शनिवार, 19 जून 2021

बस के पलटने से 27 लोगों की मौंत, कई घायल

लीमा। पेरू के अयाकुचो में शुक्रवार को एक अंतरप्रांतीय बस के पलट जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग 03:00 बजे उस समय हुई , जब वारी पालोमिनो कंपनी की बस खनिकों और उनके परिवारों के एक समूह को लेकर अयाकुचो क्षेत्र से अरेक्विपा जा रही थी। इसी दौरान बस इंटरओशनिक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गयी और करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल, दमकलकर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंडिया लिमिटेड की हुंडई को लॉन्च करने की घोषणा

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बहुप्रतिक्षित एसयूवी हुंडई अलकजार को आज लॉन्च करने की घोषणा की। जिसकी शुरुआती कीमत 16.30 लाख रुपये है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि छह और सात सीटों के विकल्प के साथ आने वाली प्रीमियम एसयूवी अलकजार को कंपनी के डीलरशिप पर या ऑनलाइन 25,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ बुक किया जा सकता है। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप पर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे बुक कर सकते हैं।
उसने कहा कि नई अलकजार को भारत में तीन इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। 
अलकजार में दो-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के दो इंजन विकल्पों में छह-स्पीड ऑटोमैटिक और छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प होगा। इसका इसका 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन 138 बीएचपी और 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 115 पीएस की अधिकतम शक्ति पैदा करेगा।

फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर प्रतिबंध की निंदा की

ब्रासीलिया। ब्राजील में खेले जा रहे कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट की आलोचना करने वाले बोलिविया के एक स्ट्राइकर मार्शेलो मार्टिंस को कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिका फुटबॉल परिसंघ) ने एक मैच के लिए निलंबित करके 20000 डॉलर का जुर्माना ठोक दिया। कोनमेबोल के अनुशासन आयोग ने शुक्रवार को मार्टिंस को चेताया कि गलती दोहराने पर प्रतिबंध एक साल का किया जा सकता है। 
बोलिविया फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर इस प्रतिबंध की निंदा की। मार्टिंस समेत बोलिविया के तीन खिलाड़ी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोनमेबोल की निंदा करते हुए कहा था,‘‘ इस सभी के लिए शुक्रिया कोनमेबोल। सारी गलती आपकी है। कोई मर गया तो आप क्या करोगे। आपके लिये सिर्फ पैसा मायने रखता है। खिलाड़ियों की जिंदगी की कोई कीमत है या नहीं। ’’उन्होंने बुधवार को माफी मांग ली थी और इसके लिए अपनी कम्युनिकेशन टीम को दोषी ठहराया था।

टीकाकरण जैसी 'महत्वपूर्ण’ 5 रणनीतियां अपनाएं

अकांंशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों से अपील की है कि वह कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन खोलते समय कोविड अनुकूल व्यवहार, जांच, निगरानी, इलाज, टीकाकरण जैसी ‘अति महत्वपूर्ण’ पांच रणनीतियां अपनाएंं। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे संदेश में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि संक्रमण के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए मौजूदा परिदृश्य में कोविड-19 रोधी टीकाकरण बेहद अहम है। 
उन्होंने कहा कि ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश टीकाकरण की गति तेज करें। गृह सचिव ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और कइयों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने प्रतिबंधों में राहत देना शुरू किया है, ऐसे में मैं यह रेखांकित करना चाहूंगा कि लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक व्यवस्थित और जमीनी स्थिति के आकलन के आधार पर हो।

महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है भारतीय 'वायुसेना'

हैदराबाद। भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने शनिवार को कहा कि तेजी से बदल रही सुरक्षा चुनौतियों और पड़ोस एवं अन्य क्षेत्रों में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के मद्देनजर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) प्रौद्योगिकियों को तेजी से शामिल करके परिवर्तन के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है।भदौरिया ने यहां वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) को संबोधित करते हुए कहा कि वायुसेना परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है। 
हमारे अभियानों के हर पहलू में प्रौद्योगिकियों और लड़ाकू शक्ति का जितनी तेजी से समावेश अब हो रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से हमारे पड़ोस और अन्य क्षेत्रों में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के अलावा हमारे सामने मौजूद अभूतपूर्व और तेजी से बदल रहीं सुरक्षा चुनौतियों के कारण है। भदौरिया ने कहा कि पिछले कुछ दशकों ने हर संघर्ष में जीत हासिल करने में वायु शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका स्पष्ट रूप से स्थापित की है और इसी के मद्देनजनर भारतीय वायुसेना की क्षमता में जारी वृद्धि काफी महत्व रखती है। उन्होंने आगे कहा कि इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड पर चर्चा चल रही है। क्षमता बढ़ाने के लिहाज से राफेल और एलसीए के बाद हमने दो-तीन बड़े कदम उठाए हैं।
उसमें एएमसीए का सबसे बड़ा है। पांचवीं पीढ़ी का एयरक्राफ्ट जो देश में बनेगा उसका निर्णय ले लिया गया है। इससे पहले, वायुसेना प्रमुख ने परेड की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ राष्ट्रीय लड़ाई में वायुसेना की महत्वपूर्ण भूमिका का भी जिक्र किया।

पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह की मृत्यु हुईं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह की मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्खा सिंह संक्रमित थे। जिनकी 19 मई को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। जहां 15 दिनों से उनका उपचार चल रहा था। 3 जून को आक्सीजन लेवल गिरने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। वहीं रिकवरी के दौरान शुक्रवार को रात 11ः30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) के एक सिख परिवार में हुआ था। उन्हें खेल और देश से बहुत लगाव था, इस वजह से वे विभाजन के बाद भारत आ गए और भारतीय सेना में शामिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्खा सिंह को 1959 में पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया था। 2001 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया था। बाद में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि आजकल अवॉर्ड मंदिर में प्रसाद की तरह बांटे जाते हैं। मुझे पद्मश्री अवॉर्ड के बाद अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया।

सरकार के साथ काम, कोशिश कर रहा डबल्यूएचओ

अकांशु उपाध्याय                 ..
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) एस्ट्राजेनेका, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत सरकार के साथ काम करने की ”तत्काल” कोशिश कर रहा है। ताकि उन देशों को कोविड​​-19 टीकों की खेप पहुंचाना फिर से शुरू किया जा सके। जो आपूर्ति बाधित होने के कारण अपने देशवासियों को टीकों की दूसरी खुराक नहीं लगा पाए।संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस आयलवर्ड ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”ऐसे कई देश हैं। 
जिन्हें टीकों की दूसरी खुराक देने की प्रक्रिया निलंबित करनी पड़ी। आयलवर्ड ने कहा, ”30 या 40 देश ऐसे हैं, जिन्हें एस्ट्राजेनेका टीके की दूसरी खुराक की आवश्यकता है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।” उन्होंने कहा कि ”हम एस्ट्राजेनेका, एसआईआई और भारत सरकार के साथ काम करने की ”तत्काल” कोशिश कर रहे हैं। ताकि उन देशों को कोविड​​-19 टीकों की खेप पहुंचाना फिर से शुरू किया जा सके, जो आपूर्ति बाधित होने के कारण टीकों की दूसरी खुराक नहीं लगा पाए, क्योंकि अब अंतराल बढ़ रहा है। आयलवर्ड ने कहा कि विशेष रूप से उप-सहारा अफ्रीका, लातिन अमेरिका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में कई देश इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में संक्रमण की दूसरी लहर कारण इन टीकों की आपूर्ति बाधित हुई।

सिल्वर स्क्रीन पर जासूस का किरदार निभाएंगे सलमान

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सिल्वर स्क्रीन पर जासूस का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक राजकुमार गुप्ता ब्लैक टाइगर के नाम से मशहूर भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म थ्रिलर होगी, जो भारतीय इतिहास की सच्ची घटना पर आधारित है। बताया जा रहा है कि राजकुमार गुप्ता करीब पांच सालों से रवींद्र कौशिक की जिंदगी पर रिसर्च कर रहे हैं। यह फिल्म रवींद्र कौशिक की अचीवमेंट्स और विरासत पर आधारित होगी। 
बताया जा रहा है कि राजकुमार गुप्ता इस फिल्म की स्क्रिप्ट को सलमान खान को सुना चुके हैं, जिसे सुनकर सलमान ने इस रोल को करने के लिए हां कह दी है। भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक पर बन रही फिल्म में दर्शकों को थ्रिलर और एक्शन देखने को मिलेगा।

24 घंटे में कोरोना के 60,753 नए मामलें दर्ज किए

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 60,753 नए मामले दर्ज किए गए हैं तथा 1,647 मरीजों को इसके संक्रमण से जान गवानी पड़ी। इस बीच शुक्रवार को 33 लाख 85 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 27 करोड़ 23 लाख 88 हजार 783 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 60,753 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,98,23,546 हो गया। इस दौरान 97 हजार 743 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 86 लाख 88 हजार 390 हो गई हैं।सक्रिय मामले 38 हजार 637 कम होकर सात लाख 60 हजार 19 रह गये हैं। 
इसी अवधि में 1,647 मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 85 हजार 137 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.55 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.16 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 5197 सक्रिय मामलों में कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 137851 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 14347 और मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 56,99,983 हो गयी है जबकि 648 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 116674 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 876 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 108117 रह गयी है तथा 12147 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2665354 हो गयी है जबकि 90 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11833 हो गयी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-308 (साल-02)
2. रविवार, जून 20, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
बरसात की संभावना
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...