रविवार, 30 मई 2021

झूठा आईना 'संपादकीय'

झूठा आईना   'संपादकीय' 

हे मानव- कमर कस, कर नवयुग की तैयारी,
मद में नरेश यदि, समस्याएं आए प्रलयंकारी।
विश्व में सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी परिवर्तन के साथ-साथ पत्रकारिता में बड़े परिवर्तन और बहुआयामी उपयोग किए गए हैं। डिजिटल पत्रकारिता में पहुंच और प्रभाव का दायरा विस्तृत हुआ हैं। परंतु इसके विपरीत स्वच्छंद 'लेखन और आय' दोनों बड़े स्तर पर प्रभावित हुए हैं। गूगल एवं सहयोगी-साझेदार संस्थाओं के द्वारा इसका संपूर्ण लाभ लिया गया है। डिजिटलाइजेशन में ज्यादातर व्यवस्था और संस्थाएं स्थिरता पाने में लगभग सफल रही है। यदि सही मायने में आकलन किया जाए तो विकसित राष्ट्र ही इसका रचनात्मक उपयोग कर रहे हैं। विकासशील, मुख्यधारा से पिछड़े और अधिक पिछड़े राष्ट्रों को डिजिटलाइजेशन का भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 

सूचनाओं का सीधा एवं सार्वभौमिक प्रसारण पराधीनता के कारण सीमित और अप्रत्यक्ष स्थिति में चला गया है। जिस ऐप पर सूचना प्रसारित की जा रही है। स्पष्ट तौर पर वह पूरी तरह नियंत्रित होता है। इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि सूचनाओं का प्रचार-प्रसार का क्षेत्रियकरण और वर्गीकरण अथवा निजीकरण किया जा रहा है। डिजिटलाइजेशन की पक्षकार केंद्रीय सरकार संभवतः अब इसके दुष्प्रभाव से सचेत हो गई है। प्रचार और प्रसार का प्रतिघात और अनियंत्रित प्रसारण का दुष्प्रभाव समझने की लालसा भी बढ़ गई है। सरकार की इस पहल को अपना बचाव समझना गलत नहीं होगा। किंतु सरकार पत्रकारिता को सीमित करने का लगातार प्रयास करती आ रही है। पंजीकृत समाचार-पत्रों के संरक्षण और डिजिटलाइजेशन के प्रति सहयोग का भारी अभाव देखा गया है। जिसके कारण कई समाचार-पत्रों का प्रकाशन पूरी तरह बंद हो गया है या बहुत सीमित हो गया है। इस प्रकार की कई समस्याएं पंजीकृत समाचार-पत्रों के सामने एक दीवार बनकर खड़ी हो गई है। 

इसका कारण सरकार का असमान दृष्टिकोण और अभावग्रस्त नीति है। असमानता की पक्षकार सरकार को उसी की नीति का शिकार भी बनाया गया है। सूचना एवं प्रौद्योगिक विधेयक में संशोधन की काफी गुंजाइश थी और बाकी भी रहेगी। सरकार की चाटुकारिता करने वाले कुछ लोगों ने पत्रकारिता को इंगित किया है। जो न्याय संगत पत्रकारिता के पक्षकार है। उन्हें नमक-मिर्च डालकर तड़का लगाने की खास जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि आईना झूठ बोलता है। आईना कभी भी कुछ सही नहीं दिखाता है, जो हमें देखना है आईना हमेशा उसका उल्टा ही दिखाता है। 
राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'

नगर निगम के द्वारा बढाए गए टैक्स का किया विरोध

नगर निगम के द्वारा बढाए गए 15 परसेंट हाउस टैक्स का गौरव शर्मा ने किया विरोध
अश्वनी उपाध्याय              
गाजियाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा टीम के उपाध्यक्ष, व वरिष्ठ समाज सेवी गौरव शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा बढाए गए हाउस टैक्स का मैं पूर्ण रूप से विरोध करता हूँ। इस वैश्विक महामारी में  आम जनता पर 15 परसेंट का अतिरिक्त टैक्स लगाना बिल्कुल जायज नही हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि मेरा मानना यह है। आम नागरिक व जनता इस समय महामारी से परेशान है। आम आदमी को इस समय बिजली का बिल बैंक का लोन स्कूल फीस दुकान और मकान का किराया भी देना पड रहा है। कोरोना की महामारी में जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। निगम जनता के तकलीफ व मुश्किलों के प्रति बिल्कुल असंवेदनशील हो गए हैं। आर्थिक संकट और कोरोना महामारी के बीच इस तरह से कर बढाने के प्रस्ताव पर विचार करना भी बेहद निंदनीय हैं।

विधायक ने गमछा और सेनेटाइजर का वितरण किया

कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर सेवा संग़ठन का कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव गाँव में जा कर आम जनता के बीच गमछा और सेनेटाइजर का वितरण किया। मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर ग्राम प्रधान काजीपुर में जयप्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में विधायक श्री गुप्ता ने लोगो को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। साथ ही सभी को वैक्सीन लगवाने की विधायक ने अपील किया। सैय्यदसरावा में प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद असद ने सेक्टर संयोजक राहुल मौर्या के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया।
ग्राम प्रधान निजामपुर पुरैनी सेक्टर संयोजक कनहैया साहू व तिलहापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू पांडेय व सेक्टर सयोजक धनराज सिंह और सरायअकिल के बिरनेर ग्राम प्रधान गुलाबचंद्र गुप्ता व कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में विधायक ने सभी लोगो को गमछा और सेनेटाइजर बाटते हुए सभी को मोदी सरकार के सात वर्ष की सभी विकास योजनाओं को लोगो के बीच बताया इस मौके पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल में देश का पूरा विकास हुआ है। आम जनता को आवास सहित विभिन्न सुविधाएं मोदी सरकार के कार्यकाल में मिली हैं। गांव में कच्चे मकानों से तमाम दिक्कतों से ग्रामीणों को जूझना पड़ता था मोदी सरकार ने गरीबों को पक्के मकान दिए हैं। जिससे गरीबों की परेशानी दूर हुई है उन्होंने मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों के बीच बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री दीपचंद दिवाकर, जिला मंत्री उमेश केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी, जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू, ग्राम प्रधान पनोई विनोद यादव मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला व राममिलन चौधरी, गुलाब सिंह पटेल मीडिया प्रभारी सूरज यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गणेश साहू 

16 सरकारी देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बृजेश केसरवानी            
करछना। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन एवं अबैध शराब के निर्माण एवं अबैध शराब की बिक्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक करछना राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक संजीव कुमार व उनके हमराह मुखवीर की सटीक सूचना पर पचदेवरा ओवर ब्रिज के नीचे अभियुक्त शुभम जयसवाल पुत्र राम सुलोचन निवासी पटहत कला थाना जनेह जिला रीवा म.प्र को गिरफ्तार कर कब्जे से 16 अदद सरकारी देशी शराब बरामद किया गया।

समर्थित उम्मीदवार घोषित, समर्थकों में खुशी की लहर

बृजेश केसरवानी                 
करमा। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा को समाजवादी पार्टी का समर्थित उम्मीदवार घोषित करने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ीं। पूर्व प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिले के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया एवं पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने  के लिए प्रमुख चुनाव तथा आगे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके आवास पर खुशी जाहिर की। उपस्थिति लोगों में ब्लांक अध्यक्ष सपा राजू पाल, मानिकचंद्र यादव, मृदुल पांण्डेय, आदि रहे।

व्यापार एकता समिति ने बाजार खोलने की गुहार लगाई

बृजेश केसरवानी                 
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा की वर्चुअल मीटिंग प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की अध्यक्षता में संपूर्ण प्रदेश के छेत्रों के संयोजक, सह संयोजक, जिला संयोजक और विभिन्न जिलों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से हुई। जिसमें लगभग सभी उपस्थित जनों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ को ह्रदय से आभार प्रकट किया। जिन्होंने प्रदेश में उन सभी जिलों का स्वयं दौरा करके कोरोना पीड़ितों को सुविधा एवं लाभ पहुंचाया है।मीटिंग में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ काशी प्रान्त के सह संयोजक एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने कहा कि अब लॉकडौन खुलने वाला है। ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी सरकारी विभागों के अधिकारी व्यापारियों से तत्काल बकाये की वसूली करेंगे जो कि बहुत ही निंदनीय रहेगा। सभी विभागों को सरकार 3 महीनों तक किसी भी तरह की बकाये की वसूली पर रोक लगाए। बैंक, बिजली, जीएसटी, इनकम टैक्स, ग्रह कर, वाटर टैक्स, सीवर टैक्स, इमारतों में किराए पर कार्य कर रहे दुकानदारों से किराए की वसूली भी कुछ महीने रोकी जाए। व्यापारियों को वैक्सीन की व्यवस्था थाने स्तर पे किया जाए जिससे व्यापारी नजदीक होने से लाभान्वित हो। व्यापारियों के लिए ड्राइव योजना द्वारा भी वैक्सीन लगवाया जाए जिससे वो अपने वाहनों पर ही लगवा सके। पूर्व की बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक से जो मांग सरकार द्वारा किया गया था। उसमें उनके प्रयास से सरकार ने बहुत सारी मांगे मानी और उससे व्यापारी लाभान्वित हुआ। सरकार से पुरजोर मांग अरुण केसरवानी ने किया कि कोरोना से जिन व्यापारियों की मौत हुई। उनके मुवावजा जरूर मिले, तथा जो मुकदमे कोरोना काल में कोरोना गाइडलाइंस के विरुद्ध किये गए हैं। व्यापारियों पर उसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। सभी मांगो और सुझावों पर प्रदेश संयोजक जी ने आश्वासन दिया कि वो अविलंब उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता कर के निराकरण कराएंगे।

एमपी: सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन बरामद की

राणा ओबराय                      
भोपाल। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चार अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये नकद, जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद की है। एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक मंडल प्रबंधक समेत गिरफ्तार चारों अधिकारियों को शनिवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक कंपनी के लंबित बिलों के भुगतान के ऐवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि भोपाल में तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद, एक किलोग्राम सोने एवं चांदी के जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद हुई है।
उन्होंने कहा कि यह रकम लकड़ी की अलमारी में छिपा कर रखी गई थी। जोशी ने कहा कि एजेंसी ने एक डायरी भी बरामद की है। जिसमें रिश्वत देने वाले लोगों की जानकारी भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई नकद राशि अलग-अलग लिफाफों में रखी गई थी। कुछ गड्डियों पर पार्टी का नाम, तारीख और रकम का ब्योरा लिखा हुआ है। बरामद डायरी में प्राप्त की गई नकद राशि से संबंधित विस्तृत विवरण लिखा है। जिसमें तारीख, पार्टी का नाम, रकम आदि दर्ज है।

पशु कटान करते हुए 1 अभियुक्त को अरेस्ट किया

अतुल त्यागी             
हापुड़। जनपद के थाना धौलाना में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित पशुओं के कटान करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा खाओ खोखा कारतूस वह तीन बाइक बरामद की उसके साथी भागने में कामयाब रहे। थाना धौलाना पुलिस को सूचना मिली थी कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित पशुओं को काट रहे हैं। जिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे एक तमंचा जिंदा कारतूस व एक कुंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस कब्जे में लिया गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद पुत्र अल्यार ग्राम नारायणपुर थाना धौलाना का निवासी है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके 5 साथी भागने में कामयाब रहे गिरफ्तार अभियुक्त के रुद्ध कानूनी कार्रवाई करी जा रही है तथा उसके साथियों की तलाश जारी।

सख्ती: दिल्ली में 1 हफ्ते ओर बढ़ाया गया लॉकडाउन

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन केवल 900 के करीब कोरोना के केस सामने आए थे, तो वहीं मामलों में फिर से उछाल ना आए इसलिए लॉकडाउन को खत्म करने की बजाए एक हफ्ते ओर लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

बता दें कि अब 7 जून को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी गया। हालांकि, इस बार कुछ प्रतिबंधों में ढील भी दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर व्यक्तिगत आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

दिल्ली: 24 घंटे में 1 हजार से कम मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर होती जा रही है। राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 78 लोगों की मौत हुई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 946 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 1,803 लोग वायरस को मात देकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं 78 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,25,592 हो गई है। जबकि 12,100 सक्रिय मामले हैं।

बदलते तापमान से बादलों के साथ हल्की बरसात

दुष्यंत टीकम              

रायपुर। मई के आखिर और जून के शुरुआती दिनों में सबसे गर्म 9 दिनों की मान्यता वाले नवतपा में मौसम का कई रंग दिख रहा है। प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस बीच शाम को स्थानीय सिस्टम से बने बादलों के साथ हल्की बरसात भी हुई। वहीं 12 जिलों में रात 10 बजे तक आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से बताया गया कि प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अगले चार घंटों के लिए मौसम का यह पूर्वानुमान शाम 6 बजे जारी हुआ। इसका मतलब है कि रात 10 बजे तक इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

इससे पहले मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया था, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी तक विस्तारित है। वहीं से एक द्रोणिका विदर्भ तक 1.5 किमी से 2.1 किमी के बीच मध्य मध्यप्रदेश होते हुए स्थित है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश औरआस-पास 0.9 किमी ऊपर एक और चक्रीय चक्रवाती घेरा है। वहीं से निकली एक द्रोणिका विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक मौजूद है। इसकी वजह से रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। इसे सामान्य ही माना जा रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश के सुदूर उत्तर और दक्षिण छोर के शहरों में पारे का मिजाज कुछ ठंडा रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पेण्ड्रा रोड में यह 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

किशोर को ₹1.6 लाख बतौर मुआवजा देने का आदेश

जल्ल़ाद: सनकी पति ने पत्नी-बच्चों को जिंदा जलाया

अविनाश श्रीवास्तव                  
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले के गढपुरा थाना क्षेत्र के गढहाडा में एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया। इसमें दो की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 17 वर्षीय पुत्री आसमां खातून और 60 वर्षीय पत्नी सलेखा खातून की मौत हो गई। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान सालेखा खातून की 45 वर्षीय पुत्री सनीमा खातून, सनीमा खातून की 15 वर्षीय पुत्री यासमीन सहित 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फारुख के रूप में की गई है। मो. मुख्तार ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल पीड़िता ने बताया कि पिछले 4 साल से घर में विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पूरे परिवार को लेकर अपने मायके में रहकर गुजर-बसर कर रही थी। शनिवार की शाम भी पिता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी को उसके पिता ने हकीकत में बदल दिया। अपने भाई और भतीजा के साथ उसके पिता घर आए और दरवाजे को बाहर से बंद कर तेल छिडककर आग लगा दी। घर में बंद सभी चीखते-चिल्लाते रहे और इस दौरान मां और बहन की आग में झुलसकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गढहरा थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

युवाओं की बदहाली, 7 साल करार दिया: हुंकार

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने इन सात सालों को युवाओं की बदहाली के सात साल करार दिया है। देश को गर्त में पहुंचा देने वाला बताया है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी ने कहा है कि युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर 2014 में सत्तानशी होने वाली मोदी सरकार ने सबसे अधिक छल इस देश के युवाओं से ही किया। गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने की बात करने वाली भाजपा क्या यह बता सकती है कि 1. 19 अप्रैल को 18 प्लस वैक्सीनेशन की घोषणा के बाद भी सरकार ने कोई तैयारियां क्यों नहीं की ? बजट में वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपयों के प्रावधान के बावजूद हुई इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है ? छत्तीसगढ़ में 18 प्लस युवाओं के लिए 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीनों की आवश्यकता है। लेकिन केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध करवाने के बजाए वैक्सीन कंपनियों पर दबाव बना कर राज्य की खरीदी क्यों प्रभावित कर रही है?
2. आज भारत मे बेरोजगारी दर 45 वर्षों में सर्वोच्च क्यों है? प्रतिवर्ष 2 करोड़ योग्यतानुसार रोजगार देने के वादे के उलट देश में लगभग 12 करोड़ से अधिक नौकरीपेशा लोगों की नौकरी क्यों छीन ली गई?
3. भाजपा का घोषणापत्र उच्च शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सबके लिए शिक्षा की बात कहता है लेकिन आईआईटी,आईआईएम जैसे संस्थानों की फीस तिगुने से अधिक बढ़ाकर सभी के लिए समान अवसर कैसे उत्पन्न होगा, निम्न और मध्यमवर्गीय परिवार यह आर्थिक भार कैसे वहन करेगा?
4. यूपीए कार्यालय में  जो जीडीपी 7 फीसदी के करीब हुआ करती थी,वह मोदी सरकार में फार्मूला बदलने के बाद भी आज बदहाल स्थिति में क्यों है ?
5. बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा लेकर सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार का आज महंगाई पर काबू क्यों नहीं है,खाने के तेल से लेकर गाड़ियों का पेट्रोल सब कुछ महंगा होता जा रहा है, इसका जिम्मेदार कौन है ?
6. कोरोना के कारण एमएसएमई सेक्टर पर जमकर मार पड़ी,जिसके लिए मोदी सरकार ने 20,000 करोड़ का राहत पैकेज जारी किया, मोदी सरकार का यह जुमला पैकेज आखिर कहा गया?
7. अपने 7 सालों में मोदी सरकार ने एक भी पीएसयू खड़े नहीं किए ,उल्टे इन्हें बेचने में लगी हुई है, आखिर यह मेक इन इंडिया की पॉलिसी सेलिंग इंडिया में कैसे और किनके दबाव में बदल गई?

योगी ने यूपी में अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को खत्म करते हुए उत्तर प्रदेश को अनलॉक की तरफ आगे बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक, 1 जून से प्रदेश के 20 जनपदों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सवेरे 7.00 बजे से लेकर शाम 7.00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी। इस दौरान शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी पहले की तरह जारी रहेगी। 600 से अधिक कोरोना संक्रमित केसों वाले जनपदों को फिलहाल अभी कोरोना कर्फ्यू की छूट से बाहर रखा गया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में कर्मचारियों की पूरी उपस्थिति रहेगी और अन्य से सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। इसमें 50 प्रतिशत कर्मचारी ही रहेंगे। निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क लगाने की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंगे। इस दौरान औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे और सब्जी मंडिया भी पहले की तरह खुली रहेंगी। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल, कालेज, तथा अन्य शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट में केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। सेंट जॉन को छोड़कर शेष धर्म स्थलों के अंदर एक बार में केवल पांच ही श्रद्धालु जा सकेंगे। अंडे, मांस और मीट मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई और सैनिटाइजर का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके स्थान पर खोलने की अनुमति होगी। इस दौरान प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी। प्रदेश में कोचिंग संस्थान, सिनेमा, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग मॉल अभी पूर्णतया बंद रहेंगे। कोरोना कफ्र्यू से फिलहाल प्रदेश के मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर ,बिजनौर और देवरिया जनपद में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है।

चीन पर कोविड-19 वायरस उत्पत्ति का आरोप तय

लंदन। ब्रिटेन के खुफिया एजेंटों ने चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति को संभाव्य बताया है। द संडे टाइम्स की रिपोर्ट में रविवार को इस आशय की जानकारी दी गयी है। इससे पहले डेली मेल ने शनिवार को बताया था कि ब्रिटेन के प्रोफेसर एंगस डाल्गलिश और नॉर्वे के वैज्ञानिक बिर्गर सोरेंसन ने एक अध्ययन किया था। जिसमें दावा किया गया था कि कोविड-19 वायरस प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ था।

अध्ययन में कहा गया है कि चीनी वैज्ञानिकों ने वुहान प्रयोगशाला में कोविड-19 वायरस विकसित किया, जिसके बाद उन्होंने चमगादड़ से प्रसारित वायरस को प्राकृतिक दिखाने के लिए 'जानबूझकर विनाश, डेटा को छिपाने या दूषित करने' का प्रयास किया। चीन ने हालांकि बार-बार इस तरह के आरोपों से इंकार किया है।जनवरी में, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने वुहान की यात्रा की, जहां उन्होंने कोविड-19 की उत्पत्ति के सुराग के लिए प्रयोगशाला, अस्पतालों और बाजारों की जांच की, जो वायरस कोविड-19 फैलने का कारण बनता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ मिशन ने तब एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें कहा गया था कि वुहान की एक प्रयोगशाला से नए कोरोना वायरस के लीक होने की संभावना बहुत कम है। मार्च में जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए वायरस के सबसे अधिक संभावना एक मध्यस्थ जरिये के माध्यम से चमगादड़ों से मनुष्यों में फैलती है।

ऑनलाइन क्लास आयोजित करने पर लगा प्रतिबंध

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार द्वारा ऑफलाइन क्लास पूरी तरह बंद कर दी गई थी। कुछ दिनों तक ऑनलाइन क्लास चलती रही मगर 4 मई को राज्य सरकार ने 5 मई से लेकर 31 मई तक राज्य में सभी शिक्षण संस्थाओं में गर्मी की छुट्टी की घोषणा की थी। इस दौरान कोई भी ऑनलाइन क्लास या परीक्षा आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

अब कोरोना संक्रमण के रफ्तार धीरे-धीरे कम पड़ने लगी है और आम नागरिकों को राहत भी मिलने लगी है। इसी बीच ओडिशा सरकार ने यह फैसला लिया है। राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान आगामी 1 जून से ऑनलाइन क्लास शुरू कर सकेगी। राज्य के सभी स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो सकेगी। बात अगर लॉकडाउन की स्थिति की की करें तो कुछ राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन में धीरे-धीरे दिल ढील देना भी शुरू कर दिया है। अगर सब कुछ अच्छा रहा तो आने वाले समय में आम जन जीवन पहले की तरह चालू हो जाएगा।

पीएम के 7 साल पूरे होने पर गृहमंत्री ने बधाईं दी

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने सुरक्षा, जन कल्याण और सुधार के क्षेत्र में ‘अभूतपूर्व उपलब्धि’ हासिल की है। शाह ने कई ट्वीट कर मोदी को गरीबों, किसानों और वंचितों का जीवन स्तर सुधारने और उन्हें मुख्य धारा में लाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में समग्र और कल्याणकारी नीतियां अपनाई गई है और भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन रहा है। शाह ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अभूतपूर्व उपलब्धियों से परिपूर्ण सात वर्ष पूरे होने पर मोदी जी का अभिनंदन करता हूं। मोदी सरकार ने विकास, सुरक्षा, जनकल्याण और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

ओवल टेस्ट ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया: जडेजा

हरिओम उपाध्याय   

नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटी है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी इस अहम दौरे के लिए टीम में जगह मिली है। जडेजा कोहनी की चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहे थे। इसी बीच जडेजा ने अपने करियर के बुरे वक्त को याद किया है। 2018 के इंग्लैंड दौरे से पहले जडेजा काफी समय तक भारतीय टेस्ट और वनडे टीम से बाहर थे। लेकिन उस दौरे ने जडेजा की किस्मत बदल कर रख दी।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रवींद्र जडेजा ने कहा, 'सच कहूं तो वो डेढ़ साल रातों की नींद हराम कर गए। उस दौर में, मुझे याद है कि मैं सुबह 4-5 बजे उठ जाता था। मैं सोचता था कि क्या करूं, मैं वापसी करूं? मैं लेटा रहता था, लेकिन जगा ही रहता। मैं टेस्ट स्क्वॉड में था लेकिन नहीं खेल रहा था। मैं वनडे भी नहीं खेल रहा था। भारतीय टीम के साथ यात्रा करने के चलते मैं डोमेस्टिक क्रिकेट भी नहीं खेलता था। मुझे खुद को साबित करने का कोई मौका नहीं मिल रहा था। मैं सोचता रहता कि मैं वापस कैसे आऊंगा।
'32 साल के जडेजा ने आगे कहा, 'ओवल टेस्ट ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया। मेरा प्रदर्शन, मेरा आत्मविश्वास, सब कुछ। जब आप बेस्ट गेंदबाजी यूनिट के खिलाफ इंग्लिश परिस्थितियों में स्कोर करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। यह आपको महसूस कराता है कि आपकी तकनीक दुनिया में कहीं भी रन‌ बनाने लिए काफी अच्छी है। बाद में हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए और मैंने वनडे में वापसी की। तब से मेरा खेल अच्छा चल रहा है। मुझे याद है कि जब मैं ओवल टेस्ट में बैटिंग के लिए गया था, तो पहले से मेरी कोई योजना नहीं थी। मैंने अपना समय लिया था और डेब्यू कर रहे हनुमा विहारी को भी ऐसा करने को कहा।
'आईपीएल के बारे में जडेजा ने कहा, 'मैंने अपने प्रैक्टिस के तरीकों में सुधार किया, क्योंकि मुझे अहसास हुआ कि टी20 में टाइमिंग के अलावा पावर हिटिंग की भी जरूरत है। जब आप टेस्ट मैचों की तरह रन बनाने की जल्दी में नहीं होते, तो टाइमिंग आपके काम आती है। मैंने सीजन से पहले अपना ट्रेनिंग सत्र बढ़ाया था। साथ ही शरीर के ऊपरी हिस्से और कंधे पर बहुत काम किया। आईपीएल 2020 से पहले मैंने डेढ़ महीने का अभ्यास किया था, मैंने एक भी दिन इसे मिस नहीं किया।
गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा ने 2018 में ओवल टेस्ट में 86 रनों की पारी खेलकर टेस्ट टीम में शानदार वापसी की थी। उस टेस्ट की पहली पारी में भारत का स्कोर एक समय 160/6 रन था, लेकिन जडेजा ने 86 रन बनाकर भारत को 292 रनों तक पहुंचाया था। इसके बाद से जडेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया की अहम कड़ी बन गए। जडेजा अभी उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो तीनों फॉर्मेट खेला करते हैं।

भाजपा सांसद का काफिला रोका, काले झंडे दिखाए

साहब राम 
दादरी। तीन कृषि कानूनों के विरोध में अब किसानों के प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। आज पूर्व खिलाड़ी और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा है। किसानों ने बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाए और उनके काफिले को रोक लिया, इस दौरान पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रास्ता खुलवाया ।भाजपा नेत्री और चेयरमैन बबीता फौगाट का आज दादरी के बिरही कलां गांव में विरोध किया गया। बबीता फौगाट किसी काम से जा रही थी कि रास्ते में किसानों ने बबीता को रोक लिया। इस दौरान किसानों ने काले झंडे दिखाए और विरोध किया। पुलिस ने इस दौरान किसानों को हटाने की भी खूब कोशिश की।

जून में 12 करोड़ टीके की खुराक उपलब्ध होगी

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए जून के महीने में करीब 12 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। इससे पहले मई के महीने में टीके की 7.94 करोड़ खुराक उपलब्ध थीं। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की खुराकों का आवंटन वहां होने वाली खपत, उसकी जनसंख्या और टीके की बर्बादी के आधार पर किया जाता है।

वक्तव्य के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बात की स्पष्ट तौर पर जानकारी दे दी गयी है कि जून 2021 में उन्हें टीके की कितनी खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ” भारत सरकार की ओर से जून के महीने में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों के अलावा 45 अथवा उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके की 6.09 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।”इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अलावा निजी अस्पतालों द्वारा सीधी खरीद के लिए टीके की 5,86,10,000 खुराक उपलब्ध होंगी, अर्थात जून 2021 में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीके की करीब 12 करोड़ (11,95,70,000) खुराक उपलब्ध होंगी।

मंत्रालय ने कहा कि टीके के आवंटन का कार्यक्रम राज्यों के साथ तय समय पर साझा किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को टीके की आवंटित खुराकों का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित करने और टीके की बर्बादी को कम करने का निर्देश दें।

मंत्रालय ने कहा कि टीके की खुराकों के आवंटन के बारे में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पहले जानकारी इसलिए दी जा रही है ताकि वे टीके की आपूर्ति और प्रबंधन को लेकर बेहतर योजना बना सकें। मंत्रालय के मुताबिक मई में केन्द्र की ओर से राज्यों को टीके की 4,03,49,830 खुराक उपलब्ध कराई गयीं। इसके अतिरिक्त राज्यों और निजी अस्पतालों द्वारा सीधी खरीद के लिए टीके की 3,90,55,370 खुराक उपलब्ध थीं। इस प्रकार मई में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कुल मिलाकर टीके की 7,94,05,200 खुराक उपलब्ध थीं।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...