मंगलवार, 25 मई 2021

41 दिनों बाद 24 घंटे में 1,96,427 नए मामले मिलें

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में 41 दिनों बाद 24 घंटे में कोविड-19 के दो लाख से कम 1,96,427 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,48,874 हो गई। इससे पहले 14 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,511 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,07,231 हो गई।देश में 21 दिन बाद मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 25,86,782 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 9.60 प्रतिशत है। देश में कुल 2,40,54,861 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.26 प्रतिशत है।कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए।

वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 24 मई तक कुल 33,25,94,176 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 20,58,112 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

शासनादेश की प्रतियां जला कर विरोध प्रदर्शन: यूपी

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासनादेश की प्रतियां जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को 25 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। फर्मासिस्ट एसोसिएशन ने रोष जताते हुए कहा कि जिसका शासनादेश जारी किया गया था लेकिन इस आदेश में बंटवारा किया गया, शासनादेश के अनुसार कोविड वार्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को 25 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। जिसका विरोध आज सिविल अस्पताल में किया गया। एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि शासन कर्मचारियो में बंटवारा न किया जाए। सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड में जंग लड़ रहे हैं।

खतरा: कोरोना से बड़ी संख्या में बच्चे प्रभावित होंगे

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख ने कहा है कि यह मानने के कोई कारण मौजूद नहीं है कि आने वाले हफ्तों, महीनों या कोविड-19 की अगली लहर में, बड़ी संख्या में बच्चे इससे प्रभावित होंगे। हालांकि उन्होंने बाल कोविड सेवाओं में सुधार के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत पर जोर जरूर दिया। एनटीएजीआई के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा आंकड़े भारत में वायरस के विभिन्न स्वरूपों द्वारा बच्चों या युवाओं को विशेषतौर पर प्रभावित करने संबंधी कोई पूर्वानुमान नहीं दिखाते हैं।
उन्होंने, ”चूंकि संक्रमण के कुल मामले बढ़े हैं इसलिए दोनों आयुवर्ग के मरीज भी ज्यादा नजर आ रहे हैं।” आईएनसीएलईएन न्यास के निदेशक अरोड़ा ने कहा कि इस वक्त तीसरी लहर के बारे में कुछ भी अनुमान लगाना संभव नहीं है। अरोड़ा ने कहा, ”अपने देश में जो अनुभव मिला है और दुनिया के अन्य हिस्सों में जो देखने को मिला है उसके आधार पर यह मानने का कोई कारण नहीं है कि आगामी हफ्तों या महीनों में या कोरोना वायरस की अगली लहर में, बड़ी संख्या में बच्चे इससे प्रभावित होंगे।”

हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी लापता हो गया: पुलिस

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है और रविवार से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कैरिबियाई द्वीपीय देश की ‘रॉयल पुलिस फोर्स’ ने एक बयान में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। वह जनवरी 2018 से इस देश में रह रहा है।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चोकसी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने इस खबरों ” औपचारिक और अनौपचारिक ” मंचों के जरिए पुष्टि कर रही है। इंटरपोल ने भी एजेंसी के अनुरोध पर उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है। एंटीगुआ पुलिस ने एक बयान में बताया कि चोकसी को रविवार को आखिरी बार उसकी कार में देखा गया था। कार तो पुलिस ने बरामद कर ली है लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उनके मुवक्किल के लापता होने की खबरों की पुष्टि की है। एंटीगुआ पुलिस ने भारतीय समयानुसार सोमवार रात चोकसी के लापता होने के संबंध में बयान जारी किया। पुलिस ने उसकी तलाश रविवार को शुरू की थी और उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया है ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।

बयान में कहा गया है, ”पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह रविवार 23 मई 2021 से लापता है।” स्थानीय मीडिया संस्थान ‘एंटीगुआन्यूजरूम’ ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ”भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है” जिसके लापता होने की ”अटकलें” हैं। खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया।

चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है।

यास: 12 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बनेगा

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘यास’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुये अगले 12 घंटों के दौरान एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बयान जारी कर बताया कि चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर तेज गति से बुधवार की सुबह उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा।
इसी दिन दोपहर के आसपास इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पारादीप और सागर द्वीपों के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने का अनुमान है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल से सभी कोविड-19 अस्पतालों, लैब, वैक्सीन कोल्ड चेन और अन्य चिकित्सा सुविधा केंद्रों में पावर बैकअप की पर्याप्त व्यवस्था कर चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियां रखने के निर्देश दिये थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है श्रीमती जमीला पत्नी मोहम्मद छुट्टन निवासी अल्वी नगर, पानी प्लांट के पास, थाना लोनी, जनपद-गाजियाबाद के द्वारा अपने पुत्र मोहम्मद आजाद वह पुत्रवधू फराह उर्फ नन्नी को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। सभी प्रकार के संबंध विच्छेद कर दिए गए हैं। भविष्य में इनका किसी प्रकार कोई संबंध न समझा जाए।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-283 (साल-02)
2. बुधवार, मई 26, 2021
3. शक-1984, बैसाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा , विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:55, सूर्यास्त 07:08।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...