बुधवार, 16 जून 2021
गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
बिना 'परीक्षा' लिए 12वीं का परिणाम जारी, चुनौती
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के लिए बिना परीक्षा लिए 12वीं का परिणाम जारी करना बड़ी चुनौती है। बोर्ड ने इसके लिए एक कमेटी भी बनाई है, जो 17 जून को मूल्यांकन के लिए अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। कमेटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 12वीं का परिणाम जारी करने से पहले 15 फीसद अंकों के लिए एक और आंतरिक मूल्यांकन हो सकता है। ताकि, जो छात्र किसी कारणवश 12वीं की प्री-बोर्ड या मध्यावधि परीक्षाओं में बेहतर नहीं कर पाए हैं, पर बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर रहे थे। उनको इसका लाभ मिल सके। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मूल्यांकन का आधार क्या होगा ?
धोखाधड़ी: 22 साल की उम्र में रचाई 5 शादियां, फरार
पंकज कपूर
देहरादून। रुद्रपुर निवासी एक युवती द्वारा शादी करने के बाद जेवर व नकदी लेकर फरार होने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। 22 वर्ष की छोटी-सी उम्र में यह लड़की अभी तक 5 शादियां कर चुकी है। ताजा मामला बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र का है। दुल्हन से लूट चुके युवक द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।
समाचार के अनुसार गोरापड़ाव के निवासी युवक वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन ट्रक चला कर व मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके मामा मूलचंद द्वारा उसका विवाह रुद्रपुर के भदई पूरा निवासी 22 वर्षीय युवती से तय किया। जिसके बाद गत सात मार्च को उसका विवाह क्षेत्र के ही एक मंदिर में सादगी के साथ संपन्न हो गया। मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंहबोली मां शीला ने किया। शादी के बाद वेद प्रकाश काफी खुश था। लेकिन उसको यह खुशियां ज्यादा दिन तक रास नहीं आई।
'वैक्सीनेशन' की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिएं: यूपी
जयपुर में वायरल वीडियो से 'भ्रष्टाचार' की पोल खुलीं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं और राजस्थान में वायरल वीडियो से इस भ्रष्टाचार की पोल खुली है। जिसे स्वतः संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 जून को सामने आये इस वीडियो में आरएसएस के नेता एक कंपनी के कर्मचारी के साथ दस प्रतिशत रिश्वत लेने के लिए मोलभाव कर रहे हैं।
वीडियो में रिकॉर्ड हुई बातचीत से साफ पता चलता है कि प्रकरण में कमीशन मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इस प्रकरण में भाजपा के जयपुर के निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर के पति एवं भाजपा नेता राजाराम भी शामिल है। मेयर सौम्या गुर्जर को भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में ही पद से निलंबित किया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के इस तंत्र में आरएसएस के राजस्थान के प्रमुख निंबाराम भी शामिल है।
वह पांच करोड़ रुपये के कमीशन में हुई डील की रकम का टुकड़ों में भुगतान करने के लिए राजाराम को समझाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस पूरे प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दी है। उनका कहना था कि भाजपा आरएसएस के भ्रष्टाचार की यह स्थिति उस राजस्थान की है, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। जहां भाजपा सत्ता में होगी, वहां भ्रष्टाचार किस कदर है। यह अनुमान इस कहानी से लगाया जा सकता है।
उप सीएम ने 308 परियोजनाओं का लोकार्पण किया
संदीप मिश्र
बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सर्किट हाउस में मंडल की लोक निर्माण विभाग, राज्य सेतु निगम की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं 80038.52 करोड़ रुपए की लागत से संपन्न करायी जाएंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितनी सड़कें, पुल 15 साल में नहीं बने, उतनी सड़कें और पुल भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यक्रम में बने हैं। सड़कों की स्थिति में पहले से गुणात्मक सुधार आया है। पहले लोग यह कहते थे कि जहां से टूटी सड़क शुरू हो जाए। समझ जाएं कि यूपी की सीमा आ गयी। पहले रामपुर में आने के दौरान सड़कें खराब मिलती थीं। अब ऐसा नहीं है, कि लोक निर्माण विभाग, उससे जुड़ी संस्थाओं के कार्यों में भी काफी सुधार आया है।
ट्रैक्टर के खाईं में पलटने से पिता-पुत्र की मौंत, हादसा
हरिओम उपाध्याय
हरदोई। थाना अतरौली के ग्राम वभनौआ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। पंपसेट ले जा रहे पिता-पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनउआ पेग के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार राजाराम व उनके पुत्र योगेंद्र निवासी मछरेटा बरगदिया जनपद सीतापुर की मृत्यु हो गई। जबकि राजाराम का दामाद व दूसरा पुत्र घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताते हैं कि ट्रेक्टर में पंपसेट बांधकर यह लोग जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पंप सेट सहित खाई में पलट गया।
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...