गुरुवार, 17 जून 2021
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना
नोएडा: 8 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ
विजय भाटी
गौतमबुद्ध नगर। कोरोना के टीकाकरण में गौतमबुद्ध नगर का प्रदेश में पहला नंबर पर है और यहां पर आठ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इन्हें कोरोना की प्रथम डोज दी जा चुकी है। यह जिले की कुल आबादी का 50 प्रतिशत है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों की जागरूकता के चलते यहां पर टीकाकरण तेजी से चल रहा है। टीकाकरण में पूरे प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पहले नंबर पर है। यहां पर 71 सरकारी केन्द्रों और करीब दस निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन की सुविधा है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर भी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने माना कि पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन मिलने में कुछ दिक्कत आ रही थी, जिस कारण टीकाकरण की गति कुछ धीमी रही, लेकिन अब वैक्सीन पर्याप्त संख्या में मिलनी प्रारम्भ हो गई है और 21 जून से स्थिति में और सुधार हो जाएगा।
टीकाकरण के प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि अभी तक जिले में 18 से 45 साल वाली उम्र के लिए अलग और उससे अधिक उम्र वालों के लिए अलग केन्द्र बनाए जा रहे थे। इसमें दोनों की वैक्सीन भी अलग जाती है।लेकिन अब यह व्यवस्था नहीं होगी और 21 जून से एक ही केन्द्र में दोनों का टीकाकरण हो सकेगा और उनके लिए अलग-अलग वैक्सीन भी नहीं भेजनी होगी। इससे राहत रहेगी। मेट्रो अस्पताल में भी बुधवार से टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। अब मेट्रो अस्पताल में भी लोगों के द्वारा कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निजी अस्पतालों के द्वारा अपने यहां पर तो वैक्सीन लगाई जा ही रही है। इसके अलावा वह सोसाइटियों में जाकर कैम्प में भी टीकाकरण कर रहे हैं। इससे अभियान में तेजी आई है। विभिन्न सोसाइटियों और इंडस्ट्रियों में यह टीकाकरण अभियान जारी है।
चुनौती, याचिका पर सरकार से जवाब मांगा: हाईकोर्ट
मिलावटी आइसक्रीम और नकली सिरप का कारोबार
मनोज सिंह ठाकुर
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में मिलावटी आइसक्रीम और नकली सिरप का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।कलेक्टर न्यायालय ने ऐसे बिजनेस करने वाले कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए कारोबारी, निर्माता, संचालक और रिटेलर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस आदेश के बाद फैक्ट्री और डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। रीवा में उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। नकली सिरप और अमानक आइसक्रीम धड़ल्ले से बेची जा रही थी।
इसकी शिकायतें मिलने पर खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग ने इस मामले की जांच की। गुणवत्ता की शंका पर सैंपल भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। मामले पर अपर कलेक्टर ने आदेश देते हुये ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सिरप बेचने वाले हनुमना के दवा कारोबारी पर 1 लाख 75 हजार का जुर्माना लगाया है।
यूपी: 24 घंटे में कोरोना के 336 नए मामलें मिलें
देश में कोरोना संक्रमित संख्या-2,97,00,313 हुईं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गई। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गई है। जो महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की 71 दिनों बाद सबसे कम संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 2,330 और लोगों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,81,903 पर पहुंच गई।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.93 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 38,692 की कमी आई है। बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,31,249 नमूनों की जांच की गई। जिसके साथ देश में अब तक कुल 38,52,38,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। देशभर में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 की कुल 26,55,19,251 खुराक लोगों को लगाई जा चुकी हैं।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू
3 तस्करों को 2 कारतूस व 2 बम के साथ अरेस्ट किया
कब्जाधारकों को मालिकाना हक, नीति तैयार की
चंडीगढ। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बताया, कि राज्य सरकार ने नगर निकायों की संपति पर कब्जाधारकों को मालिकाना हक देने के लिए एक नीति तैयार की है। इस नीति के अंतर्गत उन्हें कब्जा की हुई संपति का मालिकाना हक देने के लिए संबंधित संपति के कलैक्टर रेट में अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। यह नीति 1 जुलाई, 2021 से लागू हो जाएगी। ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया, कि इस नीति का लाभ लेने के इच्छुक पात्र कब्जाधारी को वेबपोर्टल पर निगम के संबंधित आयुक्त/कार्यकारी अधिकारी/संबंधित नगर निकाय के सचिव को एक महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विज ने बताया कि इस नीति के तहत आने वाले कब्जाधारियों की सुविधा के लिए एक वेबपोर्टल का डिजाइन किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को अगुवाई में 'जिल्लत' उठानी पड़ीं
चंडीगढ। 2014 विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भाजपा पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की जुगलबंदी से सरकार का ग्राफ दिन प्रतिदिन नीचे आता चला गया। उसका कारण था, प्रदेश में अफसरशाही का सरकार पर भारी पड़ना। जिसके कारण कार्यकर्ता उदास होते चले गए। हरियाणा में 4 विधायकों वाली भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के कारण ही मिली थी। फिर, उसी कार्यकर्ताओं को पहली बार बनी खट्टर सरकार व प्रदेशाध्यक्ष बराला की अगुवाई में जिल्लत उठानी पडी। उसका परिणाम यह निकला कि 2019 विधानसभा चुनावों में भाजपा की खट्टर सरकार 40 सीटों पर आकर अटक गयी।
यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश
यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश संदीप मिश्र लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...