सोमवार, 10 मई 2021

विश्व युद्ध जैविक हथियार से लड़ने की भविष्यवाणी

वाशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस पर चीन के दावों को स्वीकार करने को कोई तैयार नहीं है। हर ओर एक सवाल है कि जिस चीन में कोरोना वायरस पैदा हुआ है। वो देश इसके असर से इतना सुरक्षित कैसे रहा ? कैसे चीन में 6 से 8 महीने में जिंदगी पटरी पर आ गई। जबकि, भारत समेत दुनिया के कई देश 2 साल से इस बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट के खुलासे से कोरोना वायरस को लेकर चीन के इरादों पर शक और भी गहरा जाता है। ये रिपोर्ट 2015 के घटनाक्रम से जुड़ी है। जब दुनिया में कोरोना वायरस के घातक प्रभाव से लोग अनजान थे। लेकिन चीन उसी समय कोरोना वायरस को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने के बारे में जांच कर रहा था। यही नहीं, आशंका है कि चीनी सैन्य वैज्ञानिकों ने तीसरा विश्व युद्ध जैविक हथियार से लड़े जाने की भविष्यवाणी की थी। अमेरिकी विदेश विभाग को प्राप्त हुए खुफिया दस्तावेजों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

गाजियाबाद: 24 घंटे में 532 नए संक्रमितों की पहचान

अश्वनी उपाध्याय                     

गाज़ियाबाद। जिलें के किसी भी निजी अथवा सरकारी अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए बिस्तर मिलना मुश्किल ही नहीं असंभव भी है। चारों ओर ऑक्सिजन सिलेंडरों और जीवन रक्षक दवाइयों के लिए हो मारामारी के बीच यहाँ आश्चर्यजनक रूप से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार गाज़ियाबाद में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 532 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस अवधि में 546 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 4 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। जिले में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5464 रह गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की हेराफेरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस अवधि में नोएडा में 1026 और मेरठ में 2269 नए संक्रमित मिले हैं।

व्यापारियों का उत्पीड़न, प्रशासन पर आरोप लगाया

गोपीचंद                     
बागपत। संयुक्त व्यापार मंडल की वर्चुअल बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण तोमर बॉबी एवं संचालन व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला महासचिव आकाश बंसल ने किया। बैठक में पुलिस चौकी बड़ौत द्वारा व्यापारियों के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। आकाश बंसल ने संचालन करते हुए कहा कि बड़ौत बाजार चौकी द्वारा हर रोज व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा, खुले आम पैसो की उगाही की जा रही। व्यापारियो को फर्जी मामलो में फ़साने का बड़ा खेल यहा चल रहा है। इसके बाद वर्चुअल बैठक में नगर अध्यक्ष मुदित जैन ने कहाँ कि हर रोज पुलिस चौकी बाजार से व्यापारी उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे है। इस सम्बंध में आज पुलिस अधीक्षक बागपत को भी अवगत करा दिया गया है।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि सभी व्यापारी भाइयो को एकजुट हो रहना होगा तभी बाजार चौकी में कुछ दलालो द्वारा हो रही दलाली और व्यापारी उत्पीड़न को रोका जा सकता है।
अंत मे अरुण तोमर बाबी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए तत्काल ऐसे अधिकारी को बरखास्त करने की मांग करते हुए उच्च अधिकारी से बात कर व्यपारियो की समस्याओं का समाधान करने की बात को कहा। बैठक में नगर महामन्त्री नवनीत जैन, नगर उपाध्यक्ष शारद जैन, अंकित जैन डब्बू महामंत्री ऑल इंडिया मोबाइल एसोसिएशन, मीडिया प्रभारी उत्सव जिन्दल, सचिन जैन आदि ने अपने सुझाव दिए व व्यपारियो ने अपनी समस्या रखी।

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जनता को दिशा-निर्देश दिया

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। थाना धूमनगंज द्वारा कोविड-19 एवं लॉक डाउन के सम्बंध में साशन द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन के दृष्टिगत सन्दिग्ध वाहन चेकिंग,सोशल डिस्टेंसिंग,व मास्क लगाने को चेक करके मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिये जनता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा कोविड-19 एवं लॉक डाउन के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन के निर्देश के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना धूमनगंज अनुपम शर्मा द्वारा अपने थाना क्षेत्र में सन्दिग्ध वाहन चेकिंग,सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क न लगाने वाले के जुर्माना करते हुऐ, आपदा महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत की कार्यवाही करते हुए कहाँ की जान है तो जहांन है। 2 गज की दूरी, मास्क है जरूरी।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।

चंडीगढ़: प्रशासन ने बेहद सख्त आदेश जारी किया

राणा ओबराय                 
चंडीगढ़। कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। परिस्थितियां गंभीर और बेहद नाजुक बनी हुई हैं। ये दौर वो है, जब मानो ऐसा लग रहा है। जैसे हर ओर मौत नाच रही है। वो बिलखती चीखें, वो लोगों की मायूसी दिल को अंदर तक झकझोर जाती है, पर ऐसे वक्त में भी कुछ वो लोग भी हैं। जिन्हें इस सबसे तनिक भी फर्क नहीं पड़ता। ये स्थिति को फायदा उठाने में जुटे पड़े हैं। जैसा कि आप देख रहे हैं कि किस तरह से हर रोज ऑक्सीजन और जरुरी दवाइयों की जमाखोरी कर कालाबाजारी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। वहीं, बीमार लोगों या किसी डेड बॉडी को लाने-ले जाने में भी कालाबाजारी का खेल खूब चल रहा है। इधर, इस बारे में बात अगर चंडीगढ़ की करें तो यहां इस चीज को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है कि जमाखोरों/कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए| इसके लिए फ़ूड एन्ड सप्लाई इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी तय की हैं। जो यह देखेंगे कि कौन जमाखोरी और कालाबाजारी कर रहा है। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए इस बाबत जानकारी देने के लिए एक नंबर भी जारी किया है। ऐसा होने पर कोई भी 1800-180-2079 पर शिकायत कर सकता है।

हापुड़: 6 इंस्पेक्टर व 4 एसआई के तबादलें किएं

अतुल त्यागी                 
हापुड़। एसपी ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करनें के लिए जनपद के 6 इंस्पेक्टर व 4 सब इंस्पेक्टर के जनपद में तबादलें किए हैं। एसपी ने बताया, कि धौलाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह को बहादुरगढ़, सुबोध सक्सेना को पिलखुवा, बाबूगढ़ थाना प्रभारी सोमवीर सिंह को हापुड़ नगर, इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार को हाफिजपुर, इंस्पेक्टर सत्येन्द्र प्रकाश सिंह को बाबूगढ़, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह को धौलाना, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार को सिम्भावली को थाना का प्रभारी नियुक्त किया हैं। जबकि, सब इंस्पेक्टर राहुल चौधरी को पीआरओ एसपी, सुरेन्द्र सिह को एसएसआई हापुड़ कोतवाली व  अरूण गिरी को एचपीडीए चौकी इंचार्ज बनाया हैं।

400 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की स्वीकृति दी

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली।​ सशस्त्र बलों के कमांडर और ​​राष्ट्रपति​ रामनाथ कोविंद​ ने ​​देश में ​कोविड संकट के समय डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय सेना ​में 400 पूर्व चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी दे दी है​। यह भर्तियां 11 महीने के लिए अनुबंध के आधार पर ​'​टूर ऑफ ड्यूटी​'​ योजना के तहत​ की जानी है।51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक रात के समय भी ​खुल सकेंगे। जिससे पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों ​को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी​​। ​​  
रक्षा मंत्रालय ने 27 अप्रैल को पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए देश के 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अतिरिक्त अनुबंध कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती को मंजूरी दी थी। इस पर मंत्रालय ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक ​को सेना चिकित्सा कोर​ से रिटायर हो चुके 400 चिकित्सा अधिकारियों को 'टूर ऑफ ड्यूटी' योजना के तहत भर्ती करने का आदेश दिया था। कोविड संकट से समय डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय सेना ने इसकी मंजूरी के लिए सशस्त्र बलों के कमांडर और राष्ट्रपति​ रामनाथ कोविंद​ के पास प्रस्ताव भेजा था। राष्ट्रपति ने ​​सेना चिकित्सा कोर​ से रिटायर हो चुके ​​400 चिकित्सा अधिकारियों की 11 माह के लिए भर्ती की स्वीकृति दे दी है।

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...