शनिवार, 8 मई 2021

अब किसी भी हिस्से में यात्रा करना प्रतिबंधित: पाक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अगले हफ्ते मनाए जाने वाले ईद उल-फितर के त्योहार से पहले आठ दिन का आंशिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। देश में 8-16 मई तक गैर जरूरी बिजनेस और पर्यटन साइट्स बंद रहेंगी। इसके साथ ही किसी भी हिस्से में यात्रा करना प्रतिबंधित होगा। इस समय ये देश कोरोना वायरस महामारी की तसरी लहर का सामना कर रहा है। यहां अप्रैल महीने में ही संक्रमण के एक लाख 40 हजार से अधिक मामले मिले हैं और 3 हजार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने भारत का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी है और कहा है कि प्रतिबंध लगाना जरूरी है नहीं तो भारत जैसी स्थिति हो जाएगी। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को 4,109 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, असल संख्या इससे भी ज्यादा बताई जा रही है।

गाजियाबाद: सक्रिय मरीजों की संख्या-6134 हुईं

अश्वनी उपाध्याय                

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, आज शनिवार को जिले में 564 नए संक्रमितों की पहचान हुई जबकि 1,100 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस अवधि में 8 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 6134 हो गई है।  गाज़ियाबाद में अब तक कुल 40,795 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में 24 घंटों की अवधि में 1188 नए संक्रमित मिले जबकि 1331 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 11 मरीजों की मृत्यु के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 8545 हो गई है। नोएडा में अब तक कुल 44107 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

गाजियाबाद समेत यूपी में 10 मई तक कर्फ्यू: उपाय

अश्वनी उपाध्याय             

गाजियाबाद। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 10 मई तक कर्फ़्यू लगा हुआ है। 10 मई की सुबह 7 बजे तक प्रभावी कोरोना कर्फ़्यू में सभी तरह की औद्योगिक गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार चलाने की इजाजत है। इसी प्रकार फार्मेसी और सर्जिकल सामान विक्रेताओं को भी कोरोना कर्फ़्यू से बाहर रखा गया है। किन्तु, कोरोना कर्फ़्यू में दैनिक उपयोग की दुकानें जैसे सब्जी, फल, दूध, किराना इत्यादि की दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। पिछले कुछ दिनों से गाज़ियाबाद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से शिकायतें मिल रहीं थी कि पुलिसकर्मी प्रातः 10 बजे के बाद फल, दूध, सब्जी और किराना आदि की दुकानें भी बंद करा रहे थे। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों में इन दुकानों को खोलने के लिए कोई समयावधि तय नहीं थी किन्तु सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ ने जिले के लिए उक्त दुकानों का समय निश्चित कर दिया था। गाज़ियाबाद के पुलिस कर्मी इसी आदेश को दिखा कर यहाँ भी जबर्दस्ती दुकानें बंद कर रहे थे।

कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिला

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा इमामगंज में एक 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी में झूलता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुँची मूरतगंज चौकी पुलिस व कोखराज थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की परस्थिति युवक की आत्महत्या से इंकार कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज बजहा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव उर्फ दुर्गा उम्र 38 वर्ष पुत्र अशर्फीलाल यादव का शनिवार की सुबह घर में शव मिला है। परिजनों के मुताबिक, युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंजीत सिंह 

परिजनों ने हॉस्पिटल पर लगाया लापरवाही का आरोप

अतुल त्यागी                  
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रामा हॉस्पिटल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने जमकर  हंगामा किया। परिजनों ने हॉस्पिटल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर परिजनों को शांत किया। रामा हॉस्पिटल का विवादों से है, पुराना नाता। अभी कुछ दिन पहले एक युवक की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को शव ना देने के कारण हुआ था। धौलाना एसडीएम के कहने के बावजूद भी रमा हॉस्पिटल वालों ने नहीं दिया था। उसके परिजनों को शव और उसके परिजनों से ₹35000 लेकर ही उसके परिजनों को शव सौंपा था।

लिफ्ट वाहक रॉकेट के महासागर में गिरने की संभावना

वाशिंगटन डीसी। चीन के लॉन्ग मार्च 5बी हैवी-लिफ्ट वाहक रॉकेट के रविवार को प्रशांत महासागर में गिरने की संभावना है। चीन का 21 टन वजनी विशालकाय रॉकेट अंतरिक्ष में अनियंत्रित हो गया है और यह अब पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी वायु सेना के नवीनतम पूर्वानुमानों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी हैस्पेस-ट्रैकडॉटओआरजी द्वारा प्रकाशित अनुमान के मुताबिक यह अंतरिक्ष यान का दूसरा चरण 9 मई (रविवार) को लगभग जीएमटी के अनुसार दो बजकर 52 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने का अनुमान है। यह प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में न्यूजीलैंड से ज्यादा दूर नहीं है। इससे पहले यह अनुमान लगाया गया था कि रॉकेट दूसरे चरण में आठ मई को जीएमटी अनुसार एक बजकर 11 मिनट और 19 बजकर 11 मिनट के बीच पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा।रूस की रोस्कोसमोस अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को कहा था कि लॉन्ग मार्च 5 बी हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन के दूसरे चरण में 9 मई को प्रशांत महासागर में पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने की संभावना जतायी गयी थी।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीनी रॉकेट पृथ्‍वी पर अगर किसी आबादी वाले इलाके से टकराता है तो भारी तबाही हो सकती है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस रॉकेट का मलबा न्‍यूयॉर्क, मैड्रिड और पेइचिंग जैसे शहरों में कहीं भी गिर सकता है। रॉकेट को चीन के वेनचांग रॉकेट प्रक्षेपण स्थल से 29 अप्रैल को प्रक्षेपित किया गया था।

रिलीफ फंड में 24 घंटों के अंदर ₹3.6 करोड़ जमा हुएं

कविता गर्ग             
मुंबई। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मनोरंजन जगत की हस्तियां देश की इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बढ़ -चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए फंड रेजिंग का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विरुष्का के नाम से मशहूर इस कपल ने इस अभियान की शुरुआत दो करोड़ रुपये की राशि के योगदान के साथ की थी। इसके साथ ही दोनों ने लोगों से अपील की थी कि जितना हो सके इस अभियान में अपना योगदान दें। जिसके बाद कोविड 19 रिलीफ फंड में महज 24 घंटों के अंदर 3.6 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। फैंस के इस सपोर्ट के लिए अनुष्का और विराट ने उनका आभार जताया है। अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा -' इस मुहिम में योगदान देने वाले लोगों का दिल से शुक्रिया। हमने आधे से ज्यादा का लक्ष्य़ हासिल कर लिया है। चलिए इसे पूरा करते हैं। वहीं इसे लेकर विराट कोहली ने लिखा कि सिर्फ 24 घंटों में 3.6 करोड़ रुपये, ये दिल खुश करने वाला है। चलिए देश के लोगों की मदद के लिए ऐसे ही लगातार लड़ते रहेंगे।'

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...