शनिवार, 8 मई 2021

स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी की कोरोना से मौत

इकबाल अंसारी  

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह ने करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे।

रविंदर पाल सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना वॉर्ड से बाहर थे। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 खेल चुके रविंदर पाल सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी एक भतीजी प्रज्ञा यादव है।

वह 1979 जूनियर विश्व कप भी खेले थे और हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। सीतापुर में जन्में रविंदर पाल सिंह ने 1979 से 1984 के बीच शानदार प्रदर्शन किया। दो ओलंपिक के अलावा वह 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी, 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप भी खेले।

ठाकरे से कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

हरिओम उपाध्याय   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की थी जबकि उससे पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं।

देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले शनिवार को बढ़कर 2,18,92,676 हो गए हैं। मौत के नये मामलों में सर्वाधिक 898 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। देश में अबतक हुई कुल 2,38,270 मौत में से 74,413 महाराष्ट्र में हुई हैं।

10,000 मजदूरों को खाना खिलायेंगी सनी लियोनी

कविता गर्ग   
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं और वह दिल्ली में दस हजार प्रवासी मजदूरों को खाना खिलायेंगी। कोरोना महामारी संकट के समय में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पढ़ रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स लोगों की मदद करने में आगे आ रहे हैं। सनी लियोनी ने भी लोगों की मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। सनी लियोनी ने दिल्ली में दस प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के साथ हाथ मिलाया है।
सनी लियोनी ने कहा, “हम इस वक्त एक मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं लेकिन करुणा और एकजुटता के साथ हम इससे भी आगे निकल जाएंगे। मुझे पेटा इंडिया के साथ एक बार फिर काम करने में खुशी हो रही है। इस बार हम हजारों जरूरतमंद लोगों को प्रोटीन युक्त शाकाहारी भोजन प्राप्त कराएंगे।

महामारी के दौर में लोगों को पोष्टिक खाने की जरूरत है इसलिए हमने इस बात का भी खास ख्याल रखा है। मजदूरों तक जो खाना पहुंचाया जाएगा उसमें दाल चावल या ‘खिचड़ी’ और अक्सर फल शामिल होंगे।”

पत्थर की खदान में विस्फोट, 9 कर्मचारियों की मौत

कडपा। आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में शनिवार को चूना पत्थर की एक खदान में हुए विस्फोट में 9 कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विस्फोट स्थल पर क्षत-विक्षत शव बिखरे पड़े थे। कडापा जिले के पुलिस अधीक्षक के अंबुराजन ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मामिल्लापल्ली गांव के बाहर स्थित चूना पत्थर की खदान पर जिलेटिन की छड़ों की एक खेप उतारी जा रही थी। धमाका इतना तेज था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिलेटिन की यह छड़ें बुडवेल से लाई गई थीं।

दुर्घटनास्थल से एसपी ने बताया, “यह लाइसेंस प्राप्त खदान है और प्रमाणित संचालक द्वारा यह खेप लाई गई थी। धमाका तब हुआ जब छड़ों को वाहन से उतारा जा रहा था” हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चला है।मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कडापा जिले के अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली। इसमें कहा गया कि उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

10 से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा

चेन्नई। तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में दो हफ्ते का ‘‘पूर्ण लॉकडाउन’’ लगाने की शनिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि ‘‘अपरिहार्य कारणों’’ से लॉकडाउन लगाया जा रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक से मिली जानकारियों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ण लॉकडाउन 10 मई को सुबह चार बजे से 24 मई को सुबह चार बजे तक लागू रहेगा।’’
तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 26,465 नए मामले आए और पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 197 लोगों की मौत हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण के मामले 13.23 लाख हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 15,171 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1,35,355 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-266 (साल-02)
2. रविवार, मई 9, 2021
3. शक-1984,बैसाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078। 
सहरी 04:05, इफ्तार 07:06। 26 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:02, सूर्यास्त 07:02।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...