सोमवार, 10 मई 2021

अमिताभ ने लोगों से लड़ाई में मदद की अपील की

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करने की अपील की है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। इस कठिन समय में बॉलीवुड के सेलेब्स आगे आकर लोगों की मदद भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने वैक्स लाइव ग्लोबल इवेंट में भाग लिया जो कि कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है।अमिताभ ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘इसमें भाग लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और भारत के लिए लड़ाई जारी है।’ वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘नमस्कार, मैं अमिताभ बच्चन हूं। मेरा देश भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। एक वैश्विक नागरिक होने के नाते मैं विश्व के सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि वह खड़े हो।अपनी सरकारों और फार्मा कंपनी से बात करें और उन्हें सहयोग देने की अपील करें। हर छोटा प्रयास रंग लाता है। जैसे महात्मा गांधी जी ने कहा था की आप सरलता से पूरी दुनिया को हिला सकते हैं। शुक्रिया।’ अमिताभ ने वैक्सीनेशन के महत्व पर भी जोर दिया गया है। अमिताभ ने लिखा- कोरोना को हराने का एक मात्र रास्ता है वैक्सीनेशन। इसलिए जॉइन करें और सपोर्ट करें ग्लोबल सिटीजन को जिसकी इंडिया को जरूरत है। कॉमेडी सेंट्रल, वायाकॉम 18, वीएच1 और विजक्राफ्ट इंडिया लाए हैं वैक्स लाइव कंसर्ट, जिससे दुनिया कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक हो सके।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                           
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 3,66,161 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3754 मरीजों की इसके कारण जान चली गयी। लेकिन राहत की बात यह है, कि इस दौरान इस संक्रमण 3,53,818 लोग ठीक हुए है। इस बीच देश में अब तक 17 करोड़ 01 लाख 76 हजार 603 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,66,161 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 26 लाख 62 हजार 575 हो गया। वहीं इस दौरान 3,53,818 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,86,71,222 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों में की संख्या 37,45,237 है।इसी अवधि में 3,754 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,46,116 हो गयी है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 82.39 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 16.53 प्रतिशत हो गयी है, वहीं मृत्युदर अभी 1.09 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 12357 घटकर 6,18,070 पर आ गए हैं। इस दौरान राज्य में 60,226 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 4407818 हो गयी है। जबकि 572 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 75,849 हो गया है।

सरकार ने दायित्व निभाया होता यह नौबत ना आती

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विदेशी सहायता पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नौबत ना आती।कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेशी सहायता को लेकर सरकार को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे जुड़ा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।

11 से 13 मई तक बारिश होने की संभावना: मौसम

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग ने 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अरब सागर से आने वाली तेज हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है। भारत के मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवा के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभवना है। विभाग ने बताया कि 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभवना जताई गई है। 12, 13 और 14 मई को राजस्थान और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर में भी सोमवार और मंगलवार को मौसम में बदलाव हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर में बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा देर तक बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में केरल में कई जगहों पर बारिश हुई। जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

दिल्ली में 26 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, कीमत बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय                   

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद सोमवार को एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 91.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल की कीमत 33 पैसे बढ़कर पहली बार 82 रुपये के पार पहुंच गई। एक लीटर डीजल का मूल्य आज 82.06 रुपये रहा। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.13 रुपये और डीजल 1.33 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 25-25 पैसे तथा चेन्नई में 23 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 97.86 रुपये, चेन्नई में 93.38 रुपये और कोलकाता में 91.66 रुपये का हो गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-268 (साल-02)
2. मंगलवार, मई 11, 2021
3. शक-1984,बैसाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078। 
सहरी 04:01, इफ्तार 07:08। 28 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:04, सूर्यास्त 07:05।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...