शनिवार, 12 जून 2021

अभियान, सैकड़ों अरब डॉलर की परियोजनाएं: मंजूर

वाशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे संपन्न सात देशों (जी 7) के शिखर सम्मेलन में शनिवार को चीन मुख्य मुद्दा रहा। चीन की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ अमेरिका की अगुआई में जी 7 देशों ने पहली बार इतने आक्रामक ढंग से फैसले किए। चीन के वन बेल्ट-वन रोड (ओबीओआर) अभियान के जवाब में अमेरिका और पश्चिमी देश मिलकर बुनियादी सुविधाओं के विकास का नया अभियान शुरू करेंगे। इस अभियान में सैकड़ों अरब डॉलर (सैकड़ों लाख करोड़ रुपये) की परियोजनाएं होंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जी 7 देशों के अन्य नेताओं के अनुसार इस परियोजना का नाम बिल्ड बैक बेटर व‌र्ल्ड (बी3डब्ल्यू) होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस कार्यालय के अनुसार इस अभियान के तहत पारदर्शी तरीके और आपसी साझेदारी से आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा। इसके तहत विकासशील देशों में 2035 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की रकम खर्च की जाएगी।

एससी के प्रस्ताव को वापस लेने का अनुरोध किया

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के हाल के उस प्रस्ताव को वापस लिये जाने का अनुरोध किया है। जिसमें शीर्ष न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों को उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किये जाने का सुझाव दिया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने संबंधित प्रस्ताव को संवैधानिक मानदंडों के प्रतिकूल बताया है और कहा कि यह चयन प्रक्रिया की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप है तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए निर्धारित कानून के विरुद्ध है। प्रत्येक उच्च न्यायालय की अपनी स्वतंत्र चयन पद्धति होती है तथा संबंधित उच्च न्यायालयों के कॉलेजियम द्वारा उम्मीदवारों के व्यक्तिगत मूल्यांकन के आधार नियुक्ति की जाती है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ताओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए विचार करने के अनुरोध को दोहराया था। विकास सिंह के अनुसार शीर्ष न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के पास दीवानी, आपराधिक, संवैधानिक, वाणिज्यिक कानून आदि से संबंधित सभी प्रकार के मुद्दों से निपटने का व्यापक और सर्वश्रेष्ठ अनुभव है। लेकिन हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा शायद ही कभी उन पर विचार किया जाता है। क्योंकि वे उच्च न्यायालय के समक्ष नियमित रूप से प्रैक्टिस नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन मुख्य न्यायाधीश को वकीलों की एक सूची सौंप सकती है। जो इसे हाईकोर्ट कॉलेजियम को भेज सकते हैं।

गाजियाबाद: निर्धारित शर्तों के हिसाब से कर्फ्यू लागू

अश्वनी उपाध्याय             

गाज़ियाबाद। जिले के सभी बाजार दो दिन के लिए सोमवार की सुबह सात बजे तक पूर्ण रूप से शासन की तरफ से निर्धारित शर्तों के हिसाब से कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इस अवधि सिर्फ दूध, मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। सभी मजिस्ट्रेट और थानों की पुलिस सुनिश्चित कराएगी, कि कोरोना कंर्फ्यू का कड़ा से पालन कराए। इसके लिए पहले से सेक्टर और जोन वाइज मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सिर्फ चिकित्सकीय कारण, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब और इंडस्ट्री में काम करने वाले अधिकारियों और श्रमिकों को ही निकलने की अनुमति होगी। इसके साथ ही अगर किसी की ट्रेन या बस से टिकट बुक हैं तो उन्हें भी जाने की इजाजत दी जाएगी। बाकी किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।

कौशाम्बी: जल जीवन मिशन अभियान की शुरुआत की

कौशाम्बी। समाज में जन जन को व प्रत्येक को घर को शुद्ध पेयजल लगाने हेतु नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में पेय जल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जल जीवन मिशन अभियान की शुरुआत की गई है।
चायल तहसील के समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित पेय जल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जल जीवन मिशन कौशांबी के अंतर्गत संस्था मातृभूमि विकास परिषद परिषद द्वारा हर घर नल अभियान संचालित किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत चक बादशाहपुर में ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति का ग्राम वासियों द्वारा अपने घरों में नल लगाने की सहमति व्यक्त की है।
क्रम में ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर व ग्राम पंचायत दनियालपुर में जल चौपाल का आयोजन किया गया। जल चौपाल में संस्था के परियोजना प्रबंधक मोहिनी सिंह द्वारा उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा संचालित हर घर नल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।संस्था के विषय विशेषज्ञ सुनील कुमार राय द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता स्क्रीन के बारे में कार्यों की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बादशाहपुर व ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर व ग्राम प्रधान दनियालपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से मोहिनी सिंह व सुनील कुमार राय, शमा परवीन, अफरोज अहमद, बालकरन, मोहम्मद अदास, रामचंद्र, मोहम्मद आकिब, रईस अहमद, सर्वेश कुमार, चंद्रशेखर, आदि ने कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त उपस्थिति ग्राम वासियों द्वारा नल लगाने पर सहमति व्यक्त की गई।
गणेश साहू 

हादसा: मृत शरीर को देखकर भयभीत हुए लोग

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। ग्राम बख्शी मोड़ा अपने साले प्रकाश की लड़की की शादी में उपस्थित हुए थे। बताया जा रहा है, पिछले एक महीना से इसी ग्राम बख्शी मोड़ा में रह रहे थे। क्षेत्र के लोगों के अनुसार बताया जा रहा है। तकरीबन, रात बीती रात 2:00 बजे के बाद से यह गांव में नहीं थे। सुबह शौच के लिए निकलने वाले लोगो की नजर पड़ी, तो बक्सी मोड़ा से करेलाबाग संपर्क मार्ग पुल के नीचे एक मृत्य पड़ी डेड बॉडी को देखकर लोग भयभीत हुए। उसके बाद गांव में लोगों ने जब सूचना मिली, तो पता चला कि दिलीप भारतीय के डेड बॉडी है। उसके बाद संबंधित थाना को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई कौशलेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ डेड बॉडी का पंचनामा भरवा कर मर्चरी भेजने का प्रबंध किया।

अपराध: पैसे के लेनदेन को लेकर सलमान की हत्या


अतुल त्यागी                
हापुड़। जनपद के कोतवाली क्षेत्र चितोली रोड़ पर आज उस समय सनसनी फैल गई। जब सूचना मिली, कि एक युवक की लाश यहां पड़ी है। मौके पर पहुंच एक अज्ञात शव पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस ने चंद घंटों की मशक्कत के बाद ही केस का खुलासा करते हुए बताया, कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर की। सबह करीब 8:00 बजे पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी। चितोली रोड पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। मोके पर तत्काल कोतवाली पुलिस पहुंची आसपास। 
उसकी पहचान कराई गई तो पता चला कि युवक सलमान पुत्र शराफत निवासी रामपुर रोड पुरानी चुंगी, हापुड़ नगर का रहने वाला है। इस संदर्भ में जब छानबीन की गई तो एक नाम पुलिस के सामने आया शाहिल पुत्र शफीक निवासी मोहला करीमपुरा बुलंदशहर हापुड़ ने पैसे के लेनदेन को लेकर सलमान की हत्या की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाहिल को गिरफ्तार कर लिया तथा उचित कार्रवाई करते हुए उसको जेल भेज दिया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने साहिल  से एक तमंचा एक खोखा कारतूस वह एक जिंदा कारतूस बरामद किया तथा मृतक का मोबाइल भी बरामद किया।

'क्लब हाउस’ संवाद के अनुच्छेद 370 पर बयान दिया

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ‘क्लब हाउस’ संवाद के अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना ‘बहुत दुखद’ है तथा उनकी पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी। उनके बयान को भाजपा ने आड़े होथों लिया।भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के खिलाफ बोलने तथा पाकिस्तान की ‘हां में हां’ मिलाने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि सिंह ने पाकिस्तानी मूल के पत्रकार के साथ संवाद के दौरान यह टिप्पणी की।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बयान देना चाहिए। उधर, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, ”अनपढ़ लोगों की जमात को ‘शैल’ (करेंगे) और ‘कंसिडर’ (विचार करना) में फ़र्क़ शायद समझ में नहीं आता।” कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर कहा कि अगस्त, 2019 में कांग्रेस कार्य समिति ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया था और वही पार्टी का आधिकारिक रुख है तथा वरिष्ठ नेताओं को उसी प्रस्ताव को देखना चाहिए।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...