सोमवार, 31 मई 2021

अलीगढ़: जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौंत

हरिओम उपाध्याय               

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को छ: ओर लोगों ने शराब से दम तोड़ दिया। सीएमओ ने अब तक 25 मौतों की पुष्टि करते हुए अन्य मौतों को संदिग्ध बताया। 

एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत जहरीली शराब के सेवन गंभीर बनी हुई है। उधर, शासन ने शराब कांड में लापरवाही उजागर होने पर संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा व उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ मंडल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है। वहीँ, शासन में भाजपा नेताओं की शिकायतों को लेकर कार्यवाही को लेकर मंथन जारी है। 

शुक्रवार से जहरीली शराब के सेवन से मौत का खूनी खेल गांवों से निकलकर शहर आ गया। सुबह ही थाना क्वारसी के मोहल्ला चंदनिया में एक-एक कर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शराब का ठेका बंद होने से क्षेत्र में ही अवैध शराब का काम करने वाली एक महिला से 70 का पव्वा 150 रुपये में खरीदा था। 

दो मौतें थाना गांधीपार्क के धनीपुर क्षेत्र में हुईं। इसी थानाक्षेत्र के मोहल्ला शीशिया पाड़ा में एक व्यक्ति की मौत भी शराब पीने के बाद हो गई। यहां गुस्साएं परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस द्वारा समझाए जाने पर लोग मान गए। तीन मौतें देहात क्षेत्र में टप्पल व जट्टारी क्षेत्रों में हुईं।

कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन में मामला गरमाया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। एक बार फिर चीन की वुहान लैब से कोरोना वायरस निकलने की चर्चा तेज हो गई है। लैब की जांच की मांग बढ़ती जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति की नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने कार्यकाल में ऐसा कई बार कहा कि वायरस चीन की इसी लैब से निकला है। क्योंकि वुहान में ही संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद ये पूरी दुनिया में फैलता चला गया। अब इस मामले पर चीन ने आपत्ति दर्ज कराई है।

ट्रंप को लेकर चीन ने इतना तक कह दिया था कि वह अपने देश में संक्रमण को नियंत्रित नहीं कर पाए और इसका ठीकरा चीन पर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।इसी हफ्ते अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि वुहान इन्सीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के कई रिसर्चर नवंबर 2019 में ही बीमार पड़ गए थे।जिसके चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अब बढ़ते दबाव के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने खुफिया अधिकारियों को दोगुनी कोशिश के साथ वायरस की उत्पत्ति के बारे में पता करने के लिए कहा है।

11 पान मसालों पर लगे बैन को साल तक बढ़ाया

इकबाल अंसारी                

रांची। झारखंड में राज्य सरकार ने रजनीगंधा, पान पराग समेत 11 पान मसालों पर लगे बैन को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। झारखंड सरकार के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार की ओर जारी हुए इस आदेश के मुताबिक इन पान मसालों में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिला है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। 

झारखंड में 11 पान मसालों पर बैन 8 मई 2020 को लगाया गया था। इसे अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। झारखंड के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश को जारी किया है। आदेश में कहा गया कि अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि 2019-20 में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 41 प्रकार के पान मसाला के सैंपल्स लिये गए थे। 

जांच में इनमें मैग्नीशियम कार्बोनेट होने की पुष्टि हुई थी। फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश में कहा कि मैग्नीशियम कार्बोनेट से लोगों को हाइपर मैग्निशया की शिकायत होती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। झारखंड सरकार ने जिन 11 पान मसालों पर एक साल के लिए बैन बढ़ाया है। उनमें पान पराग मसाला, शिखर पान मसाला, रजनीगंधा, दिलरुबा, राज निवास पान मसाला, मुसाफिर, मधु, बिमल, बहार, सेहरत और पान पराग प्रीमियम पान मसाला शामिल है।

19 दिनों तक मौत से लडा, स्वस्थ हुआ नवजात

गांधीनगर। सूरत के सिविल हॉस्पिटल से एक अच्छी खबर आई है। यहां कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मा बालक क्रिटिकल कंडीशन में 19 दिनों तक मौत से लड़कर ठीक हो गया है। जन्म के समय मां को गंवाने वाले नवजात को बचाने के लिए सिविल के डॉक्टरों ने भरपूर कोशिश की। नतीजतन बिना मां के बच्चे की जान बच गई। कोरोना से 19 दिनों तक लड़ने वाले बच्चे का नाम परिजन अभय रखने पर विचार कर रहे हैं।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मांगरोल इलाके में रहने वाली रुचि पांचाल (28) को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें 6 मई को सिविल अस्पताल लाया गया था। गायनिक वार्ड में भर्ती करने के बाद रुचि की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब 11 मई को रुचि को ज्यादा तकलीफ होने लगी, तो डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए सीजेरियन डिलीवरी कराई।

गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या-1,688 हुईं

अश्वनी उपाध्याय                    

गाज़ियाबाद। जिलें में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 47 नए संक्रमित मिले और 123 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 6 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1,688 रह गई है। 

गौतम बुद्ध जिले में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 68 नए संक्रमित मिले और 181 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 1 मरीज की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1,073 रह गई है। 

मेरठ जिले पिछले 24 घंटों की अवधि में 105 नए संक्रमित मिले और 335 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 6 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2,552 रह गई है।

वाहन चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को अरेस्ट किया

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र की सिराथू पुलिस चौकी इंचार्ज ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मौके पर एक बाइक बरामद हुई है। जो चोरी की बताई जाती है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और बाइक बरामद की है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक हेमंत मिश्रा चौकी इंचार्ज सिराथू मयहमरहियो भड़हरी पावर हाउस के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया पुलिस ने रोककर जब उससे वाहन के अभिलेख मांगे तो वह अभिलेख नहीं दिखा सका पूंछतांछ में अपने साथी मोतीलाल पटेल पुत्र रामचंद्र निवासी त्रिलोक पुर थाना सैनी  पुलिस ने दोनों ब्यक्तियो को हिरासत में ले लिया पुलिस ने पकड़े गए। 

दोनों ब्यक्तियो को जब कुछ कर्रा किया तो उन्होंने बताया कि वह बाइकों की चोरी कर उसे बाजार में बेच लेते हैं।पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक और बरामद की है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर आरोपी रवि कुमार पुत्र राजकुमार  निवासी कसरेहटा सुल्तानपुर घोष और मोती लाल पटेल पुत्र रामचंद्र निवासी त्रिलोकपुर थाना सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   
संतलाल मौर्य



विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ प्रस्थान के पूर्व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पधारे। आम जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की और आई हुई समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। 

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं विद्युत विभाग की रही। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, उपाध्यक्ष काशी, क्षेत्र अवधेश चंद्र गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...