सोमवार, 21 जून 2021

अमेरिका में तबाही, ‘क्लाउडेट’ तूफान मजबूत हुआ

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के अलबामा प्रांत में तबाही मचाने के बाद उत्तरी एवं दक्षिणी कैरोलिना के तट की ओर बढ़ रहा ‘क्लाउडेट’ तूफान सोमवार तड़के फिर मजबूत हो गया और इसके फिर से उष्णकटिबंधीय तूफान में बदलने की आशंका है। इससे पहले इस तूफान के कारण शनिवार को हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गयी थी और इसकी वजह से अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर नष्ट हो गए थे। हादसे में मारे गए लोगों में वैन में सवार आठ बच्चे भी शामिल हैं। अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने बताया कि शनिवार को मोंटगोमरी के दक्षिण की ओर करीब 55 किलोमीटर दूर ‘इंटरस्टेट’ 65 पर कई वाहन आपस में टकरा गए। जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गयी। जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक आश्रय स्थल की थी।

इसके अलावा एक अन्य वाहन में एक व्यक्ति और उसकी नौ महीने की बच्ची की मौत हो गयी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच, टस्कलोसा शहर में एक मकान पर एक पेड़ गिरने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। तूफान के कारण मिसीसिपी खाड़ी तटीय क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। ‘डब्ल्यूबीआरसी-टीवी’ ने अपनी खबर में बताया कि बर्मिंघम में एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि वह व्यक्ति अचानक आई बाढ़ के दौरान पानी में गिर गया था। तूफान की वजह से हुई मूसलाधार बारिश के चलते उत्तरी जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलिना के अधिकतर हिस्सों, उत्तरी कैरोलिना तट और दक्षिणपूर्व अलबामा के कुछ हिस्सों और फ्लोरिडा पैनहैंडल में रविवार को अचानक बाढ़ आ गयी। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने परामर्श जारी करके कहा कि सोमवार की शुरुआत में, क्लाउडेट के कारण अधिकतम 35 मील प्रति घंटे (55 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से निरंतर हवाएं चलीं। पूर्वी उत्तरी कैरोलिना के ऊपर सोमवार सुबह बने एक दबाव के एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदलने का अनुमान जताया गया था। क्लाउडेट इसके बाद अटलांटिक महासागर की ओर बढ़ेगा और फिर मंगलवार को नोवा स्कोटिया की ओर बढ़ेगा।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 89 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 89 नए मामले दर्ज किए गए। जो इस साल अब तक के सबसे कम मामले है। वहीं संक्रमण से 11 लोगों ने दम तोड़ा है और संक्रमण दर भी घटकर 0.16 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में आंकड़ा साझा किया है। इस साल 16 फरवरी को कोविड-19 के सबसे कम 94 मामले आए थे।

जिसके बाद यह पहली बार है। जब कोविड-19 के रोजाना के मामले घटकर 100 से कम 89 हो गये हैं। रविवार को 124 नए मामले आये थे और सात मरीजों की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत थी। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई थी और 135 नए मामले आए थे। जो एक अप्रैल के बाद से सबसे कम है। वहीं, संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत थी।


अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला: वायरस

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे बर्फानी बाबा के भक्तों के लिए एक बुरी खबर है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, श्रद्धालु ऑनलाइन बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे। बता दें कि 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया था।

श्राइन बोर्ड की ओर से कहा गया है। इस यात्रा में देश भर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु शामिल होंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा हो सकता है। वर्तमान में जो स्थितियां हैं। उसको देखते हुए श्रद्धालु घर पर ही सुरक्षित रहें ये जरूरी है। बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि हर साल की तरह सभी पारंपरिक रस्में पहले की तरह पूरी की जाएंगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं समझता है और इसका ध्यान रखते हुए बोर्ड ने सुबह और शाम की आरती के लाइव दर्शन का इंतजाम करने का भी निर्णय लिया है। हर रोज दोनों आरती के लाइव दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

गाजियाबाद में साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले कई महीनों से बेरोजगार साप्ताहिक पैठ बाज़ार विक्रेताओं के लिए एक अच्छी खबर है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने हाकर्स जाइंट एक्शन कमेटी के साथ हुई एक मीटिंग के बाद गाज़ियाबाद में साप्ताहिक बाज़ार लगाने की अनुमति दे दी है। 

आज (21 जून ) को जारी एक आदेश के अनुसार पैठ विक्रेताओं को बाज़ार में कोविड19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके साथ ही बाज़ार में दो गज़ की दूरी, मास्क पहनने और साफ-सफाई आदि की ज़िम्मेदारी भी पैठ विक्रेताओं की होगी।

कोरोना: गाजियाबाद में 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया

अश्वनी उपाध्याय           

गाज़ियाबाद। जिलें में 2 नए मरीज मिले और 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई और 80 सक्रिय संक्रमित हैं। बुलेटिन के अनुसार, जनपद में अब तक 54,961 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 461 है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में 17 नए मरीज मिले और 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 121 सक्रिय संक्रमित हैं। बुलेटिन के अनुसार, जनपद में अब तक 62,415 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 466 है।

मेरठ जिले में 12 नए मरीज मिले और 8 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 187 सक्रिय संक्रमित हैं। बुलेटिन के अनुसार जनपद में अब तक 68,198 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 889 है।

नोएडा: गंगाजल प्लांट की पानी सप्लाई को बंद किया

विजय भाटी         

गौतमबुद्ध नगर। पहाड़ों में हो रही बरसात के कारण गंग नहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ जाने के कारण सिद्धार्थ विहार व प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट की पानी सप्लाई को बंद कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल प्लांट में जमा पानी की आपूर्ति की जा रही है। किन्तु, सोमवार शाम से नोएडा और ट्रांस हिंडन में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ट्रांस हिंडन में नलकूप से जीडीए व नगर निगम सिर्फ सुबह के वक्त ही पानी की आपूर्ति करेगा।

प्रताप विहार गंगाजल प्लांट के परियोजना अधिकारी शुभेंद्र चौधरी ने बताया कि गंग नहर से पानी प्लांट में नहीं आ रहा था। पहले से जो पानी था उसकी शनिवार और रविवार को आपूर्ति की गई। अब प्रताप विहार व सिद्धार्थ विहार प्लांट में पानी खत्म होने वाला है। सोमवार से नोएडा और ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी डेल्टा कालोनी में गंगाजल की आपूर्ति बंद हो सकती है। पत्र लिखकर नगर निगम व जीडीए को इससे अवगत करा दिया गया है।

मृत्यु-जीवन: सांसें दिखतीं नहीं, लेकिन फिर भी हैं

राणा ओबराय      
नई दिल्ली। इन सांसों को देख रहें हो ? क्या ये सांसें दिखाई दे रही है ? नहीं, लेकिन है। ये जो सांसों के दो तार है, जो लगातार चल रहे हैं। इनको तुम रोक नहीं सकते एक सांस आ रही है तो एक सांस जा रही है। इनको समान रूप से चलाने वाला कोन है ? जब सांस ले रहे हो तो जीवन है और जब छोड़ रहे हो तो मृत्यु है। इन सांसों के आधार पर ही शरीर का वजन हैं। किसी का अस्सी किलो,किसी का सौ किलो, तो किसी का सात किलो उसे अपना वजन भारी नहीं लगता। लेकिन जब सो जाएं, या मर जाए तो उस आदमी को अकेला कोई नहीं उठा सकता। 
पर सांसों में इतनी पावर, शक्ति है कि, अकेले इतने शरीर का भार उठा रखा है। इसी की धोनी से वो ज्योति जल रही है। जो बिना घी तेल बाती के जल रही है। जहां सांस रूकी खेल खत्म इन सांसों के तार किसके हाथ में है ? कोन इनको चला रहा है? इन सांसों के तार, करतार के हाथ में है। वहीं परमात्मा इन सांसों को चला रहा है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...