बुधवार, 19 मई 2021

पीएम कोरोना संक्रमित 'संपादकीय'

पीएम कोरोना संक्रमित 'संपादकीय'

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 'पीएम' मोदी अगर अपने आप को अब भी कोरोना संक्रमण से अछूता समझते हैं, तो ये उनकी गलतफहमी हैं। देश में रोजाना लाखों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना महामारी पर सरकार काबू क्यों नहीं कर रही हैं? क्या भारत के 'पीएम' नरेंद्र मोदी को देश की जनता प्रिय नहीं हैं? देश में जमाखोरी और भुखमरी दोनों ही बढ़ रही हैं। कोरोना महामारी के बीच सरकार ने लोगों के कारोबार को बंद कर दिया हैं। ऑक्सीजन और भुखमरी के द्वारा लोगों की जान जा रही हैं। श्मशान घाट में मुर्दों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पा रहा हैं। क्योंकि, श्मशान घाट में मुर्दों का अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं हैं, इसके अलावा भी भिन्न प्रकार की समस्या स्थिर बनीं हुईं हैं। क्या इसकी जिम्मेदार सरकार नहीं हैं? 
अगर अब भी जनता को 'पीएम' मोदी के कोरोना संक्रमित होने पर शक हैं, तो ये जनता की सबसे बड़ी भूल हैं। देश में लगातार महंगाई क्यों बढ़ रही हैं ? महंगाई बढ़ने का कारण क्या हैं ? खाने-पीने के सामानों की जमाखोरी क्यों की जा रही हैं ? इसी वजह से आज आप लोगों को एक बहुत महत्वपूर्ण बात बताता हूं कि कोई दाढ़ी बढ़ाने से सन्यासी नहीं, बूढ़ा बनता हैं।

गरीब लोगों के बंद हो गए कारोबार, 
इतनी लालची हो गई हैं सरकार, 
अब चाहे कितनी भी कोशिशें कर लो, 
सब कोशिशें हैं बेकार।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

हवा-बारिश व बादल छाएं रहने की संभावना व्यक्त की

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। अरब सागर में आए समुद्री तूफान की छाया उत्तर भारत के कई मैदानी एवं पहाड़ी इलाकों में भी नजर आने लगी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली सहित कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने इन इलाकों में मानसून पूर्व वर्षा, तेज हवाओं व बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। समुद्री तूफान ताऊ ते पर नजर रखने के लिए बनाए गए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने सूचना दी है कि तूफान का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी अब साफ दिखने लगा है।

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। क्योंकि समुद्री तूफान गुजरात से राजस्थान की तरफ मुड़ जाने से वहां दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को भी उक्त राज्यों के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और कहीं तेज कहीं धीमी बरसात होती रहेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 मई तक उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियों में भारी परिवर्तन हो सकता है।

890 गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करने के आदेश दिएं

जालंधर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मंगलवार को शुरू किये गये ‘कोरोना मुक्त पिंड अभियान’ के तहत जिला प्रशासन ने कोविड मरीजों की पहचान करने के लिए जिले के सभी 890 गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त घनश्याम थोरी ने बुधवार को प्रमुख सचिव हुसैन लाल की अध्यक्षता में एक वर्चुअल समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए कहा कि जिले में एक विशाल स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों द्वारा सभी रोगसूचक रोगियों की पहचान की जाएगी ताकि उनका समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

घनश्याम थोरी ने कहा कि इस आउटरीच कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के अधिकारी जिले के प्रत्येक ग्रामीण घर का दौरा करेंगे और फ्लू जैसे लक्षणों से पीड़ित लोगों की जांच करेंगे। टीमें ऑक्सीजन संतृप्ति की जांच करेंगी और उन मामलों की रिपोर्ट करेंगी। जहां ऑक्सीजन का स्तर 94 प्रतिशत से कम पाया जाता है। ताकि उनके कोविड -19 परीक्षण और उपचार की रिपोर्ट सकारात्मक होने पर जल्द से जल्द शुरू की जा सके।

दिल्ली के सीएम एके की टिप्पणियों का बचाव किया

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सिंगापुर में मिले कोरोना वायरस के “नए” स्वरूप को बच्चों के लिए “बेहद खतरनाक’’ बताने वाली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियों का बुधवार को बचाव किया। साथ ही भाजपा एवं उसकी सरकार पर इस मु्द्दे को लेकर “घटिया राजनीति” करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा और केंद्र के बयान एवं प्रतिक्रियाएं दिखाती हैं कि वे सिंगापुर में अपनी “छवि” को लेकर “चिंतित” है और भारत में बच्चों को लेकर नहीं।

गाजियाबाद: 24 घंटे में 307 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव

अश्वनी उपाध्याय                

गाजियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 307 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई हैं। इस अवधि में 12 मरीजों की मौत हुई और 552 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब 3017 सक्रिय संक्रमित रह गए हैं। गौतम बुद्ध नगर में भी संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। यहाँ 24 घंटों में 355 रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आई हैं और 633 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 5 मरीजों की मौत के बाद यहाँ सक्रिय मरीजों की संख्या 5528 हो गई है। मेरठ जिले में 342 नए संक्रमित मिले और 1509 को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 13 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 8076 रह गई है।   

इंस्पेक्टर आशुतोष ने सोरांव में पैदल रूट मार्च किया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। इंंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी ने कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करातें हुए कस्बा सोरांव में पैदल रूट मार्च किया। अपर पुलिस महानिदेशक जनपद जोन प्रेम प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक जनपद परीक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा बढ़ते हुए कोरोनावायरस के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए कोविड-19 के संक्रमण के बचाव हेतु जारी गाइडलाइंस के अनुपालन के दृष्टिगत थाना प्रभारी सोरांव आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय भारद्वाज, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक जन्मेजय कुमार ने अपने अन्य और पुलिस फोर्स के साथ थाना सोरांव से लेकर चौराहा होते हुए कस्बा के साथ-साथ होलागढ़ मोड़ तक कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाने हेतु जागरूक किया। वहीं विशेष संदिग्ध व्यक्ति वाहनों को चेक किया। साथ ही साथ लोगों को बिना किसी विशेष कार्य के घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत भी दिया।

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ

अतुल त्यागी           
हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा का है। जहां पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान व दूसरे पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इतना ही नहीं दोनों तरफ से जमकर किया गया पथराव और तोड़फोड़ हुईं, घर में खड़ी कार को भी तोड़ा। दरवाजे भी तोड़े करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जनपद कप्तान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर कई थानों की पुलिस गांव में कर रही पैदल गस्त पथराव और तोड़फोड़ में शामिल पुलिस कर रही सभी आरोपियों की तलास।

सरकार के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करें एचसी

संदीप मिश्र                 

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उच्च न्यायालय से मांग की है कि वह राज्य की जनता के हित में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार करे। रामगोविंद चौधरी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि योगी सरकार के शब्दकोश में दायित्व बोध और दया नाम का शब्द नहीं है। ऐसी सरकार को केवल फटकार से नहीं समझाया जा सकता। इस सरकार को दायित्व बोध कराने और इसमें दया की प्रवृति विकसित करने के लिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उच्च न्यायालय को सूबे के हित में इस निर्मम, निर्दयी सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार करना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रदेश में 58 हजार 194 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें निर्वाचित प्रधान हैं, सभासद है, बीडीसी हैं, जिला पंचायत सदस्य हैं। इस महामारी के खिलाफ जागरण और बचाव में इस बड़ी लोकतांत्रिक ताकत का उपयोग हो सकता है लेकिन सरकार खुद कुछ करना नहीं चाहती है और दूसरे को कुछ करते हुए भी नहीं देखना चाहती है। सरकार के इस रवैये से चारो तरफ केवल आह आह सुनाई पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा " विपक्ष ही नहीं, अब भाजपा के विधायक भी बोलने लगे हैं कि हम सत्य कहेंगे तो हमारे ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम हो जाएगा। कोई नहीं सुन रहा है, कहीं कोई व्यवस्था नहीं है, वेंटिलेटर नहीं है। ऑक्सीजन नहीं है, इंजेक्शन नहीं है, का दर्द तो केन्द्र सरकार और सूबे के मंत्री भी उजागर कर चुके हैं।"

वैक्सीन की किल्लत को दूर किया जा सकता है: नितिन

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों में वैक्सीन की भारी किल्लत नजर आ रही है। इस बीच देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार को एक अहम सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर मेरे सुझाव के अनुसार कार्य किया जाए तो 15 से 20 दिन में ही वैक्सीन की किल्लत को दूर किया जा सकता है। गडकरी ने सुझाव दिया है कि वैक्सीन बनाने के लिए दूसरी कंपनी को भी लाइसेंस मिलना चाहिए ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके। बता दे की कुछ दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ऐसा ही सुझाव देकर सरकार को देकर कहा था कि अन्य कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का लाइसेंस देना चाहिए। 
नितिन गडकरी के सुझाव के बाद कांग्रेस भी मैदान में आ गई है और उन्होंने जमकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि अब तो सरकार का एक मंत्री भी जाग गया है। आखिरकार सरकार को किस मुहूर्त का इंतजार है। क्यों सरकार अन्य कंपनी को भी वैक्सीन बनाने की इजाजत नहीं देती? अन्य कंपनी को वैक्सीन बनाने का लाइसेंस नहीं देना चाहती। वही नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर वैक्सीन के लिए 1 की बजाए 10 को लाइसेंस दे और रॉयल्टी भी दे तो हर राज्य में दो से तीन लैबोरेट्री है। उनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। फॉर्मूला देकर इनका उनके साथ समन्वय करके संख्या बढ़ाए। मुझे लगता है 15 से 20 दिन में ऐसा हो सकता है। नितिन गडकरी ने यह भी कहा है कि अगर अन्य कंपनी को वैक्सीन बनाने की इजाजत मिलेगी तो निर्यात भी किया जा सकेगा। साथ ही साथ देश को तो निजात मिल ही जाएगी और हम कोरोना पर जल्दी विजय पा सकते हैं।

दिल्ली: कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी

अकांशु उपाध्याय                   

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट के बीच, अस्पतालों में खाली बिस्तरों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। जिससे कोरोना वायरस रोगियों और उनके परिवारों को कुछ राहत मिली है। दिल्ली कोरोना ऐप के मुताबिक, बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 27,726 बेड में से 13,791 बेड उपलब्ध है।

लगभग कुछ हफ्ते पहले, महामारी की दूसरी लहर के सबसे बुरे दौर के बीच में जब मामलों में तेजी से वृद्धि हुई थी। ऑक्सीजन की आपूर्ति वाले बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड की भारी कमी थी। 20 अप्रैल को 28,000 से अधिक मामले आए थे। हर दिन बड़ी संख्या में मौतें हो रही थीं।

गुजरात: चक्रवाती तूफान के कारण 45 लोगों की मौत

इकबाल अंसारी                 

अहमदाबाद। गुजरात के 12 जिलों में चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ के कारण करीब 45 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित सौराष्ट्र क्षेत्र में 15 लोगों की मौत हो गई। यह तूफान सोमवार रात को अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में राज्य के तट से गुजरा और देर रात डेढ़ बजे के आस-पास इसने राज्य में दस्तक दी।

राज्य आपदा अभियान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भावनगर और गिर सोमनाथ तटीय जिलों में आठ-आठ लोगों की मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में पांच, खेड़ा में दो, आनंद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, राजकोट, नवसारी और पंचमहल जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...