने 16 को कहा कि वह रैली नहीं करेंगे। चार दिन बाद 20 तारीख को पता चला कि उन्हें कोरोना हुआ है। पर फिर भी वह बीमारी एवं वैक्सीन पर राजनीति करते रहे। उन्होंने कहा कि गांधी को बीमारी एवं वैक्सीन को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-311 (साल-02)
2. बुधवार, जून 23, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.।
बरसात की संभावना
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...