सोमवार, 3 मई 2021

छत्तीसगढ़ में कुल 56,22,933 डोज वैक्सीन लगीं

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में रविवार शाम तक  कुल 56 लाख 22 हजार 933 डोज वैक्सीन लग चुकी है। जो कि जनसंख्या के अनुपात में 19.6 फीसदी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से ऊपर हिमाचल प्रदेश, गोवा और केरल ही हैं परंतु हिमाचल प्रदेश और गोवा की आबादी 1 करोड़ भी नहीं है। इस प्रकार एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन के मामले में केरल के बाद दूसरे नंबर पर है। कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में अनेक बड़े राज्य जैसे उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पंजाब, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान आदि छत्तीसगढ़ से पीछे हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  छत्तीसगढ़ में अब तक 72 लाख, 70 हजार से ज़्यादा टेस्ट हुए हैं। जो जनसंख्या के अनुपात में 25.1 प्रतिशत हैं। छत्तीसगढ़ में टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने की अभी गुंजाइश शेष है। हालांकि पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पं.बंगाल व मध्यप्रदेश जैसे राज्य छत्तीसगढ़ से कहीं पीछे हैं।
छत्तीसगढ़ में कोविड से अब तक कुल 9 हजार, 009 लोगों की मृत्यु हुई है । छत्तीसगढ़ से ज़्यादा मृत्यु दर वाले राज्यों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, पं.बंगाल, गोवा, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में  कुल 7 लाख, 44 हजार 602 मामलों में से वर्तमान में 1 लाख, 21 हजार 99 सक्रिय हैं और 6 लाख 14 हजार 693 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

एलपीजी: कंपनियों ने सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने इस महीने 45.50 रुपए कटौती की है। यह राहत आम लोगों को नही, बल्कि, छोटे दुकानदारों और होटल मालिकों को दी गई है।
एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में यह कटौती केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर में की गई है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट एक मई से लागू हो गए हैं।
बता दे कि पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपए है। जबकि इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपए था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया। इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपए हो गए। 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपए कर दिए गए। वहीं मार्च में LPG सिलेंडर की कीमत 819 रुपए कर दी गई थी।

अभिनेत्री ने एक-दूसरे को मदद करने की अपील की

कविता गर्ग                              
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कोरोना महामारी संकट के समय सुरक्षित रहने और एक-दूसरे को मदद करने की अपील की है। कोरोना महामारी से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है।इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। सुष्मिता ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे प्रियजनों के निधन पर शोक जता रहे हैं। जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा। सभी कोविड वॉरियर्स, चिकित्सा और स्वयंसेवकों, दोनों लगातार लाचारी से लड़ रहे हैं। फिर भी मानवता हर समय आगे रहती है। यह देखना अच्छा लगता है जब सभी क्षेत्रों, सभी धर्मों और सभी जगहों के लिए लोग इस महामारी में बिना शर्त के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूरी तरह से मानवता से संचालित।” सुष्मिता ने लिखा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे फैन्स, परिवारवालों, दोस्तों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरी हुई हूं जो दूसरों की मदद करने में मेरी हेल्प कर रहे हैं।मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।

किसी भी फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं

कविता गर्ग                                
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की किसी भी फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं। वर्ष 2020 में रणबीर कपूर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। अब तक पूरा कपूर परिवार उन्हें हर वक्त याद करता है। रणबीर कपूर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पिता की फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं। रणबीर कपूर से पूछा गया। कि क्या वह अपने पिता की किसी फिल्म के रीमेक में काम करेंगे इस सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ने कहा, “मेरे पिता ऋषि कपूर मेरे फेवरेट एक्टर्स में से एक थे। वो अपने हर रोल के लिए बहुत मेहनत करते थे, मैं खुद को इस काबिल नहीं समझता, और ना ही मुझे ऐसा लगता है कि मैं उनकी किसी फिल्म के साथ इंसाफ कर पाऊंगा।रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे लगता है। कि फिल्म ‘जमाने को दिखाना है। को यदि फिर से बनाया जाए तो वह दर्शकों को काफी पसंद आएगी। क्योंकि इस फिल्म में ऋषि कपूर की कॉमिक टाइमिंग बहुत जबरजस्त थी।

ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 संक्रमितों की मौंत

चामराजनगर। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण विभिन्न अस्पतालों में 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। चामराजनगर के उपायुक्त रवि ने कहा कि इनमें से 23 मरीजों की मौत सरकारी अस्पतालों में हुई। जबकि एक अन्य मरीज ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि मरीजों की मौत रविवार को आठ बजे से सोमवार के आठ बजे के बीच हुई।
इसके अलावा 11 अन्य मरीजों की मौत विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों के कारण होने की रिपोर्टें सामने आई हैं। डा. रवि ने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई वे सभी वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने कहा कि इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई हों यह जरूरी नहीं हैं। चामराजनगर में कोरोना रोगियों की मौत के कारण यहां पास के क्षेत्रों के लोगों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर दहशत फैल गई है। उन्होंने कहा कि रविवार से सोमवार की सुबह तक 24 कोरोना रोगियों की मौत हुई है।

बंगलौर में होने वाले मैच के कार्यक्रम को बदला

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच सोमवार को बेंगलोर में होने वाले मैच के कार्यक्रम को बदल दिया गया है। क्योंकि केकेआर टीम के दो सदस्य वरूण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने इसकी पुष्टि की। इस मुकाबले का आयोजन 30 मई को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान किसी अन्य दिन किया जाएगा। बीसीसीआई ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पता चला है कि लेग स्पिनर चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज वारियर वायरस से संक्रमित खिलाड़ी हैं। ये दोनों 30 बरस के हैं। इन दोनों में से वारियर को मौजूदा सत्र में अब तक केकेआर के सात मैचों में से एक में भी खेलने का मौका नहीं मिला है। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दल के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन हमें उनके दूसरे परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे कि गलत नतीजे की संभावना को खारिज किया जा सके जैसे दिल्ली कैपिटल्स के एनरिच नोर्ट्जे के साथ हुआ था। केकेआर ने अपना पिछला मुकाबला 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था और पॉजिटिव नतीजे आने के बाद टूर्नामेंट में घबराहट की स्थिति हो सकती है। सूत्र ने कहा, ‘‘अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का भी परीक्षण होगा।  और चक्रवर्ती तथा वारियर के संपर्क में आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की ऐप के जरिए पहचान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केकेआर दल के अन्य सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं। लेकिन इन दोनों की दूसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट का नतीजा शाम से पहले नहीं आएगा इसलिए मैच का आयोजन नहीं हो पाएगा। पता चला है कि केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने आईपीएल के सभी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी है।
माना जा रहा है कि चक्रवर्ती जब कंधे के स्कैन के लिए अस्पताल गए थे।  तो इस वायरस से संक्रमित हुए। चक्रवर्ती ने मौजूदा सत्र में केकेआर के सभी मैचों में हिस्सा लिया है। और सात विकेट के साथ टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल की शुरुआत से पहले भी कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें अक्षर पटेल और देवदत्त पड्डिकल जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

देश में कोरोना के 3,68,147 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। देश में सोमवार को कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले आए और 3417 और मरीजों की मौत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604 जबकि मृतक संख्या 2,18,959 हो गयी है। देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे। वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है।  वहीं कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,62,93,003 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

यूपी में 4 से 6 मई तक लागू रहेंगा कर्फ्यू: सीएम

हरिओम उपाध्याय                            
लखनऊ। यूपी सरकार ने सप्ताहांत पर लगाए गए कोरोना कर्फ्यू की अवधि सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दी। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि सरकार ने पिछले शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू को सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह कर्फ्यू चार से छह मई सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था इसी हफ्ते के लिए की गई है। सहगल ने बताया कि राज्य सरकार ने फैसला प्रदेश में कोरोना संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के अपने प्रयासों के तहत लिया है।

लॉकडाउन लगाने पर विचार करें सरकार: एससी

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से लॉकडाउन पर विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वे लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि लॉकडाउन लगाने से पहले सरकार ये भी सुनिश्चित करे कि इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव कम पड़े। जिन लोगों पर लॉकडाउन का असर पड़ सकता है, उनके लिए खास इंतज़ाम किए जाएं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में स्थिति को गंभीर होते देख सुप्रीम कोर्ट ने खुद ही मामले को संज्ञान लेते हुए कहा है कि अगर किसी मरीज के पास किसी राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश का स्‍थानीय पता प्रमाण पत्र या आईडी प्रूफ नहीं है तो भी उसे हॉस्पिटल में भर्ती करने और जरूरी दवाएं देने से मना नहीं किया जा सकता है।

सिमी ने नये अंदाज में ममता को जीत की बधाईं दी

कोलकाता। पश्च‍िम बंगाल में ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता पर अपने भरोसे का ट‍िकट एक बार फिर जीत लिया है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ममता ने बहुत मेहनत की उन्होंने चुनावी रैलियां की और इस बीच उनके पैर में चोट भी लगी। फिर भी उन्होंने अपने कोशिशें जारी रखीं। वहीं दूसरी ओर अमेर‍िका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी चुनावों के दौरान पैर में चोट लगी थी। चोट के बावजूद वे आगे बढ़ते रहे और जीत हास‍िल की। ये मजेदार इत्तेफाक ही है, जब चुनावी दांव खेल रहे दो राजनीत‍िक शख्स‍ियत की चोट भी एक जैसी और जीत भी एक समान रही। इसी पर सिमी ग्रेवाल ने अपने अंदाज में ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है।
सिमी ग्रेवाल ने लिखा- ‘उन्होंने कैंपेन के दौरान अपना एंकल (टखना) फ्रैक्चर कर लिया था. जो बाइडेन को भी कैंपेन के समय टखने में चोट लगी थी- दोनों जीत गए! सोचें इसपर… ‘लाठी और पत्थर मेरी हड्डी तोड़ सकती है पर मेरी लड़ाई जारी रहेगी…और मैं जीतूंगा..’ सिमी ने एक ट्वीट की फोटो भी साथ में शेयर की है। इस फोटो में फुटबॉल के ऊपर प्लास्टर लगे पैर की फोटो है, जो कि प्रतीकात्मक तौर पर ममता बनर्जी के लिए है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-261 (साल-02)
2. मंगलवार, मई 4, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078। इक्कीसवां रोजा, सहरी 04:13, इफ्तार 06:57। 21 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...