सोमवार, 14 जून 2021

डेल्टा वेरिएंट को प्रमुख स्रोत बनने की आशंका जताईं

वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोविड -19 डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। बीते दिनों ब्रिटेन ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई थी। वहां कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से उछाल आया है। अब अमेरिका ने भी कोविड -19 डेल्टा वेरिएंट को कोरोना संक्रमण का प्रमुख स्रोत बनने की आशंका जताई है। साथ ही कहा है कि, अगर परिस्थिति काबू में नहीं आई तो सितंबर तक ये नए प्रकोप का कारण बन सकता है।

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्कॉट गोटलिब के मुताबिक, अभी अमेरिका में लगभग 10 प्रतिशत संक्रमण है। लेकिन, ये हर दो हफ्तों में दोगुना हो रहा है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम एकाएक संक्रमण में तेज वृद्धि देखेंगे। लेकिन ये सच है कि ये कभी न कभी हम पर हावी हो जाएगा। जो की एक नए तरह के संकट को पैदा कर देगा। ऐसी परिस्थिति में अमेरिका के उन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होगा। जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़तीं कीमतों को जिम्मेदार ठहराया

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच देश में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। खुदरा महंगाई दर मई महीने में उछलकर 6.3 फीसदी पर पहुंच गई। अब इसको लेकर देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तंज़ कसते हुए हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट के ज़रिए महंगाई के आंकड़े शेयर करते हुए इसके लिए पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों को ज़िम्मेदार ठहराया है।

पी चिदंबरम ने ट्वीट में कहा, “थोक मूल्य सूचकांक महंगाई 12.94 फीसद. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) महंगाई 6.3 फीसदी. क्या आप जानना चाहते हैं क्यों ?” इसके बाद उन्होंने लिखा, “ईंधन और बिजली महंगाई 37.61 फीसदी पर है। हर रोज़ पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ाने वाले पीएम मोदी का शुक्रिया।

प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे

राणा ओबराय                   
पानीपत। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि कोरोना से बचाव की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे है। इसलिए स्थानीय लघु सचिवालय में जितने भी कार्यालय हैं। वे यह सुनिश्चित करें कि कोविड गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित हो। प्रत्येक कार्यालय में मास्क की उपलब्धता, निरंतर सैनिटाइजर प्रक्रिया सहित एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी की पालना करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षात्मक व जागरूकता भरा माहौल हो। 
उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इसी सप्ताह लघु सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों का दौरा करेंगे। इसलिए सरकारी विभागों में आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए लोगों के प्रशासनिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों का तत्परता से पूरा करने की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सरल केन्द्र में मुख्य द्वार पर हाथों को सैनिटाइज करने के उपकरण लगवाए गए हैं। इसलिए सभी आगन्तुक सरल केन्द्र में प्रवेश करते समय अपने हाथ सैनिटाईज कर के आए।
डीसी सुशील सारवान ने कहा कि सरल केंद्र आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। जहां ऑनलाइन डिजीटल प्लेटफार्म से निर्धारित समयावधि में आमजन को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें आने वाले लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत समय-समय पर पूरे परिसर को सैनिटाईज करवाया जाता हैं। सभी लोग मास्क पहनकर ही सरल केन्द्र में आए और वैटिंग हॉल में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए शारिरिक दूरी बनाकर बैठे।

नगर आयुक्त महेंद्र ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

अश्वनी उपाध्याय               

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन शहर के सबसे बड़े ऑडिटोरियम का कार्य प्रगति पर है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नेहरूनगर सेकेंड स्थित शहर का सबसे बड़ा एवं वातानुकूलित ऑडिटोरियम की अब शहरवासियों को जून अंत तक तैयार हो जाएगा। आज नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि के साथ ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि ऑडिटोरियम जिसमें लगभग 900 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। ऑडिटोरियम पूर्ण रूप से वातानुकूलित बनाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते कार्य की गति कुछ धीमी पड़ गई थी, किंतु अब काम में तेजी आ गई है और जून माह के अंत तक ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा।उन्होंने बताया नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले अन्य प्रोजेक्ट भी तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं। जिसमें पॉलिटिकल ट्रेनिंग सेंटर तथा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन भी शामिल हैं। आपको बता दें कि नेहरू नगर स्थित ऑडिटोरियम शहर के लिए एक सौगात के रूप में रहेगा। यहाँ उद्यान विभाग द्वारा विशेष कलाकृति दिखाते हुए पौधे लगाए गए हैं। इसी प्रकार राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र, इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो एवं बसों के चार्जिंग स्टेशन का कार्य भी तेजी से शुरू कराया गया हैं। ताकि समय पर इनका निर्माण कार्य पूरा हो सके।

जी-7 समूह के नेताओं ने फिर से समर्थन दिया: जापान

टोक्यो। जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा कि अगले महीने तोक्यो ओलंपिक की मेजबानी के उनके दृढ़ संकल्प को लिए जी-7 समूह के नेताओं ने फिर से समर्थन दिया है। सुगा ने जी -7 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अन्य नेताओं को जापान के वायरस नियंत्रण उपायों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के बारे में बताया जिससे इन खेलों का आयोजन सुरक्षित तरीके से होगा। जापान में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है और वहां अब तक लगभग पांच प्रतिशत आबादी को ही टीका लगा है। सुगा को तोक्यो के साथ दूसरे प्रांतों में 20 जून तक लागू आपातकाल के लागू रहने या हटाये जाने पर भी फैसला करना है। जापान में कोविड-19 के 7,74,000 मामले दर्ज हुए है। जिसमें से लगभग 14,000 लोगों की मौत हुई है।
पिछले साल महामारी के कारण स्थगित हुए तोक्यो खेलों का आगाज 23 जुलाई से होना है। जिसके लिए बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोग जापान आयेंगे। विदेशी प्रशंसको के जापान आने पर हालांकि रोक लगा दी गयी है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, बारिश प्रारंभ

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट बदल ली है। शाम होते ही झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। बता दें कि प्रदेशभर में मानसून पहुंच चुका है। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को भी लोगों को बारिश का इंतजार था। रायपुर में सुबह से खिली तेज धूप ने एकबार तो लोगों को चौका दिया था, लेकिन शाम होते-होते बादल मेहरबान हो गए हैं। मौसम विभाग ने देर शाम अलर्ट जारी कर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि शाम साढ़े 7 बजे की स्थिति से आगामी 4 घंटों में जशपुर, सरगुजा, पेंड्रा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कवर्धा,बेमेतरा, बलोदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज वर्षा और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा है कि निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण झारखंड के ऊपर स्थित है।
इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से एक निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। इस सिस्टमों के कारण 15 जून को प्रदेश केअनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमानों में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिर भी दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तराखंड में कोरोना के 296 नए मामलें सामने आएं

पंकज कपूर              
देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 296 नए मामले सामने आए हैं और 990 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया हैं। प्रदेश में 3908 एक्टिव केस हैं। जिनका प्रदेश के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। आज प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 76, हरिद्वार में 64, उत्तरकाशी में 37, नैनीताल में 21, यूएस नगर में 24, पौड़ी गढ़वाल में 11, चमोली में 10, रुद्रप्रयाग में 9, चंपावत में 7, बागेश्वर में 8, पिथौरागढ़ में 7, टिहरी गढ़वाल में 1 नया केस मिला।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...